फतेहाबाद. नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए सदर पुलिस ने गांव हांसपुर क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 2 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लीलस निवासी गंगाजल बिश्नोई अफीम बेचने का कारोबार करता है और आज उसने अफीम बेचने के लिए दो युवकों को पंजाब क्षेत्र की तरफ भेजा है, जो हांसपुर क्षेत्र से गुजरेंगे। पुलिस ने हांसपुर के पास नाकाबंदी एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो बाइक से 2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बाइक सवार भोडिय़ा निवासी गुरमेश व सतनारायण को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment