फतेहाबाद/प्रदीप. धर्मशाला रोड स्थित पम्मा फैशन स्टोर पर सेंध लगाकर चुराए गए लाखों रुपए के कीमती कपड़ों को पुलिस ने आज गुरूनानकपुरा मोहल्ले से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी कश्मीर सिंह से पूछताछ की जा रही है। गुरुनानकपुरा मोहल्ले में चोरी का सामान मिलने से लोगों में हडकंच मच गया और लोगों की भीड वहां पर एकत्रित हो गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी रमेश ने बताया कि चोरी का अंदाजा दुकानदार द्वारा कपड़ों की पहचान से हुआ। कश्मीर ङ्क्षसह के घर में वे कपड़े सुखाए हुए थे, जो धर्मशाला रोड से चोरी हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी पूछताछ जारी है।उन्होंने बताया कि जांच में क्षेत्र में हो रही अन्य चोरियों के बारे में भी कुछ जानकारी हासिल हो सकती है। गौरतलब है कि 26 जनवरी की रात को धर्मशाला रोड स्थित पम्मा फैशन स्टोर से करीब एक लाख रुपए के कपड़े चोरी हो गए थे, जिसमें सौ शर्ट व 150 से अधिक पेंट थी।
Holi
Ampmnews Epaper
Friday, January 29, 2010
छापा मार कर 57 सिलेंडर जब्त
फतेहाबाद. आई जी पुलिस व सीटी पुलिस ने एक गैस एजेंसी के गोदाम पर छापामार कार्रवाई करके अवैध रुप से रखे 57 सिलेंडर पकड़े है। पुलिस ने सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया है। एक साथ इतने सिलेंडर पकड़े जाने से गैस सिलेंडर ब्लैकियों में हड़कंप मच गया है। दूसरी तरफ एजेंसी प्रबंधक का कहना है कि ये सिलेंडर होम डिलीवरी के लिए रखे गए थे। आईजी टीम के हरनेक सिंह ने उन्हें इस बारे में शिकातय मिली थी कि गैस सिलेंडरों की ब्लैक की जा रही है। इसी आधार पर उन्होंने छापामार कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि यह तो जांच के बाद पता चलेगा कि ये सिलेंडर ब्लैक में बेचने के लिए रखे गए थे या होम डिलीवरी के लिए।
मदन बंसल व आरके सेठी होंगे सीबीआई कोर्ट में पेश
फतेहाबाद : हत्या, बलात्कार मामले में सीबीआई जांच में फंसे डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत सिंह के खिलाफ अब गवाहियों का दौर शुरू हो गया है। अम्बाला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में छत्रपति हत्याकांड के संदर्भ में अब तक पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति मुख्य बयान दर्ज करवा चुके हैं। डेरा सच्चा सौदा के हिंसक और उन्मादी अनुयायियों के संदर्भ में आवाज उठाने वाले सांध्य दैनिक 'लेखा-जोखाÓ (अब हरियाणा की गूंज) के सम्पादक मदन बंसल व कार्यकारी सम्पादक आरके सेठी भी महत्वपूर्ण गवाहों की सूची में शामिल हैं। इस कड़ी में 6 फरवरी 2010 को अम्बाला स्थित सीबीआई कोर्ट में पत्रकार आरके सेठी की अहम गवाही होने जा रही है। सांध्य दैनिक के सम्पादक मदन बंसल भी इसी कोर्ट के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाएंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2002 में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा की एक साध्वी ने डेरा चीफ गुरमीत सिंह पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री को खत लिखा था। इस सिलसिले में फतेहाबाद से प्रकाशित सांध्य दैनिक 'लेखा-जोखाÓ के कार्यकारी सम्पादक आरके सेठी ने 6 जून 2002 समाचार पत्र में 'संत के खिलाफ उठता बवालÓ शीर्षक से एक रपट प्रकाशित की थी। इससे बौखलाए सैंकड़ों की तादाद में इकट्ठे हुए डेरा प्रेमी अनाजमंडी स्थित अखबार के दफ्तर में पहुंच गए और जमकर तोडफ़ोड़ की। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस संदर्भ में सम्पादक मदन बंसल की शिकायत पर कुछ लोगों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत शहर थाने में केस दर्ज किया गया था। इस बात से खफा डेरा के लोगों ने भी पुलिस, प्रशासन और सरकार पर दबाव बनाकर सम्पादक मदन बंसल व कार्यकारी सम्पादक आरके सेठी के खिलाफ भी विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था।
आयकर विभाग का छापा, हड़कंप
टोहाना/गर्ग. आयकर विभाग की एक टीम ने बीती रात आरएमसी व अस्पताल के संचालक के आवास पर छापा मारा। इस छापामार कार्रवाई से क्षेत्र में हडकंप मच गया। आयकर अधिकारियों ने अस्पताल से संंबंधित दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह छापामार कार्रवाई विभाग के संयुक्त आयुक्त करतार ङ्क्षसह के नेतृत्व में की गई। इस टीम में आरटीओ सतीश कुमार, अनिल गोयल, केएल पाहवा, आर के यादव सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे। बताया जाता है कि अस्पताल संचालक द्वारा इनकम टैक्ट की चोरी की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर विभाग की टीम ने यह छापामार कार्रवाई की थी।
प्रभु का नाम हमारी अंतर्रात्मा तक शांति प्रदान करता है: प्राणवल्लभ जी महाराज
फतेहाबाद. जगद्गुरू श्री मद्वल्लभाचार्य जी के वंशावंश गोस्वामी श्री प्राणवल्लभ जी महाराज एवं गोस्वामी बृजवल्लभ जी मथुरा से आज श्री रघुनाथ मंदिर में पधारे। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में भी लोग धर्म के प्रति आसक्त हैं। धार्मिक प्रवृत्ति उनके संग के द्वारा, कीर्तन के द्वारा, सेवा के द्वारा सभी अपने-अपने धर्म का पालन करते हैं। जीवन बहुत ही छोटी वस्तु का नाम है। इच्छाएं सीमाहीन होती है, जिसका कोई अर्थ नहीं होता। हमारे संकुश जीवन में हमारी इच्छाओं को लौकिक सांसारिक कार्य से हटाकर भगवत नाम, भगवत कीर्तन एवं भगवत सेवा में लगाएं। यही प्रत्येक मनुष्य के जीवन का सर्वोपरि लक्ष्य होना चाहिए। जिस प्रकार हवा का झोका आता, हमको ठठक पहुंचा कर चला जाता है। ये प्रभु का नाम हमारी अंतर्रात्मा तक शांति प्रदान करता है। जिससे मन और बुद्धि सुचारू रूप से कार्य करती है एवं आग्रता मिलती है, एवं सम्मान मिलता है। यह सारी चीजें जब मनुष्य के जीवन में आ जाती हैं तो उसे पैसे के पीछे दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं रहती। लक्ष्मी उसके पास चल कर आ जाती है। इतिहास गवाह है कि जहां पर भगवान है, वहीं लक्ष्मी है, जहां भगवान नहीं वहां लक्ष्मी भी नहीं है।
Thursday, January 28, 2010
स्मारक में शहीदों की प्रतिमाओं के साथ लगाई जाएगी तोप
रणधीर मताना
फतेहाबाद. 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशां होगाÓ उक्त पंक्तियां देश के लिए जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की याद दिला देते हैं और उन रणबांकुरों की याद से ही हमारा तन-मन का रोम-रोम देश भक्ति में झुम उठता है। उन्हीं शहीदों के जीवन की प्ररेणा आमजन को देने व शहीद हुए देशभक्तों की याद को ताजा रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले का प्रथम शहीद स्मारक नैशनल हाइवे पर लघु सचिवालयय के पास बनाया जा रहा है। लघु सचिवालय के पास वीआईपी रजीडेँस को जाने वाले रास्त के मेन गेट के पास बनाए जाने वाले इस स्मारक पर विभाग द्वारा 15 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। स्मारक में देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले दस देशभक्तों की प्रतिमाओं के अलावा एक लोहे की बड़ी 'तोपÓ लगाई जाएगी, जो हर आने-जाने वाले का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी। जिला प्रशासन द्वारा बनाए जाने वाले इस शहीद स्मारक का काम युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन के अधिकारी इस स्मारक का उद्घाटन फरवरी के प्रथम सप्ताह में करवाने के लिए जी-जान से जुटा हुआ है। इस स्मारक में नेता जी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, लाला लाजपत राय, भगत सिंह, झांसी की रानी व आजाद चंद्रशेखर सहित दस देशभक्तों की प्रतिमाएं लगाने की योजना है। इसके अलावा लोगों के आकर्षण के लिए लोहे की बड़ी 'तोपÓ भी लगाने की योजना है, जो बनाकर तैयार की जा चुकी है। कारीगरों द्वारा फाइवर ग्लास से बनने वाली इन प्रतिमाओं का अधिकतर कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
सिटीएम सतीश जैन ने बताया कि इस शहीद स्मारक का निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में जिला उपायुक्त द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा।
महंगाई: भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने दहाड़ते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी की अनुपस्थिति में सीटीएम सतीश जैन को ज्ञापन सौंपा। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल ने किया। इससे पूर्व भाजपा नेता आज सुबह अनाजमंडी के शैड के नीचे एकत्रित हुए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए लघुसचिवालय पहुंचे। लघुसचिवालय में एकत्रित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश रेल्हन ने कहा कि जब-जब देश में कांग्रेस की सरकार आई है, तब-तब कांग्रेस ने मंहगाई को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस सरकार ब्लैकियों की सरकार है। आज देश में आम उपभोग की सभी वस्तुएं महंगे दामों पर मिल रही हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय गोयल, महेश सिलोदिया, गुलशन हंस, धर्मवीर अरोड़ा, कश्मीर कचूरा, बंसी शर्मा, राजवीर नहला, जोगिन्द्र पाल लीखा, मदन गर्ग, धनजंय अग्रवाल, डा. राधेश्याम टांटिया, सुधीर अरोड़ा, हनुमान सिंह, सुरेन्द्र ठाकरे, सुभाष सेठी, शिव कुमार, डा. सुशील, चतर सिंह, सुरेश कुकड़, स. हरशरण सिंह तूर, चंदू लाल सहित सैंकड़ों भाजपा नेता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री उडऩदस्ते ने भरे सड़क के सैंपल
फतेहाबाद. मुख्यमंत्री उडऩदस्ते ने आज विभिन्न स्थानों बनाई गई सड़कों व इमारतों का सेंपल लिया तथा जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया। आज मुख्यमंत्री उडऩदस्ता हिसार रेंज के डीएसपी विजय कक्कड़ के नेतृत्व में हांसपुर रोड स्थित खान मोहम्मद से खुनन तक बनाई गई 20 किमी. लंबी सड़क का सेंपल लिया। उनके साथ विभाग के एक्सइएन पीके चौधरी, गुणवत्ता नियंत्रक( एसडीओ ) अजीत सिंह, जेई रण सिंह, जेई गर्ग सहित पूरा स्टाफ टीम में शामिल था। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शिकायत मिलने पर उक्त सड़क के नमूने लिए गए हैं। यह सड़क दो साल पहले बनाई गई थी, जिस पर ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा अधिकारियों से मिलीभगत कर घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया था।
....जब पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी
फतेहाबाद/ रमेश जोइया. वैसे तो आमतौर पर पुलिस की सुस्ती चर्चा का विषय रहता है, लेकिन बुधवार रात्रि पुलिस ने स्थानीय मेन बाजार स्थित खुले रह गए सतनाम फर्नीचर के शोरूम को अद्र्धरात्रि शटर डाउन करवाया और बाकायदा ताले लगाकर अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया। हुआ यूं कि सतनाम फर्नीचर शोरूम के मालिक शाम को शीशे का गेट बंद करके कहीं काम चले गए अैर बाद में जवाहर चौक स्थित अपनी दूसरी दुकान को बंद करके अपने गांव चले गए और मोबाइल स्विच ऑफ कर सो गए। रात को पुलिस की पीसीआर गश्त करते करते मेन बाजार पहुंची तो वहां सतनाम फर्नीचर का शोरूम खुला देखकर दुकान के एक पड़ोसी काला को जगाया और उनसे दुकानदार का मोबाइल नंबर लेकर फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। इस पर काला सरदाना ने अपने घर का ताला लाकर शोरूम पर लगा दिया। तीन मंजिला इस शोरूम में लाखों का फर्नीचर पड़ा है।
धोखाधड़ी में पटवारी, वकील सहित पांच को जेल
फतेहाबाद. गांव काजलहेड़ी में नकली डिक्री के बल पर 14 कनाल जमीन नाम करवाने के आरोपी पटवारी व वकील सहित तीन बाप-बेटों को न्यायधीश आरएस विर्क की कोर्ट ने नीचली कोर्ट के फैसले को यथावत रखते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। इस मामले में काजल हेड़ी निवासी कृष्ण कुमार द्वारा 22 जुलाई 1996 को फतेहाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि कुछ लोगों द्वारा मिलीभगत कर फर्जी डिक्री से उसकी जमीन अपने नाम करवा ली है। उल्लेखनीय है कि मामले की जांच सीबीआई ने भी की थी। इसी मामले में 5 नवंबर 2007 को न्यायधीश लालचंद की अदालत ने काजलहेडी निवासी राजाराम, उसके पुत्र प्रेम, सुभाष के अलावा बड़ोपल निवासी पटवारी चानन व हिसार के वकील हरीश को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन साल कैद व 6-6 हजार रुपए की सजा सुनाई थी। आरोपियों द्वारा ऊपरी अदालत में अपील भी की गई थी। आज न्यायधीश आरएस विर्क की कोर्ट ने निचली कोर्ट के फैसले को यथावत रखते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया।
Wednesday, January 27, 2010
कुछ ऐसे किया प्यार का इजहार
फतेहाबाद. प्यार महोब्बतों के किस्से अक्सर अखबारों में पढऩे, न्यूज चैनलों या फिर सिनेमा हाल में फिल्मों में देखने सुनने को मिल जाते हैं। जिन्हें देख कर सुन कर सोच में पड़ जाते हैं क्या, ऐसा भी होता है? और जब यह यह सब रील लाइफ से निकल कर रियल लाइफ में देखने को मिले तो न तो कानों पर विश्वास होगा और न ही आंखों पर। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम आज प्रात: चार मरला कॉलोनी में देखने मिला। हुआ यूं कि किसी फिल्मी रोमांटिक सीन की तर्ज पर चार मरला कॉलोनी से पालिका मार्केट से होते हुए बस स्टैंड तक की सड़क गुलाब की पंखुडिय़ों से भरी पड़ी थी। और बीच बीच में किसी आशिक ने अपनी महोब्बत का इजहार भी किया हुआ था। प्रात: जब लोग अपने घरों से निकले तो यह देख हैरान हो गए। हर आने जाने वाले शख्स की जुबां पर यह बात थी कि न तो आज कोई वैलंटाईन डे और न ही फे्रंडशिप डे। मौके पर मौजूद लोगों में से कुछ युवक तो उक्त आशिक की इस हरकत की तारीफ कर रहे थे, तो कुछ इसे किसी की सरफिरी हरकत। बहरहाल हुआ कुछ भी हो लेकिन आज का यह वाक्या पूरे शहर में चर्चा की विषय बना रहा।
स्टोर से लाखों की चोरी
फतेहाबाद/प्रदीप. पुलिस विभाग के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जाने वाले दावों को चोरों ने धत्ता बताते हुए पिछले एक पखवाड़े में करीब एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर हजारों रुपए की नगदी सहित लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। चोरी की बढ़ती घटनाओं से न केवल शहरीवासी आतंकित हो चुके हैं, बल्कि पुलिस के ढुलमूल रवैये के चलते चोरों के होंसले भी काफी बुलंद हो चुके हैं। बाती रात चोरों ने धर्मशाला रोड पर स्थित पम्मा फैशन स्टोर पर सेंध लगाकर लाखों रुपए के कीमती कपड़े चुरा लिए। दुकानदार द्वारा इस मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में दुकान मालिक परमजीत ने बताया कि वह कल रात को रोजना की भांति अपनी दुकान बंद करके गया था। जब वह सुबह दुकान पर आया तो दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे। दुकान के अदंर प्रवेश करने पर सारा सामान ईधर-उधर बिखरा हुआ था। उसने बताया कि दुकान से करीब 100 पीस पेंट, 150 पीस शर्ट के अलावा अन्य कपड़े व पांच हजार की नगदी गायब मिली। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पूर्व भी पिछले एक पखवाड़े में चोर एक दर्जन से अधिक दुकानों के ताले तोड़ चुके हैं।
चुनाव आयोग से करेंगे हुड्डा की शिकायत
चंडीगढ़. मुख्यमंत्री हुड्डा ऐलनाबाद उपचुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त करने के लिए न केवल अपनी गाड़ी में पैसे भर कर ले गए, बल्कि कांग्रेस के विधायकों व मंत्रियों को भी यह जिम्मेवारी सौंपी गई कि ऐलनाबाद के ज्यादा से ज्यादा वोट खरीद कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराएं। यह बात नवनिर्वाचित विधायक अभय सिंह चौटाला ने आज विधायक पद की शपथ लेने के बाद विधानसभा सचिवालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे विस्तृत जानकारी व लोगों के शपथ पत्र एकत्रित कर जल्द ही चुनाव आयोग से मिलेंगे व पूरी स्थिति से अवगत करांएगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से चुनाव में सरकार ने खरीद फरोख्त की है, उसी प्रकार ही हुड्डा सरकार ने हजकां के पांच विधायकों को खरीद कर सरकार बनाई है। इस तरह से बनी सरकार का गिरना तो तय है। उन्होंने कहा कि दल बदल कानून के तहत पांचों विधायकों की सदस्यता रद्द कराने के लिए उन्हें सर्वोच्च न्यायालय भी जाना पड़ा तो वे जाएंगे।
बिजली चारों पर लाखों का जुर्माना
फतेहाबाद. बिजली विभाग की टीम ने एक पखवाड़े में बिजली चोरों से सख्ती से निपटते हुए छापामार कार्रवाई करके 33 उपभोक्ताओं पर दो लाख से अधिक रुपए का जुर्माना ठोक दिया। विभाग द्वारा इसमें से एक लाख रुपए से अधिक की वसूली भी कर ली गई है। एसडीओ दलबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 14 जनवरी को कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने के आरोप में 10 उपभोक्ताओं पर 56 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, जबकि 17 जनवरी को 13 बिजली चोरों पर 67 हजार व 18 जनवरी को 10 लोगों पर 85 हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया। एसडीओ दलबीर सिंह ने बताया कि कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने वालों से विभाग सख्ती से निपटेगा।
लेखराज स्कूल की छात्रा सम्मानित
फतेहाबाद. हरियाणा सरकार द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए पंचकूला में बालिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे। इस अवसर पर स्कूल की छात्रा सपना ने फतेहाबाद अर्बन ने मिडल परीक्षा 2009 में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सरकार ने सपना को आमंत्रित किया था। स्कूल मुख्याध्यापिका प्रेमलता तनेजा व निदेशक अंशुल नतेजा ने इस उपलब्धि के लिए छात्रा को बधाई दी।
Tuesday, January 26, 2010
भारतीय लोकतंत्र व संविधानदुनिया में सर्वश्रेष्ठ: कांडा
फतेहाबाद. हरियाणा के गृह राज्य मन्त्री गोपाल काण्डा ने 61वें गणतन्त्र दिवस पर पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर देशवासियों के नाम अपने सम्बोधन में श्री काण्डा ने कहा कि देश के असंख्य शुरवीरों ने अपना बंलिदान दे कर हमें आजादी दिलवाई। हमें समानता,सामाजिक न्याय,विचारों की अभिव्यक्ति जैसे अवसर उपलब्ध हुए। आज ही के दिन हमने एक समता पर आधारित समाजवादी गणराज्य की परिकल्पना के साथ सविंधान को अपनाया। दुनियां में भारतीय लोकतन्त्र और सविंधान श्रेष्ठ है। बलिदान की अमर गाथा लिखने वाले क्रंातिकारियों के उच्च आर्दश हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत है । युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। श्री काण्डा ने कहा कि हरियाणाा सरकार की परिकल्पना प्रदेश को विकास की दृष्टि से देश में अग्रणी राज्य बनाना है। सरकार किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, कमजोर वर्ग, महिलाओं, स्वतन्त्रता सेनानियों व युवाओं के कल्याण के प्रति समर्पित है। सरकार का मामना है कि विकास का लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2009 को किसान मजदूर वर्ष के रूप में मनाया। किसानों के कल्याण सम्बधी अनेक योजनाओं को लागू किया। श्री काण्डा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर भी मुख्यमंत्री ने दो नयी योजनाएं शुरू की है। ये योजनाएं भी आज से ही प्रदेशभर में शुरू की जा रही है। इनमें 'नेहरू बाल दृष्टिï योजनाÓ और 'हरियाणा स्वास्थ्य वाहन सेवा योजनाÓ के तहत 102 नंबर पर एम्बुलेंस सेवायें प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिले के कुम्हारिया-काजलहेड़ी-गोरखपुर गांवों में परमाणु बिजली घर बनाने के लिए राष्ट्रीय परमाणु विद्युत निगम द्वारा सैद्धांतिक रूप में मंजूरी मिल गयी है। उन्होंने प्रशंसनीय कार्य करने वाले नागरिकों, अधिकारियो,कर्मचारियों, ग्राम पंचायतों व स्वंय सेवीं संस्थाओं के प्रतिनिधिओं का सम्मानित भी किया। गणतन्त्र दिवस समारोह पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भव्य पीटी शो, डम्बल शौ, लेजियम शौ, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। परेड में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने प्रथम, गर्लगाईड ने द्वितीय व डीएवी बैंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। झांकियों में प्रथम स्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र दान बारे, दूसरे स्थान पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकने बारे तथा तीसरा स्थान उद्यान विभाग की औषधिय पौधो सम्बधी झांकी को मिला। गृह राज्य मन्त्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को अपनी ओर से डेढ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर डीसी सीजी रजिनीकांथन, एसपी जगवन्त लाम्बा, जिला सत्र एवं न्यायधीश आर एस विर्क, एसडीएम डा. जय कृष्ण आभीर, नगराधीश सतीश जैन, डीएसपी सुरेश कौशिक, डीएसपी नृपजीत सिंह, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, गुलबहार एडवोकेट, आन्नद वीर गिल्लाखेड़ा, शरद बतरा, मुखत्यार सिंह सदर, सुशील बिश्रोई, कृष्णा पूनियां, सहित स्वतन्त्रता सेनानियों व कारगिल शहीदो के आश्रित, गणमान्य व्यक्ति व स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की झलकियां
जब सलामी देना भूल गए मंत्री
आज सुबह पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्यातिथि गृहमंत्री गोपाल कांड़ा को ध्वजारोहण करने के बाद राष्ट्रीय धून के साथ सलामी देनी थी, लेकिन वो सलामी देना भूल गए। बाद में किसी अधिकारी के कहने पर उन्होंने सलामी दी।
धुंध में नहीं दिखाई दे रही थी परेड
आज सुबह गहरी धुंध के कारण गणतंत्र दिवस समारोह में स्टेज से परेड स्थल दिखाई नहीं दे रहा था। जब मुख्यातिथि गोपाल कांडा ने सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर ध्वजारोहण किया और पुलिस, एनसीसी व स्कूली छात्रों द्वारा उन्हें सलामी तो दी, लेकिन धुंध अधिक होने के कारण यह परेड मंच से दिखाई नहीं दे रही थी।
खचाखच भर गया पंडाल
आज सुबह छाई गहरी धुंध के कारण जब गणतंत्र दिवस समारोह का कार्यक्रम आरम्भ हुआ तो अधिक लोग नहीं थे। उस समय पंडाल में काफी कुर्सियां खाली पड़ी थी, लेकिन ज्यों-ज्यों धुंध उड़ती गई और सुर्यदेव ने दर्शन देने शुरू किए तो पंडाल खचाखच भर गया। गणतंत्र समारोह को देखने के लिए शहर व आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे। ग्रामीण महिलाएं भी कार्यक्रम देखने पहुंची हुई थी।
परेड में बेहोश हुआ स्काऊट का छात्र
परेड के दौरान ठंड अधिक होने के कारण स्काऊट का एक छात्र बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे तुंरत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।
फतेहाबाद में शुरू हुआ आई कलेक्शन सेंटर
फतेहाबाद. सामान्य अस्पताल में गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने आई कलैक्शन सैन्टर का उद्घाटन किया। उन्होंने मरीजों को फल भी वितरित किए। इस अवसर पर उनके साथ डीसी सीजी रजिनीकांथन, एसपी जेएस लांबा, सीएमओ ओपी आर्य, डिप्टी सीएमओ डॉ.डीके दधीच, डॉ.नरेंद्र चक्रवर्ती, डॉ.रमेश चक्रवर्ती, डॉ.विनोद शर्मा, डॉ.कुलदीप गौरी, डॉ.सुरेंद्र बिश्नोई सहित सभी चिकित्सक उपस्थित थे।
हादसे में पूर्व जेई सहित दो लोगों की मौत
फतेहाबाद. बीती रात भट्टू रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बिजली विभाग के पूर्व जेई की मौत हो गई। मृतक का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार नहर कालोनी निवासी पूर्व जेई सुभाष बीती रात स्कूटर से भट्टू की तरफ से नए बस स्टैंड की तरफ आ रहा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल की टक्कर के कारण सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ खाराखेड़ी के पास हुए एक सड़क हादसे में कैंटर पलट गया और चालक की मौत हो गई। धुंध के कारण हुए इस हादसे के कारण अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Monday, January 25, 2010
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी: एसपी
फतेहाबाद. गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसके लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों को सुरक्षा के मामले में विशेष सतर्कता बरते के आदेश दिए गए हैैं। यह जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान डा. जेएस लांबा ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर जिले की सभी सीमाओं के रास्तों पर पुलिस के बेरियल लगा दिए गए हैं। इसके अलावा जिले के सभी शहरों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री लांबा ने बताया कि नई पुलिस लाइन में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस लाइन की सुरक्षा के लिए नैशनल हाइवे पर हिसार की तरफ नए बिजली घर के पास पुलिस नाका लगाया गया है तो भूना रोड पर भी हिसार बाईपास के पास पुलिस नाका लगाया गया है। इसके अलावा गांव मताना की सड़क पर भी पुलिस का नाका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस लाइन के चारों तरफ पुलिस का पुख्ता प्रबंध किया गया है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए गणतंत्र दिवस समारोह में आने वाले लोगों को पुलिस निगाहों से गुजरना होगा और समारोह स्थल के चारों तरफ भी पुलिस के जवान उपस्थित होंगे। इसके साथ-साथ पीसीआर व पैट्रोलिंग पार्टी भी गश्ती पर रहेगी और चप्पे पर नजर रखेगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 लोग होंगे गणतंत्र दिवस पर सम्मानित
फतेहाबाद. समाज व देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 47 लोगों को गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्यातिथि एवं गृहमंत्री गोपाल कांड़ा सम्मानित करेंगे। गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वालों में न केवल सरकारी कर्मचारी व अधिकारी सम्मिलित है, बल्कि विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पद्याधिकारियों को भी जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिसव पर सम्मानित होने वालों में गौरव, सहीराम सैनी, अमरजीत सिंह, सुदेश व शकुंतला, राधेश्याम, सतभूषण गोयल, विजय मेहता, बंटी, सिंकदर, कुलदीप, रविंद्र, दयानंद, सुनील, सौरभ, राकेश, बलवान, नवजोत, अमरवीर ङ्क्षसह, गुरशरण, बेअंत ङ्क्षसह, देवेंद्र सिंह, अमनदीप, लवप्रीत, मनदीप, अनिल, पवन कुमार,मंजू, हरपाल ङ्क्षसह, विरेंद्र, आदित्या दहमीवाल, तनुज कालड़ा, निर्मल पुरस्कार से सम्मानित सात गांवों की पंचायत, एसएमओ रतिया वीके जैन, विजय, सुरेंद्र, सुमन, मार्केट कमेटी सचिव केएल काकड़, दलजीत ङ्क्षसह, मदन गोपाल आर्य, राजेश कुमार, रमेश शर्मा, राजाराम, रणसिंह जेई, रामकुमार जेई, एसडीओ दलबीर सिंह, एओ टीआर दहिया, राजेंद्र सिंह, छब्बीलदास, दलीप सिंह, सुरेंद्र चुघ, डीआई देवेंद्र शर्मा, अजायब ङ्क्षसह, मनोज कुमार, कपिल सिहाग, मियांसिंह, सुरेश कुमार,अशोक कुमार व नत्थूराम सेवादार का नाम शामिल है। इन सभी लोगों द्वारा किसी न किसी क्षेत्र में उत्कृट कार्य किया गया है।
गोपाल कांडा कल करेंगे आई कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ
फतेहाबाद. दूसरों को रोशन करने वालों को नेत्रदान करने की सुविधा कल से फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में उपलब्ध होगी। आई कलेक्शन सेंटर खुलने से नेत्रदान करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले टीम को रोहतक, चंडीगढ़ से बुलवाना पड़ता था। परंतु टीम के आने के बाद 4-5 घंटे लग जाते थे और काफी दिक्कतें आती थीं। इस सेंटर का उद्घाटन गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा कल सुबह साढ़े 12 बजे करेंगे। यह जानकारी डीसी सीजी रजिनकाथन ने दी।
मजदूरों ने लगाया जाम
रतिया/इंदौरा, खान. नरेगा के तहत काम न मिलने से सुब्ध मजदूरों ने आज रतिया-सरदूलगढ़ मार्ग पर आज करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने मजदूरों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार आज सुबह 11 बजे गांव खून्नन के मजदूरों ने नरेगा के तहत काम न मिलने पर जाम लगा दिया। जाम लगाने वाले मजदूर तरसेम सिंह, विरेंद्र, सूरजीत, वीर सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से नरेगा स्कीम के तहत उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इस अवसर पर मजदूरों ने बीडीपीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रेम प्रसंग में युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास
टोहाना. प्रेम प्रंसग के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय रामू ने आज सुबह घर पड़ी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, जिससे उसकी स्थिती गंभीर हो गई। उसे तत्काल टोहाना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार गांव गुल्लरवाले के एक किसान के पास नौकरी कर रहे रामू का पे्रम उसी किसान की लड़की से चल रहा था, परन्तु उस लड़की की सगाई अन्य जगह हो जानेे से क्षुब्ध युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
Friday, January 22, 2010
लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर
फतेहाबाद. लिंगानुपात में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज करने पर जिला फतेहाबाद को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने दो लाख रुपए की राशि का चैक आज पंचकुला में आयोजित हुए राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के मुख्यमन्त्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जिला उपायुक्त सी जी रजिनीकांथन को प्रदान किया। इस बारे ओर जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त सी जी रजिनीकांथन ने बताया कि जिला प्रशासन व स्वंय सेवीं संस्थाओं के सहयोग से जिला में लिंगानुपात के मामले में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पूरे प्रदेश में जिला फतेहाबाद दूसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में जिला में पुरूष महिला लिंगानुपात 1000-892 था। वर्ष 2007 में 869, वर्ष 2008 में 885 तथा वर्ष 2009 में भी 885 रहा। इस प्रकार जिला में लिंगानुपात में लगातार सुधार हो रहा है। इसी सुधार को ध्यान में रख प्रदेश सरकार ने नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित भी किया है। इस उपलब्धि बारे सिविल सर्जन डा. ओ पी आर्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सों व कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत जिला में लिंगानुपात में लगातार सुधार हो रहा है। अल्ट्रासाऊंड सैन्टरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा अनेक स्वंय सेवीं व सामाजिक संस्थाओं ने भ्रूण हत्या पर जागरूकता के कार्य में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज में लड़का-लड़की के भेद की मानसिकता में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी भ्रूण हत्या से निपटने के लिए अनेक कदम उठाएं है।
