Monday, January 31, 2011

ठंड से व्यक्ति की मौत

टोहाना/गर्ग. अंबेडकर चौक के समीप एक व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया है। गांव अमानी निवासी 32 वर्षीय अशोक शर्मा कल सायं अंबेडकर चौक के आसपास नशे की हालत में घूम रहा था। देर सायं सड़क पर गिर गया। आज सुबह वह सड़क किनारे नाले में ओंधे मुंह पड़ा था। आसपास के दुकानदारों ने उसे बाहर निकलवाकर देखा तो वह दम तोड़ चुका था। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। जहां उसकी पहचान गांव अमानी के महावीर सिंह के पुत्र अशोक के रूप में हुई।

चुरापोस्त तस्कर को चार वर्ष की कैद

फतेहाबाद. न्यायाधीश आरके तेवतिया की अदालत ने रतिया के रतनगढ़ निवासी एक चुरा पोस्त तस्कर को चार साल कैद व 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में पुलिस द्वारा 23 फरवरी 2008 को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि रतिया निवासी अवतार सिंह चुरा पोस्त की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलने पर बढ़लाडा रोड पर घग्घर पुल के पास पहुंची पुलिस ने अवतार सिंह को स्कूटर सहित गिरफ्तार किया था। स्कूटर में अवतार सिंह के पास 30 किलो चुरापोस्त पुलिस ने बरामद की थी। न्यायाधीश आरके तेवतिया की कोर्ट ने आज इस मामले में अवतार सिंह को दोषी मानते हुए चार साल कैद व 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

बेहोश कर लाखों के जेवरात उड़ाए

टोहाना. बढ़ती लूट व चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। बीती रात पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में बने एक घर से दो अज्ञात व्यक्ति करीब सवा दो लाख रुपए कीमत का सोना उड़ा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी अनाज मंडी निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीती रात वह और उसके परिजन घर में सोए हुए थे। मध्य रात्रि को दो व्यक्ति छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए और सभी कमरों को कुंडी लगाकर बाहर से बंद कर दिया तथा उसके कमरे में घुस गए। जहां वह और उसकी बच्ची सोए हुए थे। उसने बताया कि उक्त चोरों ने उसे कोई नशीली वस्तु सुंंघाकर बेहोश कर दिया तथा कमरे में पड़े सोने के गहने चुरा कर फरार हो गए। घटना का पता उस वक्त चला जब नजदीक सोई बच्ची रोने लगी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। जब उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रया किया तो बाहर से दरवाजा बंद पाया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजे खोले। वे जब रेणु के कमरे में गए तो वहां रेणु उन्हें मूच्र्छित अवस्था में मिली। जबकि घटना के समय उसका पति घर से बाहर था। जिस पर परिजनों ने रेणु को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। रेणु के कमरे की जांच करने पर पाया कि उसके कमरे से सोने के जेवरात गायब हैं। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। हालांकि टोहाना शहर थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें इस संदर्भ में शिकायत मिली है, लेकिन मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

Friday, January 21, 2011

घी की फैक्ट्री पर छापा

टोहाना/गर्ग. उपमंडलाधीश अश्विनी मैंगी व डीएसपी सुरेश कौशिक ने स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर गोविंदपुरा स्थित एक घी की फैक्ट्री में घी के नकली होने के संदेह में छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अधिकारी वहां से भारी मात्रा में घी, रिफाइंड, प्लास्टिक व लोहे के डिब्बे, रैपर, गैस चूल्हे, सिलैण्डर, रैपरिंग मशीन, सील करने वाली मशीन बरामद की है। एसडीएम अश्विनी मैंगी ने बताया कि पिछले कई दिनों से उक्त फैक्ट्री के बारे में उन्हें शिकायत मिल रही थी। जिस पर उन्होंने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बरामद हुए लगभग 5 हजार लीटर घी के नकली होने की आश्ंाका है, जिसके सैंपल ले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान उन्हें फैक्ट्री में सीधी कुंडी लगाकर बिजली चोरी का भी पता चला, जिस पर उन्होंने बिजली निगम के एसडीओ को भी मौके पर बुलाया तथा फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए। जहां बिजली निगम के अधिकारियों ने फैक्ट्री में 12 किलोवाट के लोड के आधार पर लगभग 5 लाख रुपए का जुर्माना किया है। छापे के दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग ने भी वहां दस्तावेजों की जांच की। छापे के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा.जोगेन्द्र सिंह, एमएल गुप्ता, चिकित्सक हनुमान सिंह, बिजली निगम के शहरी एसडीओ पीडी कौशिक, ग्रामीण एसडीओ भीम सिंह, खाद्य निरीक्षक गोविन्द सिंह, कुलदीप ङ्क्षसह, सेल्ज टैक्स विभाग के ईटीओ मालाराम, निरीक्षक सवदेश गोदारा, शामसुंदर रहेजा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री में सैंपलिंग कार्रवाई जारी थी। उल्लेखनीय है कि टोहाना क्षेत्र में पूर्व में भी दो नकली घी बनाने की फैक्ट्रियां पकड़ी गई थीं।

हजकां ने फूंका पुतला

फतेहाबाद/विकास. महंगाई, भ्रष्टाचारी, बिगड़ी कानून व्यवस्था इत्यादि जनसमस्याओं को लेकर आज हरियाणा जनहित कांग्रेस की युवा ब्रिगेड ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य बाजार जवाहर चौक में पहुंच कर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान हजकां नेताओं ने सरकार को चेताया कि यदि जनसमस्याओं के समाधान पर अपनी स्थिति स्पष्ट न करने और दलबदलू विधायकों पर हो रही कानूनी कार्रवाई में बाधा डालने जैसी नीतियों को नहीं त्यागा तो हजकां सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेडऩे में कोई देर नहीं करेगी। इससे पूर्व हजकां के युवा कार्यकत्र्ता पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष खिलेरी को साथ लेकर स्थानीय लाल बत्ती चौक पर एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष निहाल सिंह मताना व सिरसा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राजेन्द्र चौधरी काका ने कहा कि युवाओं की यही एकजुटता ही अब कांग्रेस सरकार की कब्र बनाने में अहम भूमिका अदा करेगी। सरकार मनमाने तरीके से खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ा रही है, पेट्रोल-डीजल, तेल और रसोई गैस की कीमते तो अब सरकार के मूड के हिसाब से रातों-रात बढ़ रही है। इस अवसर पर पूर्व युवा जिलाध्यक्ष ने हांसी में हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्रोई का पुतला जलाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि कांग्रेस के किसी भी कार्यकत्र्ता ने दोबारा इस तरह लोकतंत्र के नियमों को ताक पर रखते हुए हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्रोई के खिलाफ कोई ओच्छी हरकत की तो उनकी पार्टी का एक-एक कार्यकत्र्ता सरकार को इंट का जवाब पत्थर से देगा। इस अवसर पर शहरी हलका प्रधान सुभाष रायल, ग्रामीण प्रधान राजेन्द्र खिलेरी, पूर्व प्रदेश सचिव ओमप्रकाश मोगा, राजेश चौधरी, सुरेन्द्र पाल जाजूदा, धर्मपाल शर्मा, बिंदीया बाजीगर, आर्थिक गोदारा, जोगीराम हड़़ोली, राम कुमार धारनिया, कृष्ण नैन, अरूण दुखी, धर्मपाल फौगाट, घमंडी लाल, हवा सिंह पेंटर, संदीप बिश्रोई, सज्जन भोडिय़ा, विरेन्द्र अरोड़ा, डॉ. जितेन्द्र चौधरी, बसंत रूखाया, दिनेश चौधरी, दवेन्द्र ढांड, पीके बोहरिया, अशोक डारा, सुधीर गोदारा, स्वरूप सिंह व जिला प्रैस प्रवक्ता सुरेश काकड़ सहित पार्टी के अनेक कार्यकत्र्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बेखौफ लुटेरे, फिर दो गाडिय़ां लूटी

फतेहाबाद/ प्रदीप शर्मा. क्षेत्र में 'हार्डकोरÓ अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है। 72 घंटों के छोटे से अंतराल में बेखौफ हुए लुटेरों ने लूट की तीन बड़ी वारदातों को अंजाम देकर दहशत का माहौल बना दिया है। बीते मंगलवार को रतिया में लुटेरों ने एक व्यक्ति की हत्या कर उससे 22 लाख की राशि लूट ली। वहीं बीती सायं रतिया के ही गांव बीराबदी क्षेत्र में लुटेरों ने एक बलेरो गाड़ी पर निशाना लगाकर गाड़ी सहित 18 हजार की नकदी लूट ली। वहीं आज प्रात: नेशनल हाइवे पर कुछ हथियारबंद लोगों ने पिस्तौल की नोक पर इनोवा को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने इनोवा मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एनआरआई अमरदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह कनाडा से आया था। वह बृहस्पतिवार की शाम को कनाडा से दिल्ली एयरपोर्ट पर परिवार सहित पहुंचा था। अमरदीप भटिंडा निवासी अपने दोस्त टेकचंद की टोयाटा इनोवा कार में सपरिवार सवार हो कर दिल्ली से भटिंडा जा रहा । इनोवा को गोरा सिंह नाम का युवक चला रहा था। शुक्रवार प्रात: 5 बजे के लगभग जब अमरदीप की इनोवा कार गांव बड़ोपल व धागड़ के बीच पहुंची तो पीछे से आई एक इनोवा कार ने अमरदीप की इनोवा कार को ओवरटेक किया और अमरदीप की इनोवा कार के आगे अपनी इनोवा अड़ा कर रोक ली और ओवरटेक करने वाले इनोवा से पांच युवक नीचे उतरे। सभी के हाथ में पिस्तौल थे। युवकों ने अमरदीप की इनोवा कार को घेर लिया और चालक गोरासिंह की कनपटी पर एक लुटेरे ने पिस्तौल सटा दी। इसके बादे लुटेरो ने अमरदीप के परिवार व चालक गोरा सिंह को इनोवा से नीचे उतारा। लुटेरे अमरदीप व चालक गोरा सिंह सहित इनोवा में सवार सभी लोगों के मोबाइल फोन, कार व उसमें रखा कीमती इलेक्ट्रानिक समान व डालर छीन कर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस टीम ने बाद में गांव बरसीन के पास लुटेरो द्वारा प्रयोग में लाई गई इनोवा कार को सड़क किनारे गड्डो में खड़े पाया। लुटेरो की कार में काफी संख्या में लुटेरो द्वारा प्रयोग किए जा रहे कपड़े पाए गए है। दूसरी तरफ पंजाब सीमा से सटे जिले के गांव बीराबदी के पास बीती रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर एक शराब ठेके से बोलेरो गाड़ी, 18 हजार नकदी व शराब की पेटियां लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार बीरांबदी के पास भगवानपुरा रोड पर बनाए गए देशी शराब ठेके पर रात करीब आठ बजे तीन नकाबपोश बदमाश पंजाब की तरफ से आकर ठेके में घुस गए। वहां उन्होंने ठेके के कारिंदे को घायल कर गल्ले में रखी 18 हजार की नगदी लूट ली। इतना ही नहीं लूटरों ने ठेके के बाहर खड़ी बोलेरों में करीब दस पेटियां देशी शराब रखकर गाड़ी सहित फरार हो गए। पुलिस ने आदमके निवासी अमृतपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में जब नागपुर चौकी इंचार्ज निरजंन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बोलेरो लूटने के मामले में वे छापामार कार्रवाई कर रहे हैं और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Tuesday, January 18, 2011

गोली मार कर हत्या 22 लाख की लूट

रतिया/देसराज बूटा. अपराध की दृष्टि से शांत माने जाने वाले जिले फतेहाबाद में क्राइम का ग्राफ पिछले कुछ समय से बढऩे लगा है। जिले में चौरी, डकैती व लूटमार की दिनदहाड़े होने वाल घटनाओं ने जिले में दहशत फैला दी है। आज गांव चिम्मो के पास 5-6 हथियारबंद लोगों ने दिनदहाड़े गोली मारकर लाखों रुपए लूट लिए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार ढाणी बबनपुर निवासी भीम सिंह ने बरोटा के पास चक्क अलीसेर में अपनी जमीन का सौदा किया था। आज दोपहर को वह अपने पुत्र गुरसेवक व जसबीर सिंह के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर रतिया बैंक में करीब 22 लाख रुपए जमा करवाने जा रहे थे। जब वे चिम्मो के पास रंगोई के पास पहुंचे तेा वहां पर पहले से मौजूद 5-6 हथियारबंद लोगों ने गाड़ी को रोककर रुपए लूट लिया। इतना ही नहीं हथियारबंद लोगों में से एक ने गोली चला दी, जो भीमसिंह को लगी। भीमङ्क्षसह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। भीमसिंह का पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल में लाया गया है। बताया जाता है इस मामले में पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया है।

खिलाडिय़ों के चयन में भारी अनियमितता

फतेहाबाद. एमएम कालेज में आज सुबह शुरू हुए स्पैट प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के चयन में भारी अनियमितताओं देखने को मिली। आलम यह रहा कि कई स्कूलों के पूरे के पूरे विद्यार्थियों की सूची गायब है। इस बारे में जिला खेल अधिकारी के पास भी कोई संतोषजनक जबाव नहीं था। खेल विभाग द्वारा लंबी दौड, छोटी दौड, लांग जंप व हाईजेम्प के माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। स्कूल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले खिलाडिय़ों को इस प्रतियोगिता में मौका दिया जाता है। 25 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 4600 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया जाना था, जिसमें कई विद्यार्थियों के नाम सूची से गायब मिले। अध्यापकों का आरोप था कि उनके विद्यार्थियों की सूची तो विभाग के पास भेजी गई थी, लेकिन यहां उनके नाम नहीं है। इतना ही नहीं यहां पर विद्यार्थियों का चयन सही तरीके से न करके उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। किरढान स्कूल के अध्यापक का आरोप है कि उन्होंने अपने स्कूल के 36 विद्यार्थियों की सूची भेजी थी, लेकिन जो सूची एमएम कालेज में लगाई गई है उसमें उनके स्कूल का एक भी विद्यार्थी नहीं है। इस बारे में जब जिला खेल अधिकारी मनीराम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह सूची पंचकुला से उनके पास भेजी गई है। किसी प्रकार की गलती रहने पर उनसे दोबारा संपर्क किया जाएगा।

अब हुडा में जमीन अधिग्रहण पर बिफरे किसान

फतेहाबाद/विकास मैहता. परमाणु संयत्र के विरोध में पिछले 156 दिनों से धरनारत गोरखपुर के किसानों का आंदोलन अभी थमा हीं नहीं था कि अब मताना, धांगड़, बरसीन, बस्ती भीवां व फतेहाबाद के अनेक किसानों ने हुडा सेक्टर 4, 5, 7 ए की भूमि अधिग्रहण के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे किसान कंवल चौधरी, आत्मप्रकाश मुंजाल, भीमसेन आनंद, हरभगवान, कृष्ण बडोपलिया, पूर्व सरपंच श्योकरण, हनुमान सिंह, पूर्व सरपंच देसराज आदि ने बताया कि हुड्डा विभाग ने सेक्टर 4, 5, 7 ए के लिए उनकी जमीन अधिग्रहण की थी। उन्होंने बताया कि यह जमीन शहर के समीप नेशनल हाइवे व चंडीगढ़ रोड पर है। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन उपजाऊ भी है। किसानों ने मांग की है कि उन्हें प्रति एकड़ कम से कम 3 करोड़ रुपए का मुआवजा, प्रति परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, ट्यूबवेल व ढाणियों का मुआवजा अलग से दिया जाए, जमीन पर लगी बागवानी का मुआवजा, जिस रेट पर विभाग हमसे जमीन ले रहा है, उसी कीमत पर एक-एक प्लाट जमीन धारकों को दिया जाए। किसानों ने इस बारे जिला उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।

ग्रांट वितरण को लेकर किया हंगामा

रतिया/गर्ग. पंचायती राज के तहत आई 8 लाख की ग्रांट को अपने चहेतों को दिए जाने का आरोप लगाते हुए दर्जनभर ब्लाक समिति सदस्यों ने बीडीपीओ कार्यालय पर जोरदार हंगामा किया। पंचायत समिति सदस्यों का आरोप था कि बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों व पंचायत समिति के चेयरमैन ने उक्त ग्रांट को तीन महीने पुरानी दिखाकर गुपचुप ढंग से वितरित कर दिया और पंचायत समिति सदस्यों से मनरेगा की बैठक बताकर उनसे गलत हस्ताक्षर करवा लिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच न की गई तो वे पंचायत समिति कार्यालय के आगे धरना देंगे और प्रदर्शन करेंगे। फिर भी दोषियों पर कार्रवाई न होने पर न्यायालय में याचिका डालेंगे। पंचायत समिति सदस्यों, परमजीत कौर, गुड्डी बाई, रामचंद्र अलीका, मूर्ति रानी, सुखविंद्र कौर, कृष्ण गोदारा, विजय रताखेड़ा, बिमला कलोठा व अन्यों ने आरोप लगाया कि पंचायतों को वितरित करने के लिए पंचायती राज योजना के तहत 8 लाख की ग्रांट पीआईआर के खाते में आई थी और वह बीडीपीओ भरतगिरी से इस ग्रांट को बैठक में बांटने के लिए कह रहे थे। लेकिन बीडीपीओ बार-बार उन्हें अगली बैठक में ग्रांट बांटने का आश्वासन दे रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अब उन्हें पता चला है कि बीडीपीओ व पंचायत समिति चेयरमैन ने कमीशनखोरी कर इस ग्रांट को शेखुपुर सोतर, लाली, पिलछियां, हड़ोली, लठेरा, हसंगा के सरपंचों को 25 अक्टूबर की बैठक दिखाकर वितरित कर दिया है। जबकि इस बैठक में ग्रांट बांटने संबंधी कोई बात हुई ही नहीं।

Saturday, January 15, 2011

झूठी निकली देह त्यागने की भविष्यवाणी, पाखंडी बाबा जेल भेजा

आदमपुर/रणधीर मताना. एक सप्ताह पूर्व अपनी देह त्यागने की झुठी भविष्यवाणी करना सदलपुर के बाबा पूरनदास को उस समय काफी महंगा पड़ा, जब आज तय समय पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया। सदलपुर गांव का यह 81 वर्षीय पाखंड़ी बाबा एक सप्ताह पूर्व 15 जनवरी को देह त्यागने की भविष्यवाणी करके रातोंरात आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया था। इसके चलते दिनरात आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों लोगों की भीड़ यहां जुटने लगी थी। मिली जानकारी के अनुसार सदलपुर निवासी पूरनदास ने एक सप्ताह पूर्व गांव के अपने शिष्य प्रेमदास को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हुए 15 जनवरी को सवा ग्यारह बजे देह छोडऩे की भविष्यवाणी की थी। इस भविष्यवाणी के कारण लोगों में काफी जिज्ञासा उत्पन्न हो गई और सैकड़ों लोग बाबा के पास आशीर्वाद आने लगे। देह त्यागने की भविष्याणी करने वाले बाबा पूरनदास का पूरा दिन भजन-कीर्तन में गुजरने लगा। इस बारे में बाबा का कहना था कि उसे 7 जनवरी को उसके गुरू मस्ताना ने समाधि अवस्था में आकर निर्देश दिए दिया कि वह अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करके इस संसाद को छोडऩे की तैयारी कर लें। बाबा की माने तो मस्ताना जी ने उन्हें 15 जनवरी को सवा ग्यारह बजे देह त्यागकर अपने साथ चलने को कहा। इस पर बाबा पूरनदास ने अपने शिष्य प्रेमदास को अपना उत्तराधिकारी घोषित करके देह त्यागने की भविष्यवाणी कर दी। देह त्यागने की भविष्यवाणी के चलते आज सुबह से ही सदलपुर में आसपास के क्षेत्र से काफी लोगों की भीड़ वहां एकत्रित होने लगी। जब इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली तो अधिकारियों में हडकंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत एक डाक्टरों की टीम पुलिस फोर्स के साथ सरदलपुर भेज दी, जहां पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि बाबा के खिलाफ 285, 295 व 309 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बाबा का चालान कर दिया गया है।

अग्रवाल वैश्य समाज देश का अभिन्न अंग: गर्ग

फतेहाबाद/विकास मैहता. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल शरण गर्ग अपने धन्यवादी दौरे के दौरान फतेहाबाद पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने सितंबर में हुए चुनावों में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री चुनने पर अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों का आभार जताया। अग्रवाल धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज देश का एक अहम अंग है। देश को स्वतंत्र कराने मेें भी सबसे अधिक अग्रवाल समाज के लोगों ने ही अपना बलिदान दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि अग्रोहा को जल्द रेलवे लाइन से जोड़ा जाए और प्रदेश में चलने वाली ट्रेन का नाम महाराजा अग्रसैन के नाम पर रखा जाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री गणेशी लाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुलभूषण गोयल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष देवीदयाल तायल, अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ, सिरसा लोकसभा अध्यक्ष सुभाष गर्ग, सतप्रकाश गुप्ता, राकेश बंसल, सोमनाथ जिंदल, तरसेम गर्ग, राजन गुप्ता, सतपाल जिंदल, विरेंद्र गर्ग, पुनीत बंसल, अमित गर्ग, प्रदेश प्रचार मंत्री सुशील बंसल सहित अनेक अग्रबंधू मौजूद थे।

