Saturday, February 12, 2011

स्वामी दिव्यानंद जी ने किया सिटी 24 का शुभारंभ

फतेहाबाद. प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में इतना अधिक व्यस्त हो चुका है आसपास घटित होने वाली घटनाओं की जानकारी अखबारों व टीवी चैनलों के माध्यम से मिल पाती है। इसके कारण आज समाज में मीडिया की महत्ता ओर अधिक बढ़ गई है। यह बात महामंडलेवश्वर स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने सीटी 24 न्यूज चैनल का उद्घाटन करने के उपरांत श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का चिंतन स्वस्थ होगा तो स्वस्था समाज की स्थापना होगी। स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र की स्थापना कर पाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में घटित होने वाली घटनाओं व सूचनाओं कीजानकारी हमें होनी चाहिए। जानकारियों के बिना जीना अधूरा जीना है। इसी की पूर्ति के लिए पत्रकारिता का जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि पिं्रट मीडिया का प्रचलन तो काफी पुराने समय से हैं, लेकिन बाद में इलेक्ट्रोनिक मीडिया का जन्म हुआ। इलेक्ट्रोनिक मीडिया ताजा सूचनाएं लोगों तक पहुंचाने काम करता है। उन्होंने कहा कि कई बार मीडिया का दुरूपयोग भी होता है, लेकिन उससे बचना चाहिए। मीडिया का गलत प्रयोग व्यक्ति के जीवन को खतरे में डाल सकता है। इसलिए इसके सदुपयोग का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने सीटी 24 के डायरेक्टर अर्जुन जग्गा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह पहल समाज में नई क्रांति लाइगी। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर पहुंचे मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि मीडिया समाज का आइना है और लोगों को रास्ता दिखाने का काम करता है। इस अवसर पर सीटी 24 परिवार की तरफ से स्वामी जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री बाला जी केबल के संचालक राजेंद्र काका चौधरी, बंसत रूखाया, टीडी मेहता, नेहा मित्तल, सुभाष रायल, विजय निर्मोही, सुमनबाला मेहता, सुभाष पपिया, सुशीला सर्राफ, आरके मक्कड़, मनमोहन मिढ़ा, चंद्रभान मुंजाल सहित शहरभर के पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter