Monday, February 28, 2011

मिर्चपुर कांड: वाल्मीकि समाज ने किया प्रदर्शन

फतेहाबाद. मिर्चपुर में पीडि़तों को पुनर्वास व उन्हें प्लाट देने सहित अन्य मांगों को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग आज सड़कों पर उतरे और जोरदोर नारेबाजी की। इस मौके पर इस प्रदर्शन की अध्यक्षता गैर जाट संगठन के प्रधान कंवर वेदपाल ङ्क्षसह ने की। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मिर्चपुर में दलित समुदाय के लोगों के साथ घटित हुए घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वे मिर्चपुर के पीडित लोगों के पूनर्वास कीव्यवस्था करें। उन्हें दो सौ-दो सौ गज के प्लाटं देने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं प्रदान करें। इस मौके पर दलित समाज के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उपचुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: कुलदीप

फतेहाबाद. हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश में हर हाल में उपचुनाव होगा और पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा यदि पांचों विधायकों का दल बदलना संवैधानिक और सही है तो वे विधानसभा स्पीकर का कारण बताओ नोटिस लेने से भागते क्यों फिर रहे थे और न्यायपालिका पर दबाव बनाने का प्रयास क्यों किया गया। कुलदीप बिश्नोई सोमवार को फतेहाबाद में जनहित यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने काफिले को रोककर पार्टी नेताओं का फूलमालाओं, नोटों की मालाओं व पगडिय़ों के साथ सामूहिक रूप से अभिनंदन किया। इसके अतिरिक्त युवाओं ने विभिन्न जगहों पर मोटर-साइकिलों के काफिलों के साथ यात्रा की जोरदार अगुवाई की। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भ्रष्टाचार से प्रदेश को बंजर बना दिया है और हजकां टै्रक्टर चलाकर इस बंजर भूमि को दोबारा से उपजाऊ बनाकर प्रदेश में खुशहाली लाएगी। जनहित यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक व पंडित रामजीलाल पूर्व विधायक अमीर चंद मक्कड़ व सूबे सिंह पूनिया, देवीलाल बिश्नोई, जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी काका, संजय गौतम, निहाल सिंह मताना, मंगतराम लालवास, रणधीर सिंह धीरा, सुभाष खलेरी, कुलवंत बराड़, बाबा बूटा सिंह आदि सहित भारी संख्या में पार्टी नेता व कायकर्ता उपस्थित थे।

Saturday, February 26, 2011

दो गुटों में खूनी संघर्ष, 9 घायल

फतेहाबाद. गांव धांगड़ में आज दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में 2 महिलाओं सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन धांगड़ निवासी सुंदर ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से पिछले एक साल से विवाद चल रहा है। जिस कारण उसकी पत्नी उससे अलग रहती है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी को हर महीने 2500 रुपए व उचित राशन देता है, मगर उसका परिवार उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आज इसी विवाद को लेकर उसकी पत्नी सुमन, सास सावित्री, विक्रम, निहाल सिंह, मुनीष ने हथियारों से लेस होकर उसके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें वह, उसकी मां सोना देवी, पड़ोसी राजेंद्र, भांजा अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की सुमन, सावित्री, विक्रम, मुनीष व निहाल सिंह भी झगड़े में घायल हुए। जिन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरपाल सिंह पंचतत्व में विलीन

टोहाना. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री स.हरपाल ङ्क्षसह का दाह संस्कार आज उनके फार्म हाऊस पर गमगीन माहौल में किया गया। उनके बड़े पुत्र कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। हरपाल सिंह की शवयात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा सहित प्रदेशभर के नेताओं व हजारों लोग शरीक हुए। इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरपाल सिंह के निधन से प्रदेश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती। इस मौके पर पूर्व वित्तमंत्री एवं राज्यसभा सांसद वीरेंद्र सिंह, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फूल चंद मुलाना, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद शादी लाल बतरा, सांसद अवतार सिंह भडाना, श्रम एवं रोजगार मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, बिजली मंत्री ओमप्रकाश जैन, कृषि राज्यमंत्री सुलतान सिंह झड़ोला, विधायक रघुवीर सिंह कादियान, मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, विनोद भ्याणा, डीसी विजय सिंह दहिया, एसपी विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह चोपड़ा, विधायक नरेश सेलवाल, संगरूर से विधायक सुरेंद्रपाल सिंह, पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम, पूर्व विधायक कुलबीर बैनीवाल, मनीराम केहरवाला, वरिष्ठ नेता जय सिंह बिश्नोई, डॉ.केवी सिंह, पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल, फतेहाबाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा, वरिष्ठ नेत्री कृष्णा पूनिया, हजकां जिला प्रधान राजेंद्र चौधरी काका, डॉ.एमएस सदर, गुलबहार सिंह एडवोकेट सहित प्रदेशभर के अनेक नेता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Thursday, February 24, 2011

छुट्टी मांगने पर छात्र की निर्मम पिटाई

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. भोडियाखेड़ा के आईटीआई कालेज में बीते दिन छुट्टी मांगने पर कारपेंटर विभाग के एक अध्यापक ने छात्र की निर्मम पिटाई कर दी, जिससे विद्यार्थी भड़क गए और उन्होंने आज इनसो अध्यक्ष चिरंजीलाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। डीसी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच करवाकर उन्हें न्याय दिलवाया जाएगा। डीसी से मिलने पहुंचे आईटीआई भोडिय़ाखेड़ा के छात्र संदीप, अनिल, सोनू,महावीर, राजबीर व दलीप ने बताया कि वे आईटीआई कालेज के छात्र है। उन्होंन आरोप लगाया कि कारपेंटर विभाग के एक अध्यापक द्वारा उन्हें छुट्टी नहीं दी जाती। बीते दिन भी जब धांगड निवासी छात्र प्रवीन ने 4 बजे उक्त अध्यापक से छुट्टी मांगी तो अध्यापक ने छुट्टी देने के बजाए उसकी निर्मम पिटाई कर दी। छात्रों ने मांग की है कि उक्त अध्यापक का तबादला किया जाए। डीसी ने छात्रों को उचित कार्रवाई की आश्वासन दिया है। इस बारे में जानने के लिए अध्यापक से संपर्क करना चाहा तो वे उपलब्ध नहीं हो सके।

रेल बजट कल: फतेहाबाद में दौड़ेगी ट्रेन!

