Monday, November 30, 2009

30 Nov. Page No. 1

पत्रकारों द्वारा डीआईजी डॉ. सीएसराव को विदाई

फतेहाबाद। बीती शाम हरियाणा पत्रकार संघ द्वारा पुलिस कप्तान डा. सीएस राव की पदोन्नती के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने डा. सीएस राव द्वारा पदोन्नत होकर डीआईजी बनने पर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष बलवान शर्मा ने कहा कि एसपी. डा. सीएस राव फतेहाबाद में न केवल कानून व्यवस्था को लागू करने में सफल रहे, बल्कि चोरी-डकैती जैसी घटनाओं पर भी अकुंश लग गया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश महासचिव सुनील सचदेवा ने कहा कि अपने व्यवहार के कारण पुलिस कप्तान अपने विभाग के अलावा पब्लिक में भी लोकप्रिय हो गए थे। लघु समाचार पत्र प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष वृजभूषण मिढ़ा ने कहा कि एसपी डा. राव ने अपने कार्यकाल में क्राइम पर कंट्रोल करके फतेहाबाद को शांतिप्रिय बना दिया। उनके द्वारा शुरू की गई बीट सिस्टम ने क्राइम पर पूरी तरह से अकुंश लगा दिया। साप्ताहिक बीच शहर के सम्पादक रमेश जोईया ने कहा कि फतेहाबाद जिले में बीट प्रणाली को लागू कर एसपी डा. सीएस राव ने पुलिस विभाग को चुस्ती से अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए प्रेरित किया। अपने स्वागत में किए गए कार्यक्रम से भाव-विभोर हुए डा. सीएस राव ने कहा कि यहां के लोग उन्हें हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने पत्रकारों के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही जिले में अच्छी व्यवस्था हो पाई थी। इस अवसर पर संघ द्वारा डीआईजी डा. सीएस राव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। हरियाणा कला संस्कृति मंच की तरफ से भी जिला प्रधान रणधीर मताना व ओपी कादयान ने स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में सुशील बंसल, मुकेश देवगण, महेश शर्मा, देसराज मेहता, सुधीर कस्वां, विकास मैहता व भूपेंद्र सोनी, सुरेश ढालिया, सुरेंद्र कटारिया, फोटोग्राफर सन्नी, प्रदीप धानियां, राजेंद्र शर्मा, सुरेश सोलंकी, राजू नारंग, संजय बतरा, भारत नारंग, मुकेश खुराना, महेंद्र कटारिया, राजू सेहरा मौजूद थे।

स्वामी दिव्यानंद की उपस्थिति में हुआ पंजाबी सभा अस्पताल का उद्घाटन

फतेहाबाद। समाज की भलाई के लिए जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी जाएगी मै पूरी निष्ठा से उसे पूरा करूंगा। यह आश्वासन राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा ने आज भट्टू रोड़ पर भगवान दास मैमोरियल पंजाबी सभा अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने अस्पताल में सुविधाओं के लिए निजी कोष से दस लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज का यह प्रयास अच्छा प्रयास है। इस अवसर पर सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक तंवर ने कहा कि पंजाबी सभा अस्पताल जिला भर के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाएगा। लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा ने कहा कि पंजाबी सभा ने अस्पताल का निर्माण करवाकर लोगों के लिए सेवा का अच्छा कार्य किया है। स्वामी दिव्यानंद महाराज ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया और इस परियोजना की कामयाबी के लिए कामना की। इस अवसर पर विधायक भारतभूषण बतरा, विनोद भ्याना ने भी अपने विचार रखे। अस्पताल के परियोजना चेयरमैन नंद लाल चौधरी, चन्द्रभान मुंजाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष सुधा, देवराज बतरा, आत्मप्रकाश बतरा, एन के कालड़ा, विजय मैहता, सुभाष जग्गा सहित अनेक शहरवासी मौजूद थे।

विश्वास और अनुरोग से भरा नाम संकीर्तन सकारात्मक ऊर्जा देता है : डॉ. स्वामी दिव्यानंद

