फतेहाबाद. भारत और पाकिस्तान के बीच मोहाली में विश्वकप क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला खत्म होते ही देशभर में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। जीत का जश्न मना रहे लोगों लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांट कर बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। आमतौर पर रात्रि 9 बजे बंद होने वाली बाजार देर रात तक गुलजार रही। जिलेभर में लोगों ने मैच खत्म होते ही घरों से बाहर निकलकर अपने पड़ौसियों और दोस्तों को जीत की मुबारकबाद दी और पटाखे चलाए। कई इलाकों में लोगों ने मैच देखने के लिए प्रोजेक्टर का इंतजाम किया था। स्थानीय सेंट्रल बैंक वाली गली में कैमिस्ट एसोसिएशन जिला प्रधान संजय मेहता, पार्षद राजू मुंजाल, दीपू टुटेजा, मनोज टुटेजा, सुरेश काकड़, तेलू राम, वसंत रुखाया, आरके मैहता, अशोक मक्कड़, शीटू मक्कड़, अशोक चोपड़ा, राजन सरदाना ने बड़ी सक्रीन पर मैच का लुत्फ उठाया।
Holi
Ampmnews Epaper
Thursday, March 31, 2011
दम घुटने से दवा विक्रेता की दर्दनाक मौत
भट्टूकलां/नायक. गांव ढाबीकलां के एक मेडीकल स्टोर में बीती रात शार्ट-सर्किट से आग लगने के कारण दवा विक्रेता युवक की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार सहारणपुर निवासी अजीत कुमार ने गांव में मेडीकल स्टोर खोला हुआ था। कई बार वह अपने गांव चला जाता था, जबकि अधिकतर मैडीकल में ही सो जाता था। बताया जाता है बीती रात भी वह अपने मेडीकल में सोया हुआ था कि अचानक शार्ट-सर्किट से आग लग गई और दम घुटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
दम घुटने से दवा विक्रेता की दर्दनाक मौत
भट्टूकलां/नायक. गांव ढाबीकलां के एक मेडीकल स्टोर में बीती रात शार्ट-सर्किट से आग लगने के कारण दवा विक्रेता युवक की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार सहारणपुर निवासी अजीत कुमार ने गांव में मेडीकल स्टोर खोला हुआ था। कई बार वह अपने गांव चला जाता था, जबकि अधिकतर मैडीकल में ही सो जाता था। बताया जाता है बीती रात भी वह अपने मेडीकल में सोया हुआ था कि अचानक शार्ट-सर्किट से आग लग गई और दम घुटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, हंगामा
टोहाना/गर्ग. डिलवरी के दौरान चिकित्सकों द्वारा कथित तौर पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। लोगों के उग्र रूप को देखते हुए एसडीएम अश्विनी मैंगी मौके पर पहुंचे और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। अस्पताल के बाहर मौजूद महिला पूजा की सास किला मोहल्ला निवासी कैलो देवी व पति अमित ने बताया कि वे 25 जनवरी को डिलीवरी के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए थे, जहां दो महिला चिकित्सकों ने पूजा की प्रसूति की थी। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के कुछ दिन बाद पूजा के पेट में दर्द रहने लगा। इस पर उन्होंने अस्पताल में जाकर अल्ट्रासाऊंड करवाया तो पता चला कि प्रसूति के दौरान चिकित्सकों ने पूजा के पेट में कपड़ा छोड़ दिया है। इसे लेकर महिला के परिजनों में रोष फैल गया और आज वे अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए और उक्त दोनों महिला चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे कल इस बारे में दोनों पक्षों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिस पर परिजन शांत हुए। इस बारे में जब डिप्टी एसएमओ डा. एमआर गुप्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व महिला की डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग रोकने के लिए कपड़ा लगाया गया था, लेकिन उसके बाद महिला के परिजन बिना छुट्टी लिए अस्पताल से चले गए। उसके बाद क्या हुआ, उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
एसएचओ का घेराव, अल्टीमेटम
फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. एक सप्ताह पूर्व भूथन गौशाला में चौकीदार को बंधक बनाकर करीब 25 गाय चुराने के मामले में कोई ठोस कार्रवाई न होने पर गौशाला संघ के सदस्यों ने एक बैठक कर पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया और भूना थाना प्रभारी का घेराव किया। एसपी ने उन्हें शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। संघ ने आज इस मामले में एसपी से मुलाकात करके गायों की बरामदगी व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। लघु सचिवालय में एसपी से मिलने आए गौभक्तों की भूना थाना प्रभारी से तीखी नोक-झोंक हुई। भूना थाना प्रभारी किसी काम से एसपी कार्यालय में आए थे। जैसे ही वे भूना कार्यालय जाने के लिए लघु सचिवालय के बाहर आए तो गौभक्तों ने उनका घेराव कर लिया। इस मौके पर गौसेना जिला प्रधान भारतभूषण मिढ़ा ने बताया कि आज गौशाला संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि दो दिन में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाती है तो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएगें। बाद में सदस्य एसपी से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ज्ञात रहे कि 23 मार्च की रात्रि कुछ लोग कैंटर में सवार होकर भूथन गौशाला में पहुंचे और वहां चौकीदार को बंधक बना दिया। इसके बाद उक्त लोग गौशाला से करीब दो दर्जन गायों को कैंटर में भरकर फरार हो गए थे। इस मामले में अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
Monday, March 28, 2011
जीएम को बनाया बंधक
/विकास. हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन व वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने आज रोडवेज महाप्रबंधक की कार्यप्रणाली व रोडवेज कार्यालय में कार्यरत लिपिक के साथ हुए दुव्र्यवहार से क्षुब्ध होकर जीएम कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने जीएम को दफ्तर में बंद कर दिया और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मियों का कहना था कि जीएम दुव्र्यवहार के लिए माफी मांगे और उनके मांग पत्र पर लिखी हुई सभी मांगे पूरी करें। सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने आरोप लगाया कि जब फतेहाबाद डिपो ब्रांच के लिपिक शेर सिंह जीएम कार्यालय में अपने रिश्तेदार की मृत्यु होने पर छुट्टी के लिए दरखास्त देने गया तो वहां न केवल उसकी छुट्टी नामंजूर कर दी बल्कि उसके साथ दुव्र्यवहार भी किया। पूनिया ने आरोप लगाया कि जब वे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन व वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ जीएम से मिलने गए तो जीएम ने उनके साथ भी दुव्र्यवहार किया। जिसके बाद कर्मचारी भड़क गए। पूनिया ने कहा कि रोडवेज कर्मियों ने करीब डेढ़ माह पूर्व अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन जीएम को सौंपा था। कर्मियों का आरोप है कि उक्त मांग पत्र पर भी जीएम ने कोई गौर नहीं किया। समाचार लिखे जाने तक जीएम से माफी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने जीएम को उनके कार्यालय में ही बंद कर रखा था। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल बस स्टैंड पर तैनात था। उधर जीएम ने बताया कि उन्होंने किसी कर्मचारी के साथ दुव्र्यवहार नहीं किया है और वे कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।a
संदिग्ध परिस्थितियों में हेयर सेलून संचालक लापता
फतेहाबाद. शहर की हेयर सैलून के संचालक के पिछले एक सप्ताह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का समाचार है। इस बारे उसके परिजनों ने शहर थाना पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार भीवा बस्ती रोड पर पानी वाली टंकी के समीप मुस्कान हेयर ड्रेसर का संचालक राकेश पिछले एक हफ्ते से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामेल की जांच कर रही है।
Saturday, March 26, 2011
जाटों द्वारा संपत सिंह के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय!