प्रवासी पक्षियों की मौत का रहस्य बरकरार, ग्रामीण भयभीत

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. गांव मताना के जोहड़ में शुक्रवार सुबह मृत पाए गए करीब 150 प्रवासी पक्षियों की मौत का रहस्य अभी तक नहीं खुला है, जिसके कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। भले ही वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने इन पक्षियों की मौत का कारण ठंड लगना बताकर अपने कार्य से इतिश्री कर ली है, लेकिन ग्रामीणों को यह बात पच नहीं रही है, जिसके चलते वे आज भी अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए जोहड़ पर नहीं ले गए। इसके कारण हर रोज हजारों पशुओं के पानी पीने वाले जोहड़ पर आज भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी पक्षियों की मौत का कारण ठंड लगना बता रहे हैं, लेकिन पिछले चार दिनों में इतनी ठंड नहीं थी, जितनी जनवरी के प्रथम सप्ताह में रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इन पक्षियों की मौत का कारण जरूर कोई बीमारी रहा है, जिसके चलते बीते दिन से ही इस जोहड़ से प्रवासी पक्षी वापिस लौटने लगे हैं। इस बारे में जब वन्य विभाग के अधिकारी द्वारका प्रसाद से बातचीत की गई तो उन्होंने पक्षियों की मौत का कारण ठंक लगना बताया है। गौरतलब है कि बीते दिन गांव मताना में पशुओं के लिए बनाए गए एकमात्र जोहड़ में सैंकड़ों प्रवासी पक्षी मृत हालत में पाए गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुंरत पुलिस व वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को दी। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने नोरदन सोलर व नोरदन पिंटर सहित कई प्रजातियों के इन मृत पक्षियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गए।

Friday, January 14, 2011

नपा वाइस चेयरमैन के पुत्र पर जानलेवा हमला

रतिया/इंदौरा, खान. नगर पालिका के वाइस चेयरमैन जसपाल पाली के पुत्र पर गतरात्रि कुछ युवकों ने हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है व पुलिस को सूचना दे दी गई है। जसपाल पाली के पुत्र जसविंद्र सैनी ने बताया कि गत सायं वह मूंगफली लेने टोहाना चुुंगी पर गया था। जहां रतियानिवासी कुलविंद्र सिंह, ठेंगा, रिंपी, संजू व 10-12 अन्य युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसने आरोप लगाया कि कुलविंद्र ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसके साथी युवक उसे गोली चलाने के लिए उकसाने लगे। संयोग से पिस्तौल का ट्रिगर नहीं दबा, जिस पर कुलविंद्र ने पिस्तौल की बट से उसके सिर पर वार कर दिया। उसने बताया कि इस पर उक्त सभी युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। बाद में मौके पर कुछ लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गए। इस संबंध में जसविंद्र ने पुलिस में शिकायत दे दी है।

ट्रैक्टर चालक से हजारों की नगदी लूटी

फतेहाबाद/विकास मैहता. सिरसा रोड पर एक ट्रैक्टर चालक से गत रात्रि बुलेरो सवार लुटेरों ने हजारों रुपए की नगदी छीन ली और मारपीट कर फरार हो गए। इस बारे में हंस कॉलोनी कुलदीप ने बस स्टैंड चौकी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप ने कहा है कि वह चूरी मार्केट फतेहाबाद में ट्रैक्टर चलाता है। गत रात्रि वह राजपुरा पंजाब में चूरी बेचकर वापस लौटा और सिरसा रोड पर मांजू पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर में डीजल भरवाकर निकला तो एक सफेद रंग की बुलेरो में सवार करीब 10 युवकों ने उसे रोका और मारपीट शुरू कर दी। जब उसने युवकों का विरोध किया तो युवकों ने उसकी जेबों से 31 हजार 200 रुपए नकदी निकाल ली। ट्रैक्टर चालक ने इस बात की सूचना अपने साथियों को दी व अपने स्तर पर भी काफी खोजबीन की। आरोपियों के न मिलने पर आज सुबह ट्रैक्टर चालकों ने बस स्टैंड चौकी पुलिस को शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बताया जाता है कि यह मामला लेन-देन से जुड़ा हो सकता है।

जोहड़ में मृत मिले सैकड़ों प्रवासी पक्षी, हड़कंप

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. गांव मताना के जोहड़ में बीती रात करीब 150 प्रवासी पक्षियों की मौत होने का समाचार है। पशुओं के लिए बनाए गए इस एकमात्र जोहड़ में इतने पक्षियों की मौत होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व वन्य प्राणाी विभाग को दी। सूचना मिलने पर पुलिस व वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विभाग के कर्मचारियों ने मृत पक्षियों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है ताकि उनका पोस्टमार्टम करके मौत के कारणों का पता चल सके। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्रामीण सुनील कुमार जोहड़ के पास बने चबूतरे पर पक्षियों के लिए दाने डालने के लिए गया। वहां कुत्ते जोहड़ में हर साल बाहर से आने वाले पक्षियों को खा रहे थे। जब उसने जोहड़ में देखा तो तीन दर्जन से अधिक मरे हुए पक्षियों के शव पानी पर तैर रहे थे। उसने इसकी सूचना तुंरत ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस विभाग व वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस व वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी द्वारका प्रसाद व जयविंद्र मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि पक्षियों की मौत किसी बीमारी से हुई है, लेकिन इसका पता पक्षियों के शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद चलेगा। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं मिलती है तो पक्षियों का विसरा हिसार भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि ये पक्षी नोरदन सोलर व नोरदन पिंटर के अलावा जल में रहने वाले कई प्रजातियों के हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष सैंकड़ों की संख्या में प्रवासी पक्षी अक्तूबर-नवंबर महीने में यहां आते हैं और जनवरी के अंत में यहां से वापिस लौट जाते हैं।

Thursday, January 13, 2011

बीएड कॉलेज में मनाया लोहड़ी पर्व

फतेहाबाद. एम.एम. कालेज आफ एजुकेशन में आज लोहड़ी का पावन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मैनेजमेंट के सदस्यों, कॉलेज के सभी सदस्यों व सभी विद्यार्थियों ने लोहड़ी की पूजा की। लोहड़ी पूजा के बाद बीएड के विद्यार्थियों ने भंगड़ा डाल कर सभी का मन मोह लिया। इसके उपरांत कॉलेज प्राचार्या डा. ममता चौधरी ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के बैग का प्रयोग न करने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर एम.एम ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट के डायरेक्टर सुभाष शर्मा, कॉलेज मैनेजमेंट के सचिव विनोद मैहता एडवोकेट, उपप्रधान डा. आत्म प्रकाश मैहता, राजीव बतरा, डा. विनोद बतरा, आत्म प्रकाश बतरा, द ट्रिब्यून के सिरसा स्टाफ रिपोर्टर सुशील मानव, वरिष्ठ पत्रकार सुनील सचदेवा, एम.एम. डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. डी के कौशिक, एम एम पोलिटैक्नीक के प्राचार्य एम.एस. कोमल सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

बार-बार तिथियां बदल रहा कुवि, विद्यार्थी परेशान

रणधीर मताना
फतेहाबाद. कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा बीए व बीएससी की परिक्षाओं की तिथि बार-बार बदलने का सिलसिला रुकता नजर नहीं आ रहा है, जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। पिछले वर्ष के अंत व इस वर्ष की शुरूआत में विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाओं की तिथि बदली गई थी। अब बीते दिन विश्वविद्यालय द्वारा फिर से परीक्षाओं की तिथि बदलने के लिए पत्र जारी किया है। इस पत्र के मुताबिक बीए, बीएससी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा नं.6 एनवायरमेंटल साइंस की परीक्षा पहले 27 दिसंबर को होनी थी, अब यह 20 जनवरी को होगी। 4 जनवरी को होने वाली कंप्यूटर एप्लीकेशन नंबर एक की परीक्षा अब 22 जनवरी के बजाए 23 जनवरी को होगी। बीए आनर्स प्रथम सेमेस्टर पालटिकल साइंस की 30 दिसंबर को होने वाली परीक्षा कल 14 जनवरी को होगी। एम काम तृतीय सेमेस्टर के पेपर नं 323 सर्विस मार्केटिंग की परीक्षा 14 जनवरी के बजाए अब 19 जनवरी को होगी। एम पीएड तृतीय सेमेस्टर पेपर नं 6 सुपरविजन एन फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा 16 जनवरी को, एमबीए आनर्स तृतीय सेमेस्टर के पेपर 312 मार्केटिंग रिसर्ज का 14 जनवरी को होने वाली परीक्षा 15 जनवरी को, एमबीए तृतीय सेमेस्टर के पेपर 306 व 302 इंटरनेशनल लाजिस्टिक व मैनेजमेंट का पेपर 22 जनवरी के बजाए 29 को होगा।, एमबीए आनर्स प्रथम सेमेस्टर के पेपर 107 फंडा मेंटल आफ कंप्यूटर ओल्ड सिलेबस 14 जनवरी के बजाए 20 जनवरी को होगा। इससे पूर्व यह परीक्षा 16 जनवरी को समाप्त होनी थी, लेकिन बार-बार तिथि बदले जाने के कारण जनवरी के अंत तक समाप्त होगी।

अरोड़वंशियों का इतिहास गौरवमयी : गिल्लांखेड़ा

फतेहाबाद/विकास. हिंदुस्तान के बंटवारे के समय अरोड़वंश समाज के लोगों ने सब-कुछ खोकर भी हिम्मत ना हारते हुए भारत में आकर अपना वर्चस्व स्थापित किया और एक गौरवमयी इतिहास लिखा। यह बात मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा ने बुधवार शाम अरोड़वंश धर्मशाला में अरोड़वंश महासभा फतेहाबाद द्वारा आयोजित लोहड़ी एवं भजन संध्या कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर बोलते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरोड़वंश महासभा फतेहाबाद के प्रधान मदनमोहन ग्रोवर ने की जबकि मंच संचालन नंदकिशोर सेठी व डा.गुलशन सेठी ने किया। महासभा के सरंक्षक स.नरोत्तम सिंह ग्रोवर, धर्मपाल सचदेवा व मास्टर मथरा दास को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इनके अलावा अरोड़वंश समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्रीय अरोड़वंश महासभा के उपाध्यक्ष सतपाल मानकटाला, पूर्व पार्षद अजीत सेठी, प्रमुख समाजसेवी अश्विनी बठला, नगरपरिषद प्रधान विरेंद्र नारंग, प्रमुख समाजसेवी टेकचंद सेठी व पार्षद देवेंद्र ग्रोवर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। मुख्यातिथि प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा ने कहा कि अरोड़वंश समाज के लोगों ने भारत के लोगों के जीवनस्तर को ऊंचा करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज के लोग सामाजिक कार्यों, शिक्षा क्षेत्र व बिजनेस में अच्छा काम कर रहे हैं। मुख्य संसदीय सचिव ने सभी को लोहड़ी पर्व व नये साल की शुभकामनाएं दी और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले अरोड़वंश समाज के लोगों को सम्मानि भी किया। इस मौके पर राधेश्याम बजाज, गुलबहार सिंह एडवोकेट, अश्विनी बठला, गुरमीत सिंह, स.जगदीप सिंह ग्रोवर, राजमोहर सिंह सचदेवा, कवि मोंंगा, शम्मी मोंगा, आजाद सचदेवा, गुलाब सिंह मोंगा, आशु सचदेवा, आशु ग्रोवर, नरेश गिरधर, सतीश ग्रोवर, टोहाना, सोहन ग्रोवर, सचिन सेठी, गुरबख्श मोंगा, शंटी मोंगा, विनोद कक्कड़, प्रकाश ग्रोवर, गुलशन अरोड़ा, महेंद्र सिंह अरोड़ा, नरेश मलिक, राजकुमार कुक्कड़, रमेश मोंगा, अभिषेक सेठी, हरमीत सिंह गोवर, सरदार गुरबचन सिंह मोंगा, हरबंस लाल सेठी, महेंद्र सिंह अरोड़ा, भगवंत सचदेवा, कालूराम फुटेला, विजय मोंगा, औमप्रकाश सचेदवा, राजीव मक्कड़, पवन मोंगा, अशोक मोंगा, रमेश कसरीजा, राजकुमार सचदेवा, डा.गुलशन सेठी, मोहरीराम ग्रोवर, सतपाल अरोड़ा, सतपाल गिल्होत्रा, सतपाल कुक्कड़, शशि भूषण कुक्कड़, आत्माराम अरोड़ा, कृष्ण कुक्कड़, हजारी नरूला, बलविंद्र कुक्कड़, रामलाल सेठी, रमन तेहरिया, नीरज सेठी, लवली गिरधर, महेंद्र सिंह ग्रोवर, तरसेम मोंगा, गुरबख्श मोंगा, नीरज सचदेवा, प्रेम सेठी, नरेश सचदेवा, नरेश मलिक, अजीत सेठी, सुखवंत अरोड़ा, नंदी ग्रोवर,औमप्रकाश फुटेला, कालु गांंधी,औमप्रकाश ग्रोवर, केवल कृष्ण अरोड़ा, अमर सेठी, प्रवीण सेठी, मुकुंदी मोंगा, जगदीश मोंगा सहित काफी संख्या में अरोड़वंश समाज के लोग उपस्थित थे। पार्किंग के लिए अनेक सीपीएस सहित अनेक लोगों ने दान दिया। जिनमें श्री गिल्लांखेड़ा ने एक लाख, एक हजार, बच्चन लाल गिरधर (लवली स्वीटस वाले) ने एक लाख, एक हजार, सतपाल मानकटाला ने 51 हजार, रमेश अरोड़ा ने 51 हजार, देसराज मोंगा व सतपाल मोंगा (पैट्रोल पम्प वाले) ने 31 हजार कवि मोंगा एंड ब्रदर्स, राज मोंगा, गुलशन मोंगा, गुरमीत सिंह एंड ब्रदर्स ने 31- 31 हजार, लक्ष्मण नरूला, स.गुरशरण सिंह मोंगा, जगदीश मोंगा (एसबीआई), राजीव व मार्शल सेठी, अश्विनी बठला, सिरसा, बाबूलाल फुटेला, सिरसा श्याम बजाज, सिरसा ने 21-21 हजार, मथरा दास खुराना ने 11 हजार, देवेंद्र ग्रोवर, पार्षद रतिया ने 51 सौ, नगर परिषद चेयरमैन विरेंद्र नारंग ने 5100 रुपए दान दिए।

कालेज प्रोफेसर तैयार करेंगे दसवीं परीक्षा का प्रश्न पत्र

मताना
फतेहाबाद. प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को शिक्षित करने का दावा करने वाले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी का अपने स्कूल अध्यापकों से विश्वास उठ गया है, तभी तो बोर्ड द्वारा दसवीं व बाहरवीं कक्षा की परीक्षा के प्रश्न पत्र अपने अध्यापकों के बजाए कालेज के प्रोफेसरों से तैयार करवाने की योजना तैयार की है। इसके लिए विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कालेजों को पत्र जारी किया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब स्कूल स्तर के प्रश्न पत्र कालेज के प्रोफेसरों द्वारा तैयार किए जाएंगे। विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक दसवीं कक्षा के 16 व बारहवीं कक्षा के 36 विषयों की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र कालेज के ऐसे प्रोफेसरों से तैयार करवाया जाएगा, जो कम से कम 10 साल का अनुभव रखते हों। इससे पूर्व सेकेडरी की परीक्षा के लिए मास्टर व सीनियर सैकेंडरी परीक्षा के लिए लेक्चरर प्रश्न पत्र तैयार करते थे। भले ही विभाग द्वारा शिक्षा में सुधार व पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया गया हो, लेकिन इसके कारण असमजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अब कालेज के प्रोफेसर जो प्रश्न पत्र तैयार करेंगे, वह कालेज स्तर का होगा, जो छात्र-छात्राओं को कठिन लगेगा और इससे परीक्षा परिणाम पर असर पडऩ की संभावना है। ग्रेड का फर्क होने से प्रोफेसरों द्वारा मास्टर व लेक्चरर के लिए निर्धारित फीस में प्रश्न पत्र भी तैयार नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही मास्टर व लेक्चरर वर्ग में इसको लेकर रोष उत्पन्न होने लगा है। अब भिवानी बोर्ड का यह फैसला कितना कारगर होता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा, क्योंकि भिवानी बोर्ड द्वारा कुछ समय पहले परीक्षा के दौरान फ्लाइंग में कालेज प्रोफेसरों की नियुक्ति का फैसला भी अध्यापकों के रोष के चलते मात्र एक वर्ष में ही वापिस लेना पड़ा था।

Tuesday, January 11, 2011

नए साल में घणी लाडो पधारी म्हारे शहर जी

फतेहाबाद/रमेश जोइया. हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग के रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु के तहत कार्य करने वाले रजिस्ट्रेशन यूनिट नगर परिषद में नए साल के जन्म रजिस्ट्रेशन आंकड़ों को देखकर लगता है कि लड़कियों के जन्मदर की फिजा बदल रही है। रजिस्ट्रेशन यूनिट से मिले आंकड़ों के अनुसार नए साल जनवरी माह की 10 तारीख तक जन्म के मामले में लड़कियों ने लड़के के मुकाबले बाजी मार ली है। इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन यूनियन ने जन्म के कुल 73 मामले दर्ज किए हैं, जिसके मुताबिक 40 लड़कियों के जन्म संबंधी रिकार्ड उनके माता-पिता ने दर्ज कराए हैं, जबकि 33 लड़कों के जन्म रिकार्ड इस दौरान दर्ज किए गए हैं। इससे लगता है कि लोगों में लड़का-लड़की के बराबरी की भावना में काफी बढ़ोतरी हुई है। रजिस्ट्रेशन यूनिट ने बीते साल दिसंबर माह में कुल 391 जन्म रिकार्ड दर्ज हुए थे, जिसमें 197 लड़के व 194 लड़कियों के थे। काबिलेजिक्र है कि स्वास्थ्य विभाग के रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1969 के तहत जन्म रिकार्ड दर्ज किए जाते हैं।

सुंडी खा गई 40 हजार क्विंटल सफेद सोना

रणधीर मताना
फतेहाबाद. पिछले चार साल से लगातार प्रदेश में सफेद सोने के उत्पादन में नंबर वन रहकर रिकार्ड बनाने वाले जिले फतेहाबाद शायद इस बार यह परचम नहीं लहरा पायगा, क्योंकि अगस्त, सितम्बर में कपास फसल पर धावा बोलने वाली सुंडी करीब 40 हजार क्विंटल सफेद सोना चट कर गई। इसके साथ ही बाढ़, घटिया बीज व अन्य बीमारियों ने खरीफ की मुख्य फसलों के उत्पादन को भी काफी प्रभावित किया। बाढ़ के कारण धान व कपास की फसल कम हुई है, जबकि ग्वार, बाजरा व तिलहन की बिजाई अधिक होने से उनका उत्पादन अधिक हुआ है। पिछले वर्ष जहां कपास का उत्पादन एक लाख 86 हजार 319 क्विंटल था, वहीं इस बार 40 हजार 936 क्विंटल कम एक लाख 45 हजार 674 क्विंटल उत्पादन हुआ। इसी तरह से धान का उत्पादन भी पिछले वर्ष 8लाख 49हजार 319 क्विंटल था, वहीं इस बार 60 हजार 111 क्विंटल कम 7 लाख 89 हजार 208 क्विंटल का उत्पादन हुआ। तिलहन का इस वर्ष उत्पादन 3334 क्विंटल बढ़कर 11 हजार 744 क्विंटल, ग्वार का उत्पादन 5024 क्विंटल बढ़कर 16हजार 202क्विंटल, बाजरा 1338 क्विंटल बढ़कर 2007 क्विंट व मुंगफली का उत्पादन 88 क्विंटल बढ़कर 1562 क्विंटल हुआ है।

रुपयों का बैग छीनकर भागता बालक काबू

टोहाना/गर्ग. पंजाब नेशनल बैंक में आज लोगों ने एक बालक को नोटों से भरा बैग छीनते हुए रंगेहाथों काबू किया। जानकारी के अनुसार नगर परिषद का एक पूर्व कर्मी बेंक में रुपए निकलवाने गया था। जब वह बैग लेकर बाहर आया तो वहां मौजूद एक बालक ने उसके कपड़ों पर अपने मुंह में भरा बिस्कुट का घोल उड़ेल दिया और उससे बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे तुरंत काबू कर लिया।

लॉटरी के नाम पर ठगी, मामला दर्ज

फतेहाबाद/विकास मैहता. रतिया पुलिस ने अलालवास निवासी संजय की शिकायत पर बलियाला निवासी दो महिलाओं सहित छह लोगों पर धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लालवास निवासी संयज ने कहा है कि बलियाला निवासी प्रवीण, नरेंद्र, कपूरचंद, बिमला देवी, देवकी व सतपाल ने एक फर्जी कंपनी बनाकर लॉटरी के नाम पर उससे लाखों रुपए की ठगी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 406, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दुकानदारों ने किया रोड जाम

टोहाना/गर्ग. काफी समय से सीवरेज ओवरफलो होने से त्रस्त दुकानदारों का आज गुस्सा फूट पड़ा और रुष्ट दुकानदारों ने चंडीगढ़ रोड पर सावण सिनेमा के बाहर जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम के कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई थीं। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद भी दुकानदारों ने जाम नहीं खोला। पूर्व पालिका प्रधान हुकमचंद सैनी, पार्षद राजपाल सैनी ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से चंडीगढ़ रोड पर सीवरेज ओवरफलो हो रहा है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी समस्या काफी पुरानी है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे है। सीवरेज का पानी सड़कों पर रहने से उनका कारोबार ठप हो गया है। जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी गंगा राम, शहर थाना प्रभारी शिवकुमार, नायब तहसीलदार रोशन लाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। लेकिन नहीं माने। बाद में दुकानदारों की फोन पर डीसी से भी बात कराई गई, लेकिन दुकानदार तुरंत उनकी समस्या हल करने की मांग पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक लोगों ने जाम नहीं खोला था।

लूट या जुआ ?

