फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. बढ़ते कदम रैली के लिए आज अनाज मंडी से ब्लाक कांग्रेस प्रधान टेकचंद मिढ़ा के नेतृत्व में 50 गाडिय़ों का काफिल सिरसा के लिए रवाना हुआ। काफिले को श्री मिढ़ा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सुभाष ललित, ओमप्रकाश सरदाना, ओपी चोपड़ा, ईश गांधी, नरेश कुमार टीटू, कृष्ण गोयल, दलीप सिंह बेधड़क, रामकुमार, रामकिशन, सुभाष मेहता, उपेंद्र आनंद, सुरेश चौधरी, हंसराज कटारिया, सुरेश मिढ़ा, सुभाष मेहता, मनोज आनंद, हरभजन कंबोज, सुरेश चौहान, दीपक, रमेश बतरा, सोमनाथ ठकराल, भगवान दास, बंसी लाल, जीवन मुखी, शाम सुंदर बाघला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सिरसा के लिए रवाना हुए।
Holi
Ampmnews Epaper
Saturday, December 25, 2010
बढ़ते कदम रैली में उमड़ा जनसैलाब
सिरसा. भगत ङ्क्षसह स्टेडियम में आयोजित बढ़ते कदम रैली को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संबोधित किया। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर सांसद तंवर की पीठ थपथपाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस के शासन व सांसद अशोक तंवर से खुश है। तंवर ने सीएम केसामने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी कई मांगें रखी। रखी गई मांगों में सिरसा में राजकीय महिला कॉलेज, सिरसा के लिए बड़ा बाइपास, फतेहाबाद व सिरसा जिलों को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए 400 करोड़ रुपए का पैकेज मंजूर करने, चौपटा को तहसील का दर्जा देने सहित कई मांगें थीं। रैली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा, मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, पूर्व सांसद जयप्रकाश, डॉ.केवी सिंह, रणजीत सिंह चौटाला, विधायक प्रो.संपत सिंह, रघुवीर सिंह कादियान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि गोविंद कांडा, होशियारी लाल शर्मा, भरत सिंह बैनीवाल, भूपेश मेहता, कुलबीर बैनीवाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी फतेहाबाद अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा, वरिष्ठ नेत्री कृष्णा पूनिया सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक तंवर इस रैली में फतेहाबाद व सिरसा के कांग्रेसियों को एक मंच पर लाने में कामयाब रहे। रैली से पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने 34.22 करोड़ की लागत से बने रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने भाषण के दौरान विपक्ष के नेता ओमप्रकाश चौटाला पर जमकर बरसे। उन्होंने जनता के सामने छह वर्ष के कार्यकाल के दौरान सिरसा जिले में करवाए गए विकास कार्यों का चिट्ठा रखते हुए कहा कि इनेलो से ज्यादा कांग्रेस सरकार ने सिरसा जिले का विकास किया है।
खराब मौसम: फतेहाबाद उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर
फतेहाबाद/विकास मैहता. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा आज सिरसा में आयोजित होने वाली बढ़ते कदम रैली में भाग लेने के लिए पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे। सिरसा में घना कोहरा होने के कारण उन्हें अपना हेलीकॉप्टर फतेहाबाद में उतारना पड़ा। यहां पहुंचने पर मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, डीसी विजय सिंह दहिया, एसपी जेएस लांबा, एडीसी अशोक मीना ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांगे्रस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक कुलदीप शर्मा, सीएम के राजनीतिक सलाहकार प्रो.विरेंद्र सिंह भी थे। मुख्यमंत्री के अचानक फतेहाबाद आगमन से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
Wednesday, December 22, 2010
चोरों ने लगाई कई जगह सेंध
टोहाना/गर्ग. शहर में गत रात्रि चोरों ने चार अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर हजारों रुपए की नगदी, दर्जनों बोतल शराब व 3 सिलेंडरों पर अपना हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने रात को रेलवे रोड पर नेहरू मार्केट में भीमसिंह के अंगे्रजी शराब ठेके से 25 बोतल बियर, 1500 की नगदी, 3 बोतल अंग्रेजी शराब व 17 केन चुरा ली। चोरों ने शराब ठेके के उपर बनाए गए अहाते से 250 की नगदी व 3 सिलेंडरों पर अपना हाथ साफ कर दिया। इसके साथ ही भूना रोड पर रामबख्श चाय वाले की दुकान से उसके गल्ले से 2 हजार की नगदी चोरी कर ली। वहीं रतिया रोड पर गोयल स्वीटस से 12 किलो काजू व 1500 की नगदी चुरा ली। इतना ही नहीं चोरों ने शिवम कांम्पलेक्स के समीप मीट की दुकान सहित अने दुकानों के ताले तोडऩे का भी प्रयास किया। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने लगाई कई जगह सेंध
टोहाना/गर्ग. शहर में गत रात्रि चोरों ने चार अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर हजारों रुपए की नगदी, दर्जनों बोतल शराब व 3 सिलेंडरों पर अपना हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने रात को रेलवे रोड पर नेहरू मार्केट में भीमसिंह के अंगे्रजी शराब ठेके से 25 बोतल बियर, 1500 की नगदी, 3 बोतल अंग्रेजी शराब व 17 केन चुरा ली। चोरों ने शराब ठेके के उपर बनाए गए अहाते से 250 की नगदी व 3 सिलेंडरों पर अपना हाथ साफ कर दिया। इसके साथ ही भूना रोड पर रामबख्श चाय वाले की दुकान से उसके गल्ले से 2 हजार की नगदी चोरी कर ली। वहीं रतिया रोड पर गोयल स्वीटस से 12 किलो काजू व 1500 की नगदी चुरा ली। इतना ही नहीं चोरों ने शिवम कांम्पलेक्स के समीप मीट की दुकान सहित अने दुकानों के ताले तोडऩे का भी प्रयास किया। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने लगाई कई जगह सेंध
टोहाना/गर्ग. शहर में गत रात्रि चोरों ने चार अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर हजारों रुपए की नगदी, दर्जनों बोतल शराब व 3 सिलेंडरों पर अपना हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने रात को रेलवे रोड पर नेहरू मार्केट में भीमसिंह के अंगे्रजी शराब ठेके से 25 बोतल बियर, 1500 की नगदी, 3 बोतल अंग्रेजी शराब व 17 केन चुरा ली। चोरों ने शराब ठेके के उपर बनाए गए अहाते से 250 की नगदी व 3 सिलेंडरों पर अपना हाथ साफ कर दिया। इसके साथ ही भूना रोड पर रामबख्श चाय वाले की दुकान से उसके गल्ले से 2 हजार की नगदी चोरी कर ली। वहीं रतिया रोड पर गोयल स्वीटस से 12 किलो काजू व 1500 की नगदी चुरा ली। इतना ही नहीं चोरों ने शिवम कांम्पलेक्स के समीप मीट की दुकान सहित अने दुकानों के ताले तोडऩे का भी प्रयास किया। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
युवती से दो दिन तक किया दुष्कर्म
फतेहाबाद. गांव बनावाली में एक युवती को डरा धमकाकर उसके साथ दो दिन तक एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बनावाली निवासी हीरा लाल की 19 वर्षीय पुत्री ने कहा है कि वह सिरसा निवासी अमित से अकसर फोन पर बात किया करती थी और उनकी दोस्ती काफी पुरानी थी। 17 दिसंबर को अमित ने उसे सिरसा मिलने बुलाया, जहां 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले के प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका जताई है।
फतेहाबाद को विश्व के मानचित्र पर लाना मेरा सपना: तंवर
फतेहाबाद/विकास. सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अशोक तंवर गत रात्रि वार्ड नं. 12 में पहुंचे। वार्ड में पहुंचने पर पार्षद सुमन बाला मेहता व पूर्व नगर पालिका प्रधान अशोक मल ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सांसद डॉ.तंवर ने वार्डवासियों को 25 दिसंबर को सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में होने वाली बढ़ते कदम रैली के लिए निमंत्रण दिया। सांसद ने कहा कि उनका सपना फतेहाबाद को हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के मानचित्र पर लाने का है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किए, इसलिए फतेहाबाद-सिरसा क्षेत्र काफी पिछड़े थे, पिछले 6 वर्षों से केंद्र व प्रदेश की सरकार ने समान रूप से विकास करवाया है। इस अवसर पर कॉलोनी में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर सभा ने सांसद के समक्ष धर्मशाला के लिए अनुदान की मांग रखी, जिस पर सांसद ने मंदिर सभा को 5 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की। इस मौके पर पार्षद सुमन बाला मेहता व महेश मेहता ने सांसद को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री कृष्णा पूनिया, डॉ.विरेंद्र सिवाच, नप चेयरमैन विरेंद्र नारंग, जिप वाइस चेयरमैन दीपक भिरडाना, एमएस सदर, मा. ओमप्रकाश गांधी, पार्षद सुरेंद्र मिढ़ा, वजीर जाखड़, दर्शन नागपाल, सुभाष पपिया, ललित गोयल, शम्मी रति, ठाकुर भवानी सिंह, ओपी चोपड़ा, प्रेम परमजीत कौर, कृष्ण पंवार, डॉ. रमेश ढींगड़ा सहित अनेक वार्डवासी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
भूना में अवैध कालोनियों पर चला पीला पंजा
भूना/उमाशंकर. जिला नगर योजनाकार विभाग ने बिना नक्शा पास करवाए काटी गई दो अवैध कालोनियों पर आज पीला पंजा चलवा दिया। विभाग की टीम आज जिला नगर योजनाकार बसंत हुड्डा के नेतृत्व में भूना पहुंची और वहां पर तहसीलदार नवजीत कौर के साथ सांचला रोड पर पहुंची, जहां अवैध कालोनियां काटी हुई थी। विभाग की टीम ने यहां हरिसिंह भोडिय़ाखेड़ा के नाम से पांच एकड़ में काटी गई शिवा कालोनी पर पीला पंजा चलवा दिया। इसके साथ ही ढाई एकड़ में लितानी निवासी एक महिला द्वारा काटी गई प्रीत बिहार कालोनी की सड़कों पर भी पीला पंजा चलवा दिया। इस मौके पर जेई सुबेसिंह सहित विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद थे।
बिजली निगम ने वसूले 79.43 करोड़ रुपए
चण्डीगढ़.उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने एक विशेष वसूली अभियान शुरू करके चालू वित्त वर्ष के दौरान 15 दिसम्बर तक भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं से 79.43 करोड़ रुपये वसूल किये। निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत लगभग 1.88 लाख दोषी उपभोक्ताओं के अस्थाई या स्थाई रूप से बिजली के कनैक्शन काटे गए। उन्होंने कहा कि इन भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं ने निगम को 132.41 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करना है। उन्होंने कहा कि 79.43 करोड़ रुपये की राशि वसूल करके लगभग 60 प्रतिशत बकाया राशि वसूल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि निगम ने स्थाई रूप से बिजली के कनैक्शन कटे उपभोक्ताओं के परिसरों की क्रॉस चैकिंग करने के लिए विशेष चैकिंग टीमें गठित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक चैकिंग के दौरान यह पाया गया कि स्थाई रूप से बिजली के कनैक्शन कटे लगभग 21 प्रतिशत उपभोक्ता अवैध रूप से या अनाधिकृत तरीके से बिजली प्राप्त कर रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है।
Tuesday, December 21, 2010
सभी रिकार्ड तोड़ देगी रैली: तंवर
भट्टूकलां/विकास मैहता. आगामी 25 दिसम्बर को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम सिरसा में मुख्य मन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बढ़ते कदम रैली संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए नई सौगात लेकर आएगी। यह बात सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने आज अग्रवाल धर्मशाला भट्टूकलां में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। वे यहां इस रैली में पहुंचने के लिए लोगों का निमन्त्रण देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह बढते कदम रैली हर तरफ से ऐतिहासिक होगी तथा आज तक हुई सभी रैलियों के रिकार्ड ध्वंस्त कर देगी। तत्पश्चात डा. अशोक तंवर ब्लाक कांग्रेस के प्रधान बलजीत बैनीवाल के भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने खाबड़ा गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांवत्ना दी। इस अवसर पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम ने सांसद का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि 25 दिसम्बर को होने वाली रैली में फतेहाबाद हल्के से अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंंचेंगे। इस अवसर पर उनके साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा, कृष्णा पूनिया, रमेश गोयल, देवेन्द्र सांवत, सुरेन्द्र गोयल, आत्माराम बैनीवाल ढाबीकलां, मनमोहन सांई, अशोक गर्ग सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।
ऐतिहासिक होगी बढ़ते कदम रैली: टेकचंद मिढ़ा
फतेहाबाद. 25 दिसंबर को सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में होने वाली बढ़ते कदम रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अनेक योजनाओं की घोषणाएं करेंगे। यह बात ब्लाक कांग्रेस शहरी अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा ने अपने दौरे के दौरान कही। मिढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश में लागू की गई भूमि अधिग्रहण नीति व खेल नीति पूरे देशभर में अव्वल है। वहीं इस नीति की वजह से आज प्रदेश का किसान व खिलाड़ी विकास की ओर अग्रसर है और अन्य राज्य भी हुड्डा सरकार की नीति को अपनाने में लगे हुए हैं। रैली में उमड़ी भीड़ जहां एक ओर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी, वहीं मुख्यमंत्री हुड्डा व सांसद डॉ.अशोक तंवर के हाथों को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद उपास भट्टी, व्यासकरण लूथरा, ओपी चोपड़ा, सुरेश चौहान, पंछीराम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
शोक जताने टोहाना पहुंचे सीएम हुड्डा
टोहाना/गर्ग. मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा आज कांग्रेस जिला प्रधान रणधीर ङ्क्षसह के पुत्र फतेहपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने टोहाना पहुंचे। मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार के विशेष हेलीकॉप्टर से आईजी कॉलेज के हैलीपैड पर उतरे। मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री परमवीर सिंह के निवास पर पहुंचकर रणधीर सिंह व उनके परिवार को दुख की घड़ी में सांत्वना दी और भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पूर्व गृह मंत्री स.हरपाल सिंह से भी भेंट की। इस मौके पर उनके साथ सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, आईजी एके ढुल, कृष्णा पूनिया, डीसी विजय सिंह दहिया, एसपी जेएस लांबा, जगजीत हुड्डा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
हत्या प्रयास के आरोपी पति को पांच साल कैद
फतेहाबाद. न्यायाधीश एके पंवार की कोर्ट ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने व उसकी हत्या करने के प्रयास के एक आरोपी को पांच साल कैद व पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में अकांवाली टोहाना निवासी रत्नादेवी पत्नी हरपाल सिंह ने 26-7-2009 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति हरपाल सिंह उसके साथ मारपीट करता है तथा उसकी हत्या करना चाहता है। पुलिस ने इस मामले में 307 के तहत मामला दर्ज किया था। आज न्यायाधीश एके पंवार की कोर्ट हरपाल सिंह को दोषी मानते हुए पांच साल कैद व पंाच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
हत्यारे को 10 वर्ष का कारावास
फतेहाबाद. न्यायाधीश आरके तेवतिया की कोर्ट ने शेखुपुर दड़ौली निवासी दहेज हत्यारा रमेश पर लगाया 5 हजार जुर्माना फतेहाबाद. न्यायाधीश आरके तेवतिया की कोर्ट ने शेखुपुर दड़ौली निवासी दहेज हत्यारे रमेश कुमार को दस साल कैद व पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में न्यायाधीश की कोर्ट ने दहेज हत्यारे को 17 दिसंबर को दोषी करार दिया था। इस मामले में भोडिय़ाखेड़ा निवासी मंगल ङ्क्षसह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रमेश कुमार ने उसकी बहन की हत्या की है। अपनी शिकायत में मंगल सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी बहन सुमेश्ता की शादी शेखुपुर दड़ौली निवासी रमेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब ठीकठाक चलता रहा, लेकिन बाद में रमेश उसे दहेज के लिए तंग करने लगा। दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर वह उसकी बहन को तंग करने लगा और उसकी पिटाई करता रहता था। इतना ही नहीं 12 फरवरी 2009 को उसने उसकी बहन को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में न्यायाधीश आरके तेवतिया की कोर्ट ने रमेश कुमार को दहेजहत्या का दोषी मानते हुए दस साल की कैद व पंाच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
Saturday, December 18, 2010
एक रात में पांच दुकानों के ताले टूटे
रतिया/इंदौरा, खान. चोरों ने गत रात्रि एक साथ पांच दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक दुकान पर चोरी का प्रयास भी किया। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चोरों ने गत रात्रि टोहाना रोड पर खुशी रेस्टोरेंट में सेंध लगाकर वहां से 2 सिलेंडर व 7200 रुपए की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोरों ने विनोद कन्फेक्शनरी से 2000 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। चोरों ने काका किराना स्टोर से 2000 रुपए कीमत के देसी घी पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा चोरों ने एक नेटवर्किंग कंपनी से कंबल, रिजाई व बूट भी चोरी कर लिए। चोरों ने नितिन किराना स्टोर पर भी चोरी का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
फतेहाबाद/विकास मैहता. जिले के गांव रताखेड़ा में आज तड़के एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल फतेहाबाद भिजवाया है। जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी कृष्ण बिश्नोई की पुत्री सुलोचना का विवाह 5 वर्ष पूर्व रताखेड़ा निवासी पुलिस कर्मी रमेश के साथ हुआ था। मृतक महिला की एक चार वर्ष की बेटी भी है। परिजनों ने बताया कि गत रात्रि सुलोचना अपने कमरे में बेटी के साथ सोई हुई थी। अचानक तड़के तीन बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो सुलोचना मृतावस्था में बेड पर पड़ी थी। महिला के पिता का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही वे कोई कार्रवाई करेंगे। मायका पक्ष के लोग दबी जुबान से यह भी कह रहे थे कि सुलोचना ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या की है। ससुरालपक्ष का कहना है कि उनके घर में किसी प्रकार का झगड़ा या तनाव नहीं था और वे किसी प्रकार की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। रतिया थाना प्रभारी कपिल सिहाग का कहना है कि महिला के शव के पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जाता है कि मृतका का पति हरियाणा पुलिस में गुडग़ांव में तैनात है और आईपीएस अधिकारी का भांजा है।
युवक पर दीवार गिरी, मौत
फतेहाबाद/विकास. जिले के गांव रजाबाद में आज सुबह अपने मकान में तोडफ़ोड़ कर रहे एक किशोर पर दीवार गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गांव रजाबाद में भगवान सिंह का पुत्र मलकीत आज सुबह अपने मकान में तोड़-फोड़ कर रहा था, तभी अचानक घर के बाहर की आठ फीट ऊंची दीवार उसके ऊपर गिर गई। गंभीर रूप से घायल मलकीत को जब रतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आज रजाबाद में मातम का माहौल रहा।
गमगीन माहौल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पुत्र फतेहपाल की अंत्येष्टि
टोहाना/गर्ग. प्रदेश के कृषि मंत्री परमवीर सिंह के भतीजे एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर ङ्क्षसह के बड़े पुत्र फतेह पाल सिंह ने गत रात्रि दम तोड़ दिया। जिससे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। आज स.हरपाल सिंह फार्म हाऊस पर गमगीन माहौल में फतेहपाल सिंह का दाह संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में आज पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष स.हरपाल सिंह, कृषि मंत्री परमवीर सिंह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निजी सचिव एमएस चोपड़ा, मुख्यमंत्री के भतीजे मोनू हुड्डा, मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, विधायक नरेश सेलवाल, सरदूलगढ़ के विधायक इंद्र अजीत सिंह मोफर, खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निदेशक बलराज सिंह, इनेलो जिला प्रधान निशान सिंह, हजकां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीरसिंह धीरा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अरविंद शर्मा, शरद बतरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के भाई जगन्नाथ, भाजपा किसान सेल प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, फतेहाबाद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा, वरिष्ठ कांगे्रेस नेत्री कृष्णा पूनिया, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव जगजीत हुड्डा, गुलबहार सिंह एडवोकेट, डॉ.एमएस सदर, हिसार रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन प्रधान नरेश सरदाना, कैलाश बतरा, डॉ.आत्मप्रकाश मेहता, सुनील चौधरी, गुलशन बजाज, सुशील बिश्नोई एडवोकेट, टोहाना व्यापार मंडल प्रधान आजाद किनरा, जिला उपायुक्त विजय सिंह दहिया, एसपी जेएस लांबा, एडीसी अशोक मीणा, उपमंडलाधीश अश्विनी मैंगी, डीएसपी शिवचरण सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। गौरतलब है कि 26 वर्षीय एडवोकेट फतेहपाल सिंह 9 दिसंबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप में घायल हो गए थे, जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। वे बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ से पंचकूला एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे। हाइवे पर फिसलन आने से उनका मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया गया था, जहां वे कोमा में चले गए थे। गतरात्रि करीब 9 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन पर जिले की कई सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।
Friday, December 17, 2010
मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : दहिया
फतेहाबाद. मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। यह बात उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने आज अशोक नगर के राजकीय मिडल स्कूल में अर्पण दैनिक जागरण के पाठकों जनहित अभियान समारोह में स्कूली बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित करने के उपरांत कही। उन्होंने दैनिक जागरण परिवार को समाज हित में कार्य करने के लिए बधाई दी। उपायुक्त ने 200 से भी अधिक बच्चों को स्वेटर, टे्रक सूट, जॉकेट, जूते जुराब आदि वितरित किए। दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख बलवान शर्मा ने उपायुक्त विजय सिंह दहिया का स्वागत करते हुए कहा कि दैनिक जागरण ने नए व पुराने वस्त्रों को एकत्रित कर जरूरतंद को वितरित करने का बीड़ा उठाया है। इस मौके पर दि ट्रिब्यून के स्टाफ रिर्पोटर सुशील मानव, जनादेश संपादक सुनील सचदेवा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पार्षद सुभाष नायक, डीईओ शेरसिंह खिचड़, पत्रकार विकास मैहता, दलीप सिंह बेधड़क, देवेंद्र दहिया, मुंंशी राम, बंसीलाल, सीताराम सोनी, जयसिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
दहेज हत्यारा दोषी करार, सजा 21 को
फतेहाबाद. न्यायाधीश आरके तेवतिया की कोर्ट ने शेखुपुर दड़ौली निवासी दहेज हत्यारे रमेश कुमार को दोषी करार दिया है। दहेज हत्यारे को सजा 21 दिसंबर को सुनाई जाएगी। इस बारे में भोडिय़ाखेड़ा निवासी मंगल ङ्क्षसह ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन सुमेश्ता की शादी शेखुपुर दड़ौली निवासी रमेश के साथ हुई थी। कुछ समय बाद रमेश दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसकी बहन को तंग करने लगा और 12 फरवरी 2009 को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में न्यायाधीश आरके तेवतिया की कोर्ट ने आज रमेश कुमार को दहेजहत्या का दोषी करार दिया है।
डरा कर ठगा सोना
रतिया. अरोड़ा कालोनी में दो कथित ब्राह्मणों द्वारा फिल्मी स्टाइल से करीब तीन लाख रुपए के सोने के आभूषण ठगकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में अरोड़ा कालोनी निवासी ईश्वर दास ने एक पार्षद पर मिलीभगत करके ठगी करवाने की शिकायत पुलिस चौकी में दी है। पुलिस को दी शिकायत में ईश्वर दास पुत्र शादीराम ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले एक पार्षद उसके पास आया और अपने वार्ड में रहने वाले दो ब्राह्मणों के पास ले गया। वहां ब्राह्मणों ने गरीबी दूर करने के लिए उससे नारियल व कुछ अन्य सामग्री मंगवाई। ईश्वर दास ने आरोप लगाया कि पंाच दिन उस सामग्री को घर पर रखने के बाद जब वह उन ब्राह्मणों के पास पहुंचा तो उन्होंने सामग्री में शामिल नारियल को फोड़कर उसमें से मांस निकलने की बात कही। उन्होंने उसे डराते हुए कहा कि इसका इलाज उसके घर जाकर होगा। उनके द्वारा यह बात कहने पर वह काफी डर गया और ब्राह्मणों को घर ले गया। वहां उन्होंने 11 नग फल व 11 नग सोने के मंगवाए और उसे घर से बाहर भेज दिया। बाद में उन्होंने उसे एक पोटली देते हुए कहा कि इस पोटली में सोने के नग है, लेकिन इसे खोलना मत, नहीं तो उसे काफी नुकसान हो जाएगा। ईश्वर दास ने बताया कि ब्राह्मणों ने पोटली अलमारी में रखने को कहा और फल अपने साथ ले गए। उन्होंने कुछ दिन बाद वापिस आने की बात कही। जब वे कई दिन तक नहीं आए तो उसने पार्षद को बुलाकर पोटली खोली तो उसमें से सोने के नग गायब थे। पोटली में सोने के स्थान पर चावल व हल्दी थी। इस पर पार्षद जल्द ठगों को पकड़कर लाने की बात कहकर घर चला गया। जब वह पार्षद के घर गया तो वह गायब। ईश्वर ने आरोप लगाया कि पार्षद ठगों के साथ मिला हुआ है। शिकायत में ईश्वर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले एसएचओ कपिल सिहाग से बातचीत की गई तो उन्होंने ठगी की बात को नकारते हुए आरोपी द्वारा पार्षद को फसाने की योजना मात्र बताया।
मकान मालकिन को दी गोली मारने की धमकी
फतेहाबाद. जवाहर चौक में पशु अस्पताल के नजदीक एक किराएदार द्वारा कथित तौर पर एक दलित विधवा महिला के घर पर कब्जा करके उसे गोली मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मकान मालकिन विधवा चौखा देवी आज अपने दर्जनों पड़ौसियों के साथ लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त को ज्ञापन देंने पहुंची। ज्ञापन देने पहुंची महिला ने बताया कि उसके पति व बेटे की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पास एक 18 मरला जमीन है, जिस पर तीन कमरों का निर्माण किया गया है। इनमें से दो कमरे में वह और उसकी विधवा पुत्रवधु रहती हैं, जबकि एक कमरे को करीब 8 महीने पहले किराए पर दिया था। महिला का आरोप है कि किराएदार द्वारा केवल एक महीने का किराया दिया गया और बाद में किराया मांगने पर गोली मारने की धमकी दी जाती है। महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार किराएदार को कमरा खाली करने को कहा है, लेकिन वह कमरा खाली नहीं कर रहा है और कब्जा किए हुए हैं। महिला ने जिला प्रशासन से कमरा खाली करवाने की मांग की है।
फायर ब्रिगेड कर्मियों को बंधक बनाया, ट्रक लेकर फरार
फतेहाबाद. बीती रात कुछ लोग फायर ब्रिगेड कर्मियों को बंधक बनाकर मार्केट कमेटी अधिकारियों द्वारा जब्त ट्रक लेकर फरार हो गए। इस बारे में मार्केट कमेटी व फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने शहर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार मार्केट कमेटी के ड्यूटी सचिव दिलावर बैनीवाल व कमेटी के असिस्टेंट सचिव संजीव सचदेवा अपनी टीम के साथ 14 दिसंबर को रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने भूना की ओर से आ रहे ट्रक नं. एचआर 55 एफ- 9043 को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें धान भरा हुआ था। अधिकारियों ने जब ट्रक चालक से धान संबंधी दस्तावेज मांगे तो उसने कोई भी कागज या फीस की रसीद देने से मना कर दिया। इस पर मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने ट्रक को धान सहित जब्त कर फायर ब्रिगेड कार्यालय मेें खड़ा करवा दिया। फायर ब्रिगेड अधिकारी गांधी राम ने बताया कि 14 दिसंबर की रात करीब सवा 11 बजे ट्रक फायर ब्रिगेड कार्यालय में खड़ा किया गया। उस रात ड्यूटी पर फायर मैन विनोद कुमार, विशंभर दास, रमेश कुमार व चालक धर्मपाल थे। 15 दिसंबर को तड़के सवा 3 बजे कुछ लोग फायर ब्रिगेड कार्यालय में घुसे और टेलीफोन की तार काट दी। अज्ञात लोगों ने चारों कर्मचारियों को एक कमरे में बंधक बना दिया और जब्त ट्रक लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने शहर पुलिस को मामले की सूचना दी। ट्रक रानिया के एक आढ़ती का बताया जा रहा है। आज रानिया के कुछ गणमान्य लोग मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की बैठक मार्केट कमेटी कार्यालय में जारी थी।
हत्यारोपी बाराती गिरफ्तार
फतेहाबाद. झगड़े में बीच बचाव करने उतरे किसान की बारातियों द्वारा पीट-पीट कर हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी फुलां निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में ढाणी भट्टूकलां निवासी मुकेश ने शिकायत की थी कि कुछ बारातियों ने उसके पिता को बुरी तरह पीटा, जब वे सड़क हादसे के बाद झगड़े में बीच-बचाव कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी तथा एक आरोपी पवन को हिरासत में लिया है।
Thursday, December 16, 2010
टूरिस्ट कांपलेक्स पर खर्च होंगे 200 करोड़
चंडीगढ़. हरियाणा में सभी टूरिस्ट काम्पलेक्स का कायाकल्प किया जाएगा, जिसके लिए 200 करोड़ का वजट रखा गया है। यह खुलासा टूरिस्ट विभाग के मंत्री औमप्रकाश जैन ने करे हुए बताया कि नवीनीकरण का काम अगले माह मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। श्री जैन ने बताया कि प्रदेश के टूरिस्ट काम्पलेक्सों में 802 कमरों में से 450 का नवीनीकरण किया जा चुका है। इन कमरों में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मोरनी हिल के लिए 32 करोड़, पिंज्जौर के लिए 11 करोड़ व 30 करोड रुपए का वजट कुरूक्षेत्रा के लिए रखा गया है। इसके साथ ही करनाल टूरिस्ट काम्पलेक्स के साथ लगती 33 एकड़ जमीन पर मल्टीपर्पज हाल का निर्माण किया जाएगा।
ऐतिहासिक होगी बढ़ते कदम रैली: तंवर
फतेहाबाद. सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित 'बढ़ते कदमÓ रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी। इस रैली में लाखों लोग शिरक्त करेंगे। यह बात सिरसा लोकसभा के सांसद डा. अशोक तंवर ने आज फतेहाबाद की रघुनाथ धर्मशाला में उपस्थित कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। सांसद तंवर ने पटवार भवन तथा पंचायत भवन में भी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें परिवार सहित रैली में आने का निमन्त्रण दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसम्बर को आयोजित 'बढ़ते कदमÓ रैली में आपार जन सैलाब उमेडग़ा। इस रैली को हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र ङ्क्षसह हुड्डा सम्बोधित करेंगे और लोकहित में कई कल्याणकारी घोषणाएं करेंगे। श्री रघुनाथ मंदिर धर्मशाला में पहुंचने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से शहरी अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। डा. तंवर ने कहा कि 'बढ़ते कदमÓ रैली के उपरान्त सिरसा संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगेगी और आने वाले दिनों में यह क्षेत्र विकास व प्रगति के मामले में नम्बर वन होगा। पूर्व संसदीय सचिव दुडाराम ने सांसद तंवर को विश्चास दिलाया कि इस क्षेत्र की हाजरी सभी क्षेत्रों से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकत्र्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुॅचाएंगे और इस रैली को वास्तव में ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे। बैठक को कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि अरविंद शर्मा, ब्लाक कांग्र्रेस प्रधान टेकचंद मिढ़ा, डा. विरेंद्र सिवाच, वरिष्ठ नेत्री कृष्णा पूनिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आत्मप्रकाश बतरा, भट्टू ब्लाक प्रधान बलजीत बैनीवाल, मुखत्यार सिंह सदर, ऊषा दहिया, तृप्ता शर्मा, उपास भट्टी, सुशील बिश्रोई,बलदेव चौधरी, जिप वाइस चेयरमैन दीपक भिरडाना, भवानी सिंह, वजीर जाखड़, कृष्ण रोहज, नगर परिषद अध्यक्ष विरेंद्र नारंग, व्यासकरण लूथरा, देवेंद्र सावंत, रमेश गोयल, पार्षद दर्शन नागपाल, सुभाष पपिया, गोपाल शर्मा, ललित गोयल, सुमन बाला मेहता, रमेश ढींगड़ा, शैलेन भास्कर, आत्मप्रकाश मेहता, शरद बतरा, सौरभ मैहता, सुरेश चौहान, ओपी चोपड़ा, हंसराज मराठी, भूषण मेहता, रमेश डीगवाल, अजीत माचरा, दलीप बेधड़क, ओमप्रकाश गांधी, किराना एसोसिएशन प्रधान कृष्ण गोयल, विनोद डेलू, रामकुमार जांगड़ा, सुरेंद्र दलाल, प्रवीन भिरडाना, अनामिका एमएम कॉलेज सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
लघु सचिवालय में नहीं है मैडीकल सुविधा
फतेहाबाद. प्रदेश के लगभग प्रत्येक लघु सचिवालय में नए लाइसेंस बनवाने व पुराने लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए मैडीकल की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन फतेहाबाद के लघु सचिवालय में पिछले करीब दो साल से लोगों को इस सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। मैडीकल आफिसर सचिवालय में न बैठने के कारण उपभोक्ताओं को सिविल अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कुछ दिन पूर्व इस बारे में लोगों द्वारा जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मैडीकल आफिसर की सुविधा लघु सचिवालय में उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस बारे में लोगों का कहना है कि करीब दो साल पूर्व लघु सचिवालय में मैडीकल आफिसर की नियुक्ति की गई थी, जो कि लाइसेंस शाखा के साथ बने कार्यालय में बैठता था। इसके कारण लाइसेंस बनवाने वालों का मैडीकल यहीं हो जाता था और उन्हें कहीं नहीं भटकना पड़ता था। लेकिन दो साल से किसी कारणवंश इस कार्यालय को बंद कर दिया गया, जिसके कारण नए लाइसेंस बनवाने व पुराना लाइसेंस रिन्यु करवाने के लिए उपभोक्ताओं को अब सिविल अस्पताल में जाना पड़ता है। इस बारे में जब डीसी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में एसडीएम से बात करें।
स्टाफ की है कमी : एसडीएम
जब एसडीएम डा. जेके आभीर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पहले सचिवालय में मैडीकल आफिसर बैठता था, लेकिन अस्पताल में स्टाफ की कमी होने के कारण सचिवालय में यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सिविल अस्पताल में जाकर लाइसेंस के लिए मैडीकल बनवा सकते हैं।
रिश्वत आरोपी सीआईडी अधिकारी तब्दील
फतेहाबाद. रिश्वत लेने के आरोपी सीआईडी के एक एएसआई का तबादला टोहाना से फतेहाबाद कर दिया गया है। जिला निरीक्षक(सीआईडी) देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। गौरतलब है कि जोगेंद्र सिंह पर हरियाणा व्यापार मंडल टोहाना के कुछ पदाधिकारियों ने रिश्वत के आरोप लगाए थे। इस मामले में पिछले तीन दिनों से व्यापार मंडल दो गुटों में बंट गया है और दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।
एएमपीएम न्यूज कार्यालय पहुंचे बुवानीवाला
फतेहाबाद. अखिल भारतीय वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष भिवानी से सिरसा जाते समय एएमपीएम न्यूज कार्यालय पहुंचे। प्रधान संपादक बृजभूषण मिढ़ा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण जैन, सिरसा लोकसभा अध्यक्ष सुभाष गर्ग, विधानसभा अध्यक्ष विनोद बंसल, संपादक अजय मेहता, प्रदेश प्रचार सचिव सुशील बंसल मौजूद थे।
इनेलो का धरना राजनीतिक ड्रामा: बुवानीवाला
अखिल भारतीय वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने एएम-पीएम न्यूज कार्यालय में विशेष बातचीत में कहा कि हेलीमंडी के दुकानदार राजेन्द्र की हत्या की जांच की मांग को लेकर इनेलो द्वारा गुडग़ांव में पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना देने को अग्रवाल वैश्य समाज ने राजनीतिक ड््रामाबाजी बताया है। समाज के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि इनेलो कभी भी व्यापारी और दुकानदारों की हितैषी पार्टी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि जब इनेलो सत्ता में थी उस समय इनेलो नेता प्रदेश के व्यापारियों से महीना वसूली करते थे। बड़े उद्योगपतियों पर पार्टी चंदा देने के लिए दबाव बनाया जाता था और ऐसा न करने वालों के उद्योगों के बिजली कनैक्षन काट दिए जाते थे। श्री बुवानीवाला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जा रहे हैं। ज्ञापन देने की प्रक्रिया 17 दिसम्बर तक पूरी हो जायेगी । इसके बाद 15 जनवरी तक सरकार के निर्णय का इंतजार किया जायेगा। अगर प्रदेश सरकार ने मृतक के परिवार को 25 लाख रूपया की सहायता, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा जांच डीएसपी स्तरीय अधिकारी से करवाए जाने के आदेश ना दिए गए तो अग्रवाल वैश्य समाज दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर गिरफतारी देगा।
Wednesday, December 15, 2010
महंगा पड़ा बीच-बचाव, किसान की नृशंस हत्या
फतेहाबाद. भट्टूकलां में गत रात्रि झगड़े में बीच-बचाव करने आए एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। ढाणी भट्टूकलां के समीप कुछ बारातियों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही भट्टूकलां थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर फुलां(सिरसा) निवासी 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ढाणी भट्टूकलां निवासी मुकेश ने कहा है कि गत रात्रि कुछ लोग कार में सवार होकर बनमंदौरी से किरढान एक विवाह समारोह में जा रहे थे, तभी उनके घर के सामने बारात की एक गाड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे के बाद बारातियों व ट्रैक्टर मालिक में कहासुनी हो गई। उसने बताया कि जब उसके पिता सुभाष उनके झगड़े को सुलझाने के लिए गए तो पीछे से बारातियों की एक और सेंट्रों कार में आए लोगों ने उसके पिता को दुर्घटना का आरोपी समझकर पीटना शुरू कर दिया। मुकेश ने आरोप लगाया कि पवन व उसके 7-8 अज्ञात साथियों ने उसके पिता के गुप्तांग व सिर पर गहरी चोटें मारी, जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर फुलां निवासी पवन व उसके 7-8 अन्य साथियों के खिलाफ भादंसं की धारा 304, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
4 माह में 119 एफआईआर और सवा 7 लाख की रिकवरी