फतेहाबाद/विकास. लोकसभा में करीब एक साल बाद फिर से कल 25 फरवरी को रेल बजट रखा जाएगा। जिसको लेकर फतेहाबाद के लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। बीते वर्ष रेल बजट के दौरान रेल मंत्री ममता बनर्जी ने फतेहाबाद को रेल मार्ग से जोडऩे की बात संसद में रखी तो जिले के लोगों को आस बंध गई थी कि अब यहां रेल दौडऩे लगेगी। मगर पूरा वर्ष बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई विशेष कार्य नहीं हुआ। अब जब कल वर्ष 2011-12 के लिए सदन में रेल बजट प्रस्तुत होगा तो जिलेभर के लोग रेल बजट पर टकटकी लगाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010-11 के बजट सत्र के दौरान रेलवे मंत्री ममता बनर्जी ने फतेहाबाद को दो रेलवे लाइनें फतेहाबाद-अग्रोहा- सिरसा रेल मार्ग व फतेहाबाद-फाजिल्का बिछाए जाने की बात संसद में रखी थी और इस कार्य के लिए सर्वे भी करवाए जाने की बात कही थी। मगर पूरा वर्ष बीत जाने के बाद भी यह मांग जस की तस है। उल्लेखनीय है कि फतेहाबाद को रेल मार्ग से जोड़े जाने की बात तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तब कही थी, जब वे फतेहाबाद में एक विशाल रैली को संबोधित करने आए थे। इसके बाद तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी अग्रोहा में आयोजित कार्यक्रम में फतेहाबाद को रेल मार्ग से जोड़े जाने की बात कह कर वाहवाही लूटी थी। शहर के लोग वर्षों से विधायक, सांसद, मंत्री, राजनेताओं से समय-समय पर मांग करते रहे हैं। जनता की निगाहें कल प्रस्तुत होने वाले रेल बजट पर है।

Wednesday, February 23, 2011

डेढ़ क्विंटल नकली पनीर पकड़ा

फतेहाबाद/भूना/प्रदीप शर्मा. जिले में बिक रहे नकली पनीर का भांडाफोड करते हुए एसपी स्टाफ ने आज छापामार कार्रवाई करके फतेहाबाद पुराने बस स्टैंड व भूना के भगतसिंह मार्केट में स्थापित डेयरी से करीब 1३0 किलोग्राम नकली पनीर पकड़ा है। पुलिस ने इसके साथ ही बिहार निवासी उपेंद्र की डेयरी से करीब एक क्विंटल दूध व विभिन्न प्रकार का कैमिकल भी बरामद किया है। पुलिस उपेंद्र को गिरफ्तार करके अभी छानबीन में जुड़ी हुई है। एसपी स्टाफ को पिछले कई दिनों से शहर में नकली पनीर बिकने की सूचना मिल रही थी, जिस आधार पर स्टाफ की टीम पनीर बनाने वाले की तलाश में थी। आज उन्हें सूचना मिली कि भूना से एक व्यक्ति कैंटर से नकली पनीर लेकर फतेहाबाद आ रहा है और पुराने बस स्टैंड पर उतरेगा। उसी सूचना के आधार पर एसपी स्टाफ ने पुराने बस स्टैंड पर नाका लगाकर भूना निवासी उपेंद्र को करीब 60 किलोग्राम नकली पनीर के साथ बस स्टैंड पर कैंटर से उतरते ही हिरासत में ले लिया। बाद में उसके बताए पते के आधार पर भूना में भगतसिंह मार्केट में बनी उसकी डेयरी पर छापामार कार्रवाई की गई, जहां से करीब 70 किलोग्राम पनीर करीब 14 ट्ररे में रखा हुआ था। इसके अलावा वहां पर एक क्विंटल दूध व विभिन्न प्रकार का कैमिकल भी मिला है। सूत्र बताते हैं कि उपेंद्र यह पनीर शहर के कई होटल व दुकानों पर 70 से 90 रुपए प्रतिकिलोग्राम के हिसाब से बेचता था, जबकि मार्केट में यही पनीर बाद में 180 रुपए प्रति किलोग्राम बेचा जाता था। इस बारे में एसएचओ मौजीराम से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि एक बिहारी व्यक्ति से पनीर बरामद किया गया है। पनीर के सैंपल डॉक्टर लेकर जांच के लिए भेजेंगे।

Saturday, February 19, 2011

लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

फतेहाबाद. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस ने ट्रैफिक एंबुलेंस पर तैनात ईएचसी नेकी राम व सत्यवान को निलंबित कर दिया है तथा बडोपल चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस प्रभारी को रात के समय हाइवे पर गश्त करने व तेज गति से चलने वाले वाहनों को आगाह करने के निर्देश दिए थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गत रात्रि जब एसपी विवेक शर्मा ने चेकिंग की तो एंबुलेंस पर तैनात दोनों कर्मी बडोपल चौकी में एंबुलेंस खड़ी कर सोए पाए गए। जिस पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। उधर बडोपल चौकी प्रभारी को रोजाना सुबह 10 से 6 बजे तक नाका लगाकर संदेहास्पद वाहनों को चेक करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन चेकिंग के दौरान एसपी ने नाका लगा हुआ नहीं पाया जस पर उन्होंने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया है।

तड़पते हुए तोड़ा दम

फतेहाबाद. विवाद शब्द तो जैसे सिविल अस्पताल प्रशासन के साथ जुड़ सा गया है। प्रशासन की लापरवाही पूर्ण रवैये व असंवेदनशीलता के कारण पिछले एक माह से अस्पताल प्रशासन लगातार विवादों में घिरा चला आ रहा है। दो दिन पूर्व जहां मरीज को अस्पताल परिसर से बाहर निकालने व एमरजेंसी में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर काफी विवाद हुआ था, आज भी ताजा घटनाक्रम में अस्पताल प्रशासन उस समय विवादों में घिर गया, जब दुर्घटनाग्रस्त युवक को करीब बीस मिनट तक एमरजेंसी वार्ड में भर्ती नहीं किया गया और उसने तडफ़ते हुए दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों में रोष फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे डेरा कैंटिन के पास सिरसा की तरफ से आ रहे रतिया के गांव महमदकी निवासी पप्पु की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना तुरंत हाइवे पुलिस को दी। सूचना मिलने पर हाइवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और युवक को सिविल अस्पताल में ले आई। अमरजैंसी वार्ड के सामने पहुंचकर पुलिस ने इसकी सूचना वार्ड के स्वास्थ्यकर्मियों को दी। बताया जाता है कि करीब २० मिनट तक युवक गाड़ी में तड़पता रहा और कोई भी स्वास्थ्यकर्मी वहां नहीं पहुंचा। आखिरकार पुलिस कर्मचारियों ने घायल को स्ट्रेचर पर लेटाकर एमरजेंसी में पहुंचाया, जहां युवक ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इस बारे में जब डॉ.एनके गोयल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिस वक्त उक्त केस अस्पताल में आया था, तब स्वास्थ्य कर्मी एक अन्य एमरजेंसी केस में लगे हुए थे। पता चलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे एमरजेंसी वार्ड में लाकर उसका इलाज शुरू कर दिया। उधर दूसरी ओर एसएमओ का कहना है कि अगर स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध नहीं था तो पुलिस कर्मी भी घायल को एमरजेंसी वार्ड में ला सकते थे। बहरहाल लापरवाही सिविल अस्पताल प्रशासन की रही हो या पुलिस की, परंतु खामियाजा एक व्यक्ति को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