भट्टूकलां/नायक. बीती रात लाखों रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है हालांकि इस संदर्भ में अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। बताया जाता है कि भट्टूकलां के नजदीक एक ढाणी में कुछ नकाबापोश लूटेरों ने वहां बैठे कुछ लोगों को बंधक बना उनसे लाखों रुपए लूटे लिए। थाना भट्टूकलां पुलिस को दी शिकायत में राधेराम ने बताया कि होने वाले वह पैक्स चुनावों में बतौर उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। जिसके चलते वह और उसके समर्थक बीती रात उसकी ढाणी में जुटे थे। उसने बताया कि बीती रात कुछ लोग उसकी ढाणी में आ गए। उन लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर लाखों रुपए लूट लिए और फरार हो गए। जब इस बारे में भट्टू थाना प्रभारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह की शिकायत तो आई है, लेकिन कितनी लूट हुई है, इस बारे में वे जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। उधर अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इस ढाणी में अकसर जुआ खेला जाता है, बीती रात भी जुआ खेला जा रहा था। रात्रि लगभग डेढ़ बजे पुलिस के आने की अफवाह फैलाकर 4-5 नकाबपोश लोगों ने जुआ खेल रहे लोगों को बंधक बनाकर पीटा और उनसे लाखों रुपए की राशि छीनकर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक डीएसपी मुख्यालय ओमवीर सिंह व भट्टू थाना प्रभारी छानबीन में जुटे हुए थे।

Monday, January 10, 2011

सीपीएस ने रखी लायंस हाल की आधारशिला

फतेहाबाद. लायंस क्लब फतेहाबाद द्वारा लायंस भवन में लोहड़ी पर्व का आयोजन किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा थे, जबकि अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रधान रोहताश साहू ने की। विजय चौधरी, नगर परिषद प्रधान विरेन्द्र नारंग, गुलबहार सिंह, कैलाश बतरा, राकेश बंसल, डा. रविकांत दावड़ा, पंचायत समिति चेयरमैन हरंजट सिंह, सतपाल अरोड़ा, कुशल चराईपोत्रा समारोह के विशिष्ट अतिथि थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. विनोद बतरा, सिरसा लोकसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आनंदवीर गिलाखेड़ा, डा. एमएम सदर, राजकुमार जिंदल, रमेश सचदेवा, एमएम मलिक, रमेश रहेजा, प्र्रवीण चराईपोत्रा,सीपी बतरा, किट्टी बतरा, सुर्दशन बतरा, सुभाष गर्ग, सीए जेपी गोयल, सुशील ङ्क्षसंगला, मक्खन जिंदल, हंसराज कटारिया, डा. आत्मप्रकाश मैहता, एडवोकेट विनोद मैहता, कर्नल एचएस संधू, हरीश खुराना, नप वाइस चेयरमैन सुनील बंसल, पार्षद राजू मुंजाल, वजीर जाखड़, सुरेन्द्र मिढा, चंद्र मैहता भी मौजूद थे। सीपीएस ने नए हाल की आधाशिला रखी व स्वैच्छिक कोष से लायंस क्लब को सवा लाख रूपये देने की घोषणा की। समारोह में दि ट्रिब्यून के स्टाफ रिपोर्टर सुशील मानव ने सीपीएस से लायंस हेल्थ मंदिर में हरियाणा सरकार की ओर से एक जिम स्थापित करवाने की मांग रखी। वरिष्ठ पत्रकार सुनील सचदेवा ने कहा कि लायंस हेल्थ मंदिर में जुटाई जाने वाली सुविधाओं शहर के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढेगी। उन्होंने सीपीएस से पूर्ण सहयोग का अनुरोध किया। लायंस क्लब के प्रधान अशोक बतरा व सदस्यों ने अतिथिगणों को स्मृति चिह्न भेंट किए। समारोह के अंत में पत्रकार सुशील मानव, बलवान शर्मा, संयम जैन, अमीर मदान, सुरेन्द्र कटारिया, मुकेश देवगण, नरेन्द्र मदान, सुशील बंसल, मुकेश नारंग, सुरेश भट्टी, राजेश कुमार, भरत नारंग, डीपीआरओ साहबराम गोदारा, राजेन्द्र शर्मा, लोक सम्पर्क कर्मी फूल कुमार को मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कंपनी बनाकर लाखों की ठगी

फतेहाबाद$/रणधीर मताना. लोगों को ठगने के लिए ठगों ने अब हाईटैक तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत कुछ लोगों द्वारा उपभोक्ताओं को अधिक ब्याज देने का वायदा करके फर्जी कंपनिया तैयार की जाती है और लाखों रुपए हड़प लिए जाते हैं। ऐसा ही मामला रतिया में सामने आया है, जहां उपभोक्ताओं ने कुछ लोगों पर करीब 15 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत आज उन्होंने लिखित में पुलिस कप्तान से की है। आज एसपी से मिलने पहुंची रतिया के वार्ड न.6 निवासी बलजीत कौर पुत्री स. महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने एक फर्जी कंपनी बनाकर उससे 9 लाख रुपए ले लिए, लेकिन रुपए वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी तरह से अनूप सिंह से साढ़े तीन लाख व सोहन अलावलवास से 50 हजार, अशोक कुमार बलियाला से एक लाख व दिनेश कुमार से 50 हजार रुपए हड़पने का आरोप है। अनूप सिह का कहना है कि उन्हें 1500 रुपए प्रतिदिन देने के लिए कहा गया था। एक महीने तक तो उन्होंने रुपए दिए गए, लेकिन बाद में फोन पर मैसेज भी बंद हो गए और पैसे देने से आनाकानी करने लगे।

मजदूर द्वारा आत्मदाह

टोहाना/गर्ग. निकटवर्ती गांव रत्ताखेड़ा में एक युवा मजदूर ने अपने शरीर पर तेल छिड़कर कर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। तेईस वर्षीय मक्खन पुत्र हरंबस नामक युवक मनरेगा के तहत मजदूरी का कार्य करता था। आर्थिक तंगी के चलते उसने रविवार को देर रात्रि रसोई में मिट्टी के तेल को अपने शरीर पर छिड़ककर आग लगा ली। आग से झुलसे मक्खन सिंह के चिल्लाने पर उसके परिजन उठ गए तथा आग बुझाई। लेकिन जब तक मक्खन बुरी तरह से झुलस चुका था। उसे तुरंत गांववासियों के सहयोग से टोहाना के सामान्य अस्पताल में पहुंॅचाया। जहां उसने एक घंटे के बाद प्राण त्याग दिया।

लाखों के आभूषण चोरी

भट्टूकलां/सुरेश. कंपकपा देने वाली कड़ाके की ठंड व रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बीती रात चोरों ने बस स्टैंड के नजदीक एक झुग्गी में सेंध लगाकर लाखों रुपए का सोना व हजारों रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस बारे में बिल्डिंग में लेंटर लगाने वाले जिलेसिंह द्वारा पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में जिले सिंह ने बताया कि वह और उसका परिवार बिल्डिंगों के लेंटर लगाने का काम करते हैं। उसने बताया कि बीती रात वह अपनी झुग्गी में परिवार के साथ सोए हुए थे। जब सुबह उठे तो उसकी झुग्गी में रखी ट्रंक गायब थी और झुग्गी को पीछे से तोड़ा गया था। उसने बताया कि ट्रंक में करीब पांच किलो चांदी, पांच तोले सोना व 60 हजार की नगदी सहित अन्य कीमती सामान था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में भट्टू एसएचओ का कहना है कि चोरी की जांच की जा रही है।

Saturday, January 8, 2011

डेरा प्रेमियों ने लगाया जाम, तनाव

सिरसा. डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संत गुरमीत सिंह राम रहिम की कोर्ट में नियमित पेशी से आक्रोशित डेरा प्रेमियों ने आज बरनाला रोड जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे डेराप्रेमियों का कहना है कि बाबा की इस तरह कोर्ट में नियमित पेशी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर दस हजार से अधिक श्रद्धालु इक_े थे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी कोर्ट में पेशी रहेगी, वे रोड जाम रखेंगे। आज डेरा बाबा की करीब डेढ़ बजे कोर्ट में पेशी हुई, जो दोपहर बाद तक जारी थी। किसी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े बंदोबस्त किए गए थे। कोर्ट परिसर के बाहर तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

पाखंडी बाबाओं से बचो और सिख संगत से जुड़ो :दादू

टोहाना/गर्ग. आज के दौर में पाखंडी बाबाओ से बचकर रहना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को सिक्ख संगत के साथ जुडऩा चाहिए। यह बात चांदपुरा गुरूद्वारे के बाहर बनाए गए शैड का उद्घाटन करने के बाद सिख संत बलजीत सिंह दादू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वे आज यहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे। इस मौके पर किसी तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार चांदपुरा गुरूद्वारा में आज एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन था। सिख संत बलजीत सिंह दादू करीब साढ़े 11 बजे इस कार्यक्रम में पहुंचे और यहां पर शैड का उद्घाटन किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। इसके बाद चांदपुरा से नगर कीर्तन निकाला गया जो कई स्थानों से होता हुआ वापिस चांदपुरा पहुंचा। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिसार रेंज से 15 रिजर्व पुलिस कंपनिया के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। कार्यक्रम शांतिप्रिय ढ़ंग से संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन से राहत की सांस ली है। इस मौके पर डीसी विजय दहिया, एसडीएम डा. जयकिशन आभीर व तीनो डीएसपी सहित अनेक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए थे।