फतेहाबाद. प्रभु नाम स्मरण से यदि हृदय भाव से भर जाए और रसिक के कर्म शुद्ध होने लग जाएं तो समझो संकीर्तन की सार्थकता है। क्योंकि भाव शुद्धि और कर्म शुद्धि ही समस्त साधना का व्यवहारिक फल है। मुख में राम बगल में छुरियां ऐसा दिखावा केवल समाज के साथ ही नहीं अपितु स्वयं के साथ भी बहुत बड़ा धोखा ही है। नाम स्मरण और कथा श्रवण तो ऐसा साधन है, जिसकी तुलना बड़े-बड़े अश्वमेघादिक यशों से भी नहीं की जा सकती। श्रीमद्भागवत में ऐसा वर्णन आता है कि राजा प्रथु जी ने सौ अश्व मेघ यज्ञ करने का संकल्प लिया था, ङ्क्षकतु 99वें यज्ञ पूर्ण होते ही देवराज इंद्र का सिंहासन डोलने लग गया, क्योंकि 100 यज्ञ पूर्ण होते ही यज्ञ करने वाला क्रतु हो जाता है, इंद्र पद को प्राप्त कर लेता है। यह बात इंद्र को कैसे सहन हो सकती है? इसलिए इंद्र ने राजा प्रथु का यज्ञ का घोड़ा ही चुरा लिया। राजा प्रथु को जैसे ही पता चला तो वे निराश नहीं हुए और न ही कोई प्रतिशोध की भावना उठी, अपितु यह सोच लिया कि यदि ऐसा ही है तो मुझे 100वां यज्ञ ही नहीं करना। ऐसा संकल्प उठते ही भगवान नारायण प्रकट हो गए और बोले राजन, वरदान मांंगो। क्या स्वर्ग का राजा बना दूं अथवा वैकुंठ का समस्त वैभव तुम्हें प्रदान कर डालू या फिर समस्त भूमंडल का एकछत्र राजा ही बना दूं। राजा प्रथु बोले मुझे ऐसा कुछ भी नहीं चाहिए। हे नारायण! यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं तो केवल एक ही कृपा करो, संतों के मुखारविंद से जो आपकी पावनी कथा प्रवाहित होती है और रसिकों के द्वारा जो आपका नाम संकीर्तन होता है, उसे श्रवण करने के लिए मेरा एक एक रोम कान हो जाए, अर्थात मेरे इन कानों में ऐसी अनंत गुणा शक्ति आ जाए कि कथा श्रवण करते-करते और नामरस स्मरण करते- करते, मेरा हृदय आपके चरण कमलों का रस पान करते-करते आप में ही अनुरक्त हो जाएं।
न कामये नाथ तदप्यहं वचचिन्न, यत्र युष्मच्चरणाम्बुजासव:। महत्तमांतहृदयान्मुखच्चुतो विद्यतच कर्णायुत मेष में वर:।।
राजा प्रथु कहते हैं कि हे नारायण! मैं तो आपकी भक्ति का सार ग्राही हूं। वस्तुत: यही यथार्थ है कि जीवन में यदि रस है तो जीवन है अन्यथा जीवन नहीं, वह जीवन तो चलती फिरती लाश ही है। नीरस जीवन भी क्या कोई जीवन होता है? जिसमें प्रति पल व्यक्ति यही सोचत रह जाए कि कब मौत और कब मेरा इन सांसारिक दुखों से पीछे छूटे? किसी शायर ने ऐसे लोगों के लिए स्पष्ट कर दिया है कि
अभी तो सोचते हैं मर जाएंगे, किंतु मर कर भी चैन न मिला। तो फिर किधर जाएंगे।।
दुखों से छूटने का उपाय आत्म हत्या नहीं, आत्मग्लानि भी नहीं अपितु आत्मज्ञान है, प्रभु नाम है। विश्वास पूर्व और अनुराग से भरा नाम स्मरण मन बुद्धि को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर जीवन को संतुलित बनाए रखता है और जीवन का यही संतुलन हृदय को रस से भर देता है। केवल आर्केस्ट्रा और राग स्वर नहीं चाहिए, प्रभु चरणों में अनुराग भी चाहिए। इसीलिए प्रत्येक मानव को जीवन को संतुलित रखने के लिए केवल औषधि ही नहीं प्रभु नाम स्मरण भी करना चाहिए।

जिले में इस वर्ष अब तक 24 एचआईवी पॉजिटीव टे्रस

फतेहाबाद. प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न समाजिक संस्थाओं द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के बावजूद जिले में इस वर्ष 24 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं
जनवरी माह से 15 नवंबर तक जिले के लगभग 1800 लोगों का चैकअप किया गया, जिसमें 24 लोग इस भयंकर बीमारी से ग्रस्त पाए गए हैं। एचआईवी पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को जागरूक किया जाता है। लोगों को इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए प्रेरित किया जाता है और उन्हें इस जानलेवा बीमारी से बचने के उपायों के बारे में भी बताया जाता है। हर साल एक दिसंबर को एड्स दिवस के रुप में मनाकर लोगों को एचआईवी के लक्षण व बचाव के बारे में बताया जाता है। कल एक दिसंबर को भी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों को एचआईवी के बारे में जानकारी दी जाती है।

समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी : गिलाखेड़ा

फतेहाबाद। शिक्षा समाज को सुधारने का सबसे सशक्त माध्यम है और इसके साथ ही समाजिक विकास के लिए भी शिक्षा जरूरी है। यह बात मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने महाराजा अग्रसेन स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि जितेंद्र गिल्लाखेड़ा व अग्रवाल सभा के प्रधान देवी दयाल तायल थे। प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए। इस मौके पर स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। स्कूल कमेटी ने इस मौके पर मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुलबहार सिंह एडवोकेट, पुरूषोतम बड़ोपलिया, ओपी बागड़ी, विनोद बंसल, ऋषिकेस गर्ग, पवन कालापीला, व्यापार मंडल के प्रधान रोहतास साहू, एडवोकेट विजय मेहता, नरेश जैन, हीरालाल गुप्ता, सुशील बंसल व सत्यप्रकाश गुप्ता सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Saturday, November 28, 2009

न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इण्डिया लि० के चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक का दौरा

चण्डीगढ़, 28 नवम्बर - न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इण्डिया लि० के चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक डॉ० एसके जैन के नेतृत्व में निगम अधिकारियों के एक दल का 2 दिसम्बर, 2009 को शुरू हो रहे तीन दिवसीय दौरे के दौरान पूर्व-परियोजना गतिविधियां शुरू होंगी। भारत सरकार ने चालू 11वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि के दौरान जिला फतेहाबाद में 1400 मैगावाट का न्यूक्लियर पावर प्लांट स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम परियोजना की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि व पानी सहित विभिन्न सुविधाओं और भावी कार्य योजना को अंतिम रूप देने के लिए राज्य के वरिष्ठï अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श भी करेगी। यह टीम मुख्यमंत्री से भी भेंट करेगी। न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इण्डिया लि० के चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक के साथ निगमित आयोजना के कार्यकारी निदेशक श्री एस ठाकुर, मुख्य अभियंता श्री टीआर अरोड़ा तथा न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इण्डिया के सलाहकार श्री एमएन राय भी होंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा ने हरियाणा में न्यूक्लियर पावर परियोजना की स्थापना के लिए स्थल को स्वीकृति प्रदान करने के लिए यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से भारत सरकार ने हरियाणा में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं में विश्वास प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर पावर परियोजना की स्थापना से हरियाणा और पड़ोसी राज्यों के लिए न केवल सस्ती और स्वच्छ बिजली स्रोत उपलब्ध होगा, बल्कि 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ राज्य के विकास विशेषकर फतेहाबाद, सिरसा और हिसार जिलों के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इण्डिया लि० की न्यूक्लियर पावर परियोजना की स्थापना के लिए हरियाणा सरकार द्वारा पहले ही हरियाणा बिजली उत्पादन निगम लि० को नोडल एजेन्सी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा न्यूक्लियर पावर परियोजना की स्थापना के लिए जिला फतेहाबाद के गांव काजलहेड़ी, गोरखपुर और कम्हारियां के आसपास के क्षेत्रों की लगभग 1000 हैक्टेयर (2471 एकड़ भूमि) भूमि अधिग्रहित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि मालिकों को हरियाणा सरकार की नीति के तहत पर्याप्त मुआवजा और एन्युटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 320 क्यूसिक पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। एनपीसीआईएल द्वारा निर्धारित स्थल पर प्रथम चरण में 700-700 मैगावाट की दो इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
वर्ष 2012-13 तक हरियाणा के लोगों को पर्याप्त बिजली प्रदान करने के वायदे का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा ने कहा कि इससे उनकी सरकार का संकल्प और सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि अगामी एक वर्ष के दौरान राजीव गांधी थर्मल पावर परियोजना खेदड़ की 600-600 मैगावाट की दो इकाइयों और इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्रोजैक्ट झज्जर की तीन इकाइयां शुरू हो जाने से हरियाणा में 1950 मैगावाट से अधिक अतिरिक्त बिजली उपलब्ध हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि आगामी पखवाड़े के भीतर आरजीटीपीपी खेदड़ में 600 मैगावाट की पहली इकाई का सिंक्रोनाइज किया जाएगा और इसके उपरांत एक महीने के भीतर पूरा लोड हासिल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 600 मैगावाट की दूसरी इकाई भी मार्च 2010 के समाप्त होने से पूर्व शुरू हो जाएगी। इसी प्रकार, तीन-तीन महीनों के नियमित अंतराल पर आईजीएसटीपीपी झज्जर की तीन इकाइयां शुरू हो जाएंगी।
सूजसविह-2009

Page No. 1


अपने खेत में करो काम, सरकार से लो दाम

फतेहाबाद। गरीब किसानों के लिए सरकार अब उन्हें नरेगा के तहत बड़ा तोहफा प्रदान करने वाली है। इस योजना में दो एकड जमीन के किसानों को नरेगा के तहत अब सौ दिन का रोजगार भी मिलेगा। आप दो एकड़ तक के किसान है, तो अपने ही खेत में कृषि कार्य करें और उसके एवज में सरकार आपको दिहाड़ी भी देगी। यानि के आम के आम और गुठलियों के दाम। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
श्रमिकों की तर्ज पर छोटे किसानों को भी नरेगा स्कीम के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी मुहैया करायी जाएगी। जिसके तह्ïत किसान नरेगा स्कीम में अपना जॉब गारंटी कार्ड बनवा सकता है। कार्ड बनने के बाद किसान को एक साल में सौ दिन का रोजगार मुहैया करवा दिया जाएगा। दो एकड़ तक जमीन के मालिक किसान अपने खेत में नरेगा स्कीम के तहत नालियों का निर्माण ,खेत में मेंढे बनाने तथा खेत को समतल करने जैसे कार्य कर सकता है और मजदूरी सरकार की तरफ से दी जाएगी। इससे किसानों का साहुकार के कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। इस योजना में किसान आसानी से अपने खेत की जुताई वगैरा करके एक साल में कम से 14800 रूपए की आमदनी कर सकता है। क्योंकि नरेगा स्कीम में प्रतिदिन एक श्रमिक को 148 रुपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है। किसान की जमीन समतल नहीं है तो वह अपनी जमीन को समतल कर सकता है। खेत की मेंढ बना सकता है, सिंचाई की व्यवस्था करने के लिए नाली बना सकता है। नरेगा का लाभ लेने के लिए किसान को अपने खेत में काम करने से पहले अपने ग्राम प्रधान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के साथ तकनीकी विंग को अवगत कराना होगा। ताकि संबंधित अधिकारी उसके खेत के पहले एस्टीमेट वगैरा बना सके। बिना एस्टीमेट कार्य करने पर किसान दिहाड़ी का हकदार नहीं होगा।

सिरसा पहुंचा स्वाईन फ्लू

सिरसा, देश के विभिन्न हिस्सों में कहर बरपा रहा स्वाइन फ्लू का वायरस अब सिरसा पहुंच गया है। जिला में इसके चार नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग ने लोगों को स्वाइन फ्लू के कोप से बचाने के लिए जोरदार कसरत शुरू कर दी है। शहर के 7 निजी अस्पतालों को आपातकालीन सेवाओं के लिए चिह्नित किया गया है। वहीं सामान्य अस्पताल में अलग से आईसीयू की स्थापना की गई है ताकि प्रभावितों को उपचार दिया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिला में स्वाइन फ्लू के चार नए मामले सामने आए है। जिनमें एक बैंक अधिकारी, अध्यापक, छात्र व महिला शामिल है। अध्यापक जयपुर में नौकरी करता है जबकि छात्र पंचकुला में पढ़ाई करता है। इन दिनों ये दोनों सिरसा आए हुए थे। इनकी स्वाइन फ्लू जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। स्वाइन फ्लू के वायरस को फैलने से रोकने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए है। विभाग की ओर से स्थानीय तलवार नर्सिंग होम, जीके नर्सिंग होम, पूनिया नर्सिंग होम, होली नर्सिंग होम, जगदीश चौधरी नर्सिंग होम सहित 7 निजी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के रोगियों की एमरजैंसी सेवा के लिए चुना गया है। इन अस्पतालों में अलग से वार्डों की स्थापना करवा दी गई है। वहीं स्टॉफ को ट्रेनिंग दी गई है। सामान्य अस्पताल में अलग से आईसीयू स्थापित कर दिया गया है। स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से प्रदेश में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब एक हजार लोग इसके वायरस से पीडि़त है और अपना ईलाज करवा रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि स्वाइन फ्लू का लक्षण पाए जाने पर तुरंत उपचार शुरू करवा दें।

प्रतिष्ठा का सवाल बनी ऐलनाबाद सीट

ऐलनाबाद का उपचुनाव कांग्रेस और इनेलो दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्र बनेगा। भले ही चुनाव मार्च के आसपास होंगे, लेकिन 29 नवम्बर को होने वाली रैली को इसी उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस सरकार ने ऐलनाबाद को विकास से नहलाने का अभियान चला रखा है, वहीं इनेलो भी कांग्रेस को पटखनी देने की पूरी तैयारी में है। कांग्रेस की परेशानी यह है कि हालिया चुनावों में जो दुर्गति कांग्रेस पार्टी की हुई है उसे लेकर पार्टी में यह संदेह बना हुआ है कि उपचुनाव को आखिर किस बलबूते पर जीता जा सकता है। कांग्रेस की टिकटों पर हारे सभी अर्थात पांचों उम्मीदवार अपने ही विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई की इंतजार कर रहे हैं और इनमें से एकमात्र भरत सिंह बैनीवाल को छोड़कर अभी तक कोई कांग्रेसी सक्रिय नहीं हुआ है। कांग्रेस के जिला प्रधान होशियारी लाल शर्मा पर लक्ष्मण दास अरोड़ा गंभीर आरोप लगा चुके हैं और हाईकमान ने उन्हें भी नोटिस थमा रखा है। हालांकि होशियारी लाल शर्मा रैली के लिए जी-जान से जुटे हैं, लेकिन उन पर भी पार्टी ने संदेह की तलवार तो लटका ही रखी है। वहीं रणजीत सिंह, केवी सिंह, जगदीश,नेहरा की भी स्थानीय कांग्रेसी शिकायत कर चुके हैं। इस मामले में इन्हें भी हाईकमान ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें चाहे अशोक तंवर की शिकायत तो किसी ने न की हो, लेकिन बातचीत में स्वीकार सभी करते है कि तंवर ने चुनाव में कोई काम नहीं किया। तंवर इन आरोपों का खण्डन करते हुए कह चुके हैं। उन्हें जिसने जहां बुलाया वे वहां आए और पार्टी के लिए काम किया, लेकिन सांसद के पास इनका कोई ठोस जवाब नहीं है। पार्टी पदाधिकारी दबी जुबान में यहां तक भी कहते हैं कि तंवर को हमने कामयाब किया और उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया। इन उलझनों में फंसी कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी चुनौतिपूर्ण है। ऐसा इसलिए भी लग रहा है कि रैली की तैयारियों में भी कांग्रेस के लिए भरत सिंह बैनीवाल, होशियारी लाल शर्मा और भूपेश मैहता के इलावा कोई सक्रिय दिखाई नहीं दे रहा। केवल गृह उद्योग राज्यमंत्री गोपाल कांडा और संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा के कंधों से ही रैली का बोझ उठाने की उम्मीद नजर आती है। ऐलनाबाद में सबसे अधिक सक्रिय कांग्रेसियों में भरत सिंह, मा. सूबे सिंह का नाम लिया जा सकता है। युवा नेता नवीन केडिया भी अपना लाव लश्कर लेकर निकल पड़े हैं। कुछ भी हो रैली के माध्यम से कांग्रेस की कथित ताकत एक बार फिर सामने आएगी और इस चुनाव के बहाने ऐलनाबाद क्षेत्र में बहारों का आगमन होना तो निश्चित है ही। सरकारी सूत्रों की मानें तो चुनाव से पहले ऐलनाबाद को चमकाने के लिए मोटा पैसा पानी की तरह बहाया जा सकता है।