एएमपीएम न्यूज की वेबसाइट का विधिवत उद्घाटन
फतेहाबाद. सूचना क्रांति के कारण पूरा विश्व सिकुड़कर एक ग्लोबल विलेज की तरह बन गया है, जिसके कारण लोगों की आपस की दूरियां काफी कम हो गई है। यह बात सिरसा एवं पानीपत के पुलिस अधीक्षक श्री कांत जाधव ने एएमपीएम न्यूज कार्यालय में एएमपीएम न्यूज की बेवसाइट का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
इससे पूर्व कार्यालय में पधारने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। श्रीकांत जाधव ने कहा कि आज मीडिया के कारण समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है और लोगों में काफी जागृति आई है। लोगों का झुकाव हर रोज विश्व में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी प्राप्त करने की तरफ बढ़ता जा रहा है। इसके कारण इलैक्ट्रोनिक मीडिया के साथ प्रिंट मीडिया की महत्त्वता भी काफी बढ गई है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र की बेवसाइट होने के कारण उस समाचार पत्र को इंटरनेट के माध्यम से कहीं भी पढ़ा जा सकता है। इस मौके पर पुलिस कप्तान ने समाचार पत्र के मुख्य संपादक वृजभूषण मिढ़ा को समाचार पत्र की बेवसाइट 'एएमपीएम न्यूज डॉटआईएनÓ लांच करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह सराहनीय कार्य है। सांध्य दैनिक समाचार पत्रों की दिनों दिन बढ़ी महत्वता के कारण यह बेवसाइट पाठकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इस मौके पर संजय मेहता एडवोकेट, टीडी मेहता, कैलाश बतरा,तरूण बजाज, मोहनलाल बतरा, रमेश जोईया, राजकुमार चुघ सहित एएमपीएम का स्टाफ उपस्थित था।
धुंध के कारण लेट हुईं कई ट्रेन
भट्टूकलां/माचरा. पिछले केई दिनों से चल रह शीत लहर व घने कोहरे के कारण जहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं कोहरे के कारण रेलगाडिय़ां भी समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं जिस कारण रेलगाडिय़ों में सफर करने वाले मुसाफिरों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ रोजमर्रा के अपने व्यवसाय तक पहुंचने वाले लोग भी धुंध के कारण समय पर नही पहुंच पा रहे हैं। इन लोगों का अधिकतर समय कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। स्टेशन मास्टर रतन सिंह ने बताया कि दिल्ली से चलकर भटिण्डा जाने वाली किसान एक्सप्रेस निर्धारित समय 8 बजे से 3 घन्टे की देरी से रात 11 बजे भट्टू कलां पहुंची। वहीं दिल्ली से सिरसा जाने वाली हरियाणा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11.10 बजे की बजाए 1 बजकर 40 मिनट पर पहुंची। वहीं आज प्रात: 348 पेसेन्जर गंगानगर से रेवाड़ी जाने वाली 7.10 के समायानुसार दो घन्टे लेट 9 बजकर 5 मिनट पर, भटिण्डा से दिल्ली जाने वाली 8.42 की बजाए 9.30 पहुंची वहीं 2 आर.एफ0 रेवाड़ी-भटिण्डा अपने निर्धारित समय 9.20 की बजाए 12 बजे के बाद पहुंचने की सम्भावना बताई गई है।
बीती सांय 8$45 पर सिरसा से रेवाड़ी जाने वाली 1 आर.बी. 12.15 मिनट पर भट्टूकलां पहुंची। इसके अलावा अन्य गाडिय़ां भी धुध के कारण काफी लेट चल रही हैं।
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा पुख्ता प्रबंध: नृपजीत
फतेहाबाद/प्रदीप. पुलिस प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यह बात डीएसपी नृपजीत सिंह ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चुक नहीं रखना चाहता। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर की भी कड़ी सुरक्षा की गई है। शहर को सुरक्षित रखने के लिए गणतंत्र दिवस पर शहर के तीनों तरफ नाकेबंदी की गई है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उसके तीनों तरफ नाकेबंदी की गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीसीआर व राइडर हर समय गश्त करेगी।
Thursday, January 21, 2010
बढ़ता प्रदूषण जीवन के लिए खतरनाक: चहल
फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. फसल के बचे हुए अवशेषों को किसान जलाने के बजाए उन्हें जमीन में मिलाकर खाद के रुप में फायदा उठाएं। इन अवशेषों को जलाने से जहां भूमि की उर्वरक शक्ति खत्म होती है, वहीं पर्यावरण भी प्रदूषित होता है, जो कि जीवन के लिए काफी खतरनाक है। यह बात पंचायत भवन में पंच-सरपंच के एक कार्यक्रम में हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड के चैयरमेन एएस चहल ने कही। उन्होंने कहा कि फसल के अवशेष न जलाने के बारे में किसानों को जागरूक होना होगा, तभी इस पर काबू पाया जा सकता है। किसान गेहूं व धान की फसल लेने के बाद बचे हुए कचरे को आग लगा देते हैं, जिसके कारण पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है, साथ ही फसल की उपजाऊ शक्ति भी खत्म हो जाती है, जिसके कारण फसल का उत्पादन कम हो जाता है। चहल ने कहा कि इसके साथ ही पॉलिथीन का प्रयोग भी बंद करना होगा। यह पोलिथीन कई मामलों में हानिकारक होता है और प्रदेश सरकार द्वारा इस पर रोक भी लगाई हुई है। इस अवसर पर डीसी सीजी रजिनीकांथन ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि इस बारे में अपने ग्रामीणों को जागरूक करें, ताकि किसान फसलों के अवशेष को न जलाएं। इस मौके पर एसपी जेएस लांबा भी उपस्थित थे।
पशु व्यापारी से 55 हजार लूटे
रतिया/इंदौरा, खान. बीते शाम कुछ अज्ञात लूटेरों ने एक पशु व्यापारी को मारपीटकर घायल कर दिया और उससे 55 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पशु व्यापारी रामकुमार ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में रामकुमार ने बताया कि वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नागपुर से रतिया की तरफ जा रहा था। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीटकर घायल कर दिया और उसके 55 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर भतीजे ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
कैलाश बतरा के फार्म हाउस पर पहुंचे इजराइली बागवानी विशेषज्ञ
फतेहाबाद/प्रदीप. किन्नू की अच्छी नस्ल के पौधे तैयार करने व अधिक उत्पादन करवाने की जानकारी देने के लिए इजराइल से बागवानी विशेषज्ञों की एक टीम ने बीती शाम कैलाश बतरा के फार्म का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ हिसार से आई बागवानी डाक्टरों की टीम भी साथ थी। इस टीम द्वारा प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों का दौरा करके बागवानी के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। इजराइल से आए हुए योशफ ओरबच व मिस्टर दोबे राबर ने बताया कि बागवानी में अधिक से अधिक फलों के उत्पादन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस मौके पर बागवानी से अधिक उत्पादन के लिए प्रयोग होने वाले उर्वरक, गोबर खाद व कीटनाशकों के प्रयोग करने के समय के बारे में भी जानकारी दी। विभिन्न तरह के बागों में होने वाली बीमारियों की जानकारी देने के साथ-साथ उन पर रोकथाम की भी जानकारी दी। डाक्टरों की टीम ने नींबू वर्गीय बाग के बारे में अधिक जानकारी दी। इस मौके पर डा. रणबीर सिंह, मांगेराम, पीसी संधू, विनोद बतरा, राजीव बतरा, पंकज मुखी, डा.रमेश वर्मा सहित काफी लोग उपस्थित थे।
इंदिरा बाल स्वास्थ्य योजना के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भट्टूकलां/सुरेश ढ़ालिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भट्टूकलां में आज इंदिरा बाल स्वास्थ्य योजना के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में खंड के 39 स्कूलों के शिक्षकों व तीन चिकित्सा अधिकारियों व 1 खंड विस्तार शिक्षक सत्यवान ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर को डा. जितेन्द्र चौहान व डा. पुलकित ने अध्यापकों को इस योजना के तहत स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. जितेन्द्र चौहान ने शिक्षकों को इंदिरा बाल स्वास्थ्य योजना बारे में संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे के स्वास्थ्य की अच्छी तरह से देखभाल के लिए सरकार ने योजना बनाई है। जिसके तहत बच्चे की स्कूल में ही स्वास्थ्य की जांच होगी। किसी बच्चे को विशेष रोग होने के संभावना के बाद बच्चे को स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टर जांच के बाद दवाईयां देकर ईलाज करेंगे। इसी योजना के तहत हर स्कूल में बच्चे का स्वास्थ्य कार्ड भरा जाएगा। जिसमें बच्चे के लिए 17 प्रश्र दिए होंगे, जोकि अध्यापक बच्चे की स्वास्थ्य की जांच के साथ उनका उत्तर लिख कर कालम पूरा करेंगे। इस दौरान डा. पुलकित व खंड विस्तार शिक्षक सत्यवान ने भी अध्यापकों को विस्तार से जानकारी दी।
Wednesday, January 20, 2010
छुटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्वक जारी
ऐलनाबाद.. उपचुनाव में मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों के कारण आज अब तक छुटपूट की घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। उपचुनाव के लिए बनाए गए 142 पोलिंग स्टेशनों पर आज प्रात सात बजे ही मतदान शुरू हो गया। धीमी शुरूआत के बाद दोपहर तक मतदान ने गति पकड़ी और दोपहर बाद तक करीब 60 प्रतिशत मतदान हो चुका था। ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुराना दडबा क्षेत्र में 40 से 45 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि ऐलनाबाद में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। आज के मतदान में शहर की तुलना गांव का प्रतिशत अधिक रहा। गांव में मतदान का प्रतिशत 75 के आसपास रहा, जबकि शहर में यह 60 प्रतिशत दर्ज किया गया। पूरे विधानसभा हल्के में छुटपूट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा। बेहद संवेदनशील घोषित किए गए इस विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हरियाणा पुलिस के साथ-साथ अर्ध सैनिक बल की टूकडिय़ां भी तैनात की गई थी। पोलिंग स्टेशन में जाने वाले हर मतदाता की पूरी तलाशी ली जा रही थी। किसी मतदाता को मोबाइल व अन्य सामग्री अंदर ले जाने की इजाजत नहीं थी। बिना पहचान पत्र के मतदान केंद्रों में प्रवेश की मनाही की गई थी। आज सुबह से शुरू हुए मतदान में गांव कुतियाना में कथित रूप से इनेलो कार्यकर्ताओं की झड़प समस्त भारतीय पार्टी की प्रत्याशी कुसुम चौधरी से हो गई, जिसमें कुसुम चौधरी की शिकायत पर 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 148, 149, 323, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया। उधर ऐलनाबाद में फर्जी मतदान करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति आत्माराम को हिरासत में लिया है। दूसरी तरफ गांव किशनपूरा में मतदान की कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ प्रशासन की ठन गई। पत्रकारों का कहना था कि प्रशासन उन्हें जारी किए गए पहचान पत्र के बावजूद भी पोलिंग स्टेशन में नहीं जाने दे रहा और प्रशासन का रवैया पत्रकारों के प्रति नकारात्मक था, जिससे स्थानिय पत्रकारों व प्रशासन के अधिकारियों में तनाव की स्थिति बनी रही।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य कराए: शारदा राठौर
फतेहाबाद. मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रुप से विकास कार्य करवाएं है, जिसकी बदौलत प्रदेश विकास में नंबर एक की तरफ अग्रसर हुआ है। यह बात मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने व्यापार मंडल फतेहाबाद के पूर्व प्रधान एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव टेकचंद मिढ़ा के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वे आज ऐलनाबाद उपचुनाव के बाद आज सिरसा से वापस लौटते समय कुछ देर के लिए रूकी थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। राठौर ने कहा कि पिछले साढे चार साल में कांग्रेस सरकार द्वारा विकास के कार्य करवाए गए थे, जिसके कारण कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि वे इस उपचुनाव में काफी दिनों तक ऐलनाबाद में रही और वहां की जनता से मिली थी, लेकिन वहां पर पूर्व की इनेलो सरकार द्वारा कोई विकास कार्य नहीं करवाए गए थे। इस मौके पर शारदा राठौर ने एएमपीएम कार्यालय में पहुंचकर समाचार पत्र के मुख्य संपादक बृजभूषण मिढ़ा को समाचार पत्र निकालने की बधाई देते हुए कहा कि समाचार पत्र लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होता है और जनता उस पर पूर्ण विश्वास करती है। इसलिए समाचार पत्र मेेंं ऐसी सामग्री होनी चाहिए, जो समाज में जागृति पैदा करके समाज के विकास में सहायक हो। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र मग्घर, ढींगड़ा ऑटो मोबाइल के कृष्ण ढींगड़ा, रघुनाथ मंदिर के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सरदाना, व्यापार मंडल के पूर्व सचिव सुभाष ललित, डॉ.कुलदीप गौरी, समाजसेवी पवन रुखाया, पत्रकार मोहन लाल बतरा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
प्रदेश में अलग बने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी: नलवी
फतेहाबाद, प्रदीप... हरियाणा में अलग से गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने व पंजाबी भाषा को हिंदी के बाद दूसरी भाषा का दर्जा देने के लिए हरियणा सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज अरोड़वंश धर्मशाला में प्रैस वार्ता का आयोजन किया और प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के नाम एक ज्ञापन भेजा। इस मौके पर सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव दीदार सिंह नलवी ने बताया कि हरियाणा में सिक्खों की काफी तादाद है। सिक्खों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेश में अलग से हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन किया जाए। उन्होनें कहा कि पंजाबी को हिंदी के बाद दूसरी भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए। इस मौके पर महेंद्र सिंह वधवा, गुरचरण ङ्क्षसह मोंगा, रविंद्र सिंह, बलदेव सिंह खालसा, प्रीतपाल, अमरीक ङ्क्षसह, मनजीत सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर ट्राली फंसी, हादसा टला
भट्टूकलां/सुरेश ढ़ालिया. रेलवे फाटक के बीच बने गहरे गड्ढों के कारण ट्रैक्टर ट्राली के फस जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। लोगों ने इस फाटक पर बने गड्ढ़ों को ठीक करने के लिए रेलवे अधिकारियों को बार बार अवगत करवाया, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया। जिससे यहां कई बार हादसे हो चुके है। मंगलवार देर रात्रि रेलवे के रेंक से खाद भर कर ट्रैक्टर ट्राली गुजर रहे थे कि एक ट्रैक्टर का टायर फाटक को क्रास करते समय इन गड्ढ़ों में फस गया। जिससे ट्राली का हुक टुट गया और ट्राली फाटक के बीच गिर गई। रास्ता जाम होने से यहां वाहनों की लम्बी कतार लग गई। वहीं संयोग से कोई रेलगाड़ी न आने से बड़ा हादसा होते- होते बच गया। ग्रामीण राजेन्द्र, राजेश कुमार, सतबीर, विनोद कुमार ने बताया कि यह सड़क काफी दिनों से ट़टी पड़ी है। इस पर कई बार वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है। रेलवे विभाग द्वारा कुछ महीनों पहले ही इस सड़क का निर्माण कर फाटक की हालत को सुधारने का काम किया था। लेकिन घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण फाटक के लिए बनाई गई यह सड़क पुन: टुट कर जर्जर हालत में हो चुकी है। ग्रामीणों ने इस सड़क के निमार्ण की मांग की है।
