दिल्ली. केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज वर्ष 2010-11 के लिए लोकसभा में आम बजट रखा, जिसमें पैट्रोल 2 रुपए 58 पैसे व डीजल 2 रुपए 67 पैसे आज रात से महंगे होने की घोषणा की गई है। वित्तमंत्री द्वारा आज रखे गए इस आम बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व खाद्य को प्रमुखता दी। संसद में आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि आयकर की स्लैब में बदलाव किया जा रहा है। अब 1.60 लाख पर कोई कर नहीं लगेगा। जबकि 1.60 लाख से लेकर पांच लाख पर 10 फीसदी और पांच लाख से लेकर आठ लाख पर बीस फीसदी और आठ लाख से ज्यादा पर अब तीस प्रतिशत कर देना होगा। एक अप्रैल, 2011 से देश में डायरेक्ट टैक्स कोड लागू कर दिया जाएगा। सरकार विनिवेश के जरिए 25 हजार करोड़ जुटाएगी। साथ में ही नरेगा के लिए चालीस हजार करोड़ का इंतजाम किया गया है। बुंदेलखंड के लिए 1200 करोड़ का अलग से इंतजाम किया गया है। मुखर्जी ने कहा कि यूनिक आईडी कार्ड इसी साल से मिलेगा। साथ में रक्षा बजट को भी बढ़ा दिया गया है। इस बजट को आम आदमी और किसानों का बजट बताते हुए मुखर्जी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में लोन के लिए 3 लाख 75 हजार रुपये दिए जाएंगे। किसानों को सीधे सब्सिडी दी जाए। कृषि क्षेत्र के लिए लोन को बढ़ाकर उन्होंने 3 लाख 75 हजार रुपये कर दिया गया है। समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को एक के बजाय दो प्रतिशत रियायत मिलेगी। देश में प्रतिदिन 20 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाने का टारगेट रखा गया है। साथ में रेलवे की सहायता के लिए 16, 752 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जाएगा।
Holi
Ampmnews Epaper
Friday, February 26, 2010
रेल बजट में प्रदेश के लिए कुछ नहीं: अजय
फतेहाबाद/प्रदीप.. बीते दिन संसद में रेलमंत्री ममता बनर्जी द्वारा रखे गए रेल बजट में हरियाणा के लिए कुछ नहीं खास नहीं किया गया है, बल्कि ऐसी घोषणाएं की गई है जिनका उल्लेख पहले भी किया जा चुका है। यह बात विधायक एवं इनेलो के महासचिव अजय चौटाला ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 10 लाख लोगों को रोजगार देने की घोषणा करने वाली सरकार अभी तक एक भी बेरोजगार को रोजगार नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले पंाच साल से अलग हाईकोर्ट बनाने का राग अलाप रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का घेराव करने के लिए इनेलो विधायक दलों की इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला ने बैठक बुलाई है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के नाम पर करोड़ों रुपए की .जमीन खरीद चुकी है, लेकिन वहां अभी तक बोर्ड के अलावा एक भी ईंट नहीं लगाई गई है। गुडग़ांव की तर्ज पर चार बड़े शहर बसाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। रोहतक से दिल्ली के जिस हाइवे की बात प्रदेश सरकार कह रही है, वह भी पूर्व की इनेलो सरकार द्वारा किया गया था। इस मौके पर बलवान दौलतपुरिया, रामराज मेहता, कुलजीत कुलडिया, अनूप धूूडिया, गुरमुख सिंह, सुमनलता सिवाच, जगदीश झाझड़ा, राजेंद्र सूरा, तरूण चौधरी, सुरेंद्र लेगा, लक्ष्मी नारायण देहडू, सुबे ङ्क्षसह ढाका, हरपाल सिंह, इंद्र गावड़ी, केएस बिटा, रामप्रकाश बीघड, प्रमोद बजाज व दलीप ङ्क्षसह सहित इनेलो नेता उपस्थित थे।
चबलामोरी विवाद: जमींदार एक दिन के पुलिस रिमांड पर
फतेहाबाद. गांव चबलामोरी में बीते शनिवार को विवाहिता का अपनी तीन बेटियों के साथ नहर में कूदकर जान देन के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के मजबूर करने वाले जमींदार व उसके मुजारे को काबू पर न्यायाधीश महेंद्र ङ्क्षसह की कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस बारे में चबलामोरी निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि जमींदार द्वारा उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था।
होली उत्सव कल टोहाना में
फतेहाबाद. परमहंस श्री योग दरबार द्वारा एक शाम सतगुरू के नाम संगीतमय होली उत्सव कुटिया शांत सरोवर राम नगर टोहाना में 27 फरवरी को हर्षोल्लास से प्रात: 9 से 5 बजे तक मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पवन रुखाया ने बताया कि इस अवसर पर स्वामी अनुभवानंद जी महाराज का तुला दान रात 12 बजे सिक्कों, अनाज व फलों द्वारा विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
एएम-पीएम न्यूज व बोलगार्ड ने दी पानी बचाने की जानकारी
फतेहाबाद. कम पानी और कम खाद्य का प्रयोग करके अच्छी पैदावार करने के बारे में आज गांव खूनन में मेनसेंटा द्वारा किसानों की एक कार्यशाला का आयोजिन किया गया, जिसमें नरेंद्र मेहता ने किसानों को बोलगार्ड दो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके गांव व आसपास के सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया। किसानों को जानकारी देते हुए नरेंद्र मेहता ने बताया कि आज जल संरक्षण की जरूरत काफी बढ़ती जा रही है। पानी की बचत आज की जरूरत बन गई है। उन्होंने किसानों से कहा कि हमें ऐसी फसलों की बिजाई करनी चाहिए जिन्हें पानी की कम आवश्यकता हो। इसके लिए जरूरी है कि हम बोलगार्ड जैसी उत्तम किस्म के बीजों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस कंपनी के बीज से जहां पानी की बचत होती है, वहंी पैदावार भी ज्यादा होती है। इस मौके पर किसानों ने भी अपने विचार रखे।
'महफिल-ए-रुखसतÓ का आयोजन
फतेहाबाद. श्री गुरूतेग बहादुर इन्टरनैशनल पब्लिक स्कूल में विदाई पार्टी 'महफिल-ए-रुखसतÓ का आयोजन किया गया। जिसमें 9वीं कक्षा के छात्रों ने 10वीं कक्षा के छात्रों को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विदाई समारोह में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल प्रिंसीपल स. बलविन्द्र सिंह भ्याना ने कहा कि जूनियर्स द्वारा सीनियर्स को दी जाने वाली विदाई दुख का प्रतीक न होकर अपितु सुख व उन्नति का प्रतीक होती है।विदाई समारोह का मंच संचालन मणी शर्मा व नवनीत कौर ने संयुक्त रूप से किया व छात्र हर्षद मेहता ने भी संबोधित किया।
Thursday, February 18, 2010
सुमति है तो सब संपत्ति है, अन्यथा विपत्ति ही है: स्वामी दिव्यानंद जी
फतेहाबाद. जिस परिवार में सुमति के रूप में माता हो, संतोष के रूप में पिता विराजमान हो, निर्भयता, प्रसन्नता, अचाह, असंगता और मीठी वाणी के अन्य सदस्य हों। तब समझ लेना चाहिए कि वह परिवार हर प्रकार से साधन संपन्न परिवार होगा। श्री गीता मंदिर मॉडल टाउन फतेहाबाद में श्री प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य पर व्यक्ति के पारिवारिक धर्म की चर्चा करते हुए तपोवन हरिद्वार से पधारे डॉ.स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि खाली माता पिता न हो तो परिवार अनाथ नहीं हो जाता, अपितु मति मारी जाए तो निश्चित समझें कि परिवार अनाथ हो जाता है। श्री गुरु नानक देव जी महाराज साहेब जब तीसरी उदासी में प्रवेश कर रहे थे तो माता तृप्ता जी ने उनको रोका कि यदि तुम चले जाओगे तो पीछे परिवार का क्या होगा। साहब श्री बोले कि हे माता! मेरा परिवार तो मेरे साथ ही है। तो मां ने पूछ ही लिया कि जब मैं तेरी माता तेरे साथ नहीं, तेरे पिता जी यहीं हैं मित्र कुटुम्बी भी सब यहीं है तो तेरे साथ कैसे? साहब जी बोले, हां माता जी, उसमें माता-पिता कुटुंब परिवार सब हैं। मां को आश्चर्य हुआ और बड़ा अजीब सा भी लग गया कि नानक कैसी-कैसी बातें कर रहा है? मैंं यहां तलवंडी में रह रही हूं। तेरे साथ कब गई हूं? कहीं ऐसा तो नहीं कि तुम शरीर करके मेरे साथ नहीं होते, किंतु तुम्हें मेरी याद आती है। और इस दृष्टि से मेरी याद के रूप में तुम मुझे साथ रखते हो और कह रहे हो कि मेरी माता मेरे साथ रहती है। साहब जी बोले, नहीं, मां मैं ऐसा भी नहीं कहना चाहता, पर आपको मेरी बात समझ में नहीें आ रही। तभी तो आचार्यों का मानना है कि संतों से छह प्रकार के लोग उनकी तत्वनिष्ठा का, उनके उपदेश का लाभ नहीं ले पाते। माता-पिता, भाई बहन अथवा परिवार वाले, अति समीपी मित्र, द्वेष रखने वाले, अहंकार से भरे कुतर्की, मंद बुदिध से युक्त और पूर्वाग्रही। इनमें कुछ की तो समझ ही नहीं आ पाती, किंतु कुछ समझने को राजी ही नहीं होते। रिश्तेदारों में माता-पिता में ममता का पूर्वाग्रह होता है। माता तृप्ता जी भी वात्सल्य से भरी पट्टी अपनी आंखों पर रखकर नानक को देख रही है और साथ-साथ उनकी बातेें सुन रही हैं। पूछती हैं, पुत्र नानक से कि क्या तेरे उस पविार में मां भी है क्या? हां है! साहब श्री बोले क्या नाम है, उस माता का, जो तेरे साथ जाती है। तब साहब श्री गुरुनानक देव जी महाराज ने परिवार के रूप में अंदर के उन दिव्य गुणों को बताया, जो धर्म का, भक्ति और ज्ञान का तथा सद्गुणों का वास्तविक स्वरूप है। जिस परिवार के बिना यह बाहर का परिवार बाहर का संसार भी मात्र एक धोखा ही है, साहिब श्री नानक जी बोले हे माता जी। माता मत पिता संतोख, सत भाई कर इह विशेख।। सुबुद्धि अर्थात अच्छी बुद्धि ही मेरी माता है, जो कदम कदम पर मेरी रक्षा करती है। जिसकी मां मर जाए, उसे हम यतीम कहते हैं। पर गुरु नानकदेव जी का मानना है कि उसे यतीम मत कहो, जिसकी मां मर जाए, अपितु जिसकी मति मारी जाए, अथवा बुद्धि भ्रष्ट हो जाए, उसे अनाथ ही समझना। बिना माता-पिता के भी सुबुद्धि युक्त पुरुष सुखी जीवन जी सकता है, किंतु दुर्योधन और दुशासन जैसे दुर्बुद्धि युक्त व्यक्ति माता गांधारी के होते हुए भी सर्वनाश को प्राप्त हुए। महाभारत जैसे विनाशकारी युद्ध के मूल कारणों में से एक कारण बना बुद्धिहीनता अथवा दुर्बुद्धि।
सरपंच पदों के लिए निकाले ड्रा
फतेहाबाद.. पंचायती चुनावों के लिए आज जिले में सरपंच पदों के आरक्षण के ड्रा निकाले गए। फतेहाबाद के 56 सरपंच पदों के लिए एसडीएम जयकिशन आभीर ने पंचायत भवन में ड्रा निकाले तो टोहाना के 44 पदों के अलावा अन्य खंडों में भी ड्रा निकाले गए।
आबादी को प्रतिशत आधार मान कर सरपंच पदो में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए है। उपमण्डलाधीश डा. जय कृष्ण आभीर ने बताया कि गांव सालमखेड़ा,ढाणी ईस्सर, तामसपुरा व ढाणी छतरिया पंचायतों में सरपंच पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है। इसी प्रकार गांव धारणियां, खैरातीखेड़ा, नूरकीअली, बोसवाल, बनगांव, एमपीरोही प्रथम, भिरडाना में सरपंच पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए है। उन्होंने बताया कि सामान्य जाति की महिलाओं के लिए गांव खजूरीजाटी, थेड़ी, ढाणी माजरा, मानावाली, बीघड़, अयालकी, भोडियाखेड़ा, आजाद नगर, शहीदावाली, मुसाअली, बहबलपुर, ढाणी टाहलीवाली, दरियापुर, खाराखेड़ी, चिन्दड़ के सरपंच पद आरक्षित किए गए है।
इसी प्रकार टोहाना के 44 सरपंच पदों के लिए ड्रा निकाले गए। इनमें से धारसूल कलां, कन्हड़ी व खनौरा के सरपंच पद अनूसचित जातियों की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि भीमेवाला, अमानी, नांगली, मामूपुर, भोड़ी, हैदरवाला, चंदडख़ुर्द, सलेमपुरी, चंदड़कलां, कमालवाला, सिम्बलवाला व ललूवाल महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार भोडियाखेड़ा, हिम्मतपुरा, धारसूल खुर्द, ठरवी, जापतेवाला व बलियाला का सरपंच पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। खड़ की बचे हुए 23 सरपंच पद अनारक्षित है और उन पर कोई भी व्यक्ति खड़ा हो सकता है। अनारक्षित सरपंच पदोंं में अकांवाली, नांगला, चिल्लेवाल, दमकौरा, डांगरा, बढईखेडा, फतेहपुरी, हिंदालवाला, इंदाछोई, जमालुपर शेखां, कुलां, ललौदा, लोहाखेड़ा, मादुआना, मंघेड़ा, नन्हेड़ी, पूर्णमाजरा, पिरथला, रहनवाली, रसूलपूर, रताखेड़ा, समैण व ठरवा की पंचायत शामिल है।
शराब ठेकों की रिन्युअल पॉलिसी को लेकर ठेकेदार पेसोपेश में
रमेश जोइया
फतेहाबाद. हरियाणा सरकार की नई आबकारी पॉलिसी के तहत शराब के ठेकों का रिन्यूअल को लेकर वर्तमान शराब ठेकेदार पेशोपेश में पड़े हुए हैं। सरकार की इस नई पॉलिसी के तहत 19 फरवरी शराब ठेकों के रिन्यूअल के लिए अंतिम तिथि तय की गई है। इस तिथि तक शराब ठेकेदार रिन्यूअल के लिए विभाग के पास फार्म व फीस जमा करा सकते हैं। इस अंतिम तिथि के पश्चात बचे हुए शराब ठेकों के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इस रिन्यूअल पॉलिसी के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए शराब ठेकेदार विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधने में लगे हुए हैं। सरकार की इस नई आबकारी पॉलिसी 2010-11 के मुताबिक शराब ठेकेदार न केवल इस वर्ष के लिए ठेकों का रिन्यूअल करा सकते हैं, बल्कि अगले साल के लिए भी यही रिन्यूअल पॉलिसी लागू कर दी गई है। यह इसलिए ताकि इस साल ठेका देने वाले शराब ठेकेदारों को दो साल तक स्थायी व्यवसाय मिल सके और शराब ठेकेदार ठेका देने में अधिक रूचि दिखाएं। जिला में पिछले साल देसी शराब ठेका के 91, अंग्रेजी ठेका के 38 ठेकों के टेंडर हुए थे, जबकि इन दोनों के एक-एक ठेकों के टेंडर नहीं हो पाए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई पॉलिसी के तहत रिन्यूअल फीस 25 लाख तक के ठेके के लिए 25 हजार रुपए, 25 लाख से 50 लाख तक के ठेके के लिए 50 हजार रुपए, 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक के लिए 75 हजार रुपए व 1 करोड़ से ऊपर के ठेके के लिए 1 लाख रुपए तक की रिन्यूअल फीस निर्धारित की गई है। नई आबकारी पॉलिसी की एक खास बात यह है कि इसमें पहली बार ठेकों को शराब ठेकेदारों को अपने ठेकों को विभाग के पास एक निर्धारित फीस भरकर अपने मनमाफिक रेटों पर अन्य किसी को ट्रांसफर करने की सुविधा भी दी गई है। राज्य सरकार की इस नई आबकारी पॉलिसी को लेकर अभी तक तो वर्तमान ठेकेदार पेशोपेश में हैं, लेकिन कल शाम तक उनके असली रिस्पांस का पता चल पाएगा।
सड़क हादसा निगल गया 3 जिंदगियां
फतेहाबाद. बीती शाम नेशनल हाइवे पर तीन वाहनों के आपस में टकराने से हुआ भीषण सड़क हादसा दो महिलाओं सहित तीन लोगों की जिंदगी को निगल गया। मृतकों का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मृतक के परिजन सीकर निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर हिसार रोडवेज डिपो के बस चालक मानसिंह के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर जिले के गांव बैरावा से कुछ लोग गांव भूथन में शादी समारोह में आए हुए थे। शादी के बाद जब वे वापिस बलेरो गाड़ी से जा रहे थे तो नई पुलिस लाइन के पास यह सड़क हादस हुआ। फतेहाबाद की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज की बस अपने आगे चल रही एयरफोर्स गाड़ी को ओवरटेक करने लगी तो इसी दौरान सामने से आ रही बुलेरो की बस में भिडंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सहित पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। इस सड़क हादसे में सीकर निवासी सोना देवी व राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झुंझनु निवासी किरण, परमेश्वर, लक्की, रामकुमार व लीलूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में किरण को हिसार रैफर किया गया, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने ओज मृतक के परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बूधवार शाम को हुए इस सड़क हादसे में काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
स्वास्थ्य के प्रति छात्राएं हों जागरूक: डा. पूजा मेहता
फतेहाबाद. अपने स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को जागरूक होना चाहिए ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। यह बात एमएम कालेज आफ एजुकेशन में महिलाओं के दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए मात्रिका अस्पताल के डा. पूजा मेहता ने कही। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में आने वाली समस्याओं से छात्राओं को विचलित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन समस्याओं का डटकर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने खान-पान के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। डा. मैहता ने कहा कि छात्राओं को अपनी समस्याओं के बारे में झिझक महसूस नहीं करना चाहिए। इस मौके पर डा. मेहता ने लड़कियों द्वारा स्वास्थ्य के बारे में पूछे गए प्रश्नों का भी विस्तार पूर्वक उत्तर दिया और स्वास्थ्य के लिए ध्यान देने वाली उपयोगी बातों से अवगत करवाया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कालेज प्राचार्य डा. ममता चौधरी ने डा. पूजा मेहता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर समस्त कालेज स्टाफ उपस्थित था।
Wednesday, February 17, 2010
विशाल कलश यात्रा के साथ श्री प्रतिष्ठा प्रारंभ : स्वामी दिव्यानंद जी
फतेहाबाद. नदियों के पवित्र जल को कलश में प्रतिष्ठित कर 108 कलशों के द्वारा विशाल शोभायात्रा के रूप में श्री गीता मंदिर फतेहाबाद में आज श्री विग्रह प्रतिष्ठा कार्य प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर इस पवित्र जल की महिमा बताते हुए डॉ.स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि अगर नदियों में प्रदूषण न होता, हवा प्रदूषित न होती तो इतने रोग न होते। भारतीय वैदिक परंपरा में पर्वत, वनस्पति, सरिता आदि को देवता मानकर पूजने का आदेश दिया है। पूजा का अर्थ केवल पुष्प चढ़ाना ही नहीं है, पूजना का मूल भाव है, इन सबके प्रति आदरणीय भाव रखना। अब तो हमारे पढ़े-लिखे तथाकथित धार्मिकजन तीर्थ भूमि में जाकर भी गंदगी और कचरा फैलाकर आ जाते हैं। हमारी सनातन रीति में गृहप्रवेश अथवा नूतन प्रतिष्ठान आरंभ के श्रीगणेश पर सर्वप्रथम सर्व तीर्थमय जल कुंभ को ही प्रवेश कराया जाता है। प्राकृतिक संपदा के प्रदूषित हो जाने पर तीर्थ की शुचिता तथा चेतना अक्षुण्ण कैसे रह सकती है। परमात्मा की पूजा अधूरी है यदि प्रकृति की पूजा न हुई। परमात्मा ने श्री कृष्ण रूप में अवतार लेकर गिरीराज का पूजन करवाया तथा इस माध्यम से यह प्रेरणा दी कि पर्वतों को, वृक्षों को कटने से बचाया जाए, यही सच्ची कृष्ण भक्ति है, परंतु हम लोग इतने चतुर है जो भगवान को तो मानते हैं। मगर भगवान की नहीं मानते। भगवान ने कालिया नाग का वध कर जल प्रदूषण को रोका। इस लीला का यही रहस्य है कि प्राकृतिक संपत्ति पर सभी का समान अधिकार है। इसे अशुद्ध करने वाला समाज का अपराधी है। प्रकृति और ब्रह्म दोनों की पूजा से लोक-परलोक बनेंगे।
संदिग्ध परिस्थितियों में लाखों के गहने चोरी
फतेहाबाद. बीती रात नए बस स्टैंड के समीप बनी श्री राम सेवा समिति में आयोजित एक विवाह समारोह से लाखों रुपए के गहने संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का समाचार है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। समाचार लिखे जाने तक इस बारे में मामला दर्ज नहीं किया गया था। जानकारी के अनुसार बीती रात अनाजमंडी के एक व्यापारी इंद्र सिंह के लड़के की शादी का कार्यक्रम श्री राम सेवा समिति धर्मशाला में रखा हुआ था। बताया जाता है कि गुजरात के सूरत से वधू पक्ष के लोग फतेहाबाद में आए हुए थे। आज प्रात विदाई के समय वधू पक्ष के लोगों ने गहने संभाले तो वे गायब मिले। बताया जाता है कि उक्त गहने धर्मशाला के एक कमरे में बैग में रखे हुए थे। रहस्यमय तरीके से बेग के गायब होने की चर्चाएं कुछ ही देर में पूरे शहर में फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोरी हुए आभूषणों की कीमत लाखों रुपयों की बताई जाती है। इतनी बड़ी चोरी होने के बावजूद पुलिस में मामला दर्ज न कराया जाना पूरे मामले को संदिग्ध बनाए हुए है।
पत्नी की हत्यारोपी को उम्रकैद, 5 हजार जुर्माना
फतेहाबाद. न्यायधीश आरके यादव की अदालत ने आज रमेश कुमार को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में उम्रकैद व 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मूल रूप से बहबलपुर खेडी निवासी रमेश कुमार पिछले काफी समय से गांव हमजापुर में रहता था। पुलिस ने इसे हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायधीश आरके यादव की कोर्ट ने रमेश को हत्या का दोषी माना और उसे पांच हजार जुर्माना व उम्रकैद की सजा सुनाई है।
काले झंडे लेकर किया रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन
फतेहाबाद. निजी परमिट देने का फैसला सरकार ने वापस नहीं लिया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। यह बात रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा ने डिपो के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कही। आज रोडवेज कर्मियों ने काले झंडे लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान गोपाल साहू ने की व संचालन सुरेंद्र मलिक ने किया। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे व 9 मार्च को चंडीगढ़ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर हरिचंद कंबोज, नंद लाल नैन, गुरदेव सिंह, राजेंद्र छापोला, रामस्वरूप टाडी, सतबीर सिंह दहिया, हवा सिंह राड़, हरिओम, कृष्ण कुमार, विरेंद्र ठाकुर, लहरी सिंह ने संबोधित किया।
गौ तस्करी का असफल प्रयास
फतेहाबाद. टोहाना की नवदुर्गा कॉलोनी में बीती रात कुछ नकाबपोश लोगों द्वारा वहां खड़ी गायों को चारे के लालच देकर कैंटर में लादने का असफल प्रयास किया। माना जा रहा है कि ये लोग पशु तस्करी में संलिप्त हैं, जो इन गायों को तस्करी के लिए लाद रहे थे। लेकिन वहां झुग्गी-झोपडिय़ोंं में रहने वाले लोगों की नींद खुलने पर उक्त लोग वहां से फरार हो गए। कुछ ही देर बाद उक्त नकाबपोश वापस आए और वहां झुग्गी-झोपडिय़ों में रह रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच शोर-शराबा सुनकर कॉलोनीवासी जाग गए और वहां एकत्र हो गए। जिस पर नकाबपोश लोग वहां से भाग गए। इसकी सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई।
Tuesday, February 16, 2010
यज्ञ वैदिक विधान है, विज्ञान है परंपरा नहीं: स्वामी दिव्यानंद जी
फतेहाबाद. वेदों में यज्ञ के रूप में अग्निविद्या एक वैदिक विधान है, जिसमें पांच प्रकार की शुद्धि परमावश्यक है। स्थान शुद्धि, भूत शुद्धि, मंत्र शुद्धि, द्रव्य शुद्धि और भाव शुद्धि। ये शुद्धियां यज्ञ के मूलाधार हैं। इसलिए यज्ञ करनरे वाला साधक हर प्रकार से शुद्ध हो जाता हैं। आज की ज्वलंत समस्या पर्यावरण के प्रदूषण के लिए वैदिक विधि से किया जाने वाला यज्ञ ही समाधान है। श्री गीता मंदिर मॉडल टाउन फतेहाबाद में सद्गुरूदेव श्री प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीगीतामहायज्ञ में तपोवन हरिद्वार से पधारे श्री गीताव्यास डॉ.स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि आज यज्ञ अग्नि विद्या के रूप में न होकर मात्र परंपरा या रिवाज का रूप लेता जा रहा है। विधान छूटते जा रहे हैं। यज्ञ को वैदिक रूप दिया जाना चाहिए। इसके लिए विद्वानों की परम आवश्यकता है। यज्ञ करने से उत्पन्न फोरमैल्डीहाईड गैस वातवारण को बैक्टीरिया फ्री करती हे, जिससे वातावरण पूर्ण रूपेण सुरक्षित हो सकता है और फिर मंत्रों का विशेष प्रयोग तो पुरोहित और यजमान अर्थात मंत्रो को उच्चारण करने वाले और श्रवण करने वाले दोनों को चुंबकीय ऊर्जा से भर देते हैं। उस वातावरण में आने वाले प्रत्येक जीव अपने क्षुद्र स्वभाव को भूलकर उसी विराट ब्रह्म चेतना से जुड़ जाता है। यह सत्य है कि आज की जो प्रदूषण समस्या है, जिसके लिए विश्व की सरकारें अरबों डॉलर खर्च करके भी समाधान नहीं ढूंढ पा रही हैं, अपने आप को असमर्थ पा रही हैं, वैदिक विधि से होने वाले यज्ञ द्वारा इस समस्या का समाधान हो सकता है। केवल बाह्य प्रदूषण ही नहीं मानव मात्र का एक आंतरिक प्रदूषण भी है और इसी आंतरिक प्रदूषण के कारण ही बाह्य प्रदूषण जन्म लेता है। त्रेतायुग के महाराजा दशरथ की भांति उनके अपनी ओर से कैकेयी को दिए वरदान उन्हें क्या मालूम था कि किसी दिन उन्हीं के लिए श्राप हो जाएंगे। इस दृष्टि से विज्ञान को वरदान कहें या अभिशाप विचारणीय विषय है। इसके लिए संशोधन की आवश्यकता है। कहने वाले तो यह कहते हैं कि आने वाला विश्वयुद्ध किसी बहुत बड़े बुद्धिमान के पागलपन के कारण ही लड़ा जाएगा। इस सारी समस्या का एक ही समाधान है कि भारतीय मनीषियों की अति प्राचीन वैदिक शोध यज्ञ विज्ञान को विधान पूर्वक समाज में प्रतिष्ठित किया जाए।
आतंकी घटनाओं के मद्देनजर कोरियर कंपनियां भी हुई सतर्क
फतेहाबाद/रमेश जोइया. देश में बढ़ती आतंकी घटनाओं के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय और खुफिया विभाग की रिपोर्ट व पुलिस ने आशंका जताई है कि राष्ट्रविरोधी तत्व, आतंकवादी संगठन व असामाजिक तत्व देशभर में आतंक फैलाने के लिए कोरियर सेवाओं का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर देश के प्रमुख कोरियर सेवा देने वाली ब्लेज फ्लैश जैसी कंपनियों ने अपने सहयोगियों, फ्रंचाइजी व बुकिंग एजेंटों को विशेष हिदायतें जारी कर सतर्कता बरतने को कहा है। इन हिदायतों में कंपनी ने अपने एजेंटों को कोरियर/पैकेट बुक करने से पहले बुकिंग करता का पहचान पत्र, फोन नं. वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकि से जांच कर उन्हें बुकिंग फार्म में सावधानी पूर्वक भरने को कहा है। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की कंसाईटमेंट बुक करने से पूर्व बुकिंग कर्ता से पैकेट में रखे गए माल के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की जानी आवश्यक है। कंपनी द्वारा जारी हिदायतों में कहा गया है कि यदि किसी ग्राहक पर या उसके द्वारा बुक कराए गए पैकेट पर किसी प्रकार का संदेह होता है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को दें। कोरियर कंपनियों ने आम नागरिकों से भी सभी एजेंटों व फ्रेंचाइजी होल्डरों से सहयोग की अपील की है।
डॉ. स्वामी दिव्यानंद जी के सान्निध्य में मनाई जाएगी वर्षगांठ
फतेहाबाद. भारत विकास परिषद् द्वारा संचालित बागबां की प्रथम वर्षगांठ 20 मार्च को परमपूज्य डॉ. स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के सान्निध्य में धूमधाम से मनाई जाएगी। यह जानकारी प्रकल्प प्रमुख सीपी आहुजा ने देते हुए बताया कि मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.एस.विर्क समारोह की अध्यक्षता करेंगे। पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, व्यापार मण्डल प्रधान रोहताश साहू, अग्रवाल सभा प्रधान देवीदयाल तायल, अरोड़वंश महासभा प्रधान सतपाल मानकटाला, एमएम कॉलेज के चेयरमैन देवराज बतरा, व्यापार मण्डल के पूर्व प्रधान टेकचंद मिढा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कृष्णा पूनिया, प्रमुख समाज सेवी राजीव कटारिया, आर्यसमाज सभा के प्रधान बंसीलाल आर्य, वरिष्ठ इनेलो नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान गुलबहार सिंह एडवोकेट समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।
पांचवीं कक्षा में नहीं होगा कोई भी बच्चा फेल
चंडीगढ़, हरियाणा प्राथमिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा प्रणाली में सुधार प्रक्रिया को जारी रखते हुए पांचवी कक्षा की वार्षिक परीक्षा में किसी भी विद्यार्थी को अनुत्तीर्ण नहीं करने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संदर्भ में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पांचवी कक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र उन्हीं स्कूलों में स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, ताकि उन्हें परीक्षा देने के लिए दूसरे स्कूलों में न जाना पड़े। परीक्षा आयोजित करने के लिए जारी किए गए अन्य दिशा-निर्देशों में पांचवी कक्षा की वार्षिक परीक्षा, मिडल स्कूल एवं हाई स्कूल के हैडमास्टर तथा राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक स्कूल के प्रिंसिपल की देखरेख में आयोजित किया जाना शामिल है। परीक्षा केन्द्रों में निरीक्षण के लिए प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। परीक्षा का समय प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मौलिक शिक्षा के लिए परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, बल्कि ग्रेडिंग की जाएगी, जोकि सम्बन्धित प्राध्यापक द्वारा स्वयं तैयार की जाएगी। उन्होंने 31 मार्च, 2010 तक परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हत्या के आरोप में एक को उम्रकैद, दो को 5-5 साल कैद
फतेहाबाद. न्यायधीश जेएस दहिया की अदालत ने हत्या के एक मामले में हिसार के माडल टाऊन निवासी संदीप को उम्रकैद व 20 हजार जुर्माना,सुरेश व राजेश को 5-5 साल की कैद व 5-5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनवाई है। इस बारे में पुलिस को 29 अगस्त 2008 को फतेहाबाद निवासी साहिल द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उसके पास काम करने वाले कादिर खान का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि कादिर खान पर संदीप की बहन के साथ छेडख़ानी का आरोप था और उसी को लेकर कुछ लोग उसे उठा ले गए थे। बाद में कदिरखान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में संदीप, सुरेंद्र व राजेश को गिरफ्तार किया था। न्यायधीश जेएस दहिया की अदालत ने आज इन तीनों को हत्या का दोषी मानते हुए संदीप को उम्रकैद व 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई, जबकि उसके साथी सुरेंद्र व राजेश को पांच-पांच साल की कैद व 5-5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
Monday, February 15, 2010
बिना उद्देश्य निर्धारित किए मोक्ष मार्ग का निर्णय असंभव: स्वामी दिव्यानंद जी
फतेहाबाद. सद्गुरू देव श्री गीता विहारी महाप्रभु की पावन पवित्र ज्योति को फतेहाबाद श्री गीता मंदिर में नवनिर्मित श्री सद्गुरू धाम में प्रतिष्ठित करने हेतु आज मॉडल टाउन सद्गुरू भक्तों का एक सेवादल फतेहाबाद से प्रात: 9 बजे हरिद्वार श्री गीता कुटीर तपोवन को रवाना हो गया, जिन्हे पूज्य श्री स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में वैदिक मंत्रों के साथ विदा किया। इस दल में श्री गीता विहारी सेवा समिति(रजि.) फतेहाबाद के प्रधान श्री तुलसी दास मेहता, कैनेडा से एनआरआई श्री पवन मिढ़ा, गुलशन मिढ़ा, सुनील गेरा प्रमुख थे। बड़े हर्षोल्लास के साथ सेवादल के संस्थापक संरक्षक श्री देवराज जी बतरा, राजीव बतरा, वेद बतरा, बृजभूषण मिढ़ा, हुकमचंद नारंग, राजेंद्र बंसल, एनआरआई नागेंद्र चौधरी, सुभाष बतरा, घनश्याम दास जुनेजा, पंकज मुखी, संजीव कुमार, राज नारंग, बलदेव चौधरी, ऊषा चौधरी, मुलखराज बतरा आदि ने कीर्तन भजन करते हुए उन्हें प्रस्थान कर संकल्प लिया कि यह महाप्रभु की ज्योति सदैव यहां अखंड ज्योति के रूप में प्रज्ज्वलित रहेगी। इस अवसर पर श्री स्वामी जी ने कहा कि सद्गुरू देव श्री स्वामी गीतानंद जी महाराज श्री जी अपनी दिव्य प्रकाशमय आभा के रूप में अव्यक्त रूप में कण-कण में विराजमान हैं, किंतु हम भक्तों के इन नेत्रो की भी प्यास बुझे, इसलिए ज्योतिर्मय साकार स्वरूप को यहां प्रतिष्ठित किया जाएगा। सद्गुरू की इस पावन ज्योति के विराजमान होने से हम भक्तों के हृदय में ज्ञान ज्योति का प्राकट्य होगा, ताकि हृदय भ्रम और भय की धुंध से मुक्त हो। कल सांय नगर के प्रमुख द्वार पर न्यू हरियाणा ट्रैक्टर्स द्वारा स्वागत होगा। तत्पश्चात ज्योति का श्री गीता मंदिर मॉडल टाउन मेंं पूजन होगा।
'जनता को गुमराह कर रही है सरकार
फतेहाबाद. प्रदेश सरकार को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। देश व प्रदेश की सरकार के मंत्री महंगाई को बढ़ावा देकर केवल अपने हित साधने में लगे हुए हैं और सरकार के सभी अधिकारी कमीशनखोर है और अपनी जेबें भर रहे हैं। इसका अंदाजा कृषि मंत्री के उस ब्यान से ही लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीनी के भाव बढ़ेंगे तो किसानों को फायदा होगा। केंद्र सरकार लगातार महंगाई के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। यह बात आज गांव चिंदड़ में कृष्ण राड़ के पुत्र सुरजीत राड़ के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे हजकां के संरक्षक तथा सांसद चौ. भजनलाल ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मात्र महाराष्ट्र के किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए कृषि मंत्री देश की जनता के साथ खिलवाड़ कैसे कर सकते हैं। इस मौके पर भजनलाल ने अपने चिर-परिचित अंदाज में गांव के लोगों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि आज महंगाई 'सुरसाÓ की तरह मुंह बाए खड़ी है, बिजली-पानी को लेकर किसानों में हाहाकार है, कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है, बेरोजगार सड़कों पर है, कर्मचारी वर्ग में असंतोष फैला है। ऐसे में प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा जनहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में 5 मार्च को हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 5 मार्च को चंडीगढ़ पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मात्र रोहतक जिले के ही मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, हलका प्रधान राजेन्द्र सरपंच, भागसिंह सरपंच चिंदड़, रामकुमार राड़, विक्रम भादू, राजाराम राड़, भूपसिंह छींपा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 3 घायल
टोहाना. आज प्रात: हुई सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव चंदडकलां के समीप मोटरसाइकिल और एक निजी स्कूल वैन की आपस में भिंड़त हो गई। इस भिडंत में मोटरसाइकिल सवार २५ वर्षीय दीपा सिंह पुत्र ज्ञानचंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हिसार रैफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि आज प्रात: साढ़े सात बजे वेटर पार्टी का काम करने वाले कुलां निवासी दीपा, रूपांवाली निवासी नछत्र सिंह, रूड़ाराम व सदानंद निवासी दिवाना मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उधर गांव धारसूल के निजी स्कूल की एक वैन बच्चों को लाने के लिए चंदड़ से बोदी जा रही थी। धुंध होने की वजह से गांव चंदड़ के समीप दोनों वाहनों की आपस में भिंडत हो गई।
अनियमितता बरतने पर राशन डिपो रद्द
फतेहाबाद. जिला उपायुक्त सी जी रजिनीकांथन ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जनवरी माह में 10 राशन डिपूओं की चैकिंग की इस दौरान अनियमतता के कारण एक राशन डिपो को रद्द किया गया। उन्होंने बताया कि शेष राशन डिपो धारकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि 4 पैट्रोल पंपो के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिला की विभिन्न मण्डियों में 5 लाख 36 हजार 123 मीट्रिक टन धान की खरीद विभिन्न एजैंसियों द्वारा की जा चुकी है।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3090 की कांफेंरस चंडीगढ़ में संपन्न