जिले भर में धूमधाम से मनाई गई ईद

फतेहाबाद/टोहाना/रतिया/भूना/गर्ग, बकराईद पर आज जिलेभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। आज फतेहाबाद में पुरानी तहसील स्थित प्राचीन ईदगाह में ईद की नमाज अता की गई। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के प्रधान एसएम औसाफ अहमद उर्फ बाबू खान ने कहा कि बकराईद त्याग और प्रेम तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार अपनी हर प्यारी चीज खुदा की रह में कुर्बान करने व बुराई की कुर्बानी देकर अच्छाई अपनाने का त्यौहार है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को हर बुराई छोड़कर सच्चा इंसान बनाने का आग्रह किया। ईद की नमाज 9.15 बजे इमाम मोहम्मद रफी ने अता कराई व खुतबा पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर बाबू खान, हकीम अमानुल्ला सिद्दीकी, कासम अली, बबलू, सोनू, किन्नू, इसरार अहमद, नौशाद अहमद दीन इसलाम आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। रतिया क्षेत्र में गांव रतनगढ़ की नूर मस्जिद में आज ईद उल जुहा की नमाज अता की गई। इमाम मोहम्मद कासिम ने नमाज अता करवाई। इसके अलावा गांव भूंदड़, बोड़ा, मीराना, बाहमनवाला सहित अनेक गांवों में लोगों द्वारा नमाज अता की गई और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इस मौके पर लाभ सिंह, जसबीर खान, फिरोज खान, मीर खान, अब्दुल खान सहित अनेक लोग मौजूद थे। उधर टोहाना में मुस्लिम धर्म का पर्व बकरा ईद स्थानीय दमकौरा रोड़ स्थित मस्जिद में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने नमाज पढकर अपनी श्रद्धा प्रकट की तथा एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। भूना में मस्जिद सदर खां पाना में सैकड़ों मुस्लिमों ने नमाज अता की। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद ङ्क्षसह गिल्लांखेड़ा भी पहुंचे। उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी। लोगों ने कब्रिस्तान की चारदीवारी करने की मांग की।

Friday, November 27, 2009

दुकानदार से मारपीट, 35 हजार लूटे

फतेहाबाद. गांव म्योंदकलां में एक दुकानदार के साथ मारपीट करने व 35 हजार रुपए लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में म्योंदकला निवासी सुशील कुमार ने बताया कि बीती शाम वह अपनी दुकान पर बैठा था कि गांव के ही कर्मबीर व कुछ अज्ञात लोगों ने दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं वे जाते समय उसकी दुकान से 35 हजार रुपए भी लूटकर फरार हो गए।

डेरा प्रेमियों की एकजुटता की नकली हवा!

रमेश जोइया
फतेहाबाद. हाल ही में संपन्न हुए फतेहाबाद, रतिया(सु.) व टोहाना विधानसभा चुनाव के परिणामों पर यदि गौर करें तो यह लगता है कि डेरा प्रेमियों का राजनीति में जो दबदबा समझा जाता था, उसकी पूरी तरह से हवा निकल गई है। क्योंकि अपने आप चुनाव परिणामों को प्रभावित करने का दावा करने वाले डेरा प्रेमियों ने फतेहाबाद, रतिया हलकों में कांग्रेस प्रत्याशियों दुड़ा राम और जरनैल सिंह को खुला समर्थन करने की घोषणा की थी, लेकिन इन दोनों ही सीटों पर डेरा प्रेमियों द्वारा समर्थित प्रत्याशियों को पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि टोहाना में डेरा प्रेमियों ने कांगे्रस प्रत्याशी परमवीर सिंह का विरोध किया था, वहां कांग्रेस प्रत्याशी को विजय हासिल हुई। इससे जहां डेरा प्रेमियों की एकजुटता को भारी धक्का लगा है, वहीं राजनीति में डेरा प्रेमियों का चला आ रहा दबदबा भी काफी कम हुआ है।
फतेहाबाद विधानसभा सीट का काफी कशमकश के बाद डेरा प्रेमियों ने कांग्रेस प्रत्याशी दूड़ाराम को बाकायदा स्थानीय संगत घर में बुलाकर और संगत के बीच में उनको खुला समर्थन देने की घोषणा की थी, लेकिन डेरा प्रेमियों की इस घोषणा के बाद से ही डेरा के कुछ प्रेमियों ने बाकायदा अखबारों में बयान देकर यह कहना शुरू कर दिया था कि डेरा प्रेमियों ने कांगे्रस प्रत्याशी दूड़ाराम को समर्थन नहीं किया है। वैसे तो यहीं से डेरा प्रेमियों की एकजुटता में डेंट पडऩे शुरू हो गए थे। फतेहाबाद सीट का चुनाव परिणाम आने के बाद यह बात पूरी तरह से साफ हो गई कि डेरा प्रेमियों की एकजुटता अब पहले जैसी नहीं रही और डेरे के फरमान भी अब उनके लिए कोई खास मायने नहीं रखते। क्योंकि फतेहाबाद शहर के एक वार्ड को छोड़कर कांग्रेस
प्रत्याशी दूड़ाराम को अन्य सभी वार्डों में पराजय का सामना करना पड़ा। यहां यह उल्लेखनीय है कि शहर के हर वार्ड में डेरा प्रेमियों की अच्छी खासी तादाद है। फतेहाबाद सीट की भांति ही रतिया सीट पर भी डेरा प्रेमियों ने कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह को खुले रूप से समर्थन दिया था, लेकिन यहां भी डेरा समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह को इनेलो प्रत्याशी ज्ञानचंद ओड के हाथों पराजित होना पड़ा। जबकि इनेलो के साथ डेरा प्रेमियों का 36 का आंकड़ा बताया जाता है। वहीं टोहाना में डेरा प्रेमी रोशन लाल चुनाव लड़ रहे थे और डेरा प्रेमियों ने कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह का डटकर विरोध किया था। वहां कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह आसानी से चुनाव जीत गए थे। फतेहाबाद जिले की इन तीन विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम को देखकर यह लगता है कि जिले में डेरा प्रेमियों की एकजुटता की कहानी का दी एंड हो गया है और आने वाले चुनाव में डेरा फैक्टर का महत्व भी जरूर काफी कम होगा। याद रहे इन चुनाव से पहले आम तौर पर यह समझा जाता था कि जिस उम्मीदवार के साथ डेरा प्रेमी जाएंगे, वह उम्मीदवार आसानी से चुनाव जीत जाएगा।

बैंक कर्मियों की लापरवाही, खाते से पैसे गायब

फतेहाबाद। नेशनल हाइवे पर पुराने बस स्टैंड के सामने बने दि फतेहाबाद सहकारी बैंक के कर्मचारियों की लापरवाही की बदौलत एक छात्रा के एकाउंट से रुपए गायब हो गए। जिसके कारण छात्रा को को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और बिना रुपए निकलवाए वापिस लौटाना पड़ा। इससे पूर्व भी बैंक कर्मचारियों की लापरवाही से दो हजार रुपए किसी छात्र के एकाउंट से गायब हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार मताना हाई स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा सरोज अपनी छात्रवृति के 1600 रुपए निकलवाने के लिए बैंक में आई। जब उसने बैंक से रुपए निकलवाने के लिए बैंक कर्मचारी से कहा तो उन्होंने बताया कि उनके एकाउंट में कोई राशि नहीं है। छात्रा ने बताया कि उन्होंने यहां से रुपए नहीं निकलवाए। इतनी जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों के हाथ-पांव फुल गए। छात्रा ने इस बारे में बैंक मैनेजर से शिकायत की। बैंक मैनेजर ने बताया कि गलती से उक्त छात्रा के एकाउंट से रुपए किसी दूसरी छात्रा ने निकलवा लिए हैं। छात्रा के एकाउंट 47 पर 37 नंबर एकाउंट की छात्रा ने यह राशि निकलवा ली थी। यह राशि शीघ्र ही छात्रा सरोज को वापिस लौटा दी जाएगी।

चंद्रमोहन की घर वापिस, हजकां में नहीं : भजनलाल

फतेहाबाद। धर्म परिवर्तन के बाद से ही चर्चाओं में रहने वाले चंद्रमोहन की घर वापसी हुई है लेकिन उसे हजकां में शामिल नहीं किया गया है। उसने अब तक हजकां की सदस्यता के लिए आवेदन भी नहीं किया है। अगर वह हजकां में शामिल होना चाहेंगे तो इस बारे में समय पर सोचा जाएगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल ने एएमपीएम पत्रकार से फोन पर बातचीत में कही। वह आज गांव मोहम्मदपुर रोही में रामजीलाल के पुत्र की शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चंद्रमोहन ने घर में वापसी की है जिसकी उन्हें खुशी है। परंतु उन्होंने चंद्रमोहन के हजकां में शामिल होने के कयासों को नकारते हुए कहा कि अब तक चंद्रमोहन को हजकां में शामिल नहीं किया गया है। अगर वह हजकां में शामिल होना चाहता है तो इस बारे में गहनता से सोचा जाएगा। फिलहाल तो उसने हजकां के लिए आवेदन भी नहीं किया है। हजकां के कांग्रेस में विलय के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि हजकां अपनी लड़ाई खुद लड़ेगी तथा स्वतंत्र पार्टी के रूप में विपक्ष में रहेगी। उनका कांग्रेस में विलय का कोई इरादा नहीं है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का सीधा मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महंगाई को कंट्रोल करने के जो दावे किए थे उसमें वह लगातार फेल होती जा रही है तथा महंगाई आसमान को छूने लगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस अपने पांच साल पूरे नहीं कर पाएगी।

भ्रूण हत्या के लिए होना होगा एकजुट : इशिता

फतेहाबाद, पेड़ और बेटी दोनों का पृथ्वी पर विशेष महत्व है, दोनों माताओं के समान हैं। यह बात पेड़ लगाओ बेटी बचाओं अभियान की एम्बेस्डर कुमारी इशिता ने आज राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिय़ाखेड़ा में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर डीसी सीजी रजिनीकांथन, एसपी जगवंत लांबा, एसडीएम डॉ.जेके आभीर व नगराधीश सतीश जैन ने भी संबोधित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली जिसे इशिता ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। बाल भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। आज कुमारी इशिता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा, एम एम कालेज व सामान्य अस्पताल परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.ओपी आर्य, डिप्टी सीएमओ महेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी हरचरण सिंह छोकर, उप जिला शिक्षा अधिकारी आशा ग्रोवर, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य परमानंद वत्स, प्रो. सीताराम, डॉ. ज्योति आभीर, आशा सेतिया मौजूद थे। एमएम कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक समिति निदेशक सुभाष शर्मा, प्राचार्य डॉ.डीके कौशिक, एमएम कालेज के प्राचार्य प्रो. डी के कौशिक, सुभाष शर्मा ने इशिता, उनके पिता देवेंद्र उप्पल व माता मीना कुमारी का स्वागत किया। इस मौके पर एनएसएस एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॅ.रोबिन आनंद, प्रो.प्रतिमा मखीजा व डॉ.मीनाक्षी कोहली, पवन रुखाया भी मौजूद थे। इन कार्यक्रमों में राजन सरदाना ने भू्रण हत्या पर कविताएं पेश कीं।