गैस गीजर ने ली दंपत्ति की जान

रतिया/इंदौरा, खान. आज सुबह अरोड़ा कालोनी में किराए पर रहने वाले बरवाला निवासी देवेंद्र सिंह व उसकी पत्नी की बाथरूम में गैस गीजर की जहरीली गैस से मौत होने का समाचार है। बताया जाता है कि दंपति सुबह-सुबह नहा रहे थे और अचानक गैस गीजर की गैस से बेहोश हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन मृतकों के शव को पोस्टमार्टम करवाए बिना अपने साथ बरवाला ले गए। मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र सिंह अपनी पत्नी व एक नौ वर्षीय बेटी के साथ पिछले करीब चार साल से अरोड़ा कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। वह अपने लड़की को पढ़ाने के लिए रतिया आए हुए थे और खेतीबाड़ी का काम करते थे। आज सुबह नौ बजे जब उसकी लड़की ने उठकर अपनी मां को आवाज दी तो उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद लड़की ने मां-बाप को कमरों में तलाश किया तो उसे कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जब उसने बाथरूम का दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था। उसने इसकी सूचना तुंरत अहरवां निवासी अपने रिश्तेदारों को दी। रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़ा तो उसमें देवेंद्र सिंह व उसकी पत्नी कुलदीप कौर मृत हालत पाए गए। उन्होंने इसकी सूचना तुंंरत बरवाला में अपने परिजों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम करवाए अपने साथ ले गए। भले ही मौत का कारण गैस गीजर से निकलने वाली जहरीली गैस बताई जा रही हो, लेकिन दोनों का एक साथ सर्द मौसम में बाथरूम में नहाने की बात पच नहीं रही है और इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर है।

Friday, January 7, 2011

आईटीआई में शीत अवकाश नहीं, छात्र डीसी से मिले

फतेहाबाद. प्रदेश सरकार द्वारा सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित होने के बावजूद आईटीआई कालेज भोडिय़ाखेड़ा में अवकाश न होने से रोषित विद्याथी डीसी विजय सिंह दहिया से मिले और ज्ञापन सौंपा। डीसी को दिए ज्ञापन में रमेश कुमार,सुरेश, संदीप, सतपाल, राजकुमार, राहुल, सुरेंद्र, रामपाल व दिलावर सिंह ने बताया कि सभी निजी व सरकारी स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन आईटीआई में कोई अवकाश घोषित नहीं हुआ है। इसके कारण उन्हें सर्दी में भी कालेज आना पड़ता है। इस मौके पर डीसी ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का हल किया जाएगा।

जिले के तीन युवा गृहस्थ जीवन त्याग बनेंगे जैन मुनि

फतेहाबाद. फतेहाबाद के इतिहास में पहली बार तीन युवा अपना गृहस्थ जीवन त्याग जैन संत बनने जा रहे हैं। फतेहाबाद निवासी संदीप जैन, आशीष जैन व हांसपुर(रतिया) निवासी दीपक जैन ने जैन मुनि बनने का निर्णय लिया है। वे 9 फरवरी को सोनीपत में विधिवत रूप से एक भव्य समारोह में दीक्षा लेकर जैन मुनि बनेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे 10 वर्ष पूर्व संदीप जैन के चचेरे भाई वरुण मुनि भी दिल्ली में जैन मुनि बन चुके हैं। इनके परिवार से ही एक युवती लगभग 200 वर्ष पूर्व दीक्षा ग्रहण कर जैन साध्वी बनी थीं। इनका संबंध जैन धर्म के श्वेतांबर पंथ से है।

गोरखपुर के किसान बोले, हम देंगे संयंत्र के लिए जमीन

फतेहाबाद/विकास मैहता. गांव गोरखपुर के दर्जनों किसान आज डीसी व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा से मिले और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नवगठित गोरखपुर परमाणु संयंत्र लगाओ कमेटी के प्रधान रामफल सिवाच के नेतृत्व में लगभग तीन दर्जन किसानों ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि गांव के करीब 900 एकड़ जमीन के मालिक किसान परमाणु संंयंत्र को गांव में लगाने के हक में है। उन्होंने ज्ञापन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि गोरखपुर के किसान देशहित व विकास को मद्देनजर रखते हुए आपकी कार्यशैली से खुश होकर जमीन देने को तैयार हैं। किसानों ने मांग की कि जल्द से जल्द उनकी जमीन पर सेक्शन छह व 9 लगाया जाए, ताकि परमाणु संयंत्र का कार्य शुरू हो सके। इस मौके पर कमेटी उपप्रधान राजवीर, सचिव अनिल नैन, ईश्वर, सह सचिव सुरजीत शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य रिछपाल, बलजीत, ओमप्रकाश, नरेंद्र, रोहताश, महेंद्र, विजेंद्र सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे। कमेटी सदस्यों का कहना है कि गोरखपुर के अधिकतर किसान जमीन देने के हक में हैं और कुछेक किसान विपक्ष के इशारों पर भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। कमेटी सदस्यों ने बताया कि 900 एकड़ जमीन के मालिक किसान अपनी जमीन देने को तैयार हैं, वहंी कुम्हारिया रोड पर जो 600 एकड़ जमीन अधिग्रहण निशानदेही में नहीं आ रही, उसके मालिक अपनी जमीन देने को तैयार है।

हरियाणा में नई कमेटी की मांग करने वाले सरकार के एजेंट: मक्कड़

टोहाना/गर्ग. हरियाणा में नई कमेटी की मांग करने वाले सरकार के एजेंट हैं, क्योंकि प्रदेश का सिक्ख समुदाय कमेटी के साथ है। यह बात शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. अवतार सिंह मक्कड़ ने दशमेश पब्लिक स्कूल की आधारशिला रखने के उपरांत पत्रकारो से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अलग कमेटी की मांग करना गलत है। इससे पूर्व उन्होंने 15 एकड़ में बनने वाले दशमेश पब्लिक स्कूल की आधारशिला रखी। तीन करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्कूल के लिए एक करोड़ रूपए की ग्रांट जारी की गई है। सीबीएसई से संबंधित दशमेश स्कूल में सीनियर सैकेंडरी स्कूल तक की कक्षाएं लगेगी। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान नृपजीत सिंह विर्क, रामपाल ङ्क्षसह बैनीवाल, बलदेव सिंह खालसा, जोगेंद्र सिंह अहरवां, सुखवीर सिंह, सुरजीतसिंह, शरणजीत ङ्क्षसह, भूपेंद्र ङ्क्षसह, किरपाल ङ्क्षसह, भरपूर सिंह, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थि थे।

सिरसा में जुटे हजारों प्रेमी, तनाव

सिरसा. डेरा मुखी के खिलाफ सीबीआई अदालत में चल रहे मामलों में नियमित सुनवाई के विरोध में आज यहां हजारों डेरा प्रेमी न्यायिक परिसर के बाहर इकट्ठे हो गए। जिससे तनाव की स्थिति बनी रही। वहीं जिला प्रशासन ने भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे थे। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र गुप्ता स्वयं हालात पर नजर रखे हुए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर छत्रपति, रणजीत सिंह हत्याकांड व यौण शोषण मामले में पिछले तीन दिनों से नियमित सुनवाई चल रही है। जिस कारण डेरा मुखी को रोजाना कोर्ट में उपस्थित होना पड़ता है। डेरा प्रेमियों का कहना है कि संत गुरमीत राम रहीम सिंह को रोजाना अदालत में न बुलाया जाए। रोजाना बुलाए जाने से डेरा प्रेमियों में काफी रोष है। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के गद्दनशीन संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा पर अंबाला की विशेष सीबीआई अदालत में उक्त तीनों केस विचाराधीन है। अदालत में ये मामले 5 अक्तूबर 2007 से चल रहे हैं, लेकिन तीनों ही मामलों में अब तक गवाहियां ही पूरी नहीं हुई और लगातार ये मामले लंबा खिंचते जा रहे हैं। जिस पर गत दिनों हाईकोर्ट ने इन मामलों को जल्द निपटाने के लिए सीबीआई कोर्ट को आदेश दिए थे।

Thursday, January 6, 2011

पौने 13 लाख से होगा खेल कार्यालय का कायाकल्प

फतेहाबाद/रणधीर मताना. जिला बनने के बाद उपेक्षाओं का शिकार रहे भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम में बने खेल विभाग कार्यालय के अब दिन फिरने वाले हैं। खेल स्टेडियम में चेंजिग रूम में बनाए गए खेल कार्यालय को अब पौने 13 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन में शिफ्ट करने की योजना है। इस प्रशासनिक भवन का काम तेज गति से चल रहा है और इस महीने के अंत तक इसके पूरे होने की संभावना है। 12 लाख 74 हजार रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रशासनिक भवन में एक बड़ा हाल, दो बड़े कमरे, तीन छोटे कमरों के अलावा खिलाडिय़ों व दर्शकों के बैठने के लिए बड़ा चबूतरा बनाया जाएगा। इसके साथ ही विभाग की योजना चेजिंग रूम के साथ मल्टीपर्पज हाल बनाने की है, जिसकी मांग प्रदेश सरकार के पास भेजी गई। मौजूदा समय में खेल विभाग का कार्यालय पिछले कई सालों से स्टेडियम में बनाए गए एकमात्र चेजिंग रूम में चल रहा है, जहां कमरों के अभाव में कर्मचारियों को गैलरी में बैठकर कार्य करना पड़ता है।

जन-जन तक पहुंचाएं योजनाएं: गिल्लांखेड़ा

फतेहाबाद. प्रदेश सरकार के छ: वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को पार्टी के कार्यकत्र्ता आमजन तक पंहुचाएं ताकि वे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। यह बात सिरसा संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आंनदवीर गिलाखेड़ा ने स्थानीय विश्राम गृह में हरियाणा विकास संदेश यात्रा रथ को रवाना करने के उपरांत कार्यकत्र्ताओं को कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया है, जिसका लोगों को लाभ पहुंच रहा है। इससे पूर्व पत्रकारों से बातचीत करने हुए श्री गिलाखेड़ा ने कहा कि इस हरियाणा विकास संदेश यात्रा रथ को एक जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नई दिल्ली से रवाना किया था। ये रथ 8 जनवरी को प्रदेश भर में लोगों को प्रदेश सरकार की नीतियों की जानकारी देकर भिवानी पंहुचेंगे। भिवानी पंहुचने पर रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा समापन समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन रथों का वास्तविक उद्देश्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। श्री गिल्लाखेड़ा ने कहा कि भूना गांव को शहर बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमन्त्री महोदय ने नगरपालिका का दर्जा देने की घोषणा की है।

व्यापारी हुए गरम, जाम

भट्टूकलां/नायक. फतेहाबाद रोड पर गांव ढिंगसरा टोल टैक्स बैरियर पर आज व्यापारियों ने बैरियर कारिदों पर ट्रक से अनाज चोरी करने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया और सड़क के बीच में ही धरने पर बैठ गए। घटना की सूचना मिलते ही भट्टू थाना प्रभारी निर्मल सिंह, डीएसपी मुख्यालय ओमवीर, तहसीलदार मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच करवा आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रतिया से रोजाना अनाज भर ट्रक कर भट्टू रेलवे स्टेशन पर जाते हैं। व्यापारियों का आरोप है कि ढिंगसरा के समीप बने टोल टैक्स पर बैरियर के काङ्क्षरदे प्रत्येक ट्रक में से अनाज की बोरियां उतार लेते हैं। आज रतिया के कुछ व्यापारियों ने ट्रक का पीछा कर बैरियर के कारिंदों को रंगे हाथों पकड़ लिया। वहां मौजूद व्यापारियों ने बैरियर पर ही हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के बावजूद पुलिस के घटना स्थल पर न पहुंचने पर व्यापारियों ने जाम लगा दिया।