Tuesday, January 19, 2010
भरत सिंह बैनीवाल की जीत निश्चित: धर्मबीर
फतेहाबाद/प्रदीप. प्रदेश सरकार द्वारा पिछले चार साल में करवाए गए विकास कार्यों के बल पर ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। यह बात मुख्य संसदीय सचिव धर्मबीर मलिक ने राकेश बंसल के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा द्वारा प्रदेेश के सभी क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से काफी विकास कार्य करवाएं है। इन विकास कार्यों के बल पर ही कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई है। मलिक ने कहा कि सिरसा क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने काफी विकास कार्य करवाएं है और इसी के बल पर ऐलनाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हासिल होगी। मलिक ने बताया कि ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस की लहर चल रही है और बीते दिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की विशाल रैली में यह बात साबित हो गई। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद की जनता भरत ङ्क्षसह बैनीवाल को भारी मतों से जीत दिलवाकर विधानसभा में भेजेगी। इस मौके पर बुधराम आर्य, देवीदयाल तायल, सुरेश मिढा, कैलाश बतरा, देवेंद्र मिढा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
दिनदहाड़े गोली मारकर 45 हजार लूटे
उकलाना/सत्यवान. आज दोपहर बाद कार से आए कुछ हथियार बंद लूटेरों द्वारा फिल्मी स्टाइल से गोली मारकर एक युवक को घायल करने व उससे करीब 45 हजार रुपए लूटने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। युवक को गंभीर हालत में हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के अनुसार फाइनांस का काम करने वाला सूरेवाला निवासी शीलु आज दोपहर को जब फाइनैंस के रुपए इक्ट्ठे करके उकलाना की तरफ लौट रहा था तो कार में सवार कुछ हथियारबंद युवकों ने बंदूक की नौक पर रोक लिया और पैसे छिनने का प्रयास किया। इस बीच एक अन्य युवक ने उस पर गोली चला दी और उससे रुपए छिनकर फरार हो गया। घायल को हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लूटेरों द्वारा लूटी गई रकम 45 हजार के करीब बताई जा रही है। ये हमलावर 25 से 26 साल उम्र के तथा गांव फरीदपूर उकलाना के रहने वाले बताए जाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उकलाना थाना इंचार्ज पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को तीन साल कैद
फतेहाबाद. न्यायाधीश आरएस विर्क की अदालत ने रिश्वत खोर सब इंस्पेक्टर को तीन साल कैद व 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनवाई है। इस मामले में म्योंदकला के धर्मबीर द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उक्त सब इंस्पेक्टर लाइसेंस के लिए पांच हजार रुपए की मांग कर रहा है। विजीलैंस की टीम ने 19 जनवरी 2009 को कृष्ण कुमार को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था। अदालत में चली कार्रवाई के बाद न्यायधीश आरएस विर्क की अदालत ने इंस्पेक्टर को इस मामले में दोषी पाया और उसे तीन साल कैद व 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनवाई है।
न्यायाधीश अनीता दहिया सड़क दुर्घटना में घायल
फतेहाबाद. बीती रात अग्रोहा के पास हुए एक जबरदस्त सड़क हादसे में फतेहाबाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनीता दहिया के घायल होने का समाचार है। घायल अवस्था में उन्हें अग्रोहा मैडीकल में भर्ती करवाया गया, जहां से हिसार के जिंदल अस्पताल में रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनीता दहिया बीती रात हिसार से वापस फतेहाबाद लौट रही थी। जब उनकी गाड़ी अग्रोहा से कुछ दूर स्थापित जगत पैलेस के सामने पहुंची तो पहले से दुर्घटनाग्रस्त कैंटर व डम्फर से जा टकराई। इस टक्कर में उनके सिर में चोट लगी। घायल अवस्था में उन्हें अग्रोहा मैडिकल में भर्ती करवाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें हिसार के जिंदल अस्पताल में रैफर कर दिया। सड़क हादसे के समय गाड़ी में ड्राइवर के अतिरिक्त दो गनमैन भी मौजूद थे। बताया जाता है कि सिलसिलेवार हुई वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।
अब सुधरेगी फतेहाबाद के स्कूलों की स्थिति
रणधीर मताना
फतेहाबाद... प्रदेश सरकार ने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा में परिवर्तन करने के साथ-साथ अब विद्यालयों की सुध लेनी भी आरम्भ कर दी है। इसके तहत अब सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों की मुरम्मत व रखरखाव के लिए 15 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना तैयार की है, जिसमें फतेहाबाद जिले पर करीब 81 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने प्रदेश के सभी डीईओ को पत्र जारी करके संबंधित विद्यालयों का आकंलन करके निर्धारित राशि खर्च करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त एवं महानिदेशक हरियाणा द्वारा डीईओ को जारी किए गए पत्र के मुताबिक प्रदेश के स्कूलों की खस्ता हालत को सुधारने के लिए उनकी मुरम्मत की जानी आवश्यक है। इसके साथ ही स्कूल भवनों को सुरक्षित रखने के लिए उनकी समय-समय पर देखभाल करने व रखरखाव भी जरूरी है। फतेहाबाद जिले के लिए प्रदेश सरकार ने 80 लाख 77 हजार रुपए की राशि मंजूर की है। यह राशि स्कूल भवन की छतों, फर्शों, दीवारों, खिड़कियों, दरवाजों, ब्लैक बोर्डों,चार दिवारियों, मुख्य द्वारों, पीने के पानी की सुविधाओं, शौचालयों, जल निकासी व्यवस्था, भवनों की सफेदी, दरवाजों-खिड़कियों के रंग-रौगन, बिजली फिटिंग व बिजली उपकरणों पर खर्च की जानी है। इसके अलावा फर्नीचर आदि की मरम्मत के लिए दस प्रतिशत तक राशि खर्च की जा सकती है। आयुक्त द्वारा इसके साथ ही सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं कि इसके लिए 31 जनवरी तक का समय विद्यालयों को दिया जाता है। यदि तय समय तक निदेशालय को विद्यालय में खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं होगा तो भविष्य में उक्त विद्यालय के लिए कोई राशि स्वीकृत नहीं की जाएगी।
Thursday, January 14, 2010
डीएसपी दत्ता पंचतत्व में विलीन, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
फतेहाबाद। बीते दिन एक सड़क हादसे में काल का ग्रास बन चुके टोहाना के डीएसपी हरीश कुमार दत्ता का आज राजकीय सम्मान के साथ टोहाना के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हरियाणा की सशस्त्र वाहिनी ने उनको सलमी दी। उनको मुखाग्नि उनके बड़े भाई प्रेमदत्ता ने दी। कल कलायत के पास सैंट्रो गाडी से टोहाना लौटते समय पेड़ से टकराने के कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनके सिर व पीठ पर काफी गहरी चोटें लगी थी। गंभीर हालत में उन्हें कलायत के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर फतेहाबाद जिले में शौक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को टोहाना लाया गया। इस अवसर पर डीसी सीजी रंजिनीकांथन, एसपी जेएस लांबा, हिसार के विजीलेंस एसपी पतराम, डीएसपी सुरेश कौशिक, डीएसपी नृपजीत सिंह, कृषि मंत्री परमवीर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव टेकचंद मिढ़ा, डीएसपी विजय कक्कड़, विरेंद्र नारंग, वेद नारंग, डॉ. बजाज सहित फतेहाबाद जिले के प्रमुख व्यक्ति एवं पुरा प्रशासन उपस्थित था।
हत्यारोपी को उम्रकैद
फतेहाबाद. न्यायाधीश जेएस दहिया की कोर्ट ने हत्यारोपी धारसूल कलां निवासी एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनवाई है। इस मामले में टोहाना पुलिस थाने में 30 अप्रैल 2008 को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस को दी शिकायत में धारसूल कलां निवासी पूर्ण सिंह ने बताया कि उसके पिता ठंडूराम को उसके पड़ोसियों ने मार दिया था। पूर्ण सिंह ने बताया कि उनका पारिवारिक सदस्य छब्बीलदास के साथ 29 अप्रैल को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में छब्बीलदास ने ठंडूराम को पीट-पीटकर हत्या कर दी इस मामले में पुलिस ने शिकायत कर छानबीन शुरू की। छब्बीलदास को आज न्यायाधीश जेएस दहिया दोषी पाते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनवाई है।
सीटी एसएचओ प्रकाशचंद पर गिरी कानून अव्यवस्था की गाज
फतेहाबाद। पिछले काफी दिनों से शहर में फैली कानून अव्यवस्था पर कंट्रोल न कर पाने की गाज आज आखिरकार शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद पर गिर ही गई। एसपी जेएस लांबा ने उन्हें शहर थाना प्रभारी से हटाकर पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया है। इस बारे में डीएसपी नृपजीत से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अव्यवस्थाओं पर कंट्रोल न होने व एक साल का समय शहर थाने में पूरा होने के कारण उन्हें तबदील किया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पिछले काफी दिनों से शहर में चोरी-डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। पिछले तीन महीनों में हुई हत्याओं ने भी कानून व्यवस्था ने भी पुलिस की सख्ती की धज्जियां उड़ा दी थी। इसके अलावा शहर में जेबकतरी व मनचले युवकों की शरारतें बढ़ गई थी। पुलिस प्रशासन इन पर काबू पाने में असफल रहा। पुलिस का इन घटनाओं पर कंट्रोल न होना शहर थाना प्रभारी की कमजोरी रही और उसी का खामियाजा आज उन्हें भूगतना पड़ा, जब एसपी लांबा ने उन्हें शहर थाना प्रभारी से तबदील कर दिया।
तानाशाही: कब्जा मिला नहीं और किराया शुरू
फतेहाबाद. जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना है या दुकानदारों की 'तानाशाहीÓ है, जिसके चलते पंचायत समिति की दो दुकानें नए किराएदारों को 15 दिन बाद भी नहीं मिल पाई है। इसके कारण न केवल नए किराएदारों को काफी नुक्सान उठाना पड़ा है, बल्कि दुकाने के उद्घाटन के समय दुकान खाली न होने के कारण 'फजिहतÓ का भी सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर पुराने बस स्टैंड के सामने पंचायत समिति की कुछ दुकानों की बोली 28 दिसंबर 2009 को हुई थी। इन दुकानों का कब्जा एक जनवरी 2010 को नए दुकानदारों को देना था। इन दुकानों में से 14 नंबर दुकान वेदप्रकाश व 18 नंबर दुकान होशियार सिंह ने बोली पर छुटवाई थी। वेदप्रकाश को यह दुकान तीन हजार रुपए प्रतिमाह के किराए पर मिली थी, जबकि होशियार सिंह को साढे चार हजार रुपए मासिक किराए पर मिली थी। होशियार सिंह का आरोप है कि उसे एक जनवरी को कब्जा मिलना था और उसने इस दुकान में जूस कार्नर की दुकान खोलने के लिए 4 जनवरी को उद्घाटन के लिए कार्ड भी छपवा लिए थे। इसी प्रकार से वेदप्रकाश ने भी बाला जी मिष्ठान भंडार के लिए 3 जनवरी को उद्घाटन का समय रख दिया था। लेकिन पहले से बैठे दुकानदारों द्वारा दुकान खाली नहीं की गई, जिसके कारण दोनों नए किराएदारों को काफी मानसिक व आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ा। इस बारे में जब बीडीपीओ रमेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस बारे में शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करवाई जाएगी।
सेवा, संस्कार ओर समरसता ही ध्येय है सेवा भारती का : सुमनबाला मैहता
फतेहाबाद. स्थानीय अशोक नगर स्थित सेवा भारती संस्था द्वारा संचालित रेशी देवी बाल संस्कार केंद्र में आज मकर संक्राति पर्व व संस्कार केंद्र का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद एवं समाजसेवी दलीप सिंह बेधड़क ने की तथा इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी सुमनबाला मेहता थी। जबकि अति विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजकुमार जिंदल थे। कार्यक्रम के दौरान संस्कार केंद्र के छात्रों ने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत समां बांध दिया। इस मौके पर बोलते हुए सेवा भारती फतेहाबाद ईकाई के संरक्षक केपी सिंह व डा. चिंरजी लाल महतानी ने कहा कि सेवा भारती संस्था लोगों के सहयोग से संचालित संस्था है जिसका ध्येय सेवा, संस्कार ओर समरसता है। समाजसेवी सुमन बाला मेहता ने कहा कि इस प्रकार के संस्कार केंद्रों की बेहद जरूरत है और सेवा भारती जो कि राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा व दूसरे संस्कार केंद्रों के माध्यम से लोगों में जागरूकता व शिक्षा की अलख जगा रही है। मंच संचालन करते हुए उपप्रधान जय सिंह दहिया ने भी सेवा भारती की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर पुरूषोत्तम सेठी, सुभाष भ्याना, उदय सिंह, सोमप्रकाश ठकराल, जगदीश नायक, जय सिंह गोदारा, प्रमोद कुमार, एमपी नारंग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Wednesday, January 13, 2010
तस्करों की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त: आईजी
फतेहाबाद. अब तक एनडीपीएस में संलिप्त लोगों की 5 करोड़ की संपति विभाग जब्त कर चुका है, जबकि आठ अन्य मामले दिल्ली मुख्यालय में विचाराधीन है। यह बात आई एके ढुल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वे आज नशीली पदार्थ तस्करी के तहत जब्त किए गए नशीले पदार्थो को नष्ट करने हेतू निरीक्षण करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा किअब तक जिला पुलिस ने 7 हजार किलोग्राम नशीले पदार्थों को अपने कब्जे में लिया है। उन्होनें बताया कि अदालत के आदेशों पर जब्त किए नशीले पदार्थों को नष्ट किए जाना है, जिनकी रिपोर्ट डीजी कार्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। उन्होनें बताया कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके तहत होटलों, धर्मशालाओं व समारोह स्थलों की बारिकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके। इसके साथ-साथ उन्होंने मकान मालिकों से आहवान किया कि वे उनके द्वारा बैठाए गए किराएदारों की जानकारी नजदीकी थाना चौकी में दें। ऐलनाबाद चुनावों पर उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद का उपचुनाव शांतिप्रिय तरीके से करवाना उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए पूरे जिलेभर की सीमाओं को सील कर दिया है तथा जिले को पंाच जोन में बांटा गया है, जिसके जिसमें डीएसपी स्तर के अधिकारी को प्रत्येक जोन का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पैट्रोलिंग पार्टी भी गठित की गई है। साथ ही हरियाणा पुलिस, पेरामिलट्री फोर्स व होमगार्ड के जवानों की भी नियुक्ति की गई है।फतेहाबाद की यातायात व्यवस्था पर उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेष तैयारी गई है, जिसके तहत शहर में हिसार के राजगुरू मार्केट की तर्ज पर पीली पट्टी लगाई जाएगी और इस पट्टी से बाहर खड़े किए गए वाहनों को यातायात पुलिस के्रेन द्वारा अपने कब्जे में ले लेगी और एक निश्चित जुर्माने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा। इस मौके पर उनके साथ सिरसा के एसपी श्रीकांत जाधव व फतेहाबाद के एसपी जेएस लांबा भी उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने पुरानी पुलिस लाइन स्थित मालखाने का भी निरीक्षण किया।
जिले में होंगे 10 मॉडल स्कूल!
रणधीर मताना
फतेहाबाद। शिक्षा के क्षेत्र में अन्य जिलों से पिछड़े साबित हुए फतेहाबाद जिले के हालात अब बदलने वाले हैं, क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा यहां पर अब शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए दस मॉडल स्कूल बनाने की योजना हैं। इन मॉडल स्कूलों में इंदाछोई में प्रदेश सरकार द्वारा पहले से ही मॉडल स्कूल बनवाया हुआ है, लेकिन उसमें भी अब अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। फतेहाबाद के सीनियर सैकेंडरी स्कूलों को मॉडल स्कूलों में बदलने के लिए अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है, जिससे शीघ्र ही ये स्कूल सुविधाओं युक्त होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा जिले में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए यहां पर मॉडल स्कूल बनाने की योजना तैयार की है। इस योजना के मुताबिक फतेहाबाद के सीनियर सैकेंडरी स्कूल व गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। इसी प्रकार से भूना, रतिया व टोहाना के सीनियर सैकेंडरी व गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के अलावा भट्टू के सीनियर सैकेंडरी स्कूल में मॉडल स्कूल की सुविधाएं मिलेगी। इन स्कूलों में सरकार द्वारा बढिय़ा सुविधाओं युक्त बिल्डिंग,कंप्यूटर रूप,साईस रूम, बड़ी लाइब्रेरी के साथ खेलों के लिए विशेष मैदान व उच्चकोटी का खेल सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। इन सुविधाओं के कारण जहां शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा, वहीं विद्यार्थियों के लिए भी छात्रों को अन्य जिलों में नहीं भटकना पड़ेगा।
पारदर्शिता बरतने में जी चुरा रहे स्कूल संचालक
रमेश जोइया
फतेहाबाद. जिले के मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल संचालक अपनी आय सहित विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ की संख्या को पारदर्शी करने में रूचि नहीं ले रहे हैं। इस बाबत शिक्षा विभाग ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों को फार्म नं. 6 विभाग को जमा कराने के आदेश दिए थे, लेकिन तय समय सीमा 31 दिसंबर 2009 तक काफी स्कूलों ने यह फार्म विभाग के पास जमा नहंी कराए हैं। प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों को शिक्षा विभाग ने बकायदा पत्र भेजकर फार्म 6 जमा कराने को कहा था। काबिले जिक्र है कि यह आदेश सत्र शुरू होने से पहले जारी कर दिए गए थे। शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों की स्थिति का अवलोकन करने के लिए फार्म 6 भरवाता है। इस फार्म में स्कूल संचालकों को स्कूल के विद्यार्थियों, स्टाफ की संख्या व आय का पूरा ब्यौरा देना होता है। इस फार्म में स्कूल संचालकों को प्रति विद्यार्थी फीस सहित अध्यापकों व अन्य स्टाफ की संख्या उनको दिए जाने वाले वेतन बारे भी बताया जाना होता है। स्कूल संचालकों को यह फार्म हर साल शिक्षा विभाग में जमा कराना होता है। फार्म नं. 6 के आधार पर ही विभाग के अधिकारी स्वयं यह शिकायत मिलने पर स्कूल का निरीक्षण कर सकते हैं। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक फतेहाबाद ब्लाक में 36 मान्यता प्राप्त स्कूलों में से मात्र 15 स्कूलों ने ही शिक्षा विभाग के पास यह फार्म जमा कराया है। कमोवेश यही हाल भूना, भट्टू, रतिया, जाखल व टोहाना ब्लाक का है।
जरूरतमंद बच्चों को बांटी जर्सियां
फतेहाबाद. आज गांव बीसला के पिंक सिटी हाई स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को पिंक सिटी शिक्षा समिति के प्रधान डॉ.गुलशन मदान व बरसीन से समाजसेवी सुभाष चंद कंबोज(कंबोज सभा प्रधान) ने अपनी ओर से जर्सी वितरित कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भिरडाना से मनोज चंदेल ने की। इस अवसर पर मुख्याध्यापक स.जगतार सिंह जोहल ने बच्चों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छोटू राम, कृष्ण जस्सू, महेंद्र सिंह, बजिंद्र सिंह, अनिल कुमार, दर्शन वर्मा, नर्मदा, ज्योति, शबनम, रिटा, किरण सहित इंचार्ज गुरविंद्र कौर भी उपस्थित थीं। यह जानकारी समिति सचिव रमेश कुमार ने दी।
Tuesday, January 12, 2010
हत्या मामले में दंपंति दोषी करार, पति को 7 वर्ष व पत्नी को आजीवन कारावास
फतेहाबाद. जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरएस विर्क की अदालत ने आज एक कत्ल के मामले में फैसला सुनाते हुए एक आरोपी को उम्रकैद तथा दूसरे को सात साल कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में मृतक विनोद कुमार क पिता की शिकायत पर सदर थाना फतेहाबाद में 1 नवंबर 2008 को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस छानबीन के बाद यह मामला हत्या का पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बडोपल निवासी मृतक विनोद की हत्या के दोषी रामसुनहरी से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसमें रामसुनहरी ने अपने पति कृष्ण से मिलकर मृतक विनोद अपने घर बुलाया और वहां उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उक्त दंपति ने उसके शव को एक जीप में डालकर बडोपल नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने इस संदर्भ में कृष्ण पुत्र नत्थू के खिलाफ शव को खुर्द-बुर्द करने, षड्यंत्र रचने के आरोप में दोषी करार देते हुए 7 साल व 5 हजार रुपए जुर्माना तथा कृष्ण की पत्नी रामसुनहरी को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास सहित 15 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
कांग्रेस की जात में कोई संदेह नहीं : कुलदीप
फतेहाबाद/प्रदीप. कांग्रेस की जीत में कोई संदेह नहीं है। कांगे्रस हर हाल में ऐलनाबाद उपचुनाव जीतेगी। यह बात गनौर के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रदेशाध्याक्ष कुलदीप शर्मा ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वे ऐलनाबाद उपचुनाव में जनसंपर्क कर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार ने हमेशा ही बैसाखियों का सहारा लेकर सरकार बनाई है। कभी विधायकों की खरीद फरोख्त तो कभी किसी दूसरी पार्टी के कंधे का प्रयोग कर सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि चौटाला ने हमेशा ही क्षेत्रवाद की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि चौटाला 6 बार मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहे हंै, बावजूद इसके उन्होंने ऐलनाबाद को विकास के मामले में उपेक्षित रखा है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए उस प्रश्न, जिसमें अभय चौटाला ने कहा था कि अगर कांग्रेस साबित कर दे कि उसने 720 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराएं हैं तो वे अपना नाम वापस ले लेंगे, तो मैं उस चुनौती को स्वीकार करता हूं और उन्हें सीधी बहस के लिए आमंत्रित करता हूं। जगह और समय मीडिया के माध्यम से अभय चौटाला मुझे बता दें, मैं उनसे बातचीत के लिए तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह चुनौती मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी, परंतु वे न तो मुख्यमंत्री के स्तर के हैं और न ही यह जवाब मुख्यमंत्री के स्तर का है। इसलिए उनकी इस चुनौती को मैं स्वीकार करता हूं और उनकी हर बात का जवाब देने को तैयार हूं। श्री शर्मा ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने ताऊ देवीलाल यूनिवर्सिटी बनाकर अपनी इतिश्री कर ली, लेकिन उसके विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। यूनिवर्सिटी के विकास के लिए कांग्र्रेस सरकार ने 146 करोड़ रुपए खर्च किए हैं और बहुत से विकास कार्य सिरसा जिले में जारी हैं। आज उनके साथ अरविंद शर्मा, महेश मेहता, रामभगत माचरा सहित जिलेभर के कांग्रेस नेता मौजूद थे।
युवक की शव मिला
फतेहाबाद. गांव हसंगा निवासी एक 23 वर्षीय युवक का शव डिंग मंडी के पास बरामद हुआ है। सिरसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य हस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत के वास्तविक कारण पता चल पाएंगे। बताया गया है कि जिले के गांव हसंगा का रहने वाला 23 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र प्रभु राम कल दोपहर फतेहाबाद स्थित अपनी करियाणे की दुकान पर सामान लेेने गया था। रात को देर तक व घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली की ओमप्रकाश का शव डिंगमंडी के पास पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे। डिंग पुलिस को भी सूचना दी गई।
थाना रोड़ पर दुकान में हंगामा, मामला दर्ज
फतेहाबाद. बीती रात थाना रोड स्थित एक कपड़ों की दुकान पर हुए झगड़े में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए। थाना रोड स्थित बांबे फैशन कैंप के मालिक रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि कल रात वह तथा उसका पुत्र दुकान पर बैठे थे कि तीन चार युवकों ने उन पर हमला बोल दिया और दुकान में जमकर तोडफ़ोड़ की। इस मामले में वह और उसका पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हिजरावा निवासी राजू को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है। इनमें से एक आरोपी वरिष्ठ इनेलो नेता का रिश्तेदार भी बताया गया है।
Monday, January 11, 2010
सरकारी अमले का दुरुपयोग: अजय
ऐलनाबाद. कांग्रेस सरकार ऐलनाबाद उपचुनाव में सरकारी अमले का दुरुपयोग कर रही है। दलबदल कर कांग्रेस का समर्थन में शामिल होने वाले हजकां के पांचों विधायकों की सदस्यता रद्द होना निश्चित है। विधायकों की सदस्यता रद्द होने के बाद में अल्पमत में आई सरकार स्वत: गिर जाएगी और उसके स्थान पर इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनेगी। यह बात इनेलो नेता अजय चौटाला ने की उन्होनें कहा कि दलबदल कानून में जो प्रावधान किए गए हैं, उनमें से हजकां के विधायक किसी भी नियम को पूरा नहीं करते और सत्ता में हिस्सेदारी के लालच में कानून में को ताक पर रख कर इन विधायकों ने आनन-फानन में कांग्रेस ज्वाइन की है। श्री चौटाला ने कहा कि जो प्रक्रिया इन विधायकों ने कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए अपनाई है, वह पूरी तरह से गैरकानूनी व असंवैधानिक है। वे आज ऐलनाबाद विधानसभ क्षेत्र के गांव चाहरवाला, कागदाना, कुम्हारिया, गुसाईयाणा व राजपुरा साहनी गांव में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे थे।
उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद क्षेत्र से भेदभाव करने वाली भ्रष्ट व निकमी सरकार को उखाड़ फेंकने और उसके स्थान पर आपकनी अपनी सरकार बनाने के लिए आप इनेलो प्रत्याशी चौ. अभय सिंह चौटाला को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेंजें।
स्वतंत्र होगी फायर एंड एमरजेंसी सर्विस
रणधीर मताना
फतेहाबाद. वर्षों से नगरपारिषद व नगरपालिका के अधीन काम करने वाली फायर बिग्रेड अब स्वतंत्र होगी और उनका 'फायर एंड अमरजैंसी सर्विसÓ के नाम से अलग विभाग बनेगा। इस विभाग में कर्मचारियों को तनख्वाह नगरपालिका के बजाए सीधे तौर पर सरकार से मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इस पर सहमति प्रदान कर दी है और योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शीघ्र ही फायर बिग्रेड का अपना अलग से विभाग होगा। प्रदेश सरकार द्वारा वर्षों से नगरपालिका व नगर परिषद के अधीन कार्य करने वाली फायर बिग्रेड को एक विभाग के अधीन करने की योजना तैयार की है। इस योजना के मुताबिक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां केवल इस विभाग के अधीन ही होगी और नगरपरिषद, नगरपालिका या मार्केट कमेटी में कोई गाडिय़ां नहीं होगी। इससे पूर्व अब तक फायर बिग्रेड कार्यालय अलग तो बना हुआ है, लेकिन वह नगरपरिषद या नगरपालिका के अधीन है। इस कार्यालय के सभी कर्मचारियों की तनख्वाह व गाडिय़ों की रिपेयरिंग का खर्च नगरपरिषद द्वारा व्यय किया जाता है। ऐसे में कुछ नगरपरिषद या नगरपालिकाओं की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन मिलता है और न ही गाडिय़ों की सही देखरेख हो पाती है। इसके साथ ही कुछ गाडिय़ां नगरपरिषद या नगरपालिका के अधीन होती है तो कुछ मार्केट कमेटी कार्यालय के अधीन होती है। ऐसे में फायर बिग्रेड एक स्थान पर होने के बजाए अलग-अलग होती हेै। अब सरकार ने इन सभी को एक विभाग के अधीन करने का फैसला किया है। प्रदेश में 'फायर एंड अमरजैंसी सर्विसÓ नाम से अलग से विभाग होगा और उनका अलग से डायरेक्टर, चीफ व जॉन प्रभारी होंगे।
अलग विभाग से होगी सुविधाएं: रति
फायर बिग्रेड कार्यालय के सब अधिकारी पूनमचंद रत्ति ने बताया कि अलग व स्वतंत्र विभाग बनने से अधिक सुविधाएं मिल सकती है। इसके कारण जहां गाडिय़ों की देखभाल पर अधिक पैसे खर्च किए जा सकते हैं, वहीं गाडिय़ों की भी संख्या बढ़ सकती है।
आरएसएल ने जारी की अनूठी हेल्थ पॉलिसी
फतेहाबाद. आरएसएल इंटरनेशनल द्वारा रविवार को यहां संजीवनी अस्पताल में इंडियन हैल्थ आर्गेनाईजेशन की अनूठी हैल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लांच की। 4 रुपये प्रतिदिन के खर्च में प्रदान की जाने वाली इस हैल्थ पॉलिसी में लॉचिंग अवसर पर आरएसएल के एमडी विकास शर्मा व नरेश शर्मा, इंडियन हैल्थ आर्गेनाईजेशन के वरिष्ठ अधिकारी व आरएसएल के सैंकड़ों एसोसिएट उपस्थित थे। यह देश की प्रथम पॉलिसी है जोकि हॉस्पीटलाइजेशन से पहले के क्लेम भी प्रदान करती है। इस अवसर पर आरएसएल के सीनियर एसोसिएट्स संजीव मोंगा, डा.राकेश आहूजा, अर्जुन जग्गा, मनोज गेरा, मदन गर्ग, दीपक गिल्होत्रा, ओपी बिश्नोई, जितेेन्द्र सरदाना, राधेश्याम गाबा, तरणजीत, कौशल मैहता, तीर्थ गर्ग, अश्विनी छाबड़ा, विनोद मदान, डा.रिचू धीर, नेहा मित्तल, अनिल बंसल भी उपस्थित थे।
बेरोजगारों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
फतेहाबाद. बेरोजगार अध्यापक संघ ने आज प्रदेश के प्रत्येक जिले में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। फतेहाबाद में भी बेरोजगार अध्यापक संघ ने पपीहा पार्क में इक्टठे होकर अपनी मांगों के लिए जोरदार प्रदर्शन किया और अपना मांत्रपत्र देने लघु सचिवालय पहुंचे। जिला उपायुक्त के नाम लिखे ज्ञापन में बेरोजगार अध्यापक संघ ने मांग की है कि नियमित अध्यापक भर्ती 31 मार्च से पहले की जाए। संघ के प्रदेश महासचिव दलीप बिश्नेाई ने बताया कि इसके अलावा खाली पड़े पदों के बारे में शीघ्र विज्ञापन प्रकाशित किया जाए। अनुबंध आधार पर सभी योग्य अध्यापकों को मौका दिया जाना चाहिए अैर नियमित अध्यापक भर्ती में अतिथि अध्यापकों को कोई छुट नहीं दी जानी चाहिए, बल्कि प्रशिक्षित अध्यापकों को भी समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 17 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और नगाड़ा बजाओ, सरकार जागाओ प्रदर्शन किया जाएगा।
Saturday, January 9, 2010
यह आगाज तो अच्छा है
फतेहाबाद/रमेश जोइया. बढ़ते लिंग अनुपात को लेकर जहां सरकार और प्रशासन तरह- तरह के प्रयास करके इस खाई को पाटने में लगे हैं, वहंी अब ऐसा लगता है कि आम आदमी भी जागरूक हो रहा है। जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्यालय के आंकड़ों को देखें तो यह स्पष्ट होता है कि लिंंग अनुपात को लेकर आम आदमी जागरूक हो रहा है। नववर्ष के प्रथम दिन 1 जनवरी को कार्यालय में दर्ज आंकड़ों के अनुसार इस दिन दो लड़कोंं और दो ही लड़कियों ने जन्म लिया। इनमें से एक माजरा निवासी पार्वती धर्मपत्नी सोनू और दूसरी फतेहाबाद के जगजीवन पुरा निवासी सुमन देवी पत्नी राजेश के घर पुत्र ने जन्म लिया। वहंी कबीर बस्ती निवासी प्रीति पत्नी विक्रम व खान मोहम्मद निवासी रजनी पत्नी खजान चंद के घर कन्याओं ने जन्म लिया। अगर यह आंकड़े इसी अनुपात में चलते रहे तो यह हमारे लिंग अनुपात का अंतर काफी सिमट जाएगा। यह आगाज तो अच्छा है पर देखना यह है कि यह कितने कदम चलता है।
अवहेलना: छुट्टी के दिन खुले रहे प्राइमरी स्कूल
फतेहाबाद. पिछले एक सप्ताह से जारी शीत लहर व ठंड के प्रकोप से छोटे बच्चों को बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा दो दिन पूर्व सभी सरकारी व प्राइवेटप्राइमरी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था, लेकिन शहर के कुछ स्कूल डीसी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए आज छुट्टी के दिन भी खुले रहे। इतना ही नहीं हैरत की बात है कि दूसरा शनिवार होने क कारण भी आज का निजी स्कूलों में अवकाश होता है, लेकिन प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी के चलते आज भी स्कूल खुले रहे। डीसी सीजी रजिनीकांथन ने 6 जनवरी को आदेश जारी करके 10 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की थी ताकि ठंड से बचा जा सके। इन सबके बावजूड्डद कुछ निजी स्कूल संचालक अपनी मनमानी करते हुए डीसी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते रहे।
बड़े अंतर से जीतेंगे उपचुनाव: हुड्डा
सिरसा. ऐलनाबाद उपचुनाव कांग्रेस बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी और भरतसिंह बैनीवाल विधायक बनकर हरियाणा विधानसभा में पहुंचेंगे। यह बात मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने आज अपने ऐलनाबाद दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने 19 गांव का दौरा करके कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उपचुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर है और हल हाल में चुनाव में जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं के ऐलनाबाद में जमावड़े के बारे में पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर ड्यूटियां लगाई गई है। इन ड्यूटियों को लेकर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता, समर्थक व नेता गंभीर है और अपनी ड्यूटि के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद की जनता भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत देखना चाहती है। इसके लिए जनता को 20 जनवरी को कांग्रेस निशान पर बटन दबाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी-बुटाना को लेकर विपक्ष द्वारा मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि इससे हिसार, सिरसा व फतेहाबाद को कोई नुकसान नहीं होगी, बल्कि उन्हें पहले जितना पानी मिल रहा है, उतना ही मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली की समस्या का समाधान भी शीघ्र हो जाएगा। खेदड़ पावर प्लांट के शुरू होने के बाद शीघ्र ही कुम्हारिया परमाणु संयत्र को भी शुरू कर दिया जाएगा और इससे उत्पन्न होने वाली बिजली से यहां की न केवल बिजली समस्या समाप्त हो जाएगी। बल्कि प्रदेश में बिजली में इतना समर्थ हो जाएगा कि वह अन्य राज्यों को बिजली सप्लाई कर सकेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लाखेड़ा, फूलचंद मुलाना, कुलदीप शर्मा, भरत सिंह, गोपाल कांडा, संपत्त सिंह, लछमन दास अरोड़ा, राव दान सिंह, डा. केवी सिंह, दूड़ा राम, धर्मवीर सिंह, रणजीत सिंह, जगदीश नेहरा, चांद राम, डा. सुशील इंदौरा, कुलबीर बैनीवाल, आनंद सिंह डांगी, रामकिशन फौजी, शकुंतला खटक, अनिल खोड़, प्रताप सिंह चौटाला, होशियारी लाल शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।
बसपा नेता संजय शर्मा कांग्रेस में शामिल
फतेहाबाद...बसपा के प्रदेश महासचिव एवं टोहाना से बसपा के प्रत्याशी रहे संजय शर्मा आज सिरसा में ताराबाबा कुटिया में हुए मुख्यमंत्री की प्रैस वार्ता के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने बसपा महासचिव को पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया है। टोहाना में पिछले काफी समय से बसपा का जनाधार बढ़ाने वाले संजय शर्मा ने हाल ही में टोहाना से विधानसभा का चुनाव भी बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ा और काफभ् वोट प्राप्त किए। कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त करके बसपा को अलविदा कहने वाले संजय शर्मा का कहना है कि वे मुख्यमंत्री भूपेद्र सिंह हुड्डा से काफी प्रभावित है। कांग्रेस द्वारा आम कार्यकर्ता व समर्थक को दिए जाने वाले मान-सम्मान के कारण ही वे कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
अब किसानों की होगी अपनी सब्जी मंडी!
रणधीर मताना
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने सब्जी उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर सब्जी उपलब्ध करवाने व सब्जी उत्पादकों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की अपनी सब्जीमंडी स्थापित करने की योजना तैयार की है। इस योजना के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने पत्र लिखकर सभी जिलो में अलग से किसानों की अपनी सब्जीमंंडी बनाने के बारे निर्देश जारी किए हैं, ताकि किसान व सब्जी उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुंचाया जा सके। विभाग की यह योजना सफल होती है तो प्रत्येक जिले में किसानों की अपनी सब्जीमंडी होगीा। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने फतेहाबाद में भी किसानों की अलग से अपनी सब्जीमंडी बनाने के बारे में मार्केट कमेटी को पत्र जारी किया है, ताकि यहां की स्थितियों का आकंलन किया जा सके। बोर्ड द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक सब्जीमंडी से बाहर किसानों की अपनी सब्जी मंडी लगेगी, जहां पर किसान अपनी सब्जी को खुद बेच सकेगा। इस सब्जीमंडी में किसानों को सब्जी बेचने के लिए किसी कमीशन एजेंट की जरूरत नहीं रहेगी और किसान अपनी मनमर्जी से बिना किसी दबाव के सब्जी बेच सकता है। अपनी सब्जीमंडी के कारण किसान व उपभोक्ता का सीधा संपर्क होगा और दोनों को फायदा होगा। उपभोक्ता को जहां किसानों की सब्जी खरीदने के लिए अलग से कमीशन नहीं देना पड़ेगा, वहीं सब्जी पर अलग से कमीशन न होने पर उपभोक्ता किसानों को उचित दाम देगा। बोर्ड द्वारा किसानों के लिए बनाई जाने वाली अपनी सब्जीमंडी की योजना अगर कामयाब होती है तो इससे किसानों व उपभोक्ता दोनों को काफी फायदा होगा।
क्या है मुश्किले
बोर्ड द्वारा किसानों के लिए बनाई जाने वाली अपनी सब्जीमंडी फतेहाबाद जैसे पिछड़े जिले में कामयाब होनी काफी मुश्किल हैं। यहां के किसान इतने अधिक जागरूक नहीं है कि वे अपनी सब्जी की बोली खुद कर सके। दूसरे उनके पास इतना समय भी नहीं होता कि वे सुबह जल्दी पहुंचकर सब्जी की बोली करवाएं। इसके साथ ही अधिकतर किसान अपनी सब्जी के लिए पहले से ही कमीशन एजेंटों से ऋण उधार लेते हैं और बाद में सब्जी बेचने के साथ उतारते रहते हैं। मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार काकड़ ने बताया कि सब्जीमंडी में कमीशन एजेंट दुकान भी इसलिए लेते हैं ताकि कमीशन कमाया जा सके। खुले में बोली होने पर मार्केट फीस में भी कमी आएगी।
Friday, January 8, 2010
प्रापर्टी डीलरों पर कसा शिंकजा
रमेश जोइया
फतेहाबाद. प्रोपर्टी डीलर एवं प्रोपर्टी कंसल्टैंसी का कार्य करने वालों को अब लाइसेंस की आवश्यकता होगी। बिना लाइसेंस के कार्य करता पाए जाने वालों को हरियाणा रेगुलेट प्रोपर्टी डीलर एवं कंलस्टेंट फंग्शनिंग एक्ट एंड रूल्स 2008 की धारा 17(2) के तहत 50 हजार रुपए का जुर्माना भुगतना पड़ेगा। यह लाइसेंस प्राप्त करने के लिए लाइसेंसी प्रूफ के अतिरिक्त फोटो, अंगूठे का निशान, चरित्र प्रमाण पत्र, अंडरटेकिंग प्रमाण पत्र, दो जमानती, परिसर का पता और निर्धारित फीस विभाग को जमा करवानी होगी। सभी लाइसेंसशुदा प्रापर्टी डीलरों को अपने कार्यालयों में प्रदर्शित करना होगा।
इस संदर्भ में वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव राजस्व विभाग नरेश गुलाटी ने 27 दिसंबर को भेजे एक पत्र के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों को इस अधिनियम को सख्ती से लागू करने के साथ-साथ इसकी रिपोर्ट मुख्यालयों को भेजने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार इस अधिनियम के लागू होने के बाद अब तक जिला मुख्यालय पर कोई भी आवेदन नहीं आया है। पत्र में कहा गया है कि इस अधिनियम के लागू होने के बावजूद भी प्रापर्टी डीलर बिना वैध लाईसेंस के अपना कारोबार जारी रखे हुए हैं जो अब गैर कानूनी है। उल्लेखनीय है कि इस अधिनियम की धारा 17(2) के तहत बिना वैध लाइसेंस के व्यक्तिगत/कंपनी, सोसायटी के तौर पर डीलर का कार्य करने वाले को 50 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। इस अधिनियम के बाद सभी रियल एस्टेट डैवलपर्स और बिल्डर्स भी रजिस्टर्ड और लाईसेंस प्राप्त डीलरों से ही खरीद फरोख्त कर सकते हैं। इस एक्ट के तहत व्यक्तिगत डीलर के लिए लाइसेंस फीस 25 हजार रुपए और सोसायटी/कंपनी के लिए 5 से 10 हजार रुपए रखी गई है। लाइसेंस की अवधि 5 साल की होगी। इसके पश्चात इसका नवीनीकरण आवश्यक होगा। एक्ट के तहत लाइसेंस शुदा प्रापर्टी डीलर एक प्रतिशत कमीशन लेने के हकदार होंगे जो प्रापर्टी क्रेता और विक्रेता से आधा-आधा प्रतिशत वसूलेंगे। लीज और रेंट अचल संपंति पर कमीशन दोनों पार्टियों से 1 महीने का किराये के बराबर होगा। सरकारी और अर्धसरकारी कर्मचारी इस लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इस एक्ट में यह भी प्रावधान है कि प्रापर्टी के खरीद बेच में यदि कोई विवाद उत्पन्न होता तो पीडि़त व्यक्ति कलैक्टर को प्रार्थना पत्र देगा और कलैक्टर विवाद का निपटारा करेगा। इस एक्ट की उल्लघंना करने पर प्रापर्टी डीलर को पहली दफा में 50 हजार रुपए और दोबारा करने पर 1 से 1.50 लाख जुर्माना हो सकता है। जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन जिले में प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले प्रापर्टी डीलरों का सर्वे करवाने जा रहा है। और शीघ्र ही लाइसेसं प्रक्रिया आरंभ होने की संभावना है।
अनियमितताओं के चलते 6 डिपु रद्द
फतेहाबाद, जिला उपायुक्त सी जी रजिनीकांथन ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने दिसम्बर माह में चैकिंग के दौरान 14 पैट्रोल पम्पों के सैम्पल लिए। विभाग ने राशनिंग के समुचित वितरण के लिए 15 राशन डिपुओं की चैकिंग की तथा 6 डिपूओं को अनियमितताओं के चलते रद्द कर दिया गया है। एक डिपू की सप्लाई निलंबित की गई है तथा दो डिपूओं की प्रतिभूति राशि जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि शेष डिपू धारकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद में 364 राशन डिपुओं के माध्यम से गरीब लोगों को आवश्यक वस्तुएं जैसे मिट्टी का तेल, गेंहू आदि का वितरण करवाया जा रहा है।
दिसम्बर माह में बीपीएल परिवारों के लिए 11 हजार 710 क्विंटल गेंहू की एलोकेशन हुई जिसमें से 11 हजार 499 क्विंटल 58 किलोग्राम गेंहू का वितरण किया गया। बीपीएल परिवारों को गेंहू 4 रुपए 84 पैसे प्रति किलोग्राम के हिसाब से उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि अन्तोदय अन्न योजना के तहत गुलाबी कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम प्रति कार्ड के हिसाब से 2 रुपए 10 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से गेंहू उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे परिवारों को दिसम्बर माह में 3874 क्विंटल 95 किलोग्राम गेंहू का वितरण किया गया। इसी प्रकार 720 किलोलीटर मिट्टी का तेल प्राप्त हुआ जो कि 9 रुपए 71 पैसे से लेकर 9 रुपए 75 पैसे प्रति लीटर की दर से उपभोक्ताओं को वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि जिला के उपभोक्ताओं क ो ईंधन सप्लाई के लिए 10 गैंस एजैंसियां कार्यरत हैं जिन पर एक लाख 14 हजार 48 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। गैंस कनैक्शन धारकों को मिट्टी के तेल की सप्लाई नहीं की जाती। एलपीजी गैंस सिलैण्डर की दर 312 रुपए 30 पैसे निर्धारित की गई है जबकि कमर्शियल गैंस सिलैण्डर की दर 1049 रुपए 21 पैसे निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने बताया कि अब तक जिला की विभिन्न मण्डियों में 4 लाख 28 हजार 130 मीट्रिक टन धान की खरीद विभिन्न एजैंसियों द्वारा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा एक लाख 751 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा एक लाख 77 हजार 284 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 11 हजार 121 मीट्रिक टन, एग्रो द्वारा 49 हजार 179 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 50 हजार 097 मीट्रिक टन, कान्फेड द्वारा 10 हजार 029 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई जबकि व्यापारियों द्वारा 29 हजार 669 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर एक गिरफ्तार
फतेहाबाद/प्रदीप. पुलिस ने दहेज के लिए आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रामनिवास मोहल्ला निवासी पंकज को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में भूना निवासी राजकुमार ने बताया कि उसकी बहन नीतू की शादी पंकज के साथ हुई थी। विवाह के बाद उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। जिसके चलते नीतू ने आत्महत्या कर ली। उधर पुलिस ने आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में म्योंद कलां निवासी मिलन राम को काबू किया है।
बिजली का तार टूटाकर स्कूल में गिरा, हड्कंप
फतेहाबाद/प्रदीप. पुरानी तहसील में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आज सुबह बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसके कारण आसपास के लोगों में काफी हड़कंप मच गया। अवकाश होने के कारण चाहेे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन बिजली के तार टूटने की दूसरी घटना ने इस स्कूल के पढऩे वाले बच्चों पर हर समय खतरे के बादल मंडराने का संकेत किया है। भले ही सरकार ने कुछ समय पूर्व स्कूलों के बीच से गुजरने वाली बिजली लाइनों को हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन यहां पर अभी भी स्कूल में मोहल्ले का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, बिजली की लाइनें स्कूल के कमरों के ऊपर से गुजरती है। स्कूल इंचार्ज प्रेम कुमार ने बताया कि पिछले साल भी बिजली की तार टूट गई थी।
ऐलनाबाद के पिछड़ेपन के लिए चौटाला दोषी : हुड्डा
सिरसा, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि हरियाणा में जितना विकास कांग्रेस सरकार ने करवाया है उतना दूसरी सरकारों ने नहीं करवाया। वे आज नाथूसरी चोपटा की धर्मशाला और ऐलनाबाद में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा जब चौटाला मुख्यमंत्री थे तब 750 करोड़ खर्च किए गए जबकि कांग्रेस सरकार में 1120 करोड़ खर्च किए जा चुके है। उन्होंने अकेले ऐलनाबाद का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐलनाबाद पर कांग्रेस ने 270 करोड़ खर्च किए है और 58 करोड़ रूपए के पैकेज की और घोषणा की जा चुकी है जबकि चौटाला के राज में केवल 148 करोड़ रूपए ऐलनाबाद पर खर्च किए। उन्होंने ऐलनाबाद के पिछड़ेपन के लिए चौटाला को दोषी बताया। मुख्यमंत्री ने एक चुटकी लेते हुए कहा कि ऐलनाबाद के लोगों को एक तीर से तीन शिकार करने का मौका मिला है। एक वोट से वे दो विधायक बनाएंगे जिनमें एक भरत सिंह और एक वे स्वयं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा शामिल है और एक ये कि चौटाला से ऐलनाबाद के लोगों का पीछा छुट जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंच से उपस्थित लोगों को आगाह करते हुए कहा कि यह उपचुनाव है और इसमें कोई किसी की टांग खिंचाई नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई टांग खीचंगा तो उसकी टांग मैं खीचूंगा। चौटाला को झूठ की राजनीति करने वाला बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने उनको भी आजमा कर देखा है और इस बार मुझे भी आजमा कर देखो। उन्होंने मुख्यमंत्री ने वोट की अपील करते हुए कहा कि 20 जनवरी को कांग्रेस के निशान के सामने वाला बटन इतनी जोर से दबाना जिसकी आवाज मुझे चंडीगढ़ तक सुनाई दे। इससे पूर्वे फूलचंद मुलाना, कुलदीप शर्मा, भरत सिंह, गोपाल कांडा, संपत्त सिंह, लछमन दास अरोड़ा, राव दान सिंह, डा. केवी सिंह, दूड़ा राम, धर्मवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, रणजीत सिंह, जगदीश नेहरा, चांद राम, डा. सुशील इंदौरा, कुलबीर बैनीवाल, आनंद सिंह डांगी, रामकिशन फौजी, शकुंतला खटक, अनिल खोड़, प्रताप सिंह चौटाला, होशियारी लाल शर्मा और पार्टी के अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
Thursday, January 7, 2010
कार्यकर्ता मतदान के लिए स्वतंत्र : कुलदीप
फतेहाबाद। पार्टी की मजबूती व स्थिरता ही उनका उद्देश्य है, इसीलिए ऐलनाबाद उपचुनाव न लडऩे का फैसला लिया है। इस स्थिति में कार्यकर्ता अपने विवेक से किसी भी पार्टी को वोट डाल सकते हैं। इसके लिए वे स्वतंत्र है। यह बात हरियाणा जनहित कांग्रेस के सुप्रीमों कुलदीप बिश्नोई ने एक पत्रकार वार्ता में कही। वे आज यहां श्री राम सेवा समिति धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी काका के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हजकां सुप्रीमों ने कहा कि बिजली व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के दावे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री हुड्डा के गृहक्षेत्र व उनके गांव मेंं आए दिन बिजली को लेकर लगने वाले जाम इसका जीता जागता प्रमाण है। इसके विपरीत मुख्यमंत्री कहते हैं कि आने वाले दो सालों में प्रदेश के पास सरपल्स बिजली होगी। कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री द्वारा गुडग़ांव व पानीपत की बिजली व्यवस्था ठेके पर देने का विरोध करते हुए कहा कि इस तरह की व्यवस्थाएं देश में जहां भी हुई है, वहंा नकारात्मक परिणाम निकले हैं। उन्होंने कहा कि पानीपत व गुडग़ांव प्रदेश के इंडस्ट्रियल हब है, जहां बिजली व्यवस्था निजी हाथों में सौंपकर पूंजीपतियों के हाथों में खेलने का काम कर रही है। विधानसभा चुनाव के बाद हजकां छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों के बारे में पूछे गए सवाल के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करके संविधान के विरुद्ध कार्य किया है, जिसका खामियाजा वे जल्द भुगतेंगे। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि गठबंधन की राजनीति से उन्हें काफी नुकसान हुआ है और वे भविष्य में गठबंधन के बारे में सोचेंगे भी नहीं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपने सिद्धांतो पर अडिग रहे हैं, उन्हें चुनाव के बाद मुख्यमंत्री जैसे पद का लालच भी दिया गया, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी व कार्यकर्ताओं की नजरों में गिरना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने यह पद भी ठुकरा दिया और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। इस अवसर पर हजकां जिलाध्यक्ष निहाल सिंह मताना, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र काका चौधरी, कुलवंत बराड़, सुभाष खिलेरी, मंगतराम लालवास, इंद्रजीत पूनिया, देवीलाल बिश्नोई, रामनिवास गुज्जर, कामरेड रामेश्वर बिश्नोई, नरेश डेलू, ओमप्रकाश मोगा, वीरभान मेहता, बंसत रूखाया, सुभाष रायल, राजेंद्र खिलेरी, सुरेश काकड़ अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
फरार प्रेमी जोड़ा काबू
टोहाना. करीब एक सप्ताह पूर्व टोहाना से फरार प्रेमी जोड़े को पुलिस ने आज करनाल में काबू कर लिया है। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को आज अदालत में पेश किया। मिली जानकारी के अनुसार पानीपत निवासी संदीप कुमार अपनी बुआ के घर टोहाना के गांव डांगरा में रह रही 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया। लड़की टोहाना के स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। इस मामले में लड़की के ममेरे भाई कृष्ण की शिकायत पर 31 दिसंबर को मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण ने बताया कि उसकी बहन को संदीप बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और आज प्रेमी जोड़े को करनाल से काबू कर टोहाना की अदालत में पेश किया जहां से लडके को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि लड़की को उसके परिजनों को सौप दिया है।
रेगुलर होंगे गेस्ट टीचर!
रणधीर मताना
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार पिछले तीन साल से विभिन्न स्कूलों में नियुक्त अतिथि अध्यापकों को अगले वर्ष का तोहफा देकर उन्हें रेगुलर कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा कवायत शुरू कर दी गई है। सूत्रों पर विश्वास करें तो प्रदेश सरकार 1 अप्रैल 2011 तक प्रदेश के करीब 15 हजार अतिथि अध्यापकों को रेगुलर कर सकती है। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने नए अतिथि अध्यापकों की भर्ती एक साल तक न करने एवं पहले से लगे अतिथि अध्यापकों के कांट्रेक्ट को एक साल तक बढ़ाने के लिए बीते दिन अपने ब्यान में ईशारा किया है, जिससे यह बात ओर अधिक विश्वसनीय हो जाती है। एक तरफ शिक्षा मंत्री के इस बयान से अतिथि अध्यापकों में उत्साह है, वहीं पिछले काफी समय से रेगुलर भर्ती व अतिथि अध्यापक लगने की जुगत में बैठे प्रशिक्षित अध्यापकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। भले ही सरकार की अंदर खाते अतिथि अध्यापकों को रेगुलर करने की कोशिशों को नाकाम करने व नई भर्ती शीघ्र करवाने के लिए प्रशिक्षित अध्यापक संघ द्वारा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की योजना चल रही है, लेकिन अभी सरकार इस बारे में कोई फैसला करने पर जल्दबाजी नहीं कर रही है। अतिथि अध्यापकों पर गौर करें तो प्रदेश सरकार द्वारा करीब तीन साल पूर्व नई भर्ती न होने व अध्यापकों की कमी से स्कूलों में प्रभावित होने वाले काम के चलते 15 हजार से अधिक अतिथि अध्यापकों की भर्ती की थी। इन अतिथि अध्यापकों को प्रतिदिन के वेतनमान पर रखा गया था। पिछले साल प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पूर्व अतिथि अध्यापकों को प्रतिदिन के बजाए कांटे्रक्टर पर रखने का फैसला किया था। प्रदेश में जेबीटी, मास्टर वर्ग व लेक्चरार वर्ग के इन सभी अतिथि अध्यापकों को एक साल के लिए 1 अप्रैल 2010 तक प्रदेश सरकार ने कांट्रैक्ट पर रखा गया था। अब सरकार ने फैसला किया है कि इन अतिथि अध्यापकों का कांट्रैक्ट एक साल के लिए ओर बढ़ा दिया जाए। सूत्रों का कहना है कि इसके साथ ही प्रदेश सरकार अंदर खाते अतिथि अध्यापकों को पक्का करके उन्हें रेगुलर करना चाहती है। प्रदेश सरकार 1 अप्रैल 2011 को अतिथि अध्यापकों को रेगुलर कर सकती है।
किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है आत्म परियोजना: डीसी
फतेहाबाद. कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने व किसानों की आय बढ़ाने के लिए आत्मा परियोजना वरदान सिद्ध हो रही है। किसान आत्मा स्कीम के तहत कृषि से जुड़ी अनेक नई पद्धतियों को अपना रहे हैं। यह बात जिला उपायुक्त सी जी रजिनीकांथन ने आज स्थानीय पटवार भवन में आत्मा स्कीम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर कही। इस कार्यशाला में कृषि उप निदेशक डा आर सी पूनिया, राष्ट्रीय कृषि प्रबन्धन संस्थान हैदराबाद के वरिष्ठ सलाहकार डा जगबीर सिंह, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा नारंग, मत्स्य अधिकारी सुनील कुमार, डा सज्जन सिंह, डा एम एस मलिक, कृषि विभाग के सभी अधिकारी, खण्ड कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक, एसएमएस ने भाग लिया। कृषि विभाग के उप निदेशक डा आर सी पूनिया ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि जिला में इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए सभी विभाग अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय कृषि प्रबन्धन संस्थान हैदराबाद के वरिष्ठ सलाहकार डा0 जगबीर सिंह ने संबोधित किया।
Wednesday, January 6, 2010
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने फिर नहीं भेजे प्रश्न पत्र, छात्र परेशान
फतेहाबाद. नए साल को शुरू हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता है और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक जनवरी के बाद आज फिर परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न पत्र नहीं भेजे। इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विद्यार्थियों को जारी किए रोल नंबर पर केवल फतेहाबाद के अलावा किसी सेंटर का नाम नहीं लिखा और न ही कालेज के पास इन छात्रों की परीक्षा लेने के लिए कोई सूचना भेजी। मिली जानकारी के अनुसार एमएम कालेज में चल रही परीक्षाओं के दौरान आज सूचना एवं प्रबंधन के पांच छात्रों की परीक्षा थी। इन छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा रोल नंबर तो जारी किए थे, लेकिन कोई सैंटर अलाट नहीं किया। इस बारे में जब कालेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय में संपर्क किया तो पहले तो उन्होंने परीक्षा लेने व एक बजे तक फैक्स से प्रश्न पत्र भेजने की बात कही, लेकिन बाद में डेढ बजे उन्होंने फोन भी नहीं उठाया। तीन बजे तक विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया, लेकिन वहां से किसी प्रकार का कोई जबाव मिला। इसके कारण छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व एक जनवरी को भी बीए आनर्ज की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा कोई प्रश्न पत्र नहीं भेजा गया, अपितु फैक्स के माध्यम से तीन बजे प्रश्न पत्र प्राप्त करके परीक्षा ली गई। विश्वविद्यालय के इस रवैये से छात्रों में भारी रोष है।
गाड़ी में गैस सिलेंडर फटा एक व्यक्ति की मौत
भट्टूकलां/माचरा. गांव ढांड गऊशाला के समीप बीघड़ रोड पर एक जली हुई कार में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गाड़ी में धमाके की आवाज सुनकर रात्रि को ही पास में स्थित ढ़ाणियों में रहने वाले लोगों ने इसकी भट्टूकलां पुलिस को दी। भट्टू कलां पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही गाड़ी व युवक बुरी तरह से जल कर खाक हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि लगभग 10 बजे ढ़ाण्ड गऊशाला के समीप बीघड़ रोड़ पर आसपास रहने वाले ग्रामीणों नेधमाके की आवाज सुनाई दी। जब उन्होने मौके पर जाकर देखा तो एक मारूति कार धू-धू कर जल रही थी। जिस पर उन्होने इसकी सूचना भट्टू कलां पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार धू-धू कर जल चुकी थी। कार में एक शव भी पड़ा था। इसके उपरान्त डी.एस.पी. नृपजीत सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। उपपुलिस अधीक्षक का कहना है कि उक्त गाड़ी में एलपीजी गैंस का अवैध रूप से सिलेंडर लगाया हुआ जिसके लीकेज होने पर व चालक द्वारा बीड़ी इत्यादि पीने सिलेंडर ने आग पकड़ ली और गाड़ी में जोरदार धमाका हो गया। इसमें मौजूद चालक भी आग की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि चालक किसी मामले में नामजद था तथा पैरोल पर आया हुआ था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर सारे नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं।
हथियारबंद लोगों ने दुकानदार को घायल कर हजारों लूटे
टोहाना. आज सुबह चौक में बिजली की दुकान पर कुछ हथियाबंद लोगों ने हमला कर दुकानदार को घायल कर 20 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। दुकानदार नवीन कुमार ने बताया कि आज सुबह जब वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तो कुछ हथियार बंद लोग उसकी दुकान में घुस आए। वहां पर उन्होंने उस पर हमला कर लोहे की राड सिर पर दे मारी, और दुकान में रखे हजारों रुपए लेकर फरार हो गए। सिर पर राड लगने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया।
छात्रों ने डेढ़ घंटे तक किया रोड जाम
फतेहाबाद/प्रदीप. बस समस्या को लेकर बड़ोपल व आसपास गांव के विद्यार्थियों ने हाइवे पर डेढ़ घंटे तक जाम लगा दिया और रोडवेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलने पर सीटी एसएचओ प्रकाशचंद व तहसील दार नौरंगदास मौके पर पहुंच गए, लेकिन छात्र रोडवेज जीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी प्रकाशचंद व रोडवेज महाप्रबंधक ओमप्रकाश बिश्नोई मौके पर पहुंच गए और छात्रों को समस्या समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम लगाने वाले छात्र सुरेश, महेश, दिलबाग, चंद्रप्रकाश, सूरजभान, दलीप, राजकुमार, बलवान, पवन, सतपाल, नंदकिशोर व सुबे सिंह ने बताया कि बड़ोपल बस स्टैंड पर बसें न रुकने के कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बसें न रूकने के कारण वे फतेहाबाद में स्कूल व कालेजों में समय पर नहीं पहुंच सकते। छात्रों का कहना हैकि बस समस्या को लेकर वे पहले भी रोडवेज प्रशासन से बसें रुक वाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक बार तो बसें कुछ दिनों तक रूकती है, लेकिन बाद में रोडवेज चालक अपनी मनमानी करते हैं और बसों को नहीं रोकते, जिसके कारण उन्हें रोडजाम करने पड़ते हैं। आज हुए रोड जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सड़क हादसे में एक की मौत
फतेहाबाद/प्रदीप. बीती रात धुंध के कहर के चलते हुए एक सड़क हादसे मेें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर रैफर कर दिया गया। मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के समाना निवासी किश्नचंद व दडबी निवासी जंगीर सिंह पिकअप में अमरूद लेकर सिरसा सेे रोहतक जा रहे थे। किशनचंद के परिजनों ने बताया कि रात करीब दस बजे जब वे नई पुलिस लाइन के पास पहुंचे तो धुंध अधिक होने के कारण आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कैंटर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण पिकअप चालक जंगीर सिंह गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख सका और वह कैंटर से जा टकराई, जिसमें किशनचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक जंगीर ङ्क्षसह बूरी तरह से घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद उनके पीछे आ रही इंडिका भी कैंटर से टकरा गई, जिसके कारण उसमें सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए।
धुंध के चलते सीएम का ऐलनाबाद दौरा रद्द
फतेहाबाद. बीती रात से आए घने कोहरे के कारण आज ऐलनाबाद रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा का दौरा रद्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बैनीवाल के लिए वोटों की अपील करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आज ऐलनाबाद में रैली थी, लेकिन धुंंध अधिक होने के कारण मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री ऐलनाबाद रैली को संबोधित करने के बाद सिरसा के चौपटा में भी एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले थे।
Tuesday, January 5, 2010
रोडवेज यूनियन का समझौता, नहीं हुआ चक्का जाम
फतेहाबाद. बसों का रूट निर्धारण व समय सारिणी सहित कई मांगों को लेकर पिछले 26 दिनों से जारी रोडवेज कर्मियों का धरना आज प्राइवेट परिवहन एसोसिएशन व रोडवेज यूनियन के बीच समझौता होने के साथ समाप्त हो गया है। डीटीओ व प्राइवेट एसोसिएशन द्वारा रोडवेज यूनियन की सभी मांगो को मान लिया गया है। इस कारण रोडवेज कर्मचारियों द्वारा आज के प्रस्तावित चक्का जाम को रद्द कर दिया गया। इसके लिए आज रोडवेज यूनियन का एक शिष्टमंडल डीसी सीजी रजिनीकांथन से मिला, जहां पर डीसी ने डीटीओ व निजी परिवहन एसोसिएशन के सदस्यों से बातचीत की। रोडवेज कर्मचारी यूनियन नेता सरबत सिंह पूनिया ने बताया कि आज डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बन गई है कि निजी बसों का रूट निर्धारित किया जाए। इसके अलावा हाई कोर्ट द्वारा 24 किलोमीटर से अधिक के रूट को भी रद्द करने पर सहमति बन गई है। इस मौके पर रोडवेज महाप्रबंधक ओपी बिश्नोई ने बताया कि शाम को डीसी के साथ होने वाली बैठक में सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे। इससे पूर्व बस स्टैंड परिसर में रोडवेज कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और डीटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धूमधाम से मनाया प्रकाशोत्सव
फतेहाबाद. श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश दिवस को अपार श्रद्धा भावना व धूमधाम से मनाते हुए आज मुख्य दीवान गुरुद्वारा श्री गरु सिंह सभा फतेहाबाद में सजाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा में आए रागी जत्थों में भाई बलजीत ङ्क्षसह, भाई बलदेव ङ्क्षसह, प्रो. सुखविंद्र सिंह गुरमत ज्ञान मिशनरी कालेज लुथियाना द्वारा कथा व कीर्तन किया गया। अमृतसर से आए रागी जत्थों ने वीर रस गीतों द्वारा शहीदों को याद किया। दिल्ली के रागी जत्थे में भाई वरिेंद्र सिंह ने गुरू महिमा का ज्ञान किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए भाषण, कविताएं, शब्द कीर्तन कर गुरु महिमा का ज्ञान किया। आज के कार्यक्रम में डीएसपी नृपजीत सिंह ने गुरुद्वारे में अरदास की तथा सभा द्वारा उन्हें समानित किया गया। यूथ खालसा सोसायटी के नौजवानों द्वारा लंगर व पंडाल सजाने जैसे कई कार्यक्रम श्रद्धाभाव से किए गए। इस अवसर पर एमएम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष देवराज बत्रा, कैलाश बतरा, स.सुदर्शन सिंह, अजीत सिंह सचदेवा, राजमोहर सिंह, हरमीत सिंह, महेंद्र सिंह वधवा, गुरबचन सिंह मोंगा, महेंद्र सिंह ग्रोवर, स. दया सिंह, स.कुलवंत सिंह, गुलबहार सिंह, लखंत सिंह, ज्ञान सिंह, चानन सिंह, नरोतम सिंह, नंद लाल ग्रोवर, हरचरण सिंह, हरीश शर्मा, संतकुमार, बिशन दास सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।
आग लगने से शराबी झुलसा, गंभीर
टोहाना. गांव चंदड़कलां में एक शराबी युवक ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपने आप को संदिग्ध परिस्थितयो में आग लगा ली, जिसके कारण वह 80 प्रतिशत तक झुलस गया। उसकी गंभीर हालत होने पर रोहतक रैफर कर दिया गया है। चंदड़ निवासी देसराज शराब का आदी था और उसने उस समय अपने आप को संदिग्ध हालत में आग लगा ली, जब घर के अन्य लोग बाहर गए हुए थे। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली ते वे मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। अभी तक देसराज की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस हिरासत में युवक की मौत! भड़के परिजनों, लगाया जाम
जींद. करीब दस दिन पूर्व कैथल पुलिस द्वारा घर से उठाए गए एक युवक की चंडीगढ़ के ण्क निजी अस्पताल में मौत हो जाने से बिफरे परिजनों से नरवाना के पास रोड जाम कर दिया और एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच मैजिस्टेट से करवाने की मांग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरवाना निवासी सुशील पुत्र अमृतपाल अपने मामा के पास पलम्बर का काम करता था। सूत्रों के मुताबिक दस दिन पूर्व कैथल पुलिस चार-पांच लड़कों को चोरी के आरोप में पकड़कर ले गई थी। जब लड़के के परिजन उनकी जानकारी लेने के लिए पहुंचे, उन्हें लड़कों से मिलने नहीं दिया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक को पुलिस हिरासत में बूरी तरह से टार्चर किया गया था, जिसके कारण उसकी मोत हो गई। आज सुबह उन्हें एक सूचना मिली कि उनके लड़के सुशील की अस्पताल में मौत हो गई है। जब परिजन इसकी जानकारी लेने के लिए पुलिस थाने पहुंचे तो वहां उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। इसके रोष स्परूप परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होनें आनन-फानन में नरवाना रोड पर जाम लगा दिया। जाम स्थल पर पहुंचे डीएसपी ने दबी जुबान में यह बात स्वीकारी की युक्त लड़के की मृत्यु हो चुकी है। मृतक के परिजनों ने एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार सुखदर्शन सिंह ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच पुलिस के बजाए मैजिस्टेट से करवाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक इसकी जांच के लिए मैजिस्टेट नियुक्त नहीं किया जाता तब तक वे युवक के शव को नहीं उठाएंगे।
Monday, January 4, 2010
मामूली बात पर बस परिचालक व छात्र भिड़े
फतेहाबाद/प्रदीप.आज सुबह नए बस स्टैंड पर मामूली बात को लेकर बस परिचालक व छात्र आपस में भिड़ गए। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों तरफ से लोगों को शांत करवाया। मिली जानकारी के अनुसार भट्टू निवासी एक छात्र अपने मोटरसाइकिल से बस स्टैंड पर आया हुआ था। बताया जाता है कि इस दौरान वह बस स्टैंड में प्रवेश करते समय बस के आगे आ गया। बस परिचालक का कहना था कि युवक ने जबरदस्ती मोटरसाइकिल को बस के आगे किया था, जबकि छात्र का कहना था कि वह इस तरफ से मुड़ रहा था। इसी बात को लेकर दोनों का आपस में झगड़ा हो गया। बाद में अन्य छात्र व परिचालक भी इस झगड़े में शामिल हो गए, जिसके कारण वहां पर काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई।
गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
फतेहाबाद. गुरुद्वारा ङ्क्षसह सभा में बच्चों में प्रतिभा निखारने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस मौके पर आर्य भट्ट हाई स्कूल, डीएवी स्कूल, बाल भारती, औम निवास, सत्यानंद स्कूल, श्री राम सेवा समिति स्कूल, क्रेसेंट स्कूल, टैगोर मॉडल स्कूूल, डैफोडिल्स हाई स्कूल, नव भारत हाई स्कूल, गुरु तेगबहादूर स्कूल, प्रेम मैमोरियल माडल स्कूल, रेनबो फन स्कूल व हंस वाहिनी म्यूनिक एकैडमी स्कूल के लगभग ृ150 विद्यार्थियों ने भाग लिया और गुरुवाणी सहित अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को उजागर किया। इस अवसर पर सभा द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर सिंह सभा के महेंद्र सिंह वधव, गुरुवचन मोंगा, महेंद्र सिंह ग्रोवर, श्याम सुंदर खुराना, बलजीत सिंह, मलकीत सिंह, कंवल जीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, स. दविंद्र सिंह, जसविंद्र कौर, ज्योति रानी, मनजीत कौर, सुमन रानी, कुलविंद्र कौर, धनवंता कौर, विमल कौर, कमलेश रानी, लक्की शर्मा, मनदीप कौर व जसबीर कौर सहित काफी श्रद्धालु उपस्थित थे।
गुलाब का फूल देकर सिखाए यातायात नियम
फतेहाबाद/प्रदीप. नए वर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज सुबह ट्रैफिक पुलिस ने नए अंदाज में फूल देकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात इंचार्ज विजेंद्र सिंह अपने दलबल सहित अंबेडकर चौक पर पहुुंचे और वहां पर वाहन चालकों को फूल व पम्पलेट देकर यातायात के नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर अंबेडकर चौक के अलावा नेशनल हाइवे व अन्य रोड पर भी इस टीम द्वारा लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर इस विजेंद्र ङ्क्षसह, एएसआई राजकुमार, दलीप सिंह, दयानंद, साधुराम व महिला पुलिस मौजूद थी
खुले में भीग रहा है सरकारी गेहूं, जिम्मेवार कौन?
फतेहाबाद. जब बाड़ ही खेत को खाने लगे तो उस खेत का क्या हश्र होगा, इसका अंदाजा तो सहज लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक वाक्या शहर के रतिया रोड पर देखने को मिला। सरकार द्वारा भंडारित किये गए जाने वाले अनाज को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से इसकी खरीद करवाई जाती है। रतिया रोड स्थित एक एजेंसी द्वारा निजी प्लाट को लीज पर लेकर उसमें भंडारित किए गए अनाज को खुले में छोड़ रखा है। हालांकि अनाज को मौसम से सुरक्षित रखने के लिए उसको तिरपाल से ढ़का जाता है, लेकिन कथित तौर पर एक सुनियोजित सडयंत्र के तहत कुछ कर्मी बरसात के मौसम मे ढ़के गए गेहूं से तिरपाल उतार देते हैं, जिससे गेहूं भीग जाता है। सूत्र बताते हैं कि पहले तो अनाज को काले बाज़ार में बेच दिया जाता है . उसके पश्चात वजन पूरा करने के लिए बरसात में भीगने दिया जाता है। ऐसा ही कल रविवार को आई बरसात के बाद रतिया रोड पर देखने को मिला, जब गेहूं की बोरियां खुले में भिगती रही और एजेंसी के कर्मचारी मूक बने देखते रहे।
स्कूल विद्यार्थियों को नहीं सताएगा बिजली संकट
रणधीर मताना
फतेहाबाद. शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को बिजली की किल्लत से छुटकारा दिलाने के लिए उनका कनैक्शन ट्यूब्वैलों से काटकर गांव के साथ जोडऩे की योजना तैयार की है, ताकि स्कूलों में बिजली कटों से कुछ निजात मिल सके। इसके लिए शिक्षा आयुक्त ने प्रदेश के सभी डीईओ को पत्र जारी करके ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं, जिनके बिजली कनैक्शन गांव के बजाए ट्यूब्वेल की लाइन से जुड़े हुए हैं। शिक्षा आयुक्त द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक स्कूलों में एजुसैट के लिए बिजली की काफी जरूरत होती है, लेकिन बिजली की कमी के कारण प्रदेश के एजुसैट धूल फांकते रहते हैं। इसके अलावा गर्मी में भी बिजली की कमी के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदेश सरकार द्वारा कुछ समय पहले गांव व ट्यूब्वेलों की लाइन अलग-अलग करने का फैसला किया है, जिसके तहत गांव को भी शहर की तर्ज पर अधिक बिजली सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। गांव के लिए करीब 15 से 18 घंटे बिजली छोड़ी जाती है। अब शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के कनैक्शन भी गांव की बिजली लाइन से जोडऩे के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा आयुक्त द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक प्रदेश के प्रत्येक जिले में शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की जाएगी, जिनके कनैकशन गांव के बजाए ट्यूब्वेलों की बिजली लाइन से जुड़े हुए हैं। यह सूची विभाग बिजली विभाग के एक्सईएन को सौंपेगा और एक्सईएन द्वारा बिना देर किए इन स्कूलों का कनैक्शन गांव की बिजली लाइन से कर दिया जाएगा।
Saturday, January 2, 2010
नगर कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
फतेहाबाद. गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर आज गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा शहर में नगर कीर्तन निकाला और लंगर का आयोजन किया। इस नगर कीर्तन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुनानक पुरा मोहल्ले में बने गुरुद्वारे में इक्ट्ठा होना शुरू हो गई थी। गुरू गोविंद सिंह की झांकी को सजाकर श्रद्धालुओं ने संकीर्तन करते हुए एवं झुमते हुए गुरुद्वारे से शुरू की। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने तरह-तरह के करतब दिखाए। गतका, तलवार बाजी व अन्य करतब शामिल थे। सिंह परम्परा से संबंधित पुराने हथियारों का प्रदर्शन भी इस शेभा यात्रा में किया। यह शोभा यात्रा माडल टाऊन, नैशनल हाइवे होती हुई, डीएसपी रोड से जवाहर चौक एवं वहां से सिंह सभा बड़े गुरूद्वारा पहुंची। इस मौके पर पंच प्यारों ने इस झांकी की अगुवाई की गई। बड़े गुरुद्वारे में पहुंचने पर इस कीर्तन का बड़े जोश के साथ स्वागत किया गया। गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान जोगेंद्र सिंह विर्क ने बताया कि इससे पूर्व सुबह गुरुद्वारे में भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर सिंह सभा के सचिव महेंद्र वधवा, गुरूचरण सिंह मोंगा, अवतार सिंह, चन्नन सिंह व सर्व समाज हित प्रिय कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे
अभय सिंह ने ऐलनाबाद से भरा नामांकन
ऐलनाबाद. इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि इनेलो ऐलनाबाद उपचुनाव में पहले से अधिक मतों से जीत हासिल करेगी। इस जीत से जहां इनेलो वर्करों में नए साल में नया जोश पैदा होगा वहीं कांग्रेस वर्करों में मायूसी छा जाएगी। वे आज यहां रैली से पूर्व पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला का नामांकन दाखिल कराया तथा बाद में रैली को संबोधित किया। कोहरे व सर्दी के बावजूद रैली में उमड़ी हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने उपचुनाव में इनेलो को भारी मतों से जीताने तथा कांग्रेस को सबक सिखाने का आह्वान किया। नामांकन के समय इनेलो महासचिव अजय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, राज्यसभा सदस्य त्रिलोचन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
सफाई व्यवस्था को लेकर दुकानदारों ने फिर लगाया जाम
फतेहाबाद. जवाहर चौक के दुकानदार व स्थाई लोगों ने आज फिर सफाई अव्यवस्था से नाराज होकर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने दुकानदारों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दुकानदारों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा न तो सही तरह से सफाई की जा रही है और न ही सफाई के बाद जवाहर चौक में इक्ट्ठे किए कुड्ढा करकट को उठाते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इससे पहले भी जाम लगाया था और उस समय प्रशासन के अधिकारियों ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। गौरतलब है कि बीती 24 दिसंबर को सफाई अव्यवस्था से तंग होकर दुकानदारों ने जाम लगा दिया था, जिसके कारण यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। बाद में शहर थानाध्यक्ष प्रकाशचंद ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया था।
सीपीएम द्वारा जिला सम्मेलन आयोजित
फतेहाबाद. आज माकपा द्वारा अनाज मंडी में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता का.जगमाल सिंह ने की व मंच संचालन जिला सचिव का.तजिंद्र सिंह थिंद ने किया। जनसभा के मुख्य वक्ता हरियाणा-पंजाब के महासचिव का.मंगत राम पासला थे। इस मौके पर मनदीप सिंह, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, बलबीर सिंह महमड़ा, जसपाल खुनन, तरसेम खुनन, परमजीत लाली, देवराज सहनाल, जीत सिहं रतिया, मक्खन भूना आदि ने संबोधित किया।
बिजली समस्या का हल नहीं तो करेंगे रोड जाम
फतेहाबाद. बिजली समस्या से त्रस्त सरवरपुर के सैकड़ों किसानों ने आज भोडिया रोड़ स्थित कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में पहुंच कर रोष प्रदर्शन किया। इसके साथ ही किसानो ने चेतावनी भी दी कि यदि एक सप्ताह में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सिरसा रोड जाम कर देंगे। किसानों का यह भी आरोप था कि अधिकारी उनकी बात भी नहीं सुनते हैं। भोडिय़ा खेड़ा पहुंचे सरवरपुर के सरपंच साहब राम, पूर्व सरपंच रामसिंह, ओमप्रकाश, हवा सिंह व सुल्तान सिंह का कहना था कि उन्हें शड्यूल के मुताबिक बिजली मुहैया नहीं करवाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इस बारे में एक्सईएन जयपाल सिंह सहारण से बातचीत की तो उन्होंने अपने आप को बाहर बताया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम डा. डा. जयकिशन आभीर से बातचीत की तो उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)