Holi
Ampmnews Epaper
Monday, August 31, 2009
हरियाणा, अरूणाचल एवं महाराष्ट्र में 13 अक्टूबर को होंगे चुनाव
दुखभंजन शहीदी जोत व पंचनद कलश यात्रा फतेहाबाद में
बलात्कार के आरोप में एक दोषी करार, 3 बरी
फतेहाबाद। जिला न्यायधीश आरएस विर्क की अदालत ने आज बलात्कार के एक मामले में आरोपियों में से एक को दोषी करार दिया है, जबकि सबूतों के अभाव में तीन को बरी कर दिया। इस बारे में भूना पुलिड्डस को 30 नंवबर 2008 को दर्ज करवाई शिकायत में बाला सिंह ने बताया कि गांव के ही कालिया नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी लड़की का अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले की सुनवाई करते हुए जिला न्यायधीश विर्क की अदालत ने कालिया को दोषी ठहराया है। इस मामले में उसके साथियों को अदालत ने बरी कर दिया। बलात्कार के दोषी को सजा कल सुनाई जाएगी।
गणपति की प्रतिमा का विसर्जन
फतेहाबाद। महाराष्ट्रीय गणेश मंडल फतेहाबाद द्वारा आयोजित गणेश उत्सव का आज समापन मूर्ति विसर्जन के साथ कर दिया गया। इस मौके पर गणेश की पूजा करके उसे सजाया गया और शहर भर में झांकी निकाली गई। यह जानकारी देते हुए मंडल के सदस्य बजरंग पाटिल ने बताया कि इस उत्सव के लिए भक्तों में उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके लिए दस क्विंटल का प्रसाद वितरण किया गया है। मूर्ति विसर्जन के समय निकाली जाने वाली झांकी के लिए महराष्ट्र से स्पैशल बैंड मंगवाया गया है। इस बैंड के साथ ही भक्त थिरकते, गुलाल छिड़ककर खुशी मनाते हुए थाना रोड से चले। इसके बाद जवाहर चौक पहुंचे। वहां से नैशनल हाइवे होते हुए नए बस स्टैंड के बाद पुराने बस स्टैंड पहुंचे। वहां से वे ढोल की थाप पर नाचते हुए बड़ोपल की तरफ रवाना हुए। वहां पर वे मूर्ति का विसर्जन करेंगे। इस मौके पर दलीप कुमार, शिवाजी हलधर, शिवाजी मराठा व सुखदेव मराठा सहित काफी संख्या में गणेश के भक्त उपस्थित थे।
Saturday, August 29, 2009
डेरा संत अदालत में पेश, अगली सुनवाई १९ को
कांडा का रोड़ शो, हर जगह भव्य स्वागत
सिरसा। सिरसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने वाले बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एमडीएलआर ग्रुप के चेयरमैन गोपाल कांडा के सिरसा आगमन पर आज जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया और स्वागत यात्रा के माध्यम से शहर भर में कांडा ने प्रभावशाली शाक्ति प्रदर्शन किया। स्वागत यात्रा का आगाज डिंग मोड से हुआ और दिल्ली पुल तक आते-आते इस में हजारों वाहनों और अपार जनसमूह शामिल हो गया। दिल्ली पुल से प्रीतम पैलेस तक तो चींटी भर जगह दिखाई नहीं दी, जहां लोग न खड़े हों। इस पैलेस से गोपाल कांडा को खुली जीप में लाया गया तथा यहीं से हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा शुरू हो गई। यह यात्रा बरनाला रोड, चत्तरगढ़ पट्टी, डबवाली रोड, सांगवान चौक, सुरखाब चौक, परशुराम चौक, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, जनता भवन रोड, अनाजमंडी रोड, सूरतगढि़य़ा बाजार, घंटाघर चौक, रानियां बाजार से होते हुए बाबा तारा कुटिया पहुंची। इस दौरान स्वागत यात्रा को तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर लोगों ने रोक कर फूलों-नोटों की मालाएं पहनाईं और गोपाल का अभिनंदन किया। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का गोपाल ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया और इस कार्यक्रम में आए जनसमूह का आभार व्यक्त किया। विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों की ओर से तोरण द्वार लगाए गए थे और स्वागत स्थलों पर मीठे जल के साथ साथ लंगर भण्डारे, लड्डू आदि की व्यवस्था की थी। इस काफिले में शामिल लोगों की संख्या में अधिकतम तादाद सिरसा विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की थी। ट्रैक्टर ट्रालियां, कारें, जीपें, बसें और सैंकड़ों दुपहिया वाहनों पर सवार बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने गोपाल कांडा के स्वागत में शामिल हो कर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। आज से ही राजनीतिक पारा काफी ऊंचा दिखाई देने लगा है। इस यात्रा में जहां गोबिंद कांडा, सूरत सिंह सैनी, रतन जमालिया, कृष्ण सैनी, भूप सैनी, सुशील गोयल, महावीर मोदी अपनी-अपनी टीमों के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू करते नजर आए, वहीं शहर में गणमान्य लोगों ने विभिन्न स्वागत स्थानों पर खड़े हो कर गोपाल का अभिनंदन किया। रतन जमालिया की गाडिय़ों पर लगे आकर्षक पोस्टर के कारण उनकी भारी तादाद अलग से ही नजर आ रही थी।
पंचनद समिति की बैठक संपंन
फतेहाबाद. अखिल भारतीय पंचनद स्मारक समिति की एक मीटिंग श्री कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला में कल सायं विजय निर्माेही की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर 31 अगस्त को दुखभंजन अखंड अमर शहीदी ज्योत एवं पवित्र पंचनद जल कलश यात्रा का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गईं। यह यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण करते हुए 31 अगस्त को सायं 6 बजे नगर परिषद के समीप पहुंचेगी। जहां से थाना रोड, जवाहर चौक, भीवां बस्ती होते हुए श्री दुर्गा मंदिर पहुंचगी। जिसका स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया जाएगा। वहीं इंद्रपुरा मोहल्ले में पंजाबी समाज की एक बैठक मोहन लाल गुलाटी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राज नारंग, रतन भठेजा, चंद्रभान मुंजाल, दर्शन नागपाल, सुनील गुलाटी, अनिल गुलाटी, केवल कृष्ण भठेजा, अश्विनी कंपानी, पंकज मेहता, संजय, नरेश कुमार, अशोक मेहता, कौशलया देवी, किरण बाला, स्नेहलता, डिंपल रानी आदि मौजूद थे।
हजका नेताओं ने दिया रैली का निमंत्रण
बुखार से दो बच्चों की मौत, सनसनी
करंट से छात्र की मौत १ झुलस
इंद्रजीत गाबा की गोली मारकर हत्या
Friday, August 28, 2009
मोहित पाल जिला संगठन सचिव नियुक्त
कांग्रेस भारी बहुमत से प्रदेश में बनाएगी सरकार : होशियार लाल
णा में एक नया इतिहास रचेगी। यह दावा जिला कांग्रेस प्रधान होशियारी लाल शर्मा ने ढाणी तेजा सिंह में आयोजित एक सभा को सम्बोधित करते हुए किया। इस मौके पर सुखदेव बाजीगर, राजू लदड़, कशमीर सिंह, हरभजन सिंह, बहार सिंह, जस्सा सिंह, जसवंत सिंह,करतार सिंह, हसंराज, बूटा सिंह, गुरमेल, जगतार, कुलदीप सिंह, गुरनाम सिंह, जीत सिंह, भीरा राम, हरबंस लाल तथा राजू बजाज काफ संख्या में ढाणी के स्त्री, पुरष उपस्थित थे। जिला कांग्रेस प्रधान ने कहा कि मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडड ने अपने वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश की तरक्की व खुशहाली के लिए जो योजनाए लागू की थी, उनका प्रभाव आज पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हुडड सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यो के नये आयाम स्थापित किए है और इसी विकास की बदौलत प्रदेश की जनता में खुशहाली का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि आज गरीब व मजदूर वर्ग के लिए जहॉ रोजगार के पुख्ता प्रबन्ध कर दिए गए है वही हुडड सरकार की नीतियों के चलते बेघरो को सिर छुपाने की जगह उपलब्ध करवाई गई है। होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा के बच्चे-बच्चे की जुबान पर आज मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडड की सराहणा के शब्द है और प्रदेश का हर बुजर्ग उन्हें आशीष दे रहा है। शर्मा ने कहा कि हरियाणा में जनता का समर्थन शतप्रतिशत कांग्रेस पार्टी व भूपेन्द्र सिंह हुडड के साथ है तथा चुनावों में प्रदेश की सभी सीटो पर कांग्रेस उम्मीदवारों को सफल बनाकर हरियाणा की जनता देश में एक नया इतिहास रचेगी।Thursday, August 27, 2009
अजय चौटाला के सम्मान में जनसभा आयोजित
फतेहाबाद: गोरखपुर में इनैलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अजय चौटाला के सम्मान में एक जनसभा का आयोजन किया गया। उनका गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया, इसके बाद जैसे ही चौ। चौटाला जनसभा मंच पर पहुंंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि जिले के सबसे बड़े गांव गौरखपुर में उमड़ी भीड़ का यह जोश दर्शाता है कि जनविरोधी कांग्रेस सरकार का हरियाणा से जाने का समय आ चुका है। उन्होंने दावा किया कि जन-जन से प्रदेश भर में मिल रहा यही अपार समर्थन ही इस बार के विधानसभा चुनाव में इनैलो को रिकार्ड जीत दिला कर एक बार फिर सत्ता में लाने का काम करेगा। अजय चौटाला ने जनसभा के मुख्य आयोजक सतपाल पालू के अलावा जिलाध्यक्ष स. निशान सिंह, पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, महिला विंग प्रधान कृष्णा पूनिया, युवा जिलाध्यक्ष राकेश सिहाग, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बिल्ला, विद्या रत्ति, इनसो प्रधान जसपाल संधु, सुमनलता सिवाच, राजेन्द्र सूरा व सुरेन्द्र लेगा की मुख्य रूप से सराहना भी की। इस दौरान उन्होंने गांव की गौशाला को सवा 2 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।
महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का फैसला
फतेहाबाद से चुनाव लड़ना ही मेरी प्राथमिकता : संपत
'बिना अनुमति के न खेलें जुडो, कुश्ती
सभी विभागाध्यक्ष २८ तक कर्मचारियों की सूचि उपलब्ध करवाएं : उपायुक्त
फतेहाबाद 27 अगस्त: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सी जी रजिनीकांथन ने निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में कर्मचारियों व अधिकारियों की डियूटी सुनिश्चित करने के लिए विभागों से स्टाफ स्टेटमैंट भेजने को कहा है। उन्होंने बताया कि जिला के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष 28 अगस्त तक अपने कार्यालय के कर्मचारियों की सूचि एनआईसी कार्यालय में भेजे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के समय की स्टाफ स्टेटमैंट एनआईसी में पहले से मौजूद है। विभागाध्यक्ष उस सूचि में कोई बदलाव हो तो तुरन्त
बदलाव सहित नई सूचि भेजें।
ईंट भट्ठा मालिक भूसा न जलाएं : उपायुक्त
