फतेहाबाद/भूना/प्रदीप शर्मा. जिले में बिक रहे नकली पनीर का भांडाफोड करते हुए एसपी स्टाफ ने आज छापामार कार्रवाई करके फतेहाबाद पुराने बस स्टैंड व भूना के भगतसिंह मार्केट में स्थापित डेयरी से करीब 1३0 किलोग्राम नकली पनीर पकड़ा है। पुलिस ने इसके साथ ही बिहार निवासी उपेंद्र की डेयरी से करीब एक क्विंटल दूध व विभिन्न प्रकार का कैमिकल भी बरामद किया है। पुलिस उपेंद्र को गिरफ्तार करके अभी छानबीन में जुड़ी हुई है। एसपी स्टाफ को पिछले कई दिनों से शहर में नकली पनीर बिकने की सूचना मिल रही थी, जिस आधार पर स्टाफ की टीम पनीर बनाने वाले की तलाश में थी। आज उन्हें सूचना मिली कि भूना से एक व्यक्ति कैंटर से नकली पनीर लेकर फतेहाबाद आ रहा है और पुराने बस स्टैंड पर उतरेगा। उसी सूचना के आधार पर एसपी स्टाफ ने पुराने बस स्टैंड पर नाका लगाकर भूना निवासी उपेंद्र को करीब 60 किलोग्राम नकली पनीर के साथ बस स्टैंड पर कैंटर से उतरते ही हिरासत में ले लिया। बाद में उसके बताए पते के आधार पर भूना में भगतसिंह मार्केट में बनी उसकी डेयरी पर छापामार कार्रवाई की गई, जहां से करीब 70 किलोग्राम पनीर करीब 14 ट्ररे में रखा हुआ था। इसके अलावा वहां पर एक क्विंटल दूध व विभिन्न प्रकार का कैमिकल भी मिला है। सूत्र बताते हैं कि उपेंद्र यह पनीर शहर के कई होटल व दुकानों पर 70 से 90 रुपए प्रतिकिलोग्राम के हिसाब से बेचता था, जबकि मार्केट में यही पनीर बाद में 180 रुपए प्रति किलोग्राम बेचा जाता था। इस बारे में एसएचओ मौजीराम से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि एक बिहारी व्यक्ति से पनीर बरामद किया गया है। पनीर के सैंपल डॉक्टर लेकर जांच के लिए भेजेंगे।
No comments:
Post a Comment