Tuesday, November 10, 2009

अब कांग्रेस पूर्ण बहुमत में

फतेहाबाद। प्रदेश में इतिहास रचकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा की राजनीतिक पीएचडी उम्मीदों की कसौटी पर खरी उतरती नजर आ रही है। हर मौके पर अपने विरोधियों को परास्त करने के साथ-साथ लक्ष्य में सफलता हासिल करने वाले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जिस समय विधानसभा में निर्दलीयों के सहारे बहुमत हासिल किया था तो राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। विधानसभा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के सामने कई मुश्किलें सामने आ रही थी। मुख्यमंत्री ने चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद निर्दलीयों को अपने विश्वास में लेकर सरकार बनाने की तरफ तो कदम बढ़ा दिए थे, लेकिन कम विधायकों के कारण पांच साल तक स्थाई सरकार चलाने में कुछ मुश्किलें आ रही थी। इन्हीं मुश्किलों को खत्म करने के लिए हजकां का कांग्रेस में विलय करने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन हजकां सुप्रीमों इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे। कुलदीप बिश्नोई को हजकां कांग्रेस में विलय करने के लिए कांग्रेस की मोहसिना किदवई व पृथ्वीराज चौहान सहित कई नेताओं न बातचीत की, लेकिन अपरिपक्वता के चलते कुलदीप ने इस सुनहरे अवसर को अपने हाथों से गवां दिया। करीब साढ़े चार साल पहले कांग्रेस से बगावत करके दो साल पहले हरियाणा जनहित कांग्रेस के नाम से नई पार्टी का गठन करने वाले कुलदीप बिश्नोई लगातार सरकार से उलझते रहे। विधानसभा चुनावों में भले ही कुलदीप बिश्नोई को ज्यादा सीटें आने की उम्मीद थी, लेकिन हजकां पार्टी कुलदीप बिश्नोई सहित केवल 6 सीटें ही जीत पाई। चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद कुलदीप बिश्नोई ने विपक्ष में बैठने की बात कही, लेकिन 24 घंटे बाद ही वे अपनी बात से मुकर गए और सरकार के साथ मिलकर चलने की बात कही। परन्तु मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के समय हजकां के सभी विधायक विधानसभा से गायब रहे। इसके बाद भी कुलदीप बिश्नोई व कांग्रेस नेताओं की पार्टी को कांग्रेस में विलय करने की बातें चलती रही, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। इसी दौरान बीते दिन हजकां के चार विधायकों ने सनसनीखेज तरीके से विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर कांग्रेस में शामिल होने की पेेशकश कर दी। चुनाव परिणाम आने के बाद हजकां के विधायकों का शुरू से ही कांग्रेस की ओर आकर्षण उस समय चरम पर पहुंच गया, जब हजकां के 6 विधायकों में से 4 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए और एक और विधायक आज कांग्रेस में शामिल हो गया। हजकां के पांच विधायक कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही कांग्रेस अब 45 विधायकों के साथ पूर्ण बहुमत में आ गई है। इसके अलावा 7 निर्दलीय व एक बसपा का समर्थन भी कांग्रेस को हासिल है। करीब एक पखवाड़ चले राजनीति के इस घटनाक्रम में जहां कांग्रेस को काफी फायदा हुआ है, वहीं हजकां हाशिऐ पर आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त करके एक बार फिर साबित कर दिया कि राजनीति की पीएचडी में उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता।

लूटरों ने नकदी, सोना व मोबाइल लूटा

रतिया. गांव चंदो में कल रात तीन अज्ञात लुटेरों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग से 60 हजार रुपए नकद, सोने के आभूषण व मोबाइल फोन लूट कर ले गए। बुजुर्ग ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी है। चंदो निवासी 65 वर्षीय रतन सिंह ने बताया कि वह गांव में अकेला रहता है। कल रात जब वह सोया हुआ था तो तीन अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए। उसने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके गले में कपड़ा डालकर उसे जान से मारने की धमकी दी और घर में पड़ा सामान उससे मांगा। इसके बाद तीनों आरोपी उससे 60 हजार रुपए नगद, सोने की दो अंगूठियां व मोबाइल फोन लूटकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

नर्सिंग एवं मिडवाइफरी डिप्लोमा के आवेदन मांगे

चंडीगढ़, हरियाणा सरकार ने साढ़े तीन वर्षीय जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी प्रशिक्षण डिप्लोमा कोर्स-सत्र 2009 में प्रवेश हेतु हरियाणा अधिवासी अविवाहित, विधवा या तलाकशुदा महिलाओं से सादे कागज पर आवेदन पत्र आमन्त्रित किए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह डिप्लोमा कोर्स सामान्य अस्पताल, भिवानी, करनाल और हिसार में शुरू किया जाएगा। इस कोर्स में दाखिले के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कम से कम 45 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 या इसके समकक्ष है। विज्ञान (भौतिक शास्त्र, रसायनशास्त्र और जीव विज्ञान) विषयों के साथ 10+2 कक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 10+2 वोकेशनल, एएनएम कोर्स के मामले में परीक्षा इण्डियन नर्सिंग काऊंसिल से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा के पश्चात् डेढ़ वर्षीय एएनएम कोर्स सहित 10+2 कक्षा उत्तीर्ण की हो। आवेदन जमा कराने की अन्तिम तिथि को उम्मीदवारों की आयु 17 से 35 वर्ष तक की हो।

बैंक डकेती के आरोपी रिमांड पर

टोहाना. शहर के पटियाला बैंक में 25 सितम्बर को हुए डकैती के मामले के पुलिस ने चार आरोपियों को आज न्यायधीश रूपम सिंह की अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों में पटियाला निवासी जसपाल ङ्क्षसह, हितेन और देवेंद्र सिंह व अंग्रेज सिंह शामिल है, जिन्हें पुलिस आज प्रोडेक्शन वारंट पर आरोपियों को पटियाला से टोहाना लाई थी। पुलिस इस रिमांड के दौरान डकैती से संबंधित जानकारी जुटाने के अलावा अन्य डकैतियों के बारे में भी जानकारी आरोपियों से उगलवानी चाहिए। गौरतलब है कि 25 सितम्बर दोपहर को स्टेट बैंक आफ पटियाला की टोहाना शाखा में शाम करीब चार बजे घुसकर बंदूक की नोक पर करीब 30 लाख 31 हजार रुपए की डकैती कर फरार हो गए थे। 12 अक्टूबर को पटियाला में पकड़े गए एक अंतरराज्यीय गिरोह ने उक्त डकैती की बात कबूली थी। जिसके बाद टोहाना पुलिस ने आज उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाई। इनमें 20 हजार रुपए ग्राहकों के भी शामिल थे। दोपहर करीब चार बजे बैंक में 7 बंदूकों से लैस सिख युवक घुस आए व तीन बाहर खड़े रहे। युवकों ने आते ही सुरक्षाकर्मी पृथ्वी सिंह को काबू कर बंदूक व असलाह अपने कब्जे में ले लिया था। दो बंदूकधारियों ने उन पर पहरा लगाना आरम्भ कर दिया था। दो युवकों ने स्ट्रांग रूप खुलवाकर कैशियर से बंदूक की नोक पर लगभग 30 लाख 31 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए थे। जाते समय लुटेरे सुरक्षाकर्मी की बंदूक की गोलियां भी साथ ले गए थे। इस मामले में 12 अक्तूबर को पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो कई बैंक डकैतियों में शामिल थे। पूछताछ में उन्होंने टोहाना बैंक डकैती की बात कबूली थी।

अग्रवाल सभा की कार्यकारिण गठित

फतेहाबाद। अग्रवाल सभा के पुननिर्वाचित प्रधान देवीदयाल तायल ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें 1 मुख्य संरक्षक, 2 संरक्षक तथा 31 सदस्य और साथ ही 16 विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए। श्री तायल ने अग्रवाल सभा द्वारा संचालित महाराजा अग्रसैन पब्लिक स्कूल के कुशल संचालन हेतु चेयरमैन राजेंद्र कुमार बंसल(एसबीआई) के अलावा 11 सदस्यों की उपसमिति भी बनाई है। सभा की कार्यकारिणी में रामनिवास गोयल को मुख्य संरक्षक, सीता राम बंसल व जगदीश राय मित्तल को संरक्षक चुना गया। वेदप्रकाश गर्ग भिरडाना वाले को वरिष्ठ उपप्रधा, रामकुमार मंगल को उपप्रधान, राकेश बंसल को सचिव, भागचंद गोयल को कोषाध्यक्ष, नरेश जैन. को महाप्रबंधक, पुरुषोत्तम बडोपलिया को को-आर्डिनेटर, डॉ.राधेश्याम टांटिया को सह सचिव, सुरेश बंसल भूथन को उपसचिव चुना गया है। जबकि राजेंद्र बंसल भट्टू, सज्जन गर्ग, बृजभूषण बंसल, भागीरथ गोयल, सतपाल बंसल, एनडी मित्तल, विरेंद्र गर्ग, बनारसी दास बंसल, भारत भूषण गर्ग, राजकुमार ङ्क्षजदल, सुभाष गर्ग, विनोद बंसल, रामनिवास गर्ग, रविंद्र कुमार, सत्यप्रकाश गुप्ता, मदन बंसल, सुरेश कुमार, रामनिवास गुप्ता, ओमप्रकाश सिंगला, भीमसेन गोयल, दयानंद गर्ग, डॉ.राजेंद्र प्रसाद गर्ग चुना गया। इनके अलावा टीआर मोदी, अशोक मित्तल, एसके मित्तल, बलवंत राय गोयल, श्याम लाल गुप्ता, राजकुमार गोयल, सुरेश मित्तल, प्रवीण ङ्क्षजदल, वेदप्रकाश मंगल, राजेंद्र मोदी, निरंजन लाल, नरेश कुमार, सुशील बंसल, सजय बंसल, अर्जुन दास, ललित गोयल को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया। वहीं महाराजा अग्रसैन पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी में राजेंद्र प्रसाद बंसल को चेयरमैन के अलावा देवीदयाल तायल, रामकुमार मंगल, राकेश बंसल, नरेश जैन, विनोद बंसल, सत्यप्रकाश गुप्ता एडवोकेट, एनडी मित्तल एडवोकेट, सुभाष गर्ग, रामनिवास गुप्ता, सज्जन गर्ग को शामिल किया गया है।

Friday, November 6, 2009

हरियाणा मंत्री मण्डल का विस्तार

6 कैबिनेट मंत्री व 3 निर्दलीय विधायक राÓयमंत्री बने, अगला विस्तार इसी माह संभव7 निर्दलियों में से 1 को केबिनेट, 3 राज्यमंत्री बने जबकि अन्य तीन को संसदीय सचिव बनाए जाना हैकेबिनेट मंत्रियों में पानीपत से ओ।पी। जैनकैथल से रणदीप सुरजेवालाटोहाना से परमवीर सिंहझज्जर से गीता भुक्कलरेवाड़ी से अजय यादव व मेवजा महाराजपुर से महेंद्र प्रतापजबकि राज्यमंत्रियों में फरीदाबाद एनआईटी से शिवचरण शर्मा, सिरसा से गोपाल कांडा, गुडगांवा से सुखबीर कटारिया, संसदीय सचिवों में बवानीखेड़ा के विधायक रामकिशन फोजी, सोहना के विधायक धर्मबीर सिंह, बल्लभगढ़ से शारदा राठौड,, खरखौदा से जयबीर बाल्मीकि, अटेली से अनीता यादव व हथीन के विधायक जलेब खान के संसदीय सचिव बनाए जाने की उम्मीद है।

कुल दस्तक

hit counter