फतेहाबाद 27 अगस्त: उपायुक्त एवं जिलाधीश सी जी रजिनीकांथन ने धारा 144 के तहत आदेश दिए है कि जिला फतेहाबाद की सीमा में कार्यरत्त ईंट भट्ठा मालिक ईटं पकाने के लिए तूड़ा,भूसा आदि न जलाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा है कि पशुओं के लिए सूखे चारे की कमी हो रही है। राज्य में बारिश न होने की वजह से सूखे की स्थिति बनी हुई है। भूसा जलाने से चारे की कमी होगी तथा वातावरण प्रदूषित होने के साथ प्राणियों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिलाधीश ने कहा है कि इन आदेशों की अवेहलना करने वाले भट्ठा मालिकों के खिलाफ भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Wednesday, August 26, 2009
स्वार्थों के लिए हुआ इनेलो-भाजपा गठबंधन : होशियारी लाल
र न ही जनता के हित के लिए किया गया था, बल्कि यह गठबंधन दोनो दलों द्वारा पूर्णत: अपने-अपने राजनीतिक स्वार्थो की पूर्ति के लिए किया गया था जब उनके यह स्वार्थ पूरे नही हुए तो यह गठबंधन भी नही रहा। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष भोला जैन ने आज एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। जैने कहा कि इनैलो और भाजपा नेता गठबंधन के बाध यह कहते नही थकते थे कि यह दलों का नही दिलों का गठबंधन है, लेकिन अब न तो उनके दिल रहें और दलों को प्रदेश की जनता ने ही साफ कर दिया है। भोला जैन ने कहा कि हरियाणा की प्रबुद्ध जनता अब हर अच्छी-बुरी बात को जानती है और सच झूठ के भेद को भी खूब पहचांती है और यही कारण है कि झूठ की राजनीति करने के लिए इनैलो व भाजपा द्वारा किए गए गठबंधन की सच्चाई को पहचांते हुए जनता ने इस गठबंधन को सिरे से निकार कर यह स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा के लोग अब किसी भी नेता या दल की चिकनी-चुपड़ी बातों से गुमराह होने वाले नही है। मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडड की सराहणा करते हुए जैन ने कहा कि मुख्यमन्त्री हुडड ने हमेशा सच पर आधारित राजनीति की है और उन्होंने मात्र झूठी वाह-वाही लेने के लिए कभी भी कोई गुमराहकून घोषणा या बात नही की। कांग्रेस नेता ने कहा कि हुडड ने जो कहा उसे करके दिखाया है और यही कारण है क हुडड सरकार ने वर्तमान कार्यकाल में जो उपलिब्धयां हासिल की है, वे अपने आप में बेमिसाल है। जैन ने कहा कि हरियाणा की जनता का पूर्ण रूप से भूपेन्द्र सिंह हुडड के साथ होने से यह स्पष्ट हो जाता है कि जनता उनकी नीतियों में विश्वास करती है और उन्हें सच्चा व ईमानदार व्यक्ति मानती है।
Monday, August 3, 2009
बहुत कुछ कह गई, धन्यवाद रैली
नशील वस्तु खिला व्यापारी से लूटे हजारों रुपएफतेहाबाद. दिल्ली से फतेहाबाद रोडवेज बस में आ रहे एक भैंस व्यापारी से बीती रात अज्ञात ठगोंद्वारा नशीले बिस्कुल खिलाकर करीब 27 हजार रुपए लूटने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बेहोश व्यापारी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन गाजियाबाद की पूजा कालोनी निवासी सुधीर ने बताया कि बीती रात व ह दिल्ली से भादरा के लिए चला था। वहां से उसे करीब 30 हजार रुपए में एक भैंस खरीदनी थी। व्यापारी ने बताया कि जब वह बस में बैठा तो कुछ लोगो उसके साथ बैठ गए। रास्ते में उन्होंने उससे दोस्ती की व खाने के लिए बिस्कुट दिए। उसके बाद उसे कोई जानकारी नहीं मिली। उसकी बेहोशी की जानकारी फतेहाबाद बस स्टैंड पर परिचालक को तब चली जब सभी सवारिएं नीचे उतर गई और व्यापारी अकेला बस में सोया रहा। परिचालक ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन बेहोशी की जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।