फतेहाबाद. बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली निगम द्वारा चलाया जा रहा अभियान काफी कारगर सिद्ध हो रहा है। निगम ने 4 माह में करीब 200 बिजली उपभोक्ताओं के घर व संस्थान पर छापमार कार्रवाई करके उन पर 21 लाख से अधिक जुर्माना ठोक दिया और उनसे करीब 730122 रुपए की रिकवरी भी कर ली। इतना ही नहीं बिजली निगम ने 119 बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर बिजली चोरों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, जिसके कारण बिजली चोरी में कमी आई है। निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अगस्त माह में विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई करके 641502 का जुर्माना लगाकर 210779 रुपए की रिकवरी कर ली। इस महीने में जुर्माना जमा न करवाने वाले 25 उपभोक्ताओं पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसी प्रकार सितंबर महीने 498694 का जुर्माना लगाकर 192925 की रिकवरी करके 27 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। अक्तूबर महीने में 382777 का जुर्माना लगाकर 135688 की रिकवरी करके 34 के खिलाफ एफआईआर व नवंबर महीने में 579950 रुपए का जुर्माना ठोककर दो लाख से अधिक की रिकवरी कर ली है। विभाग ने जुर्माना न भरने वाले 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।
लूट के आरोपियों ने कबूली चोरी की वारदातें
फतेहाबाद. पुलिस ने लूट की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार युवकों से गहन पूछताछ में चोरी की कई गुत्थियों को सुलझाया है। आरोपी रतिया निवासी रिंकू, कालू व उदय ने बताया कि उन्होंने 3 अक्टूबर की रात को रतिया निवासी हरजिंद्र सिंह के घर से सोने के गहने व मोबाइल फोन चोरी किया था। इसके अलावा रिंकू तथा उदय ने कबूला है कि 7 दिसंबर की रात को उसने रतिया में सतीश की दुकान का शीशा व शटर तोड़कर 2 कंप्यूटर व एक प्रिंटर चोरी कर लिया। जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए थी।
एसडीएम के छापे, 18 सिलेंडर बरामद
फतेहाबाद. उपमंडलाधीश डॉ.जेके आभीर ने आज खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ ढाबों व चाय की दुकानों पर छापा मारी की। इस दौरान एसडीएम ने विभिन्न ढाबों से 18 घरेलू सिलेंडर कमर्शियल प्रयोग करने के आरोप में जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार उपमंडलाधीश डॉ.जयकृष्ण आभीर व डीएफएसओ केके मलहान ने पुराना बसस्टैंड, मीट मार्केट व सिरसा रोड पर ढाबों पर छापा मार कार्रवाई की। टीम ने पुराना बसस्टैंड स्थित एक चाय की दुकान से 2 सिलेंडर, मीट मार्केट से एक सिलेंडर, सिरसा रोड स्थित पाइप फैक्ट्री से दो व एक होटल से भी सिलेंडर जब्त किए हैं। एसडीएम द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से शहर में दिनभर कालाबाजारियों में हड़कंप का माहौल रहा।
सरकार से छुटकारा पाना चाहती है जनता: लोहान
फतेहाबाद. पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। यह बात युवा इनेलो के प्रदेश प्रभारी उमेद सिंह लोहान ने कही। वे आज जाट धर्मशाला में युवा कार्यकत्र्ताओं की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर युवा प्रदेश प्रभारी का युवा जिलाध्यक्ष राकेश सिहाग, युवा वरिष्ठ नेता सतपाल पालू, जिप सदस्य बलविन्द्र सिंह कैरों, राजबीर बैनीवाल, जसपाल संधू, केएस बिट्टा सहित सैंकड़ों युवा कार्यकत्र्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज देश-प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से दुखी होकर उससे छुटकारा पाने के लिए लालायित है। कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट नंद किशोर सेठी ने किया। बैठक में रामचन्द्र पालसर, अजय बैनीवाल, यादविन्द्र रिम्पल, भरत रावत, कमल शर्मा, गोल्डी संधू अहलीसदर, अनिल नहला, दिपेन्द्र हैप्पी, रामचन्द्र बराला, सतपाल सिद्धु, राजपाल सैनी, सतेन्द्र श्योराण, राजेश बिश्रोई व इनैलो प्रवक्ता प्रमोद बजाज सहित जिला भर के सैंकड़ों युवा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
Tuesday, December 14, 2010
418 अवैध निर्माणों पर चलेगा पीला पंजा
फतेहाबाद. जिले में नैशनल हाइवे व स्टेट हाइवे के साथ-साथ 30 मीटर की ग्रीन बैल्ट में बने करीब 418 अवैध निर्माण पर जिला नगर योनजाकार विभाग द्वारा पीला पंजा चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में नैशनल हाइवे व स्टेट हाइवे के पास 30 मीटर के दायरे में करीब 623 अवैध निर्माण किए गए थे, जिनके लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। विभागीय कार्रवाई के बाद 30 जुलाई तक 205 निर्माणकर्ताओं द्वारा निर्धारित फीस जमा करवा करवा दी थी, लेकिन 418 अवैध निर्माण ऐसे हैं, जिनके लिए कोई फाइल जमा नहीं करवाई गई। अब विभाग द्वारा अवैध निर्माण पर 15 दिसंबर को टोहाना, 22 को भूना व 29 दिसंबर को फतेहाबाद में पीला पंजा चलाया जाएगा।
स्कूल वैन-ट्राली से भिड़ी 8 बच्चें सहित 10 घायल
फतेहाबाद/विकास मैहता. भूना रोड-भिरडाना मार्ग पर आज तड़के एक स्कूल वैन व ट्रैक्टर-ट्राली में हुई भिड़ंत से स्कूल वैन में सवार 8 बच्चों सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार भिरडाना के एक निजी स्कूल की वैन नं. जेके 0 2 एस- 0710 आज सुबह झलनिया, मोहम्मदपुर रोही व अन्य गांवों से बच्चे लेकर भिरडाना की ओर जा रही थी। तभी वैन चालक द्वारा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में संतुलन खो देने से भिरडाना की ओर जा रही ट्राली से वैन की भिडं़त हो गई। इस हादसे में स्कूल वैन चालक सुभाष, परिचालक रोशन, एमपी रोही निवासी छात्र सागर, 11 वर्षीय अजप्रीत, 12 वर्षीय सागर, अमन, सोनिया, झलनिया निवासी प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों व राहगीरों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला व सामान्य अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में घायल दो बच्चों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी शमशेर सिंह दहिया मौके पर पहुंचे और रास्ता खुलवाया। बताया जाता है कि उक्त वैन 23 सीटर थी और उसमें केवल 38 बच्चों को बैठाया जा सकता था, लेकिन वैन में 45 बच्चे सवार थे। वैन पर न तो स्कूल का नाम अंकित था और न ही कोई संपर्क सूत्र, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है।
फतेहाबाद/विकास. अस्पताल प्रशासन की लापरवाही है या कर्मचारियों की तानाशही, जिसके चलते अमरजैंसी काम के लिए प्रयोग में लाइ जाने वाली अंबुलैंस खराब हालत में धक्का स्टार्ट है। इस अंबुलैंस को कहीं भी ले जाने के लिए पहले कुछ लोगों द्वारा धक्के लगाकर स्टार्ट किया जाता है। धक्के लगाकर स्टार्ट करने के बाद यह अंबुलैंस घटनास्थल पर पहुंचती है। ऐसे में कहीं भी दुर्घटना होने पर तुंरत अंबुलैंस की जरूरत हो, लेकिन धक्के लगाने वाले न होने के कारण यह समय पर नहीं पहुंच सकती, जिसके कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। आज भी किसी स्थान पर दुर्घटना होने पर अंबुलैंस को धक्के लगाकर स्टार्ट किया गया। इस बारे में अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों की खामोशी लोगों के लिए कौतुहल का विषय बनी हुई है।
किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 60 लाख
फतेहाबाद. नई अनाजमंडी के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के बदले में किसानों को 60 लाख रुपए प्रति एकड़ कह कीमत मिलेगी। नैशनल हाइवे के साथ-साथ दो एकड़ की दूरी तक आने वाली जमीन की एवज में यह कीमत किसानों को दी जाएगी। इसके अलावा नेशनल हाइवे से गांव भोडिय़ा खेड़ा को जाने वाली सड़क के साथ लगती जमीन की एवज में किसानों को 40 लाख रुपए कीमत दी जाएगी, जबकि अन्य जमीन की कीमत 30 लाख रुपए मिलेगी। अधिकारियों की मानें तो 101 एकड़ में बनने वाली नई अनाजमंडी के लिए अधिग्रहण की गई जमीन की कीमत जल्द ही किसानों को मिल जाएगी।
सीआईडी अधिकारी पर रिश्वत का आरोप
टोहाना. शहर के एक व्यापारी ने सीआईडी के एक अधिकारी द्वारा उससे रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल पर भी समझौता करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। शिव बीड़ी एजेंसी के संचालक बजरंग गोयल ने एक प्रेस कांफें्रस आयोजित कर बताया कि दीवाली से दो दिन पूर्व एक सीआईडी अधिकारी ने उसके प्रतिष्ठान पर आकर उसे धमकी दी कि वह उसे पटाखे बेचने के आरोप में अंदर करवा देगा। इस पर व्यापारी ने सीआईडी अधिकारी को मामले को रफादफा करने के लिए 10 हजार रूपये की रिश्वत दी। बजरंग ने बताया कि रिश्वत देने के तुरंत बाद उन्होंने इसकी सूचना व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल को दी लेकिन कहीं कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों को एक शपथपत्र देकर सीआईडी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जब मामला बढ़ गया तो व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने सीआईडी अधिकारी के साथ मिलकर उस पर राजीनामे के लिए दबाव डाल रहे है। सैकड़ों व्यापारी पुलिस व सीआईडी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी थाने पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
लूट की योजना बनाते 3 गिरफ्तार
रतिया/इंदौरा, खान. पुलिस ने लूट की योजना बनाने के आरोप में रतिया निवासी रिंकू, कालू तथा उदय को गिरफ्तार किया है। रतिया पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक भूना रोड नहर पुल पर हथियारों से लैस होकर गाड़ी लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने अपना दलत तैयारकर जब मौके पर छापा मारा तो वहां से उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल की एक चेन, एक रॉड व गंडासी बरामद की है।
Saturday, December 11, 2010
अलग हाईकोर्ट को लेकर सरकार प्रयासरत: हुड्डा
ऐलनाबाद. हाईकोर्ट हमारा हक है और इसे हम किसी भी कीमत पर लेकर रहेंगे। प्रदेश में अलग हाईकोर्ट बनाने को लेकर प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा ने आज ऐलनाबाद में कही। वे आज ऐलनाबाद के न्यायिक परिसर के लोकापर्ण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश रंजन गोगोई मुख्यातिथि थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार न्यायिक सुविधा के सुधारीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है, जिसके लिए न्यायिक सुधारीकरण के लिए सरकार ने अपना बजट बढोतरी की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के 21 जिलों में से 19 जिलों में जिला न्यायिक परिसरों की स्थापना की जा चुकी है, जबकि 2 नए बने जिलों पलवल व मेवात में शीघ्र ही न्यायिक परिसर की स्थापना की जाएगी। प्रदेश के टोहाना व बहादुरगढ़ उपमंडल में ज्यूडिशियल कांप्लेक्स बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की स्थापना को लेकर गठित किए गए चट्ठा आयोग की रिपोर्ट मिल चुकी है तथा इस रिपोर्ट की वैधानिक पहलुओं की जांच कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई लिटिेगेशन पॉलिसी को प्रदेश में लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। पिछली सरकारों में न्यायिक प्रक्रिया पर 21 करोड़ का बजट रखा गया था, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर 212 करोड़ रुपए कर दिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर केबिनेट में बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न बोर्डों के चेयरमैनों की नियुक्ति जल्द कर दी जाएगी। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बारे पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश कांगे्रस कमेटी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फैसला छोड़ा गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री गोगोई ने वकीलों से न्यायिक वितरण प्रणाली को सुलभ बनाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने वकीलों से अपील की कि वे न्यायालय को आम आदमी के नजदीक लाएं। इस अवसर पर उनके साथ सांसद अशोक तंवर, मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, गृह सचिव समीर माथुर, रणजीत सिंह चौटाला, जगदीश नेहरा, डॉ.केवी सिंह सहित अनेक लोग उपसिथत थे।
सर्दी में धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों को लेकर ट्रैफिक पुलिस सतर्क
फतेहाबाद. सर्दी का मौसम शुरू होते ही ट्रैफिक पुलिस ने कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। दुर्घटनाओं को रोकने ट्रैफिक पुलिस के लिए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत ट्रैक्टर-ट्राली, ऊंट रेहड़ा, कैंटर, ट्रकों पर रिफलेक्टर लगाए जाएंगे। ट्रैफिक थाना प्रभारी राजकरण सिंह ने बताया कि वे जल्द विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों को धुंध में पीली लाइटें, फॉग लाइटें लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। हाइवे पर दुर्घटना होते ही कुछ ही मिनट में ट्रैफिक पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 7 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें वे शहर के वरिष्ठ नागरिकों, नगर परिषद अधिकारियों को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर में चल रही काले शीशे की गाडिय़ों व हूटर, प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर लगाम कसी जाएगी। हाइवे पर ओवरलोड व ओवर स्पीड वाहनों पर कार्रवाई के लिए अब स्थायी रूप से इंटरसेप्टर को तनात किया गया है। उन्होंने बताया कि गत दिवस एक विशेष अभियान चलाकर पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर 40 वाहनों के चालान काटे गए हैं। बीते वर्ष में ओवरस्पीड चलने वाले 156 वाहनों के चालान काटे गए। बिना हेलमेट लगाए हाइवे पर चलने वाले 442 दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। बिना नंबर के 48 वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।
बली चढ़ जाएंगे 365 हरे पेड़
फतेहाबाद. शहर को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। वर्षांे से चली आ रही इस मांग को हाल ही में मुख्मयंत्री ने हरी झंडी दे दी और शिलान्यास भी कर दिया। लगभग साढ़े 7 किलोमीटर लंबे और 7 मीटर चौड़ी इस सड़क के निर्माण को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में यह निर्माण हिसार रोड से भट्टू रोड तक लगभग साढ़े 4 किलोमीटर का सफर तय करेगा। लगभग 12 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क के किनारे लगे करीबन 365 हरे वृक्षों को अपनी आहुति देनी पड़ेगी। इस बारे में पीडब्लूडी विभाग ने वन विभाग को लिखकर वृक्षों को काटने की अनुमति मांगी है। वनविभाग ने जरूरी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया है। जिला वन अधिकारी ने बताया कि इस बारे में उन्हें पत्र मिल चुका है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सड़क के किनारे करीब 365 हरे वृक्ष हैं, जिन्हें काटने की एवज में वन विभाग 1 करोड़ 30 लाख रुपए का हर्जाना पीडब्लूडी विभाग से वसूलेगा तथा काटे गए वृक्षों की नीलामी भी वन विभाग ही करेगा। काटे जाने वाले वृक्षों में मुख्य रूप से सफेदा, शीशम व कीकर के पेड़ हैं। भले ही शहरवासियों को बाईपास मिल जाएगा, पर इसकी कीमत वृक्षों को अपनी बली देकर चुकानी पड़ेगी।
वैश्य समाज ने सौंपा एडीसी को सौंपा ज्ञापन
फतेहाबाद. वैश्य समाज विधानसभा फतेहाबाद इकाई ने गत दिवस गुडग़ांव जिले की हैली मंडी में व्यापारी राजेन्द्र कुमार की हत्या आरोपी पर कार्यवाही व पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए एडीसी अशोक मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गोपाल नामक एक छात्र ने हैली मंडी के व्यापारी राजेन्द्र कुमार को पैट्र्रोल फैंक कर आग लगा दी, जिससे 9 दिसम्बर को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस को घटना की तुरंत सूचना दी गई फिर भी वहां के पुलिस अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे पूरे प्रदेश के व्यापरी वर्ग व अग्रवाल वैश्य समाज में रोष व्यापत है। इस अवसर पर महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ, विधानसभा अध्यक्ष विनोद बंसल, उपप्रधान वेद मंगल, प्रदेश प्रचार मंत्री सुशील बंसल, जिला युवा प्रधान पुनीत बंसल, सचिव अमित गर्ग, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकुंतला मित्तल, लोकसभा अध्यक्ष नेहा मित्तल, प्रांतीय उपाध्यक्ष नीना गर्ग, कोषाध्यक्ष नीतू गोयल, सचिव उषा गर्ग, मनोज गोयल, सत्यप्रकाश गुप्ता एडवोकेट, सीए प्रदीप जिंदल, युवा संगठन मंत्री मोहित बंसल, उपप्रधान संजय सिंगला, आशीष बंसल, सुरेश बंसल, पवन शर्राफ, सुभाष बंसल सहित अनेको महिलाएं व युवा सद्स्य उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को लेकर माकपा का प्रदर्शन
भ्रष्टाचार को लेकर माकपा का प्रदर्शन
फतेहाबाद. नीतियां बनाने वाले ही खुद नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यह बात माकपा केंद्रीय कमेटी के सदस्य का.इंद्रजीत सिंह पूनिया ने आज भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत माकपा के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। आज माकपा कार्यकर्ताओं ने शहरभर में प्रदर्शन किया। इससे पूर्व का.हरपाल सिंह की अध्यक्षता में एक मीटिंग भी की गई। का. पूनिया ने कहा कि देश की जनता खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी मांगों को लेकर जन संघर्ष कर रही है और मौजूदा सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस अवसर रामकुमार बहबलपुरिया, रामस्वरूप ढाणी गोपाल, जगतार सिंह, छत्रपाल सिंह आदि भी मौजूद थे।
Friday, December 10, 2010
जनगणना के लिए बनाए 1792 ब्लॉक
फतेहाबाद. प्रत्येक नागरिक को जनगणना में शामिल करने के लिए जनगणना अधिकारियों ने दूसरे चरण की जनगणना पर नए तरीके से नीति बनानी आरम्भ कर दी है। इसके तहत जहां जिले में 189 नए ब्लॉक बनाए गए हैं, वहीं जगणना करने वाले प्रगणक का ब्लॉक भी बदला जा सकता है। जनगणना अधिकारी विकास बजाज ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में जिले में 1603 ब्लॉक बनाए गए थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 1792 कर दी गई है। इस बार जनगणना में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए प्रत्येक प्रगणक के पास 800 से कम घर रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए 16, 17 व 18 दिसंबर को मास्टर ट्रेनर को ट्रेनिंग पंचायत भवन में दी जाएगी, जबकि सुपरवाईजर की ट्रैनिंग 4 जनवरी को होगी।
सांस्कृतिक महोत्सव कल
सांस्कृतिक महोत्सव कल
फतेहाबाद. हूसा द्वारा टैगोर मॉडल स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 11 दिसंबर को होगा। इस कार्यक्रम में 23 विद्यालयों के 150 विद्यार्थी भाग लेंगे। समारोह के मुख्यातिथि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा होंगे, जबकि अध्यक्षता हूसा प्रधान ओमप्रकाश बिश्नोई करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि सतीश चराईपौत्रा, पंचनद स्मारक समिति प्रधान दर्शन नागपाल, पार्षद सुमन बाला मेहता, जसवंत कागड़ा व प्रमुख समाजसेवी बलदेव मेहता होंगे। यह जानकारी प्रोजेक्ट चेयरमैन अंशुल तनेजा व मीडिया प्रभारी हरमीत सिंह मक्कड़ ने दी।
चोरों के हौंसले पुलिस पर हावी
फतेहाबाद. सर्दी बढऩे के साथ-साथ क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वे बड़े ही इतमिनान से सारी दुकान खाली कर जाते हैं और किसी को भनक भी नहीं लगती। कुछ ऐसी ही घटना गत रात्रि जीटी रोड पर हुई। चोरों ने एक बैटरी की दुकान से 25 बैटरियां, 15 इनवर्टर चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चोरों ने दुकान का सेंटर लॉक तक जड़ से उखाड़ फेंका। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शहर पुलिस को दी शिकायत में हिसार रोड स्थित खुशराम पावर सेल्यूशन के संचालक विजय मदान ने कहा है कि रोजाना की भांति वह गत रात्रि साढ़े 7 बजे अपनी दुकान बंद कर घर गया था। आज सुबह 7 बजे जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो पाया कि शटर का सेंटर लॉक जड़ से टूटा हुआ था और शटर के ताले भी गायब थे। दुकान खोलने पर उसने पाया कि दुकान से 15 इनवर्टर व 25 बैटरी गायब हैं। उसने बताया कि सामान की कीमत सवा 2 लाख रुपए के करीब है। घटना की सूचना उसने शहर पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी मौजीराम व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।वहीं दूसरी ओर गांव कुम्हारिया के मोबाइल टॉवर से भी 24 बैटरियां चोरी हो गईं। इस मामले में सदर पुलिस ने टॉवर के कर्मी रोहताश की शिकायत पर गोरखपुर निवासी संदीप व बडोपल निवासी सुभाष के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व चोरों ने 2 नवंबर को भूना मोड़ पर एक इनवर्टर शॉप से 5 लाख रुपए की बैटरियां चोरी की थीं। वहीं 18 नवंबर को 4 मरला कॉलोनी में डी-लाईट शोरूम, 19 नवंबर को जगजीवनपुरा में चोरी की थी। चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए 23 नवंबर को एमएम कॉलेज में 4 लाख रुपए की सोलर प्लेट भी चोरी की थीं। इन सभी घटनाओं में पुलिस अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है।
अनाजमंडी से बाइक चोरी
शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह ने गत सायं अनाज मंडी से एक मोटरसाइकल चोरी कर लिया। शहर पुलिस को दी शिकायत में नहर कॉलोनी निवासी अमित ने कहा है कि अज्ञात चोर उसकी दुकान के आगे से नया मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों केखिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है।
एक्सेस बैंक के एटीएम का शुभारंभ
एक्सेस बैंक के एटीएम का शुभारंभ
फतेहाबाद/प्रदीप. एडीसी अशोक कुमार मीणा ने आज मार्किट कमेटी गेट के पास एक्सिस बैंक के एटीएम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोहताश साहू ने की। जबकि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा ने ज्योति प्रज्ज्वलित की। उन्होंने बैंक की सुविधाओं की खासी सराहना भी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक्सिस बैंक के ब्रांच मेनेजर विशेष सुधाकर ढींगड़ा ने कहा कि एक्सिस बैंक अपने उपभोक्ताओं को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हमेशा ही प्रयासरत व प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर के मुख्य बाजार में भी एटीएम की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान रोहताश साहू, मार्केट कमेटी सचिव केएल काकड़, एक्सिस बैंक के सीनियर मैनेजर नवदीप, सहेज पाल, ब्रांच सेल्ज मैनेजर आशीष बजाज, डिप्टी मैनेजर अंशुल गर्ग, मोनू गर्ग, केतन मिढ़ा, दीपक शर्मा, हिमानी, बैंक इंश्योरेंस से अशोक व सेल्ज टीम से सुनील, अमित रुखाया व कपिल खुराना मौजूद थे।
बीमा एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला
फतेहाबाद. भट्टूकलां पुलिस ने न्यायाधीश अमित शर्मा के आदेश पर ढाबी खुर्द निवासी एक बीमा एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जांडवाला बागड़ निवासी रामभगत ने अदालत में इस्तगासा दायर कर कहा था कि उसने भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट जगदीश से अपने पुत्र मुकेश के नाम पर एक बीमा पॉलिसी ली थी। जिसकी 7 किश्तें उसने जगदीश को जमा करवा दी थीं। गत दिनों मुकेश की मौत के बाद जब उसने क्लेम के लिए निगम से संपर्क किया तो पाया कि बीमा एजेंट जगदीश ने केवल तीन किश्तें जमा करवाई हैं। गत दिवस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अमित शर्मा ने भट्टू पुलिस को आरोपी जगदीश उर्फ मान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। आज भट्टू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 402, 406, 408 के तहत मामला दर्ज किया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)