हिसार. आरक्षण की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को समाप्त करने के लिए आज गांव रामायण में जाटों द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व वित्तमंत्री एवं नलवा विधायक संपत सिंह का सामाजिक बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया गया। जाट नेताओं का कहना था कि आरक्षण को लेकर संपत सिंह द्वारा गैर जिम्मेदाराना व समाज विरोधी टिप्पणियां की गई थीं। जिसकारण समाज ने उनका बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
फतेहाबाद में स्थापित होगी फुटबाल अकादमी: माकन
फतेहाबाद/विकास . फतेहाबाद व सिरसा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए फुटबाल अकादमी स्थापित करने पर केंद्र सरकार विचार कर रही है। यह बात केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अजय माकन ने आज पंचायत भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2012 में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारियां शुरु कर दी हैं जिसके तहत हॉकी, तीरंदाजी व शूटिंग के कैम्प शुरु हो चुके हैं। ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें, इसके लिए खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण हेतु 19 विदेशी कोच लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को लगभग 240 दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाबा रामदेव द्वारा नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा के सवाल पर माकन ने कहा कि भारत में सभी को लोकतांत्रिक अधिकार है कि वे राजनीति करें। बाबा रामदेव पर वे किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। शुंगलू कमेटी द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों में की गई जांच के बारे में श्री माकन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों पर आरोप लगे हैं उन सभी से जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के उपरांत ही कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई ने अब तक सात केस दाखिल किए हैं। इसके अलावा सीएजी व सीवीसी द्वारा भी खेलों में धांधली की जांच का कार्य चल रहा है। विकिलीक्स में प्रकाशित भ्रष्टाचारों सम्बंधी खबरों पर उन्होंने कहा कि न तो इसके लेखक का पता है, कभी पक्ष की लिखता है कभी विपक्ष की लिखता है, इसलिए विकिलीक्स की सत्यता संदिग्ध है। आज यहां पहुंचने पर सांसद डॉ.अशोक तंवर, मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा, पूर्व संसदीय सचिव दूड़ाराम, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा, मुख्तयार सिंह सदर, वरिष्ठ नेता डॉ.विरेंद्र सिवाच, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि अरविंद शर्मा, शरद बतरा, हिसार रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान नरेश सरदाना,
Friday, March 25, 2011
अवैध कॉलोनी काटने पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज
टोहाना. पुलिस ने एसडीएम अश्विनी मैंगी की शिकायत पर अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में महिला सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। यह जानकारी उपमंडलाधीश अश्विनी मैंगी ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग भाटिया नगर मोड़ पर डा.अग्रवाल अस्पताल के पास अवैध रूप से प्लाट काटकर बेच रहे है। उन्होने कहा कि भू-माफिया जिस जगह पर प्लाट काट रहे है वह जगह अवैध है। तफ्तीश के बाद पुलिस ने आरोपी अवनीश वालिया, रूलदूराम, अशोक कुमार, देवकी रानी, अनिल कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।
टाटा ऐस पलटी, डेरा प्रेमी की मौत
रतिया/इंदौरा. रतिया-सरदूलगढ़ मार्ग पर आज गांव नागपुर के समीप एक टाटा ऐस गाड़ी पलट गई। हादसे में एक डेरा प्रेमी की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रतिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हड़ोली निवासी दीपा अपनी टाटा ऐस गाड़ी पर अपने कुछ साथियों के साथ डेरा सच्चा सौदा सिरसा जा रहा था। हड़ोली से निकलते ही दीपा ने अचानक गाड़ी से अपना संतुलन खो दिया, जिससे टाटा ऐस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में हड़ोली निवासी अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नागपुर निवासी नानकचंद, हड़ोली निवासी अजय, सुरेश, जय सिंह, सतपाल, कुलदीप मनदीप घायल हो गए।
Thursday, March 24, 2011
चौकीदार को बंधक बनाया, 25 गाय लेकर फरार
फतेहाबाद, प्रदीप शर्मा. बीती रात भूथन में कुछ लोगों द्वारा गौशाला से संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार को बंधक बनाकर उससे मारपीट करने व करीब 25 गाय को कैंटर में भरकर फरार होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करके गायों से भरे कैंटरों को पकडऩे का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली। इसी बात को लेकर जिला गौशाला के प्रधान सुरेश बंसल के नेतृत्व में सैंकड़ों ग्रामीण एसपी से मिले और गायों को बरामद करवाने की मांग की। एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में ठोस कदम उठाए जाएंगे। गौशाला के चौकीदार सतीश ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े 12 बजे दो कैंटरों में सवार होकर आए कुछ अज्ञात लोगों ने उसे मारपीट करके बंधक बना दिया और गौशाला से करीब 25 गाय दो केंटरों में भरकर ले गए। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे रस्यिों से खोला। इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनेक स्थानों पर नाके लगाकर कैंटरों को पकडऩे का प्रयास किया।
जाटों की हुंकार: नहीं छोड़ेंगे ट्रैक
फतेहाबाद/विकास मैहता. केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर मेहुवाला में रेल ट्रैकों पर धरने पर बैठे अनशनकारी विजय सिंह की मौत के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई। आंदोलनकारियों में प्रशासन के प्रति तीव्र रोष है। आज मेहुवाला पहुंचे जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विजय सिंह कड़वासरा की मौत के पीछे प्रशासन की लापरवाही पूर्ण रवैया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मृतक को शहीद का दर्जा, उसके नाम का स्मारक व मृतक के परिजनों को वह तमाम सुविधाएं नहीं देती, जो मैय्यड़ हिंसा के दौरान सुनील श्योराण के परिजनों को दी थी। तब तक वह शव का दाह संस्कार नहीं करेंगे और इसी तरह ट्रैक पर डटे रहेंगे। हाईकोर्ट द्वारा सरकार को रेलवे ट्रैक खाली कराने बारे दिए गए निर्देशों पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही वे इस मामले में पार्टी हैं। कोर्ट ने सरकार को क्या निर्देश दिए हैं, उनकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि सरकार अनशन कारियों को जबरन रेलवे ट्रैक से हटाने का प्रयास करती है तो उसके निकलने वाले परिणामों की सरकार स्वयं जिम्मेवार होगी। श्री मलिक ने कहा कि 6 माह पूर्व मैय्यड़ में हुई हिंसा सरकार द्वारा बल प्रयोग करने का ही नतीजा थी। उन्होंने प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विजय की मौत को 18 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि मेहुवाला में रेलवे ट्रैक पर अपनी मांगों को लेकर जाट समुदाय के लोगों ने पिछले एक पखवाड़े से भूख हड़ताल कर रखी थी, इस दौरान बीती रात एक अनशनकारी 63 वर्षीय विजय कड़वासरा की मौत हो गई थी। जिसके बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तमाम बंदोबस्त किए हैं। धरनास्थल के 200 मीटर के दायरे को सुरक्षा कर्मियों ने घेर रखा है और बताया जाता है कि केंद्र कीतरफ से भी अर्धसैनिक बल की दो कंपनिया जिला मुख्यालय पर पहुंच चुकी हैं। धरने पर आज जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष हवा सिंह सांगवान, जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश मान, संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव सूबे सिंह ढाका, प्रदेश सचिव लक्ष्मीनारायण देहडू़, प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह पूनिया सहित हजारों आंदोलनकारी मौजूद थे।
Wednesday, March 23, 2011
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
फतेहाबाद. शहीद किसी परिवार या व्यक्ति विशेष के न होकर देश की धरोहर होते हैं, इसलिए हमें शहीदों के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बात मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा ने स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। इससे पूर्व सीपीएस गिलाखेड़ा ने शहीदी स्मारक पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, स. उद्यम सिंह, भाषचंद्र बोस सहित ज्ञात अज्ञात शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हंस मार्केट में स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि अरविंद शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा दहिया, एडवोकेट गुलबहार सिंह, शहरी कांगे्रस प्रधान टेकचंद मिढा, कृष्णा पूनिया, जिप सदस्य एडवोकेट राममूर्ति बगडिय़ा, वरिष्ठ नेता आत्मप्रकाश बतरा, डा. मुखत्यार सिंह सदर, डा. आत्मप्रकाश मैहता, युवा नेता आनंदवीर गिलाखेड़ा, डा. राजेंद्र ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान रोहताश साहू, नगर परिषद प्रधान विरेंद्र नारंग, सत्या विद्यार्थी, वक्की मैहता, अजीत सेठी, कृष्ण बड़ोपलिया, पार्षद सुमन मैहता, महेंद्र अरोड़ा, एडवोकेट सुशील बिश्नोई, राजपाल भाम्भू, बहादुर राम, विक्रम डारा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
बालक का अपहरण, लौटा
रतिया. सैनी मोहल्ले से गत दिवस 13 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। नगर पालिका उपप्रधान जसपाल पाली के निवास पर पहुंचे सुखपाल पुत्र राजू ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रविवार सायं को वह खाना खाकर घर से बाहर निकला तो मारुति वैन में आए कुछ लोगों ने नशीली दवा सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। बाद में वैन में डालकर उसे कहीं ले गए। आज जब उसे होश आया तो उसने पाया कि वैन सहनाल रोड पर खेतों में खड़ी थी और वैन में सवार लोग शराब पी रहे थे। मौका पाकर उसने वैन के शीशे तोड़ दिए और खेतों से होता हुआ वापस शहर पहुंच गया और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
नंबरदार सहित 12 लोगों पर मामले दर्ज
फतेहाबाद. जिला पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के आरोप में एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में अलीपुरा बरोटा निवासी बुध सिंह ने कहा है कि धांगड़ निवासी बनारसी देवी पत्नी देवीलाल, पाला राम, साहब राम, अशोक, राजकुमार, चनकोठी निवासी नंबरदार नाजर सिंह ने धोखाधड़ी से बोगस व्यक्ति खड़ा कर 29 नवंबर 2009 को उसकी जमीन अपने नाम करवा ली। पुलिस ने जांच के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 419, 467, 471, 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। उधर सुखलमपुर निवासी निर्मला देवी पत्नी मदन लाल ने गांव की गांव की तीन महिलाओं सहित 6 लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। निर्मला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सुखलमपुर निवासी हरिराम, गीता देवी, बाला देवी, कमलादेवी, ईश्वर कुमार, रामकुमार ने 24 फरवरी 2010 को उसके घर की फर्जी रजिस्ट्री करवा ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 120 बी के तहत केस दर्ज किया है।
Friday, March 11, 2011
कोडिय़ों के भाव नहीं बिकेगी एकता कालोनी
रणधीर मताना
फतेहाबाद. लघु सचिवालय के सामने बाईपास रोड पर रजवाहे के किनारे बनी एकता कालोनी की जमीन अब कोडिय़ों के भाव नहीं बिकेगी, बल्कि अब जमीन अधिग्रहण की एवज में कालोनीवासियों को अच्छा मुआवजा मिलने के आसार नजर आने लगे हैं। कालोनीवासियों को यह उम्मीद उस समय नजर आने लगी जब आज एसडीएम डा. जेके आभीर और तहसीलदार नौरंगदास ने धरने पर बैठे कालोनीवासियों को साथ लेकर एकता कालोनी का निरीक्षण किया। बाद में यह टीम तहसीलदार के नेतृत्व में हुडा अधिकारी से मिलने के लिए हिसार की तरफ रवाना हो गई। इसके साथ ही पिछले एक पखवाड़े से लघु सचिवालय के सामने बैठे लोगों का धरना रंग लाने लगा है। गौरतलब है कि हुडा विभाग द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व एकता कालोनी की एक एकड़ जमीन को 11 हजार रुपए प्रति मरला के हिसाब से अधिग्रहण किया गया था। कीमत कम होने के विरोधस्वरूप गरीब परिवारों वाली इस एकता कालोनीवासी ने पिछले एक पखवाड़े से लघु सचिवालय के सामने धरना शुरू कर दिया था और बीते दिन से रोजी-रोटी कमाने के बजाए भूख हड़ातल पर बैठ गए।
जाट शांति से रखें प्रजातंत्र में अपनी बात: संपत
फतेहाबाद/विकास. नलवा से कांग्रेस विधायक प्रो.संपत सिंह ने कहा है कि मैं जाटों को आरक्षण का विरोधी नहीं हूं और न ही आरक्षण समिति का विरोध कर रहा हूं। किसी भी समुदाय को प्रजातंत्र में अपनी बात रखने का हक होता है, बशर्ते हक मांगने के तरीके से आम जनता को किसी प्रकार की तकलीफ न हो, वे आज पीडब्लूडी रेस्ट हाऊस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रो.संपत सिंह ने कहा कि जाट समुदाय के लोगों को संवैधानिक तरीके से उचित मंच पर अपनी आवाज उठानी चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों आंदोलनकारियों से वार्तालाप के लिए तैयार हैं। केंद्र सरकार इस मुद्दे को समाज कल्याण एवं अधिकारिता विभाग को सौंप चुकी है। पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि जाट आंदोलन के कारण पिछले कई दिनों से रेलवे व्यवस्था चरमराई है, जिस कारण कई बिजली घरों में कोयले की कमी आ गई है। संपत सिंह ने इनेलो नेताओं की बयानबाजी इसके कारण जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और आज आनन-फानन में एसडीएम व तहसीलदार ने कालोनी का निरीक्षण किया और बाद में कालोनीवासियों की समस्या का समाधान करवाने के लिए उन्हें हिसार की तरफ रवाना कर दिया। इस बारे में जब तहसीलदार नौरंगदास से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हुडा प्रशासन से मिलने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
कांग्रेस को मजबूत करना प्राथमिकता: तंवर
फतेहाबाद. सिरसा के सांसद डॉ. अशोकतंवर ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव एवं तीन राज्यों के सहप्रभारी की जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन के साथ निर्वहन करेंगे। सांसद तंवर राष्ट्रीय सचिव बनने केबाद पहली बार फतेहाबाद पहुंचेंं। रतिया चुंगी पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकल व वाहन जत्थों ने सांसद का गर्मजोशी से नागरिकअभिनंदन किया गया। फूल मालाएं डालकर काफिले के रूप में अनाज मंडी स्थित श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला लाया गया। इस मौके पर डा. तंवर ने कहा कि वे हमेशा संगठन केआदमी रहे हैं और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता में है। सांसद ने कहा किजिस तरह से पार्टी ने ग्रामीण और साधारण पृष्ठभूमि को संगठन में तरजीह दी है और संगठन क्षमताओं का ख्याल रखा गया है। उससे पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र का पता चलता है। फतेहाबाद पहुंचने पर प्रदेश प्रतिनिध अरिविंद शर्मा, ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा, डॉ.एमएस सदर, कांग्रेस नेत्री कृष्णा पूनिया, व्यासकरण लूथरा, दलीप सिंह बेधड़क, उपास भट्टी, कृष्ण गोयल, सुरेश चौहान, पवन बसौड़, अनूप डच, पंछी राम नायक, ओपी चोपड़ा, संदीप मिढ़ा, केतन मिढ़ा, विक्की चौधरी, बंटी सुखीजा, पवन बतरा, भवानी सिंह, रामकुमार जांगड़ा, डॉ.आत्मप्रकाश मेहता, सत्या विद्यार्थी, रमेश डीगवाल, हंसराज मराठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
Tuesday, March 8, 2011
गहने चमकाने के नाम पर छह तोले सोने के जेवर ठगे
फतेहाबाद/विकास मैहता. ठाकर बस्ती में आज दोपहर दो ठग आभूषण चमकाने के नाम दो महिलाओं से छह तोले सोना लेकर फुर्र हो गए। इस मामले में ठाकर बस्ती निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार ने कहा कि उसके घर में मीना व शशि अकेली थीं। दोपहर को दो युवक उसके घर पर आए और उन्होंने मीना रानी को बताया कि वे सोने के आभूषण चमकाते हैं। इस पर महिलाओं ने उन्हें दो सोने की चूडिय़ां, एक अंगूठी व झूमर लाकर दे दिए। महिलाएं घर में अपना काम करने लगी, तभी उक्त युवक सोना लेकर चंपत हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चाचा-भतीजे को जंजीरों में जकड़कर पीटा
भट्टूकलां/सुरेश नायक. गांव रामसरा में चाचे-भतीजे को उनके परिजनों द्वारा जंजीरों में जकड़कर बूरी तरह से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को जंजीरो से मुक्त करवाया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। मिली जानकारी के अनुसार रामसरा निवासी धर्मवीर व उसके चाचा गट््रटूराम का अपने परिवार वालों के साथ बकरी घर में घुसने को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि उनकी बकरी पड़ौस के घर की नीची दीवार को फांदकर उनके घर में घुस जाती थी। इसी बात को लेकर उनका विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इसी विवाद को लेकर धर्मवीर व उसके चाचा को उनके परिवार के 6 लोगों ने घर में जंजीरों से जकड़ दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों को मुक्त करवाया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। इस बारे में भट्टू एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाहर होने के कारण अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
रुक गए रेल के पहिए
टोहाना/गर्ग. हिसार, भिवानी, रोहतक व रेवाड़ी में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन की आग आज फतेहाबाद जिले में भी पहुंच गई। जिले के गांव गाजूवाला में आज हिसार-लुधियाना रेल लाइन को जाम कर दिया गया, जिस कारण लुधियाना से हिसार को आने-जाने वाली रेलगाडिय़ों को स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मपाल धारीवाल व राष्ट्रीय महासचिव सूबे सिंह ढाका के नेतृत्व में जाट समुदाय के सैकड़ों लोग रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। समिति नेताओं ने कहा कि सरकार को 24 घंटे का समय दिया गया है। अगर सरकार इस समय के अंदर मांगें पूरी नहीं करती तो पूरा हरियाणा जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा केंद्र को चिट्ठी लिखने की बात कह कर गुमराह कर रहे हैं, जिससे जाट भ्रमित नहीं होने वाले। अब तो हुड्डा मंंत्रिमंडल में जाट आरक्षण के पक्ष में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजे। उन्होंने कांग्रेस विधायक संपत सिंह द्वारा आरक्षण समिति पर की गई ब्यानबाजी की भी निंदा की। वहीं जिले में जाट आंदोलन की आग सुलगने के बाद प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम किए हैं। टोहाना डीएसपी व एसडीएम धरना स्थल पर नजर रखे हुए थे। इस प्रदर्शन के चलते लुधियाना से हिसार को जाने वाली सवारी गाड़ी प्रदर्शनकारियों से आधा किलोमीटर पहले ही रुक गई। रेलवे विभाग के निदेशानुसार वापस रेलवे स्टेशन पर लाया गया। जिसकारण सवारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक लोग रेलवे ट्रैक पर काबिज थे।
Monday, March 7, 2011
जींद में खिलाड़ी दिखाएंगे दम-खम
फतेहाबाद, प्रदीप शर्मा. जींद में 21 से 23 मार्च तक आयोजित होनी वाली राष्ट्र स्तरीय पंचायती खेल प्रतियोगिता में हरियाणा के छोरे अपना दमखम दिखाएंगे। पंचायती स्तर पर आयोजित इन खेलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना है। इससे पूर्र्व पंचायती विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर व जिलास्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। अब 21 मार्च से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा करेंगे।। इस दौरान जींद प्रशासन द्वारा इन ग्रामीण खिलाडिय़ों के रहने, खाने-पीने का उचित प्रबंध के साथ-साथ खिलाडिय़ाकें के ट्रक सूट का भी प्रबंध किया जाएगा। इतना ही नहीं खिलाडिय़ों के उत्साह वर्धन के लिए विभाग द्वारा उन्हें 100 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता दिया जाएगा। प्रदेश स्तरीय इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के 10 खेल आयोजित होंगे, जिसमें फुटबाल, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हाई जम्प व लांग जम्प में केवल पुरूष भाग लेंगे, जबकि भारत्तोलन व मटका रेस में केवल महिलाएं भाग लेंगी। इसके अलावा कब्बडी, वालीबाल, रेस्लिंग बाल, फुटबाल, रस्साकसी व हॉकी में महिला व पुरूषों के खेल आयोजित होंगे।
सरपंच पर पेड़ बेचने का आरोप
फतेहाबाद/विकास मैहता. गांव मोहम्मदपुर रोही के दर्जनों ग्रामीण आज एडीसी अशोक मीणा से मिले और एमपी रोही 2 के सरपंच पर पंचायती भूमि से लाखों रुपए के हरे पेड़ काट कर बेचने का आरोप लगाया। एडीसी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए डीडीपीओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गांव एमपी रोही निवासी गुरबचन सिंह, रामकुमार, रामफल, राजेंद्र आदि ने बताया कि एमपी रोही 2 पंचायत के सरपंच अमरजीत सिंह ने पंचायती भूमि पर लगे पेड़ों को बिना अनुमति के काट कर बेच दिया।
बिना बिल लाखों के मोबाइल बरामद
फतेहाबाद/विकास. बिना बिल बिना आईएमईआई नंबर के चाइनीज मोबाइल बेचने के आरोप में अलीका निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से लाखों रुपए के 99 मोबाइल बरामद कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार शहर पुलिस को सूचना मिली कि अलीका निवासी सचिन उर्फ राजू बिना बिल के मोबाइल लेकर रतिया की तरफ जा रहा है। तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रतिया चुंगी के समीप मोबाइलों सहित गिरफ्तार कर लिया है।
Wednesday, March 2, 2011
20 गांव उतरे परमाणु संयंत्र के विरोध में
फतेहाबाद. परमाणु संयंत्र के लिए उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना आज 200वें दिन में प्रवेश कर गया। किसान संघर्ष समिति प्रधान हंसराज सिवाच ने बताया कि वे किसी भी कीमत पर गांव में परमाणु संयंत्र नहीं लगने देंगे। उन्होंने बताया कि गोरखपुर व साथ लगते 20 गांवों की पंचायतों ने परमाणु संयंत्र न लगाने का प्रस्ताव पास किया है, जिसे वे जल्द डीसी को सौंपेंगे। सिवाच ने बताया कि गांव जांडली कलां, जांडली खुर्द, गोरखपुर, बैजलपुर, मोचीवाली, चोबारा, भोडिय़ा बिश्नोईयान, बडोपल, भाणा, एमपी रोही, चंद्रावल, चिंदड़, नाडोढ़ी, सिवानी बोलान, किरमारा, कुम्हारिया, काजलहेड़ी सहित 20 गांवों की पंचायतों ने उन्हें यह प्रस्ताव सौंपा है।
दीवान और नामचर्चा, तनाव
जाखल. सिख समुदाय द्वारा चांदपुरा के गुरुद्वारा साहब में सिख संत बलजीत सिंह दादु के कार्यक्रम के बाद आज डेरा प्रेमियों ने भी चांदपुर के संगत घर में नामचर्चा की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के बंदोबस्त और कड़े कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार डेरा प्रेमी लीला राम की सुपुत्री का विवाह आज डेरा संगत घर में किया जाना है। जिसकारण डेरा प्रेमियों ने वहां पर नामचर्चा का आयोजन भी कर दिया। नामचर्चा की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया और संगत घर के बाहर भी प्रशासन ने सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए। हालांकि अभी तक क्षेत्र में स्थिति शांतिजनक लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई थी। उल्लेखनीय है कि चांदपुरा के गुरुद्वारा में प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय धार्मिक दीवान का आयोजन किया जाता है। इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेेने के लिए हर वर्ष संत बलजीत सिंह दादू पहुंचते हैं। वर्ष 2007 में डेरा प्रेमी व सिख आमने-सामने हो गए थे और स्थिति विस्फोटक हो गई थी।
Tuesday, March 1, 2011
जाखल पहुंचे संत दादु
जाखल. सिख समाज के धर्म प्रचारक संत बाबा बलजीत सिंह दादुवाला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर बाद चांदपुरा के गुरुद्वारा संगतसर में पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल व अद्र्धसैनिक बलों की छह टुकडिय़ां तैनात की गई थी। वहीं उपायुक्त विजय सिंह दहिया व एसपी विवेक शर्मा भी नजर रखे हुए थे। संत करीब ढाई बजे कड़ी सुरक्षा के बीच चांदपुरा पहुंचे। गौरतलब है कि चांदपुरा गांव में ही वर्ष 2007 में नामचर्चा को लेकर डेरा प्रेमी व सिखों के बीच विवाद हो गया था। जिस कारण इस गांव में होने वाली सिख समाज व डेरा प्रेमियों के कार्यक्रमों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा रखी जाती है। इस मामले में दोनों पक्षों पर कई बार मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं।
आईजी स्टाफ का छापा
रतिया/इंदौरा. हिसार आईजी स्टाफ ने नोट दुगने करने का लालच देकर लोगों को ठगने के आरोप में आज टोहाना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट व एक अन्य दुकान पर छापामार कार्रवाई करके पांच लोगों को नकली नोटों सहित हिरासत में लिया है। आईजी स्टाफ इन्हें पूछताछ के लिए थाने में ले आई है। इनमें दो जाखल, एक म्योंद व दो लोग पंजाब क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि उक्त लोगों से नकली करंसी भी बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार हिसार आईजी स्टाफ को उक्त लोगों की तलाश थी। उन्हें सूचना मिली कि आरोपी रतिया में छुपे हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर आईजी स्टाफ ने आज टोहाना रोड स्थित एक होटल व सिविल अस्पताल के सामने एक दुकान पर छापामार कार्रवाई की और पांच लोगों को हिरासत लिया है। अभी आईजी स्टाफ उक्त लोगों से पूछताछ कर रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)