तड़पते हुए तोड़ा दम

फतेहाबाद. विवाद शब्द तो जैसे सिविल अस्पताल प्रशासन के साथ जुड़ सा गया है। प्रशासन की लापरवाही पूर्ण रवैये व असंवेदनशीलता के कारण पिछले एक माह से अस्पताल प्रशासन लगातार विवादों में घिरा चला आ रहा है। दो दिन पूर्व जहां मरीज को अस्पताल परिसर से बाहर निकालने व एमरजेंसी में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर काफी विवाद हुआ था, आज भी ताजा घटनाक्रम में अस्पताल प्रशासन उस समय विवादों में घिर गया, जब दुर्घटनाग्रस्त युवक को करीब बीस मिनट तक एमरजेंसी वार्ड में भर्ती नहीं किया गया और उसने तडफ़ते हुए दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों में रोष फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे डेरा कैंटिन के पास सिरसा की तरफ से आ रहे रतिया के गांव महमदकी निवासी पप्पु की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना तुरंत हाइवे पुलिस को दी। सूचना मिलने पर हाइवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और युवक को सिविल अस्पताल में ले आई। अमरजैंसी वार्ड के सामने पहुंचकर पुलिस ने इसकी सूचना वार्ड के स्वास्थ्यकर्मियों को दी। बताया जाता है कि करीब २० मिनट तक युवक गाड़ी में तड़पता रहा और कोई भी स्वास्थ्यकर्मी वहां नहीं पहुंचा। आखिरकार पुलिस कर्मचारियों ने घायल को स्ट्रेचर पर लेटाकर एमरजेंसी में पहुंचाया, जहां युवक ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इस बारे में जब डॉ.एनके गोयल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिस वक्त उक्त केस अस्पताल में आया था, तब स्वास्थ्य कर्मी एक अन्य एमरजेंसी केस में लगे हुए थे। पता चलने पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे एमरजेंसी वार्ड में लाकर उसका इलाज शुरू कर दिया। उधर दूसरी ओर एसएमओ का कहना है कि अगर स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध नहीं था तो पुलिस कर्मी भी घायल को एमरजेंसी वार्ड में ला सकते थे। बहरहाल लापरवाही सिविल अस्पताल प्रशासन की रही हो या पुलिस की, परंतु खामियाजा एक व्यक्ति को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

शादी से एक दिन पूर्व दुल्हन फुर्र..

फतेहाबाद. जाखल में आज सुबह पंजाब से बारात आनी थी, लेकिन इससे पूर्व ही रात को ही दुल्हन घर से गायब हो गई। इस मामले में जहां पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने म्योंदकलां चौकी का घेराव किया। मिली जानकारी के अनुसार जाखल निवासी सुरजीत की 20 वर्षीय लड़की सुनहरी की शादी पंजाब के चिचड़ गांव में तय हुई थी और आज सुबह बारात आनी थी। बताया जाता है कि रात को ही दुल्हन घर से फरार हो गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने लड़की की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई न किए जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी का घेराव किया। सूचना मिलने पर डीएसपी शमशेर सिंह दहिया मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि तीन साल पूर्व उसका लड़की से प्रेम संबंध था, लेकिन परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था। बाद में उसने लड़की द्वारा दिए गए प्रेम पत्र भी उसके मामा को लौटा दिए गए थे और मिलना जुलना बंद कर दिया था। बताया जाता है कि लड़की के परिजनों द्वारा दूसरी लड़की की शादी का प्रस्ताव वर पक्ष के सामने रखा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

Friday, February 18, 2011

नशे के लिए युवक ने की चोरी

फतेहाबाद/विकास मैहता. थाना रोड पर एक चप्पल स्टोर से पैसे चोरी करते हुए दुकानदारों ने आज एक युवक को रंगेहाथों काबू कर लिया। दुकानदारों ने उसे शहर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार श्रीरामसेवा समिति स्कूल का छात्र दीवांश उर्फ सोनू पवन चप्पल स्टोर पर अकसर आया जाया करता था। आज दोपहर उसने दुकान के गल्ले से 4525 रुपए की नगदी चोरी कर ली। से चोरी करते वक्त दुकानदार ने रंगेहाथों काबू कर लिया। दुकानदारों ने उसकी धुनाई की और शहर थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी से कोरेक्स नामक नशीली दवाई भी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में दिव्यांश ने बताया कि वह अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करता था।

'संत हमेशा समाज को जोडऩे का काम करते हैÓ

फतेहाबाद. सन्तों ने जात-पात से उपर उठकर मानवता का संदेश दिया और समाज को जोडऩे का काम किया। यह बात संासद डा. अशोक तंवर ने आज रविदास जयंति के पावन अवसर पर आज स्थानीय डीएसपी रोड पर स्थित रविदास चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। श्री गिलाखेड़ा ने गुरु रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास को शिरोमणी का दर्जा हासिल है, क्योंकि उन्होंने छूआ-छूत, ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर समानता का समाज बनाने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी वाणी से लोगोंं के बीच मानवता से प्यार करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केेंद्र व राज्य सरकार ने समाज की भलाई के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि केदं्र सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून लागू किया है और जल्द ही देश में भोजन का अधिकार कानून भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें मानवता से प्यार करना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान गुरचरण सिंह, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रधान बलजीत बैनीवाल, कृष्णा पूनिया, डा. विरेंद्र सिवाच, मुखत्यार सदर, ओमप्रकाश सचिव, रणजीत सिंह, बलवंत, जसंवतं कांगड़ा, अनिल कुमार, रमेश जोईया, दीपक भिरडाना, भवानी सिंह, सुरेंद्र दलाल, आदि मौजूद थे।

मजदूर की नृशंस हत्या

भूना/उमाशंकर. कुछ समय पूर्व शुगर मिल में काम करने वाले एक मजदूर की बीती रात ईंट मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव खेतों में बने मकान में क्षत-विक्षित हालत में मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के गांव फालसा निवासी रामअवतार पुत्र मुंशीराम कुछ साल पूर्व भूना शूगर मिल में कर्मचारी था। शूगर मिल बंद होने के बाद वह मजदूरी का काम करने लगा और पिछले 6 महीने से भूना निवासी महावीर शर्मा के खेत में मजदूरी करता था। बताया जाता है कि रात को किसी ने उसकी ईंट मारकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी उस समय मिली जब पास में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलिय के बाल सैंटर में तैनात सुरक्षा कर्मी ने रामअवतार के मकान के बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी। जब वह उसके मकान में पहुंचा तो वहां पर रामअवतार का शव क्षत-विक्षित हालत में पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था। उसने इसकी सूचना तुंरत खेत मालिक महावीर को दी। मौके पर पहुंचे महावीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शमशेर सिंह दहिया मौके पर पहुंच गए। आज सुबह घटनास्थल का जायजा लेने के लिए एसपी विवेक शर्मा भी मौकास्थल पर पहुंच गए। इस बारे में एसपी विवेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना रात साढ़े 11 बजे के आसपास की है और प्रथम दृष्टि में यह मर्डर किसी जान-पहचान वाले द्वारा ही किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और फारेसिंक टीम को कुछ सबूत हाथ लगे हैं। शव को आज पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।

Wednesday, February 16, 2011

भाजपा ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा

फतेहाबाद. बीज विधेयक के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के किसान प्रकोष्ठ ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मोलूराम रुलाहनिया ने कहा कि 9 नवंबर 2010 को यूपीए सरकार ने राज्यसभा में बीज बिल रखा था। जिसमें कई खमिया हैं। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में यह प्रावधान होना चाहिए कि किसानों को अच्छे बीज कम कीमत पर मिलें। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महासचिव भारतभूषण मिढ़ा ने कहा कि विदेशी बीजों को विभिन्न भारतीय कृषि जोनों में रजिस्टर्ड किया जाए। इस अवसर पर भाजपा किसान सेल के जिला अध्यक्ष जोगेदं्रपाल लीखा, रमेश मेहता, मदन लाल, धर्मवीर अरोड़ा, अमरीक सोढ़ी, शम्मी ढींगड़ा, रमेश पूनिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा ने दिया धरना, ज्ञापन सौंपा

फतेहाबाद. बीज विधेयक के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी के किसान प्रकोष्ठ ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मोलूराम रुलाहनिया ने कहा कि 9 नवंबर 2010 को यूपीए सरकार ने राज्यसभा में बीज बिल रखा था। जिसमें कई खमिया हैं। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में यह प्रावधान होना चाहिए कि किसानों को अच्छे बीज कम कीमत पर मिलें। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महासचिव भारतभूषण मिढ़ा ने कहा कि विदेशी बीजों को विभिन्न भारतीय कृषि जोनों में रजिस्टर्ड किया जाए। इस अवसर पर भाजपा किसान सेल के जिला अध्यक्ष जोगेदं्रपाल लीखा, रमेश मेहता, मदन लाल, धर्मवीर अरोड़ा, अमरीक सोढ़ी, शम्मी ढींगड़ा, रमेश पूनिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अवैध निर्माण पर चलाया पीला पंजा

टोहाना/गर्ग. जिले में बने अवैध निर्माण को तोडऩे के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग ने आज टोहाना से अपना अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत आज जिला नगर योजनकार बसंत हुड्डा के नेतृत्व में हिसार रोड पर अवैध अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कालोनी काटने वाले कालोनाइजरों में हडकंप मच गया। डीटीपी वंसत हुड्डा ने बताया कि विभाग को कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि हिसार रोड पर अवैध निर्माण किया गया है। इसके लिए किसी प्रकार की सीएलयू नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस मामले में अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करके अपने निर्माण तोडऩे को कहा था, लेकिन बार-बार नोटिस देने पर भी जब अवैध निर्माण नहीं तोड़े गए, जिस पर आज अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि बिना नक्शा पास करवाए कालोनी काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार रोशन लाल, जेई सूबे सिंह, थाना प्रभारी गंगा राम, शिव कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

बिस्तर गंदा होने पर मरीज को अस्पताल से बाहर निकाला

फतेहाबाद/विकास मैहता. सरकारी अस्पताल भले ही साफ हो न हो, लेकिन यहां आने वाला हर शख्स साफ सुथरा होना चाहिए। अन्यथा चिकित्सक आपका इलाज नहीं करेंगे और आपको बाहर का रास्ता भी दिखा सकते हैं। 'खुदाÓ कहे जाने वाले चिकित्सक किस कदर संवेदनशून्य हो सकते हैं, ऐसा ही कुछ आज उस समय देखने को मिला जब सामान्य अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन मोहम्मदपुर रोही निवासी गुरदयाल सिंह व उसके परिजनों को चिकित्सकों ने यह कहकर बाहर निकाल दिया कि उसका बिस्तर गंदा है। हुआ यूंकि गत सायं गांव में हुए झगड़े के बाद 35 वर्षीय गुरदयाल सिंह को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरदयाल की मां कुलवंत कौर ने बताया कि उसके गांव के कुछ रिश्तेदार गुरदयाल को मिलने सामान्य अस्पताल आए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें कहा कि इस मरीज का बिस्तर गंदा है, जल्दी इसी बाहर ले जाएं। जिसके बाद वे गुरदयाल को अस्पताल के वार्ड से बाहर ले आए और अस्पताल में बने पार्क में लेटा दिया। जब मीडिया कर्मियों के मौके पर पहुुंचने की भनक अस्पताल प्रशासन को लगी तो डिप्टी सीएमओ डॉ.एचएल गुप्ता मौके पर पहुंचे और मरीज के परिजनों को उसे अंदर ले जाने के लिए कहा। वहीं जब मीडिया कर्मियों ने चिकित्सक से इस संदर्भ में बातचीत करने का प्रयास किया तो उक्त चिकित्सक मीडिया कर्मियों से ही उलझ पड़ा और कहा कि अगर यहां कोई गंदा बिस्तर लेकर आएगा तो उसके साथ ऐसा ही सलूक किया जाएगा।

Tuesday, February 15, 2011

कल से चलेगा विशेष सफाई अभियान

फतेहाबाद/विकास मैहता. शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कल से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत दर्जनों सफाई कर्मचारी एक-एक वार्ड में जाकर इकट्ठे सफाई करेंगे। यह जानकारी देते हुए नगर परिषद प्रधान विरेंद्र नारंग ने बताया कि शहर के कुछ वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। व्यवस्था सुधारने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरवासियों को अब अपने छुटपुट कामों के लिए नगर परिषद के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि शहरवासी किसी भी समस्या को लेकर फोन पर नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं। शहरवासी सफाई की समस्या को लेकर मुख्य सफाई निरीक्षक गुलाब सिंह को 9254210806 पर संपर्क कर सकते हैं। मृतक पशुओं को उठवाने के लिए ठेकेदार को 9354767015 पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई कर्मचारी काम में लापरवाही बरतता है तो नप कार्यालय के फोन नं. 220032 पर उनको संपर्क कर सकते हैं।