हजकां का जोरदार प्रदर्शन

फतेहाबाद/विकास मैहता. हरियाणा जनहित कांग्रेस ने जनहित की मांगों को लेकर आज फतेहाबाद जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पूर्व पार्टी नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में पुराना बस स्टैंड के पीछे एकत्रित हुए। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का काफिला जीटी रोड होते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। वहां डीसी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर मौजूदा सरकार को भंग करके प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने महंगाई नियंत्रित करने, भाई-भतीजावाद समाप्त करने, क्षेत्रवाद को खत्म करके सबको रोजगार व विकास के समान अवसर प्रदान करने, प्रदेश में कानून व्यवस्था को बहाल करने तथा भ्रष्ट राजनैतिक व प्रशासनिक तंत्र पर लगाम कसने संबंधी नारे लगाए तथा महामहिम राज्यपाल से प्रदेश सरकार को भंग करके राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में सिरसा लोकसभा के अधीन सिरसा व फतेहाबाद जिले व नरवाना हलके के पार्टी पदाधिकारियों व भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी के लोकसभा प्रभारी कुलदीप भांभू व राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी की मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन देवीलाल बिश्नोई, सिरसा जिलाध्यक्ष वीरभान महता, फतेहाबाद जिला प्रधान निहाल सिंह मताना, धीराराम टोहाना मौजूद थे।

Wednesday, January 5, 2011

जनगणना से बचने के लिए झूठा चिकित्सा प्रमाण पत्र लेने की कोशिश न करें: डीसी

फतेहाबाद. जिला उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने दूसरे चरण के दौरान नियुक्त किए गए जिला के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को निर्देश दिए हैं कि दूसरे चरण की जनगणना की डियूटी से बचने के लिए किसी भी चिकित्सक से झूठा चिकित्सा प्रमाण पत्र ग्रहण करने की कोशि ना करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रमाण पत्र देने वाले कर्मचारी को मैडिकल बोर्ड में पूरा चैकअप किया जाएगा। इसके साथ ही उपायुक्त ने जिला के सभी प्राईवेट डाक्टर को भी निर्देश दिए है कि किसी भी कर्मचारी को अनावश्यक रूप से चिकित्सा आधार पर आराम करने की सलाह ना दें। उपायुक्त ने सभी प्रगणकों और सुपरवाईजर से कहा है कि कोई भी प्रगणक और सुपरवाईजर प्रशिक्षण कक्षाओं से अनुपस्थित ना रहें। अगर किसी कारणवश वह नहीं पहुंच पाता है तो तुरंत चार्ज अधिकारी को सूचित करके अगले बैच में प्रशिक्षण लेना अनिवार्य समझे। बिना कारण बताए गैरहाजिर रहने वाले प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त कहा कि पहले चरण की भांति दूसरा चरण भ्ी समय पर पूरा कर लिया जाएगा। कर्मचारी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करें। जिन प्रगणकों और सुपरवाईजरों ने प्रथम चरण के दौरान अपने सरकारी कर्तव्य का ठीक से निर्वाह नहीं किया है उनके ब्लाक नंबर चार्ज अधिकारियों द्वारा पहचान किए जा रहे है।

हुर्रियत नेता द्वारा तिरंगा न फहराने की चेतावनी पर भाजयुमो का विरोध, पुतला फूंका

फतेहाबाद/विकास मैहता. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हुर्रियत द्वारा श्रीनगर में तिरंगा न फहराए जाने देने की चेतावनी के विरोध में आज थाना रोड पर रोष प्रदर्शन किया और हुर्रियत नेता यासीन मलिक का पुतला फूंका। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन के कारण थाना रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ता आज सुबह थाना पार्क में इकट्ठे हुए। उपस्थिति को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश गिल ने कहा कि भाजयुमो हर हाल में 26 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री धनंजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष गौरव रहेजा ने भी यूपीए सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण सरकार को घेरा। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महावीर प्रसाद, जिला महामंत्री राजेश गौतम, उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा, जिला महासचिव भारतभूषण मिढ़ा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर अरोड़ा, बाबू खान, शम्मी ढींगड़ा मौजूद थे।

हुर्रियत नेता द्वारा तिरंगा न फहराने की चेतावनी पर भाजयुमो का विरोध, पुतला फूंका

फतेहाबाद/विकास मैहता. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हुर्रियत द्वारा श्रीनगर में तिरंगा न फहराए जाने देने की चेतावनी के विरोध में आज थाना रोड पर रोष प्रदर्शन किया और हुर्रियत नेता यासीन मलिक का पुतला फूंका। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन के कारण थाना रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ता आज सुबह थाना पार्क में इकट्ठे हुए। उपस्थिति को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश गिल ने कहा कि भाजयुमो हर हाल में 26 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री धनंजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष गौरव रहेजा ने भी यूपीए सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण सरकार को घेरा। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महावीर प्रसाद, जिला महामंत्री राजेश गौतम, उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा, जिला महासचिव भारतभूषण मिढ़ा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर अरोड़ा, बाबू खान, शम्मी ढींगड़ा मौजूद थे।

हुर्रियत नेता द्वारा तिरंगा न फहराने की चेतावनी पर भाजयुमो का विरोध, पुतला फूंका

फतेहाबाद/विकास मैहता. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हुर्रियत द्वारा श्रीनगर में तिरंगा न फहराए जाने देने की चेतावनी के विरोध में आज थाना रोड पर रोष प्रदर्शन किया और हुर्रियत नेता यासीन मलिक का पुतला फूंका। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन के कारण थाना रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार भाजयुमो व भाजपा कार्यकर्ता आज सुबह थाना पार्क में इकट्ठे हुए। उपस्थिति को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश गिल ने कहा कि भाजयुमो हर हाल में 26 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएगी। इस मौके पर जिला महामंत्री धनंजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष गौरव रहेजा ने भी यूपीए सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण सरकार को घेरा। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महावीर प्रसाद, जिला महामंत्री राजेश गौतम, उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा, जिला महासचिव भारतभूषण मिढ़ा, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर अरोड़ा, बाबू खान, शम्मी ढींगड़ा मौजूद थे।

सात महीने बाद निर्वाचित पंच को मिला न्याय

रणधीर मताना
फतेहाबाद. पंचायती राज चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर निर्वाचित हुए हिजरावां खुर्द पंच को चुनाव के सात महीने बाद आज आखिरकार न्याय मिल गया। चुनाव आयोग ने पंच को निर्वाचित करने के लिए पंचायती विभाग को निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक गांव हिजरावां खुर्द के प्रेमचंद पुत्र बागचंद को पंच निर्वाचित किया जाए। इस बारे में प्रेमचंद द्वारा कुछ समय पूर्व चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी। अपनी शिकायत में प्रेमचंद ने बताया कि गांव हिजरावां खुर्द में हुए पंचायती चुनाव में वह वार्ड 2 से प्रत्याक्षी के तौर पर खड़ा हुआ था और उसका चुनाव चिन्ह बाल्टी था। वार्ड 2 से चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशियों में उसने 121 वोटों में 72 वोट प्राप्त किए थे, जबकि अन्य प्रतिद्वंदी प्रेम पुत्र गणपत को 20 मत प्राप्त हुए थे। सबसे ज्यादा मत प्राप्त होने के कारण चुनाव निर्वाचन अधिकार ने उसे विजेता घोषित कर दिया। लेकिन जब कुरूक्षेत्र में शपथ ग्रहण समारोह हुआ तो उसमें उसके बजाए प्रेम पुत्र गणपत को पत्र दिया गया और उसने शपथ ले ली। उसके बाद वह वार्ड 2 से पंच बना हुआ है। चुनाव आयोग ने पंचायती राज विभाग को आज चुनाव के करीब सात महीने बाद 5 जनवरी को पत्र जारी कर प्रेम पुत्र बागचंद को पंच निर्वाचित करने के आदेश दिए हैं।

सात महीने बाद निर्वाचित पंच को मिला न्याय

रणधीर मताना
फतेहाबाद. पंचायती राज चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर निर्वाचित हुए हिजरावां खुर्द पंच को चुनाव के सात महीने बाद आज आखिरकार न्याय मिल गया। चुनाव आयोग ने पंच को निर्वाचित करने के लिए पंचायती विभाग को निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक गांव हिजरावां खुर्द के प्रेमचंद पुत्र बागचंद को पंच निर्वाचित किया जाए। इस बारे में प्रेमचंद द्वारा कुछ समय पूर्व चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी। अपनी शिकायत में प्रेमचंद ने बताया कि गांव हिजरावां खुर्द में हुए पंचायती चुनाव में वह वार्ड 2 से प्रत्याक्षी के तौर पर खड़ा हुआ था और उसका चुनाव चिन्ह बाल्टी था। वार्ड 2 से चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशियों में उसने 121 वोटों में 72 वोट प्राप्त किए थे, जबकि अन्य प्रतिद्वंदी प्रेम पुत्र गणपत को 20 मत प्राप्त हुए थे। सबसे ज्यादा मत प्राप्त होने के कारण चुनाव निर्वाचन अधिकार ने उसे विजेता घोषित कर दिया। लेकिन जब कुरूक्षेत्र में शपथ ग्रहण समारोह हुआ तो उसमें उसके बजाए प्रेम पुत्र गणपत को पत्र दिया गया और उसने शपथ ले ली। उसके बाद वह वार्ड 2 से पंच बना हुआ है। चुनाव आयोग ने पंचायती राज विभाग को आज चुनाव के करीब सात महीने बाद 5 जनवरी को पत्र जारी कर प्रेम पुत्र बागचंद को पंच निर्वाचित करने के आदेश दिए हैं।

Tuesday, January 4, 2011

भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद

रतिया. शहर में बिक रही नशीली दवाइयों पर शिकंजा कसने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश धारीवाल ने बस स्टैंड के समीप शिवा मैडीकल पर छापामार कार्रवाई की और वहां से 15 तरह की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की। विभाग की टीम ने यहां से 6 तरह के सैंपल लिए हैं।। इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। छापामार कार्रवाई के बारे में ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश धारीवाल ने बताया कि नशीली दवाओं के कारोबार पर काबू पाने के लिए उन्होंने पिछले दिनों फतेहाबाद व रतिया में मैडीसन संचालकों की बैठक लेकर उन्हें आगाह किया था कि वे नशीली दवाएं न बेचे। उन्होंने बताया कि इसी के तहत वे आज मैडीकल स्टोर्स पर निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के नजदीक शिवा मैडीकल स्टोर से 15 तरह की नशीली दवाइयां बरामद की है। श्री धारीवाल ने बताया कि इस नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे नशीली दवाइयों के गोदाम की तलाश कर रहे हैं, जहां से यह मैडीकल स्टारों पर सप्लाई की जाती है।

भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद

रतिया. शहर में बिक रही नशीली दवाइयों पर शिकंजा कसने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश धारीवाल ने बस स्टैंड के समीप शिवा मैडीकल पर छापामार कार्रवाई की और वहां से 15 तरह की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की। विभाग की टीम ने यहां से 6 तरह के सैंपल लिए हैं।। इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। छापामार कार्रवाई के बारे में ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश धारीवाल ने बताया कि नशीली दवाओं के कारोबार पर काबू पाने के लिए उन्होंने पिछले दिनों फतेहाबाद व रतिया में मैडीसन संचालकों की बैठक लेकर उन्हें आगाह किया था कि वे नशीली दवाएं न बेचे। उन्होंने बताया कि इसी के तहत वे आज मैडीकल स्टोर्स पर निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के नजदीक शिवा मैडीकल स्टोर से 15 तरह की नशीली दवाइयां बरामद की है। श्री धारीवाल ने बताया कि इस नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे नशीली दवाइयों के गोदाम की तलाश कर रहे हैं, जहां से यह मैडीकल स्टारों पर सप्लाई की जाती है।

दीपेंद्र हुड्डा के जन्म दिवस पर नवयुग निर्माण संस्था ने लगाए रिफ्लेक्टर

फतेहाबाद/विकास. नवयुग निर्माण संस्था ने आज युवा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्म दिवस पर यातायात पुलिस के सहयोग से बीघड़ चुंगी पर ट्रालियों व वाहनों पर रिफ्लैक्टर लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी विवेक शर्मा ने किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने ट्राली चालकों को कहा कि वे वाहनों को ओवरलोड न करें, मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 113 के तहत गाड़ी के रजिस्टे्रशन सर्टिफिकेट में दर्शाए गए वजन से अधिक वजन लादना अपराध है। उन्होंने संस्था की पुलिस को सहयोग करने पर सराहना की। इस मौके पर संस्था के सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.विरेंद्र सिवाच, युवा कांग्रेस के लोकसभा महासचिव जगजीत हुड्डा, सरपंच धर्मवीर मलिक, पार्षद वजीर जाखड़, जवाहर मधु, ओपी चोपड़ा, दलीप बीघड़, कृष्ण ढाका एडवोकेट, डॉ.एमएस सदर, कृष्ण सोतरिया, डॉ.बलबीर कसवां, रामकुमार कसवां, जिला यातायात निरीक्षक राजकरण सिंह व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस ने काटे दर्जनों वाहनों के चालान

फतेहाबाद. पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिला पुलिस ने विभिन्न वाहनों को चैक किया तथा खामियां पाये जाने पर उनके चालान भी किये गये। भूना थाना प्रभारी ने 22 वाहनों को चैक किया जिसमें से 4 वाहनों के कागजात पुरे ना पाये जाने पर चालान किये गये, प्रबन्धक थाना जाखल ने 40 वाहनों को चैक किया जिसमें से 6 वाहनों के कागजात पुरे ना पाये जाने व तीन सवारियों चढ़े होने के कारण चालान किये गये तथा 1 वाहन के कागजात ना पाये जाने पर उसे इम्पाउंड किया गया, प्रबन्धक थाना भटटू कलां ने 50 वाहनों को चैक किया जिसमें से 2 वाहनों के कागजात परे ना पाये जाने पर उनके चालान किये गये, प्रबन्धक थाना शहर टोहाना ने 20 वाहनों को चैक किया जिसमें से 5 वाहनों के कागजात पुरे ना पाये जाने व तीन सवारियों चढ़े होने के कारण चालान किये गये तथा 1 वाहन के कागजात ना पाये जाने पर उसे इम्पाउंड किया गया, प्रबन्धक थाना सदर टोहाना ने 15 वाहनों को चैक किया जिसमें से 4 वाहनों के कागजात पुरे ना पाये जाने व तीन सवारियों चढ़े होने के कारण चालान किये गये च 1 वाहन को इम्पाउंड किया गया, प्रबन्धक थाना रतिया ने 70 वाहनों को चैक किया जिसमें से 10 वाहनों के कागजात पुरे ना पाये जाने व तीन सवारियों चढ़े होने के कारण चालान किये गये, प्रबन्धक थाना सदर फतेहाबाद ने 28 वाहनों को चैक किया जिसमें से 3 वाहनों के कागजात पुरे ना पाये जाने व तीन सवारियों चढ़े होने के कारण चालान किये गये तथा इसी प्रकार प्रबन्धक थाना शहर फतेहाबाद ने 40 वाहनों को चैक किया जिसमें से 1 वाहन के कागजात ना पाये जाने पर उसे इम्पाउंड किया गया।

गोरखपुर के किसानों के साथ है इनेलो : चौटाला

फतेहाबाद/विकास. गोरखपुर के धरनारत किसान अपने अधिकारों के लिए जो लड़ाई प्रदेश सरकार से लड़ रहे हैं, उस लड़ाई में इनेलो का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ है। यह बात इनेलो के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 142 दिनों से धरनात गोरखपुर के किसानों को संबोधित करते हुए कही। श्री चौटाला ने किसान भागूराम के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि भागू राम की मृत्यु के लिए सीधे तौर पर प्रदेश सरकार जिम्मेवार है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री चौटाला ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में किसानों को अपनी उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग में जुटे हैं, देश के बड़े पूंजीपतियों व कांग्रेस आलाकमान के रिश्तेदारों को हरियाणा में उपजाऊ भूमि बड़े सस्ते दामों पर दी जा रही है। चोटाला ने गोरखपुर किसान संघर्ष समिति प्रधान हंसराज सिवाच को आश्वासन दिया कि उनके संघर्ष के दौरान पार्टी व कार्यकर्ता उनके साथ हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से देश को आजादी दिलवाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को कई सालों तक धरने प्रदर्शन करने पड़े थे, उसी तरह इस जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए गोरखपुर के किसानों का धरना भी रंग लाएगा। इस अवसर पर उनके साथ करण चौटाला, जिलाप्रधान निशान सिंह, पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, रण सिंह बैनीवाल, बलवान सिंह दौलतपुरिया, कुलजीत कुलडिय़ा, रामराज मेहता, सुरेंद्र लेगा, राजेंद्र सूरा, सुमनलता सिवाच, प्रमोद बजाज, मोहन लाल जुनेजा, नंद किशोर सेठी, राकेश सिहाग, जसपाल संधू, लक्ष्मीनारायण देहडू सहित अनेक इनेलो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Monday, January 3, 2011

कैमिस्ट एसोसिएशन बनाएगी अपना भवन, बैठक आयोजित

फतेहाबाद. जिला केमिस्ट एसोसिएशन की एक विशेष बैठक गत दिवस कालू राम होटल पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कैमिस्ट भवन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिला प्रधान संजय मेहता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिलेभर के कैमिस्टस व मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद थे। इस मौके पर जिला प्रधान संजय मेहता ने सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी व सभी कैमिस्टों को नशे की दवाइयां न बेचने का प्रण दिलवाया। इस मौके पर जिला सचिव प्रेम सागर मेहता, होलसेल प्रधान मनमोहन मिढ़ा, जिला चेयरमैन सतपाल अरोड़ा, टोहाना प्रधान कन्हेया लाल अरोड़ा, भट्टू ब्लाक प्रधान अशोक कुमार, जिला उपप्रधान राजेंद्र लडूना, संदीप गोयल, जाखल प्रधान अनिल जैन, रतिया ब्लाक प्रधान सुरेंद्र गर्ग सहित सभी कैमिस्ट उपस्थित थे।

बस स्टैंड के लिए जगह का निर्धारण इसी महीने संभव

फतेहाबाद. नए बस स्टैंड पर जगह कम होने के चलते बस स्टैंड स्थानांतरण के लिए जगह की तलाश अधिकारियों के लिए अब भी मुसीबत बनी हुई है, वो भी ऐसे हालात में जब इसी माह के अंत तक नया बस स्टैंड बनाने के लिए जगह का निर्धारण करना अनिवार्य है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक बस स्टैंड बनाने के लिए अधिकारी किसी निश्चित जगह की तलाश नहीं कर पाए हैं। पूर्व डीसी द्वारा जहां लघु सचिवालय के सामने बस स्टैंड बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, वहीं कुछ अधिकारियों इस स्थान के बजाए अन्य स्थान पर बस स्टैंड बनवाना चाहते हैं। अब बस स्टैंड के स्थान का निर्धारण कहां होता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन संबंधित विभाग को इसी महीने के अंत तक स्थान की रिपोर्ट ऊपर भेजनी है।

सड़क हादसे में चार की दर्दनाक मौत

टोहाना/गर्ग. आज सुबह हिसार रोड स्थित नहर के पुल के ऊपर एक ट्राले व टैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। जिसमें 4 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। आज प्रात: करीब सात बजे रतिया के गांव बुरजा के पांच व्यक्ति चरणा पुत्र पालू राम (50 वर्षीय), कर्मसिंह पुत्र महेन्द्र सिंह (35), राम जी पुत्र महेन्द्र सिंह (35 वर्षीय), गुरदीप उर्फ काला व चालक बलबीर सिंह प्राली लेने हेतु गांव कालवन के लिए जा रहे थे। जब वे टोहाना से निकलने के पश्चात नहरों के पूल पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्राले से उनकी भयंकर टक्करी हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्राली के दोनों टायर अलग हो गए तथा ट्राली पुल की पटरी पर जा गिरी। उक्त भयंकर टक्कर में चरणा, कर्मसिंह व राम जी की मौत हो गई जबकि गुरदीप सिंह की हालत बेहद नाजुक बताई गई है तथा चालक बलबीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को शहर के स्थानीय सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें से एक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्राले का चालक फरार बताया गया है। घटना की सूचना मिलते पुलिस उपाधिक्षक सुरेश कौशिक, थाना शहर प्रभारी शिव कुमार व तहसीलदार विजेन्द्र भारद्वाज भी मौके पर पहुंच गए तथा मौके का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि चालक की तलाश आरंभ कर दी गई है तथा ट्राले को कब्जे में ले लिया है। उक्त घटनाक्रम में दो सगे भाईयों की मौत हो गई है तथा शवों के पोस्टमार्टम हेतु सामान्य अस्पताल में शवों को शव-गृह में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन सामान्य अस्पातल में पहुंच चुके थे।

कुल दस्तक

hit counter