रतिया/इंदौरा, खान. फर्जी कंपनियों द्वारा भोले-भाले लोगों को दोगुना धन करके का लालच देकर पैसे हड़पने का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों जहां फतेहाबाद व रतिया में एक फर्जी कंपनी द्वारा लोगों के करीब १२ लाख रुपए लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया था, वहीं अब रतिया में एक बार फिर पुराना बाजार निवासी एक व्यक्ति ने एक फर्जी कंपनी पर दोगुने का लालच देकर डेढ़ लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। इस बारे में पुराना बाजार निवासी सुखदेव सिंह पुत्र मि_ु द्वारा पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले गांव बलियाला के दो लोगों ने उससे रुपए दोगुने करने की बात कही थी। बलियाला के एजेंटों ने एक साल में राशि दोगुना होने व बदले में उन्हें एक निजी बैंक के चैक देने की बात कही थी। इस पर उन्होंने अपनी मां अजमेर कौर व पत्नी बलजीत कौर के नाम पर 15-15 हजार, लड़की के नाम पर 5 हजार व पिता मिटठु सिंह के नाम पर दस हजार सहित करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि कंपनी में जमा करवाई थी। सुखदेव का आरोप है कि पहले तो एजेंट उसे शीघ्र ही चेक देने का आश्वासन देते रहे, लेकिन बाद में बात करनी बदं कर दी। इस बारे में जब रतिया थानाध्यक्ष कपिल सिहाग से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत तो की गई है, लेकिन आरोपियों के पास कोई चैक या रसीद आदि कोई ऐसे प्रमाण नहीं है, जिससे पता चल सके कि उन्होंने कितनी राशि जमा करवाई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment