Holi
Ampmnews Epaper
Wednesday, September 23, 2009
कांग्रेस घोषित की 68 सीटें, फतेहाबाद से दुड़ाराम होंगे उम्मीदवार
Wednesday, September 16, 2009
युवाओं का दांव लगाने की तैयारी में कांग्रेस
कांग्रेस में टिकटों की घोषणा शीघ्र
Tuesday, September 15, 2009
चुनावों को लेकर पुख्ता प्रबंध : एसपी
फतेहाबाद। विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस को सतर्क रहने के आदेश देते हुए एसपी डा. सीएस राव ने नई पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों की एक बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों को ईवीएम वोटिंग मशीन की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी ने कहा कि चुनावों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विधानसभा चुनावों में करीब तीन हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो हर तरह से सुरक्षा पर मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता का पालन करने के लिए कर्मचारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं। पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने चुनाव के समय अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार छोटे पुलिस कर्मचारी से लेकर डीएसपी तक होगा और पुरस्कार की राशि दो सो रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक होगी। इस मौके पर डीएसपी हैड कवार्टर सुरेश कौशिक, डीएसपी नृपजीत, डीएसपी हरीश दत्ता, एसपी रीडर राजबीर शर्मा, शहर थानाप्रभारी प्रकाशचंद, सदर थानाप्रभारी कपिल सिहाग, भट्टूकलां इंचार्ज मनोज कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।
विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की घोषणा नवरात्रों के बाद : कुलदीप
टिकटों के बंटवारे को लेकर गतिरोध अभी भी बरकरार
भले ही कुछ सीटें ऐसी है, जिन पर कोई विवाद नहीं है, लेकिन अधिकतर सीटों पर टिकट को लेकर विवाद मचा हुआ है। बहरहाल आला कमान ने स्क्रीनिंग कमेटी को कल तक का समय दिया है। पार्टी हाई कमान ने स्क्रीनिंग कमेटी को तीन-तीन दावेदारों के नाम पैनल भेजने की बात कही है। लेकिन अभी हर सीट पर 7 से 12 लोगों के नाम हैं। यदि कल तक स्क्रीनिंग कमेटी पैनल तैयार नहीं कर पाते है तो हाईकमान टिकट वितरण का काम अपने हाथों में ले लेगी।
Saturday, September 5, 2009
फतेहाबाद का विकास करवाना ही प्राथमिकता
फतेहाबाद: पूर्व विधायक एवं इनेलो प्रत्याशी स्वतंत्र बाला चौधरी ने दावा किया कि 13 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता एक बार फिर उनके सिर पर जीत का ताज पहना कर उन्हें विधानसभा में भेजने का काम करेगी। उन्होंने फतेहाबाद क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का आभार जताया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलवाया कि यदि इस बार के विधानसभा चुनाव में वे एक बार फिर जीत दर्ज करने में सफल रही तो फतेहाबाद हलके के विकास को फिर से विकास की पटरी पर लाया जाएगा। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद हरियाणा के विकास को एक क्षेत्र विशेष तक सीमित कर दिया है, जिसके चलते फतेहाबाद विकास के मामले में प्रदेश के नक्शे पर लगातार पिछड़ता चला गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे गांव-गांव और शहर-शहर जा कर मतदाताओं से रूबरू होंगी। जिसके तहत उनकी समस्याओं को जान कर उनके निदान का भी प्रयास करेंगी।
दिन दहाड़े गाड़ी लूटी
बहन के हत्यारे को उम्रकैद
फतेहाबाद। जिला न्यायधीश आरएस विर्क की अदालत ने बहन के हत्यारे खनौरा निवासी एक युवक को उम्रकैद व दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में टोहाना के नजदीकी गांव खनौरा निवासी गुरूचरण सिंह ने 15 मार्च 2009 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके भाई चंद सिंह ने अपनी बहन का कत्ल कर दिया। पुलिस ने भाई की शिकायत पर भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारे चंदसिह से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई पुलिस के सामने उगल दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंद सिंह की बहन का चाल-चलन ठीक नहीं था। इसकी जानकारी पहले तो परिजनों को नहीं थी, लेकिन जब पता चला तो उन्होंने रोक-टोक आरम्भ कर दी। इसके बावजूद जब उसका मिलना जुलना बंद नहीं हुआ तो चंद सिंह को यह बर्दास्त नहीं हुआ। उसने समाज में होने वाली बदनामी से पल्ला झाडऩे के लिए अपनी बहन को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। इसी के चलते उसने मौका देखकर एक दिन अपनी बहन का कत्ल कर दिया और फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कई जगह छापामार कार्रवाई करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां आज जिला न्यायधीश आरएस विर्क की अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा व दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनवाई।
Thursday, September 3, 2009
मेरा लक्ष्य कांग्रेस का जनाधार बढ़ाना : संपत
फतेहाबाद/प्रदीप. मेरा लक्ष्य कांग्रेस का जनाधार बढ़ाना है। कांग्रेस हाईकमान ने मेरी ड्यूटी चुनाव प्रचार करने के लिए लगाई है, जिसे मंैं बखूबी निभाऊंगा। यह बात पूर्व वित्तमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो. संपत सिंह ने आज राम सिंह गाढ़ा के निवास स्थान पर प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि चुनाव लडऩे के लिए उनकी प्राथमिकता तो फतेहाबाद की रहेगी, लेकिन वे हाईकमान के आदेशों की पालना करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लगाव फतेहाबाद क्षेत्र से काफी पुराना है। टिकट न मिलने पर वे पार्टी का जोरशोर से प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी में नए लोगों को जोड़कर पार्टी को और मजबूत बनाना चाहते हैं। आज उन्होंने शहर में दर्जनभर स्थानों पर कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने स्वामी नगर में अनाज मंडी में डीएवी प्रबध्ंान समिति के वाइस चेयरमैन पवन कालापीला, पुरुषोत्तम बडोपलिया, हरचंद राय वेदप्रकाश, डॉ.मुख्तयार सिंह सदर, ओमप्रकाश मांझू, मनोहर लाल सरपंच, पूर्ण नारंग के प्रतिष्ठान पर पहुंच कर जलपान भी किया। इस अवसर पर उनके साथ कृष्ण कुमार नंबरदार, धर्मपाल छापोला, सोहन लाल छापोला, एडवोकेट पूर्ण शर्मा, आत्मप्रकाश बतरा, गोपाल शर्मा, विजय चौधरी, बलवान सिंह, निहाल सिंह, एडवोकेट देवेंद्र कसवां, रामकुमार जांगड़ा, सतीश ग्रोवर, सुनील गाढा, सत्यनारायण, आत्मप्रकाश, प्रेम मित्तल, नरेश तनेजा, भारतभूषण, राकेश नागपाल, डॉ.संजय, भरत सिंह जाखड़, धर्मपाल बिश्नोई आदि मौजूद थे।