पंजीकरण न करवाने वाले डीलरों पर होगी कार्रवाई

फतेहाबाद/विकास मैहता. शहर में धड़ाधड़ बढ़ रहे ऐसे प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत जल्द कार्रवाई हो सकती है, जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। जिला राजस्व अधिकारी राम सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास जिले से 30 आवेदन ही प्रॉपर्टी लाइसेंस के लिए आए हैं। जबकि अभी तक एक प्रॉपर्टी डीलर को ही लाइसेंस जारी किया गया है। बिना पंजीकरण के कार्य करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों को जल्द ही विभाग नोटिस जारी कर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शहर में इस वक्त करीब-करीब 2 हजार लोग ऐसे हैं, जो जमीन, जायदाद की खरीद-फरोख्त के इस धंधे से जुड़े हुए हैं। रियल एस्टेट के इस कारोबार से जुड़े एजेंटों ने शहर में आलीशान दफ्तर बनाए हुए हैं। जिनकी संख्या लगभग 300 से भी ऊपर है। हालांकि सरकारी आंकड़ों मेें ये संख्या अभी तक 105 दर्ज है।

Saturday, February 12, 2011

स्वामी दिव्यानंद जी ने किया सिटी 24 का शुभारंभ

फतेहाबाद. प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में इतना अधिक व्यस्त हो चुका है आसपास घटित होने वाली घटनाओं की जानकारी अखबारों व टीवी चैनलों के माध्यम से मिल पाती है। इसके कारण आज समाज में मीडिया की महत्ता ओर अधिक बढ़ गई है। यह बात महामंडलेवश्वर स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने सीटी 24 न्यूज चैनल का उद्घाटन करने के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का चिंतन स्वस्थ होगा तो स्वस्था समाज की स्थापना होगी। स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र की स्थापना कर पाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में घटित होने वाली घटनाओं व सूचनाओं कीजानकारी हमें होनी चाहिए। जानकारियों के बिना जीना अधूरा जीना है। इसी की पूर्ति के लिए पत्रकारिता का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि पिं्रट मीडिया का प्रचलन तो काफी पुराने समय से हैं, लेकिन बाद में इलेक्ट्रोनिक मीडिया का जन्म हुआ। इलेक्ट्रोनिक मीडिया ताजा सूचनाएं लोगों तक पहुंचाने काम करता है। उन्होंने कहा कि कई बार मीडिया का दुरूपयोग भी होता है, लेकिन उससे बचना चाहिए। मीडिया का गलत प्रयोग व्यक्ति के जीवन को खतरे में डाल सकता है। इसलिए इसके सदुपयोग का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने सीटी 24 के डायरेक्टर अर्जुन जग्गा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह पहल समाज में नई क्रांति लाइगी। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर पहुंचे मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि मीडिया समाज का आइना है और लोगों को रास्ता दिखाने का काम करता है। इस अवसर पर सीटी 24 परिवार की तरफ से स्वामी जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री बाला जी केबल के संचालक राजेंद्र काका चौधरी, बंसत रूखाया, टीडी मेहता, नेहा मित्तल, सुभाष रायल, विजय निर्मोही, सुमनबाला मेहता, सुभाष पपिया, सुशीला सर्राफ, आरके मक्कड़, मनमोहन मिढ़ा, चंद्रभान मुंजाल सहित शहरभर के पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद थे।

16.५० करोड़ से बदलेगी शहर की तस्वीर

रणधीर मताना
फतेहाबाद. नगरपरिषद द्वारा साढ़े 16 करोड़ करोड की लागत से शहर की तस्वीर बदलने के लिए प्रपोजल तैयार किया है। विभाग ने प्रोपजल तैयार करके मंजूरी के लिए भेज दिया है। इसकी मंजूरी मिलते ही जहां शहर के सौंदर्यकरण का काम शुरू हो जाएगा, वहीं नैशनल हाइवे पर नई पुलिस तक स्ट्रीट लाइटें जगमगाएगी। नगरपरिषद की योजना कारगर रहती है तो शहर में सड़कें चकाचक करेगी व हर गली में स्ट्रीट लाइटें जगमगाएगी। नगरपरिषद ने पिछले साल से सफाई, टूटी-फूटी सड़कें व स्ट्रीट लाइट की समस्या से निजात पाने के लिए वर्ष 2011-12 के लिए प्रपोजल तैयार किया है। इसमें शहर के सभी 21 वाडऱ्ों के अलावा अन्य स्थानों पर भी पैसा खर्च किया जाएगा। नगरपरिषद द्वारा वार्ड एक के लिए 42लाख 37 हजार, वार्ड दो के लिए 15 लाख, वार्ड तीन के लिए 35 लाख 61 हजार, वार्ड चार के लिए 23 लाख 53 हजार, वार्ड पांच के लिए 76 लाख 8 हजार, वार्ड छह के लिए 25 लाख 7 हजार, वार्ड सात के लिए 15 लाख 37 हजार, वार्ड आठ के लिए ६ लाख ३१ हजार, वार्ड नौ के लिए 17 लाख, वार्ड दस के लिए 11 लाख 9 हजार, वार्ड 11 के लिए 27 लाख 32 हजार, वार्ड 12 के लिए 45 लाख 13 हजार, वार्ड 14 के लिए एक करोड़ 58 लाख 89 हजार 700, वार्ड 15 के लिए 80 लाख 36 हजार, वार्ड 16 के लिए 27 लाख 38 हजार, वार्ड 17 के लिए 88 लाख 65 हजार, वार्ड 18 के लिए दो करोड़ 54 लाख 87 हजार, वार्ड 19 के लिए 66 लाख 16 हजार, वार्ड 21 के लिए 34 लाख 26 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा क्लाथ मार्केट में सीसी सड़क बनाने के लिए दो करोड़ रुपए, खेमा खाती रोड व मातुराम कालोनी में सीसी सड़क के लिए 52 लाख 60 हजार रुपए खर्च किए जांएगे। मेन सड़कों पर फुटपाथ बनाने के लिए एक करोड 53 लाख 50 हजार व नैशनल हाइवे पर स्ट्रीट लाइटों के लिए 75 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

चंद्रावल का सरपंच पुलिस रिमांड पर

फतेहाबाद. पुलिस ने गाड़ी से कूचलकर युवती की हत्या करने के आरोपी गांव चंद्रावल के सरपंच धर्मबीर सिंह पुत्र हरीसिंह तथा सतबीर पुत्र लालचन्द को गिरफ्तार कर आज न्यायाधीश एके शर्मा की अदालत में पेश किया। जहां उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में दस फरवरी को अनील पुत्र जगदीश वासी चन्द्रावल ने पुलिस के पास धर्मबीर, सतबीर उपरोक्त तथा 3/4 अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई थी कि उपरोक्त आरोपी एक गाड़ी इनोवा एच.आर. 22 एफ 8९०० मेें सवार होकर उसके घर आये। वहां पर धर्मबीर ने शिकायतकर्ता की भाभी सोनू का हाथ पकड़ लिया और घसीट कर गाड़ी में डालने लगा। जब शिकायतकर्ता ने छुड़वाने का प्रयास किया तो धर्मबीर ने गाड़ी से राड़ निकाल कर सोनू के सिर में मारी और गाड़ी स्टार्ट करके जान से मारने की नियत से उसकी की भाभी सोनू व पिता जगदीश को कुचल दिया तथा गाड़ी सहित भाग गये। सोनू की ईलाज के लिये रोहतक ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस झगड़े की वजह अनिल के पिता जगदीश का बुजुर्गों की पैशंन वितरण में हेराफेरी करने के संबंध में धर्मबीर के खिलाफ अंकित हुए अभियोग में गवाह बनना था। पुलिस ने सरपंच को आज अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।

Friday, February 11, 2011

सरपंच पर हत्या का केस दर्ज

फतेहाबाद. पुलिस ने गांव चंद्रावल के सरपंच धर्मवीर सिंह व उसके कुछ साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव के अनिल ने बताया कि सरपंच धर्मवीर, सतबीर व उनके 3-4 अन्य साथियों ने उसके पिता को पीटा व सोनू को गाड़ी से कुचल दिया। सोनू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने धारा 323, 325, 301, 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

डीसी से मिले सिख ,केस रद्द करने की मांग

फतेहाबाद. चांदपुरा में डेरा-सिख विवाद को लेकर गुरमेल ङ्क्षसह के खिलाफ बनाए गए मुकदमें को रद् करने की मांग को लेकर आज हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के जगदीश झींडा व जिलाध्यक्ष रूपसिंह के नेतृत्व में रामफल, प्यारासिंह, बूटाङ्क्षसह व चंादीराम सहित दर्जनों ग्रामीण आज डीसी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि गुरमेल सिंह के खिलाफ डेरा-सिख विवाद में थाना रतिया व जाखल में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जाखल में 2 मार्च 2009 को अंडर सैक्शन 147, 148, 149, 353 व 352 आईपीसी व रतिया में 148, 149, 188, 295 के तहत मामला दर्ज किया गया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि गुरमेल ङ्क्षसह के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को रद्द किया जाए।

करोड़ों की देनदारी छोड़ व्यापारी फरार

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. अनाजमंडी में व्यापार करने वाला एक व्यापारी(चुंगडिय़ा) आज करोड़ों रुपए की देनदारी लेकर फरार हो गया। व्यापारी के फरार होने की सूचना मिलते ही अनाजमंडी में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लेनदारों की उक्त व्यापारी की दुकान के बाहर भीड़ लग गई। मिली जानकारी के अनुसार ठाकर बस्ती में किराए पर रहने वाला सतीश पिछले काफी समय से अनाजमंडी में चुंगडिय़ा का काम करता था। बताया जाता है कि उस पर लोगों की करोड़ों रुपए की देनदारी हो गई थी। जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। आज का दिन उसने सभी से पैसे लौटाने का वादा किया था। सूत्र बताते हैं कि उसने भागने की पहले ही योजना बनानी शुरू कर दी थी, जिसके तहत उसने अपने देनदारों को 11 फरवरी का दिन दिया था। आज सुबह जब देनदारी लेने वाले अनाजमंडी के पीछे पहुंचे तो वहां उसका सामान नहीं था, जिस पर व्यापारियों का दिमाग ठनका और उन्होंने सतीश की तलाश शुरू कर दी। जब वे ठाकर बस्ती स्थित उसके मकान पर गए तो वहां पर भी ताला लगा हुआ था। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी अनाजमंडी से एक व्यापारी करोड़ों रुपए की देनदारी छोड़कर फरार हो गया।

Saturday, February 5, 2011

धीरा कप का फाइनल कल

फतेेहाबाद/विकास मैहता. गांव धांगड़ के समीप तीन मोटरसाइकिल सवारों ने आज एक पशु व्यापारी से मारपीट कर 18 हजार रुपए लूट लिए और पशु व्यापारी का ेरस्सी से बांध कर फरार हो गए। सड़क से गुजर रहे एक राहगीर ने पशु व्यापारी को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल में उपचाराधीन अयाल्की निवासी पोहला राम ने बताया कि वह पशु व्यापार का काम करता है। आज वह पशुओं की खरीद बेच के सिलसिले में पशु मेला मैदान से गांव धांगड़ जा रहा था, तभी गांव धांगड़ के समीप तीन मोटरसाइकिल सवारों ने उसे पता पूछने के बहाने रोका और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। पोला राम ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसे एक रस्सी से बांध दिया और उससे करीब 18 हजार रुपए की राशि छीन कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फर्जी कंपनी पर डेढ़ लाख हड़पने का आरोप

रतिया/इंदौरा, खान. फर्जी कंपनियों द्वारा भोले-भाले लोगों को दोगुना धन करके का लालच देकर पैसे हड़पने का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों जहां फतेहाबाद व रतिया में एक फर्जी कंपनी द्वारा लोगों के करीब १२ लाख रुपए लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया था, वहीं अब रतिया में एक बार फिर पुराना बाजार निवासी एक व्यक्ति ने एक फर्जी कंपनी पर दोगुने का लालच देकर डेढ़ लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। इस बारे में पुराना बाजार निवासी सुखदेव सिंह पुत्र मि_ु द्वारा पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले गांव बलियाला के दो लोगों ने उससे रुपए दोगुने करने की बात कही थी। बलियाला के एजेंटों ने एक साल में राशि दोगुना होने व बदले में उन्हें एक निजी बैंक के चैक देने की बात कही थी। इस पर उन्होंने अपनी मां अजमेर कौर व पत्नी बलजीत कौर के नाम पर 15-15 हजार, लड़की के नाम पर 5 हजार व पिता मिटठु सिंह के नाम पर दस हजार सहित करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि कंपनी में जमा करवाई थी। सुखदेव का आरोप है कि पहले तो एजेंट उसे शीघ्र ही चेक देने का आश्वासन देते रहे, लेकिन बाद में बात करनी बदं कर दी। इस बारे में जब रतिया थानाध्यक्ष कपिल सिहाग से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत तो की गई है, लेकिन आरोपियों के पास कोई चैक या रसीद आदि कोई ऐसे प्रमाण नहीं है, जिससे पता चल सके कि उन्होंने कितनी राशि जमा करवाई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

Friday, February 4, 2011

40 लाख की हैरोइन बरामद, 4 काबू

फतेहाबाद/विकास मैहता. राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो व सदर फतेहाबाद पुलिस ने चार हेरोइन तस्करों को गांव अयालकी के समीप 380 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। हैरोइन की कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने हैरोइन पकड़े जाने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हेरोइन तस्कर रात्रि के समय कार में सवार होकर गांव अयालकी से फतेहाबाद की तरफ से गुजरेंगे। इसके बाद राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो व फतेहाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अयालकी क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी और वाहनों की तलाशी आरंभ कर दी। इसी दौरान आज तड़के करीब 4 बजे अयालकी की तरफ से सामने से आती एक कार चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ लिया और कार में सवार चार लोगों को काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर कार में से 380 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में अयाल्की निवासी जरनैल सिंह, बीघड़ निवासी कुलदीप, बगीची मोहल्ला फतेहाबाद निवासी सुरेश व योग नगर निवासी अमित शामिल हैं। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि ये लोग भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से हेरोइन लेकर आए थे तथा इसे दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करना था। आरोपियों के कब्जे से पकड़ी गई कार का नं. डीएल 9 सीडी-3142 फतेहाबाद शहर के एक व्यक्ति की बताई जा रही है। पुलिस को इस मामले में और भी लोगों के संलिप्त होने की आशंका है, जिसको लेकर पुलिस टीम छापेमार कार्रवाई कर रही थी।

40 लाख की हैरोइन बरामद, 4 काबू

फतेहाबाद/विकास मैहता. राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो व सदर फतेहाबाद पुलिस ने चार हेरोइन तस्करों को गांव अयालकी के समीप 380 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। हैरोइन की कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने हैरोइन पकड़े जाने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हेरोइन तस्कर रात्रि के समय कार में सवार होकर गांव अयालकी से फतेहाबाद की तरफ से गुजरेंगे। इसके बाद राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो व फतेहाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अयालकी क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी और वाहनों की तलाशी आरंभ कर दी। इसी दौरान आज तड़के करीब 4 बजे अयालकी की तरफ से सामने से आती एक कार चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ लिया और कार में सवार चार लोगों को काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर कार में से 380 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में अयाल्की निवासी जरनैल सिंह, बीघड़ निवासी कुलदीप, बगीची मोहल्ला फतेहाबाद निवासी सुरेश व योग नगर निवासी अमित शामिल हैं। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि ये लोग भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से हेरोइन लेकर आए थे तथा इसे दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करना था। आरोपियों के कब्जे से पकड़ी गई कार का नं. डीएल 9 सीडी-3142 फतेहाबाद शहर के एक व्यक्ति की बताई जा रही है। पुलिस को इस मामले में और भी लोगों के संलिप्त होने की आशंका है, जिसको लेकर पुलिस टीम छापेमार कार्रवाई कर रही थी।

Thursday, February 3, 2011

धान की पराली से बनाई जाएगी प्लाई

फतेहाबाद. धान निकालने के बाद बचे अवशेष व पराली को अब जलाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि कृषि विभाग द्वारा इस पराली को उपयोग में लाए जाने की योजना तैयार की जा रही है। विभाग द्वारा इसके तहत वुडन फैक्ट्री से संपर्क किया गया है, जिससे वे किसानों की पराली को खरीद सके। इससे पहले केवल धान के छिलकों का उपयोग वुडल प्लाई व वुडन बोर्ड के लिए किया जाता रहा है। यदि वुडन फैक्ट्री में पराली को काटकर इसे उपयोग में लाने की कोशिश कारगर होती है तो किसानों को दोहरा लाभ होगा। पराली की बिक्री होने से उन्हें जहां उसकी कीमत मिलेेगी, वहीं पराली में आग न लगाने से पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। अब तक किसानों द्वारा धान निकालने के बाद पराली व अन्य अवशेष में आग लगा दी जाती थी। इसके कारण पर्यावरण का काफी प्रदूषण होता था और आग के कारण भूमि की उपजाऊ शक्ति भी कम हो रही थी। कृषि विभाग ने किसानों को इससे निजात दिलाने के लिए वुडन फैक्ट्री से संपर्क किया है, ताकि वो पराली के टूकड़े करके उसे उपयोग में ले सके। कृषि विभाग के अधिकारियों की माने तो इस बार वुडन फैक्ट्री में कुछ ट्रालियां पराली पहुंचाकर उसे उपयोग में लाने का प्रयास किया जाएगा। अगर विभाग की यह योजना कारगर साबित होती है तो किसानों को धान का मूल्य तो मिलेगा ही, उसके बाद पराली के दाम भी उसे मिलेंगे।

बैंक से 8 लाख का फ्रॉड

फतेहाबाद/विकास मैहता. जब बाड़ ही खेत को खाने लगे तो उस खेत का रखवाला भगवान ही हो सकता है। शहर के एक बैंक में कार्यरत कैशियर ने मातहत कर्मी की आइडी का प्रयोग करते हुए आठ लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस संबंध में बैंक मैनेजर इंद्रपाल यादव ने शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी, कागजों में हेरफेर करने का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जहानाबाद(बिहार) निवासी श्रीकुमार कौशल कौशिक अप्रैल 2008 से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बतौर कैशियर के पद पर कार्यरत है। मैनेजर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कैशियर कुमार कौशल कौशिक ने बडोपल के एक व्यक्ति के नाम पर खाता खोला, जिसमें उसने बैंक ग्राहक सरिता व टोनी के एफडी खाते से लगभग 92 हजार रुपए अपने इस खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि उक्त अधिकारी ने एक के बाद एक कई ग्राहकों के खातों से पैसों का हेरफेर किया तथा बहुत से ग्राहकों की अकाऊंट डिटेल तक डिलीट कर दी। उक्त अधिकारी ने जम्मूकश्मीर शाखा के एक ग्राहक के खाते से साढ़े 4 लाख रुपए के करीब राशि ट्रांसफर कर ली थी। चूंकि कौशिक को एफडी अकांऊट से संबंधित कोड मालूम थे। इस कारण उसने अधिकतर एफडी अकाऊंट को ही अपना निशाना बनाया और राशि अपने नाम ट्रांसफर की। मामले का पता चलने पर उक्त कर्मी से पूछताछ की तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। जिस पर बैंक प्रबंधन ने अपने उच्चाधिकारियों को इस संदर्भ में सूचित कर दिया। बैंक प्रबंधक इंद्रपाल यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर उन्होंने कल शाम को थाना शहर को लिखकर कार्रवाई करने की बात कही। जब पुलिस कप्तान विवेक शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्हें शिकायत मिल चुकी है, वे स्वयं बैंक मैनेजर से बात कर मामले की पड़ताल करेंगे।

गैस पर बवाल, डिलीवरी रोकी

टोहाना/गर्ग. होम डिलीवरी के नाम पर होने वाली ब्लैक से तंग आज टोहाना के ग्र्रामीण इलाके से आए उपभोक्ताओं ने होम डिलीवरी बंद करवा दी। इस मौके पर उपभोक्ताओं की होम डिलीवरी करने वालों से झड़प भी हो गई। होम डिलीवरी न होने से शहर में रसोईगैस की किल्लत हो गई और उन्होंने इस बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग को शिकायत कर दी। मौके पर पहुंचे खाद्य आपूर्ति निरीक्षक गोविंद राम ने मामले की जांच करने व होम डिलीवरी शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टोहाना में पिछले कई दिनों से गैस किल्लत बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं का आरोप है कि होम डिलीवरी के लिए सिलेंडर ले जाकर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। इसके कारण उन्हें गैस सिलेंडर के लिए के लिए एजेंसी के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। आज हजारों की संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसी के बाहर इकट्ठे हो गए और होम डिलीवरी के लिए गैस सिलेंडर नहीं उठाने दिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले ग्रामीण क्षेत्र से आए उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित होने चाहिए। इसको लेकर होम डिलीवरी करने वाले व उपभोक्ताओं में झड़प भी हो गई। होम डिलीवरी की सप्लाई बंद होने से शहर में रसोई गैस की किल्लत हो गई।

Wednesday, February 2, 2011

हुड्डा सरकार की खेल नीति सर्वोत्तम: मिढ़ा

फतेहाबाद. एशियन कुश्ती अखाड़ा के पहलवान सुनील डाबला ने सिरसा के मंगाला में आयोजित दो दिवसीय फ्री स्टाइल कुश्ती चैम्पिनशिप में जीत का परचम लहराते हुए फतेहाबाद का नाम रोशन किया है। आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से सुनील डाबला को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा ने सुनील डाबला को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन के लिए निरंतर नई योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार की खेल नीति के कारण ही राष्ट्रमंडल व ऐशियाड खेलों में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने दर्जनों मेडल जीत कर प्रदेश की झोली में डाले हैं। इस मौके पर व्यासकरण लूथरा, बैडमिंटन एसोसिएशन के जिला प्रधान कैलाश बतरा, राकेश चंदेल एनआरआई, किराना एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण गोयल, जीवन मुखी, ओपी चोपड़ा, अखाड़ा के प्रधान दीपक जताना, सुरजीत बिश्नोई, भीमसेन गोयल, गगन मुंजाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

2 किलो अफीम सहित दो गिरफ्तार

फतेहाबाद. नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए सदर पुलिस ने गांव हांसपुर क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 2 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लीलस निवासी गंगाजल बिश्नोई अफीम बेचने का कारोबार करता है और आज उसने अफीम बेचने के लिए दो युवकों को पंजाब क्षेत्र की तरफ भेजा है, जो हांसपुर क्षेत्र से गुजरेंगे। पुलिस ने हांसपुर के पास नाकाबंदी एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो बाइक से 2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बाइक सवार भोडिय़ा निवासी गुरमेश व सतनारायण को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गोदाम में भीषण आग लाखों का चावल राख

टोहाना/गर्ग. वेयर हाऊस गोदाम में स्पार्किंंग होने से लगी आग के कारण वहां रखा लाखों रूपये का चावल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की खबर मिलते ही रसूलपुर स्थित शिव राइस मिल के मालिक व टोहाना, कुलां, रतिया, धारसूल, बबनपुर, दिगोह व रसूलपुर के दर्जनों शैलर मालिक व मुनीम वेयर हाऊस के गोदाम में पहुंचे। उन्होंने वेयर हाऊस एवं एफ.सी.आई. प्रबंधकों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए उन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मिल मालिक संजीव कुमार बिंटा ने बताया कि सवा पांच लाख रुपए कीमत की 540 बोरियां गोदाम में उतरवाई थी। परंतु संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण आग की भेंट चढ़ गई। शैलर मालिकों ने आरोप लगाया कि प्रात: 9 बजे एफसीआई के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई भी अधिकारी साढे ग्यारह बजे तक नहीं पहुंचा। इस संदर्भ में वेयर हाऊस के प्रबंधक जयपाल सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह गोदाम के कार्यालय के ऊपरी कमरे में सो रहे थे। प्रात: सवा चार बजे के करीब उसे चौकीदार ने आग लगने की सूचना दी। उन्होंने तुरन्त पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया था। जिस पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

Tuesday, February 1, 2011

नील गाय को गोली मारी, बिश्नोई भड़के

रतिया/इंदौरा, खान. गांव नागपुर में एक नीलगाय को गोली मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज बिश्नोई समाज के अनेक लोग पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की। चौकी इंचार्ज निरंजन सिंह से मिलने पहुंचे बिश्नोई समाज के राधेश्याम, सुरजा राम, रामकुमार आदि ने बताया कि चन्नकोठी के पास ब्रह्माराम नामक व्यक्ति ने एक नील गाय को गोली मार दी। उन्होंने आरोपी ब्रह्मा राम पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर वन्य प्राणी निरीक्षक द्वारका प्रसाद ने आज गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांव में घायल नील गाय का इलाज जारी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई आग, रेफर

फतेहाबाद. आज प्रात: एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में स्वयं पर तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कबीर बस्ती निवासी कविता(25) आज अपने घर में अकेली थी। उसका पति विनोद अनाज मंडी में अपने काम पर गया था। बताया जाता है कि कविता ने कमरे में पड़े तेल को अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली। आग लगने से महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे गंभीर अवस्था में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिक्तिसकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिला का विवाह 5 वर्ष पूर्व हुआ था और उसके 2 बच्चे भी हैं।

आरक्षण के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे : मलिक

फतेहाबाद/विकास मैहता. अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बनैर तले स्थानीय अनाज मंडी में जिला स्तरीय बलिदान रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिला भर से आए जाट समाज के सैंकड़ों लोगों ने आरक्षण मुद्दे पर लड़ी जा रही समिति की लड़ाई का समर्थन किया। इसके साथ ही रैली में उमड़े समाज के लोगों के उत्साह से गदगद हुए संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने भी आरक्षण के लिए आर-पार की लड़ाई लडऩे की हुंकार भरी। रैली को संबोधित करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिकने कहा कि आरक्षण मुद्दे पर समाज की यह एकजुटता ही इस लड़ाई का मुख्य हथियार बनेगी। उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी बहुत लंबी लड़ी जानी है, इसलिए समाज अपने अधिकारों के लिए मु_ी की तरह एकजुट रहे। उन्होंने सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जाट समाज संघर्ष की इस लड़ाई में मौन जरूर है, मगर सरकार उसे कमजोर समझने की गलती हरगिज न करे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय बलिदान रैलियों के बाद समिति प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर 6 मार्च से बड़ी रैलियों का आयोजन करेगी। रैली में पहुंचने पर राष्ट्रीय महासचिव सूबे सिंह ढाका, प्रदेश उपाध्यक्ष हरपाल बैनीवाल, प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण देहडू व जिलाध्यक्ष दरिया सिंह पूनिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कुलजीत पंघाल, औमप्रकाश धारीवाल, सुबे सिंह समैण, नत्थू राम कन्हड़ी, निमर्ला दहिया, मनोज दूहन, मोहनलाल पूनिया, स. बलजीत सिंह जोहल, सतपाल चौधरी, हरपाल गढ़वाल, सतपाल चौधरी, हवा सिंह सांगवान, धर्मपाल धारीवाल, करनैल सिंह भावड़ा, रवि गढ़वाल व जिला प्रैस प्रवक्ता गुलाब सूंडा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कुल दस्तक

hit counter