टोहाना/गर्ग. जिले में बने अवैध निर्माण को तोडऩे के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग ने आज टोहाना से अपना अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत आज जिला नगर योजनकार बसंत हुड्डा के नेतृत्व में हिसार रोड पर अवैध अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कालोनी काटने वाले कालोनाइजरों में हडकंप मच गया। डीटीपी वंसत हुड्डा ने बताया कि विभाग को कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि हिसार रोड पर अवैध निर्माण किया गया है। इसके लिए किसी प्रकार की सीएलयू नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस मामले में अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करके अपने निर्माण तोडऩे को कहा था, लेकिन बार-बार नोटिस देने पर भी जब अवैध निर्माण नहीं तोड़े गए, जिस पर आज अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि बिना नक्शा पास करवाए कालोनी काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार रोशन लाल, जेई सूबे सिंह, थाना प्रभारी गंगा राम, शिव कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
No comments:
Post a Comment