फतेहाबाद. रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3090 की कांन्फेंरस चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में संपन्न हुई। इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर के रोटेरियर भूप सिंह नैन को वर्ष 2013-14 के लिए डिस्ट्रिक्ट नॉमिनेटिंग कमेटी का सदस्य चुना गया। इस अवसर पर क्लब प्रधान संजय बंसल, पूर्व प्रधान पवन सचदेवा, बाबू राम, अशोक मोंगा, सज्जन सिंह, लाभ सिंह, अंग्रेज सिंह, ओमप्रकाश, अमित सोनी, कपिल चंदेल, सत्यपाल बंसल, पवन कालापीला, सचिन मनचंदा, तरुण चौधरी, अजय मेहता, जितेंद्र मुखी, गुरमीत सिंह नामधारी, हरीश खुराना, रमेश जिंदल, तरुण जुनेजा, धीरज चावला, रूपन महतानी ने भाग लिया।
Friday, February 12, 2010
शिवलिंग पर जलाभिषेक कर धूमधाम से मनाया पर्व
फतेहाबाद. शिव रात्रि का पर्व पर आज मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया था और सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में लाइनें लगी हुई थी। इस अवसर पर शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर शिव की पूर्जा अर्चना की व शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। शिवालयों में आज दिनभर जय-भोले, शिव-भोले के जयकारे गुंजते रहे। माजरा रोड पर दुर्गा मंदिर के पूजारी धनंजय शर्मा ने बताया कि सभी शिवभक्तों द्वारा इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से मंदिर में जल अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में आ रहे है। पुजारी ने बताया कि इस पर्व पर शिवभक्तां द्वारा व्रत रखकर मन्नतें मांगी जाती है। इस अवसर पर नेशनल हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर को भी खूब सजाया गया था। मंदिर में शिव अर्चना करने के लिए अल सुबह ही शिवभक्तों का तांता लग गया था। फतेहाबाद के अलावा रतिया, भट्टू, भूना, टोहाना व जाखल सहित जिले के सभी मंदिरों में शिवभक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज कुछ शिव भक्तों द्वारा शाम को कावड़ भी चढ़ाई जाएगी। कावड चढ़ाने के लिए कावडिए दो दिन पूर्व ही मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए थे। भाले के जयकारों के साथ मंदिर में पहुंचने वाले कावडियों द्वारा शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाया जाएगा। इस मौके पर कई मंदिरों में लंगर का भी विशेष आयोजन किया गया था।
फिल्म अभिनेता संजय दत्त व सुंनील शैट्टी 14 को सिरसा में
सिरसा. ऐलनाबाद के नवनिर्वाचित विधायक एवं वरिष्ठ इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की जीत पर ऐलनाबाद पर मतदाताओं का आभार जताने के लिए सुपरस्टार संजय दत्त व सुनील शेट्टी 14 फरवरी को सिरसा आ रहे हैं। दोनों अभिनेता 14 व 15 फरवरी को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र का ग्रामिण दौरा करेंगे और ग्रामिणों का आभार जताएंगे।
सड़क हादसे में सात घायल, गंभीर
फतेहाबाद.. बीती रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब नौ बजे दो जीपों की आमने-सामने से टक्कर होने के पाच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भट्टूकलां से लड़के की बारात लेकर जीप गांव रूपाणा जाटान जा रही थी। जब जीप भट्टूकलां चौपटा मार्ग पर स्थित पैट्रोल पंप के सामने पहुंची तो सामने से आ रही एक जीप के साथ उसकी भिडंत हो गई। इस हादसे में पवन, विनोद, मान सिंह व राजेंद्र सिंह व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर बीती रात धांगड के पास मोटरसाइकिल व कैंटर की टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार संदीप सवार घायल हो गया। बड़ोपल के पास हुए एक अन्य सड़क हादसे में ट्रक व कार की भिडंत होने से कार चालक एक डाक्टर कासिद बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अग्रोहा के मैडीकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
बारातियों से भरी बस व कार में भिड्त
फतेहाबाद,प्रदीप. आज प्रात: नेशनल हाइवे पर दरियापुर के पास बारातियों से भरी एक निजी बस द्वारा कार को टक्कर मार देने के कारण दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस सड़क हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची दरियापुर पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा किया, जिसके कारण यातायात शुरू हो पाया। दरियापुर चौकी के रघुबीर सिंह ने बताया कि करीब नौ बजे फतेहाबाद की तरफ से एक कार सिरसा की तरफ जा रही थी कि दरियापुर के पास सामने से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। बस बारातियों से भरी हुई थी और सिरसा से हिसार जा रही थी। हादसे के कारण कार व बस क्षतिग्रस्त हो गए।
Thursday, February 11, 2010
सड़क हादसे में 1 की मौत, 5 घायल
फतेहाबाद/प्रदीप. आज प्रात: करीब छह बजे खाराखेड़ी के समीप नैशनल हाइवे पर क्वालिस व भैंस लेकर जा रही टाटा ऐस में आमने-सामने से जबदरस्त टक्कर होने के कारण एक छात्र की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा के मेडीकल में भर्ती करवाया गया है। मृतक बनावाली निवासी छात्र रविंद्र का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6 बजे बनावाली निवासी छात्र संदीप टाटा ऐस में भैंस लेकर सोनीपत जा रहा था। जब वे खाराखेडी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक क्वालिस ने टाटा ऐस में टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और टाटा ऐस में सवार रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में राकेश, चिरंजीलाल, जगबीर व रमेश भी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अग्रोहा के मैडीकल में भर्ती करवाया गया। मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
इंटर कॉलेज पत्र पाठन प्रतियोगिता आयाजित
फतेहाबाद. एमएम कॉलेज में चल रहे मनोहर उत्सव में आज वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र परिषद के तत्वाधान में अंतर्महाविद्यालय पत्र पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की ख्वाब त्रिखा तथा सीएमके कालेज सिरसा स्वाति गोयल संयुक्त रूप से प्रथम, माता हरकी देवी कॉलेज की नवदीप द्वितीय व जाट कॉलेज हिसार व एमएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन की चेष्ठा संयुक्त रूप से तृतीय रही। निर्णायक की भूमिका में चार्टड अकाउंटेंट नरेश बंसल व जेपी गोयल थे। अंग्रेजी विभाग ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कया गया। जिसमें निर्णायक मंडल में डॉ.उदय तिवारी प्रिंसिल अग्रसैन सीनीयर सेकेंडरी स्कूल, अधिवक्ता सुशील मानव, एम के चोपड़ा थे। विशिष्ट अतिथि कॉलेज निदेशक सुभाष शर्मा थे और अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.डीके कौशिक व विभागाध्यक्ष रेशम शर्मा ने की। प्रो.महेश मेहता ने मंच संचालन किया। संगीत विभाग द्वारा सारेगामापा का कार्यक्रम पेश किया गया। इस अवसर पर कल सेमिफाइनल व फाइनल राउंड के लिए 12 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसमें निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ.हुकमचंद मेहता, डॉ.दिनेश रहेजा ने निभाई। उनके साथ तुलसी अनुपम सिरसा व अश्विनी शर्मा भी थे। इन कार्यक्रमों में प्रो.जेएल ठक्कर, प्रो. संजीव त्रिखा, प्रो.अमरजीत सिंह, प्रो.कुशला आर्या, सीमा शर्मा, मुकेश राही, सलोनी शर्मा, नितिन शर्मा, रजनीश शर्मा, अनिल शर्मा, एमडी रावल, मीनाक्षी कोहली, शांता ग्रोवर, तृप्ता शर्मा, दीपिका सेठी, सीमा मेहता, प्रतिभा मखीजा, कमला देवी आदि मौजूद थे। यह जानकारी प्रेस प्रवक्ता पवन रुखाया ने दी।
सबसिडी पर मिलेंगी सोलर स्ट्रीट लाइटें
रणधीर मताना
फतेहाबाद.. सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अक्षय उर्जा विभाग ने विभिन्न प्रकार की सामाजिक व अन्य संस्थाओं को सबसिडी पर सोलर स्ट्रीट लाइटें प्रदान करने की योजना तैयार की है। इस योजना का फायदा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पंचायत, जिला परिषद, डीआरडीएस, इलेक्ट्रिक बोर्ड, इंजीनियरिंग कालेज, गुरूद्वारों व ऐसी संस्थाओं को ये सोलर स्ट्रीट लाइटें प्रदान की जाएगी, जिनका उद्देश्य लाभ न कमाना है। करीब 25 हजार कीमत की ये स्ट्रीट लाइटें केवल 11 हजार रुपए में संस्थाओं को मिलेगी और एक संस्था अधिक से अधिक 30 सोलर स्ट्रीट लाइट ले सकते हैं। इस बारे में अक्षय उर्जा विभाग के जिला परियोजना अधिकारी इंद्र चौहान ने बताया कि इससे सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए 12 फरवरी तक संस्थाओं द्वारा आवेदन किए जा सकते हैं।
रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन जारी
फतेहाबाद. रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने शहर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व डिपो प्रधान सतबीर सिंह दहिया ने किया। डिपो के बाहर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर हवा सिंह राड़, सत्यवान सिवाच, पवन शर्मा, गजे सिंह सिहाग, राधाकृष्ण शर्मा, प्रदीप बैनीवाल, प्रताप सिंह दलाल, कुलदीप खरब, अशोक कड़वासरा, सुभाष दहिया, बेगराज ने भी संबोधित किया।
Wednesday, February 10, 2010
बसंती के चक्कर में वीरु चढ़ा टंकी पर
रतिया/इंदौरा, खान. फिल्म शोले का एक दृश्य आज रतिया के सदर थाना के सामने देखने को मिला, जहां एक युवक पत्नी के चक्कर में वाटर वक्र्स की टंकी पर जा चढ़ा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि अगर उसकी पत्नी शीघ्र ही वापिस नहीं आई तो वह टंकी से कूदकर अपनी जान दे देगा। बाद में खूब मान-मनोवल के बाद उसे नीचे उतारा गया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के फतेहपुर निवासी सुखदेव सिंह की शादी बाहमणवाला में हुई थी। किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था और 19 जनवरी को उसकी पत्नी अपने पिता के साथ मायके चली गई थी। इस बात को लेकरे जब वह पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आया तो उसकी शिकायत किसी ने नहीं सुनी। इसके रोष-स्वरूप वह वाटर वक्र्स की टंकी पर जा चढ़ा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग वहां इक्ट्ठे हो गए। बाद में फायर बिग्रेड की गाड़ी के मौके पर पहुंचने व कुछ युवकों ने उसे नीचे उतारा।
भिरड़ाना विवाद : सड़क पर लेटे प्रदर्शनकारी
फतेहाबाद. भिरडाना में बीती 3 फरवरी को हुए एक विवाद में धानक समाज के व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने से क्षुब्ध समाज के सैकड़ों ग्रामीण हाइवे पर लेट गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वे लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि बीती तीन फरवरी को गांव भिरडाना में एक प्लाट को लेकर धानक व बिश्नोई समाज में विवाद उत्पन्न हो गया था। इसी विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा 21 ग्रामीणों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। ग्रामीण इस मामले को लेकर पूर्व सांसद डॉ.सुशील इंदौरा के नेतृत्व में एसपी से भी मिल चुका है। प्रदर्शन में शामिल कृष्ण, रिसाल, राजवीर, महावीर, उमेद सिंह, दिलबाग, सूरजभान, हरभजन, लाला राम, कुलदीप आदि ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। सप्ताह बीतने के बावजूद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। प्रदर्शन की संवदेनशीलता को देखते हुए प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। प्रदर्शन में महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थी।
युवक से एक लाख रुपए लूटे
टोहाना. अंबेडकर चौक के समीप तीन चार अज्ञात युवकों ने एक युवक को सिर में चोट मार कर घायल कर दिया तथा उसकी आंखों में मिर्ची झोंक कर उससे रुपयों से भर बैग लूट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार टोहाना स्थित एक बीएसएनएल शॉपी में करने वाला युवक अजय बीती रात रतिया व कुलां में मार्केट कर वापिस टोहाना आया था। जैसे ही वह टोहाना के अंबेडकर चौक पर उतरा तीन चार युवक के पीछे लग गए। पीछे आ रहे युवकों ने अजय की सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट दे मारी जिससे वे घायल होकर गिर पड़ा। इतने में युवकों ने जेब से मिर्च पाऊडर निकाल कर अजय की आंखों में डाल दिया और उससे बैग छीन कर फरार हो गए। घायल अजय को पड़ोसियों ने उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है। अजय ने बताया कि उस बैग में लगभग 1 लाख रुपए कैश, 110 रुपए के ५०, 55 रुपए के 6 रिचार्ज कूपन, 9 सिम कार्ड तथा 30-35 उपभोक्ताओं की आईडी कार्ड थे। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
मनोहर महोत्सव में दिखाई प्रतिभा
फतेहाबाद. एमएम स्नातकोतर महाविद्यालय द्वारा स्थापना के 40वें वर्ष पर 'मनोहर महोत्सवÓ का आयोजन किया गया, जिसमें आज दूसरे दिन गृह विज्ञान एवं फैशन डिजाइन विभाग द्वारा रंगोली, डेकोरेशन, तोरण मेकिंग आदि प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर निर्णायक मंडल की भूमिका रमिता बतरा, बलजीत कौर एवं जीना धूडिय़ा ने निभाई। गृह विभाग के कार्यक्रमों की अध्यक्षता ज्योति नागपाल ने की। इसमें कृतिका अरोड़ा, अंजू टूटेजा व अमनदीप कौर उपस्थित थे। संगीत विभाग द्वारा स्किट में सात व मोनो एक्टिंग में आठ टीमों ने भाग लिया। सांय के सत्र में कॉमर्स विभाग व समाजिक विज्ञान विभाग द्वारा भी कार्यक्रय किया गया। इस मौके पर निदेशक सुभाष शर्मा ने टीमों का उत्साह वर्धन किया व प्राचार्य डीके कौशिक ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर एमडी रावल, एसपी सिधु, डा. आत्माराम, ओपी नागपाल व मिनाक्षी कोहली सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
कांग्रेस सरकार किसानों की सच्ची हितैषी : प्रहलाद
फतेहाबाद. प्रदेश सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। सरकार ने फसलों के अच्छे भाव व खरीद के पुख्ता प्रबंध कर किसान को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया है। यह बात मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिह गिलाखेड़ा ने आज गांव करनौली में जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। श्री गिलाखेड़ा ने कहा कि फल, सब्जियों व फूलों की खेती करने वाले किसानों को अनुदान के साथ-साथ प्रोसेसिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों के अंतिम छोर तक सिंचाई पानी पहुंचाने के अथक प्रयास किए जा रहे हैं। पुराने खालों की मरम्मत करवाई जा रही है। गांव के सरपंच सोहनलाल ने श्री गिल्लांखेड़ा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राजपाल भाम्भू, अजीत राव, बलबीर सिंह जांदू, मुखत्यार सिंह सदर, गुरमीत सिंह, जगरूप सिंह, कुलवंत सिंह, नायब तहसीलदार दर्शन सिंह, बीडीपीओ रमेश कुमार, एसडीओ जयपाल सिंह, दयाल सिंह, दर्शन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Tuesday, February 9, 2010
जिला परिषद के वार्डों के लिए ड्रा निकाला
फतेहाबाद. विधानसभा चुनाव के बाद पंचायती चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इन चुनावों के लिए जिले के अधिकारियों ने भी प्रयास तेज कर दिए हैं और इसी मामले में आज फतेहाबाद में महिलाओं, अनुसूचित जातिव पिछड़ा वर्ग के लिए जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंच व पंचों के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सीजी रजिनीकांथन ने हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम के तहत आज जिला परिषद फतेहाबाद के वार्डो का जनसंख्या की प्रतिशतता के आधार पर लाटरी द्वारा ड्रा निकाला। जबकि दूसरी तरफ पंचों के लिए एसडीएम डा. जयकिशन आभीर ने लाटरी से ड्रा निकलवाए। डीसी ने बताया कि जिला परिषद कुल 17 वार्डों में वार्ड नम्बर एक, दो, तीन, चार, पांच, सात व बारह सामान्य जाति के लिए तथा वार्ड नम्बर 6,11,13,14 सामान्य जाति की महिला के लिए आरक्षित किए गए है। उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 9, 15, 16 अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड नम्बर 8 व 17 अनुसूचित जाति की महिला के लिए व वार्ड नम्बर 10 पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किए गए है। इसी प्रकार पंचों व ब्लॉक समिति के सदस्यों का भी ड्रा निकाला गया, जबकि पंचायतों के ड्रा 18 फरवरी को निकाला जाएगा।
सुखदा अस्पताल रोग दूर करने का मंदिर है : स्वामी दिव्यानंद
हिसार. शरीर, मन, बुद्धि और भावनाओं से संतुलित होना ही स्वस्थ होना है। केवल एंटीबायटिक लेकर स्वस्थ हो जाना रोग का दब जाना है और स्वस्थ होने का भ्रम है। सुखदा हॉस्पीटल दिल्ली रोड हिसार में आज पहुंचे श्री गीता भागवत व्यास महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि हिसार नगर का सुखदा हस्पताल हरियाणा वासियों के लिए दुख दूर करने का, निरोगी होने का सुंदर स्वास्थ्य केंद्र है। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अमित मेहता अपनी सहयोगी टीम के साथ रोगियों का उपचार जिस सेवा भावना से करत ेहैं, रोगी केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप में और भावनात्मक रूप से भी स्वस्थ हो जाता है। आज आवश्यकता है इसी भावना की, ताकि रोगी रोग मुक्त होकर जीवन का आनंद ले सके। इस अवसर पर डॉ.अमित मेहता द्वारा स्वामी जी का हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सहयोगी चिकित्सक डॉ.सचिन लोहरा, डॉ.भावना मल्होत्रा, डॉ.मंजू गर्ग, डॉ.अर्चना गर्ग, डॉ.वरुण सीधर, डॉ.रविंद्र सैन, डॉ.नीरज, डॉ.आर.कुमार, डॉ.देवेंद्र ग्रोवर, डॉ.मधु हसीजा, डॉ.प्रवीण अरोड़ा, डॉ.सुशील कुमार ने स्वामी जी का आशीर्वाद तथा उद्बोधन लिया।
पत्नी ने पति को धक्के मार कर घर से निकाला
फतेहाबाद/प्रदीप. गुरूनानकपुुरा मोहल्ले में एक व्यक्ति को शराब पीना उस वक्त काफी महंगा पड़ा, जब रात को उसकी पत्नी ने उसे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी राजकुमार फर्नीचर मिस्त्री का काम करता था। कुछ दिनों से उसने शराब का सेवन शुरू कर दिया था। इसको लेकर उसका पत्नी के साथ कई बार झगड़ा भी हो गया। रात को भी वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। लडखड़ाते कदमों से जब उसने घर में प्रवेश किया तो पत्नी ने उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया। बाद में पास-पड़ोसियों द्वारा समझाने के बाद युवक को घर में घुसने दिया गया।
ट्रेक्टर-ट्राली चोर रंगे हाथों दबोचा
फतेहाबाद/प्रदीप. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चुराते हुए एक युवक को आज लघु सचिवालय के पास दबोच लिया। बताया जाता है कि आज लघु सचिवालय के बाहर नेशनल हाइवे पर एक किसान अपना ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा करके कोई काम गया था। जब वह बाहर निकला तो एक युवक उसका ट्रैक्टर लेकर भाग रहा था। उसके द्वारा शोर मचाए जाने पर पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और पुुलिस पूछताछ के लिए युवक को शहर थाने में ले आई।
दहेज: हत्या आरोपी पति को उम्र कैद
फतेहाबाद/प्रदीप. न्यायधीश आरएस विर्क की कोर्ट ने आज दहेज लोभी हत्यारे पति को उम्रकैद व दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनवाई है। इस बारे में गांव हिंदलवाला निवासी मदनलाल ने 13 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की उसने अपनी लड़की सुमन की शादी बहबलुपर निवासी कश्मीर ङ्क्षसह के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। इस मौके पर उसने अपनी सामथ्र्य के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग करके लड़की को तंग किया जाने लगा। इतना ही नहीं कुछ समय बाद कश्मीर ने सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी। न्यायधीश आरएस विर्क की कोर्ट ने कश्मीर को दहेज हत्या का दोषी मानते हुए कश्मीर को उम्रकैद व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
एम एम कॉलेज में अंर्तमहाविद्यालय प्रतियोगिता शुरु
फतेहाबाद. एमएम कॉलेज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता के पहले दिन इतिहास विभाग, संस्कृत, पंजाबी, हिंदी व साइंस विभाग द्वारा प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन प्रतियोगिताओं की प्रदर्शनी का आगाज शिक्षण संस्थान अध्यक्ष देवराज बतरा द्वारा किया गया। उनके साथ निदेशक सुभाष शर्मा व प्राचार्य डॉ.डीके कौशिक भी थे। इसका आयोजन विभाग के डॉ.सुरेंद्र पाल सिंह व डॉ.कृष्ण कुमार ने किया। साइंस विभाग द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान हिसार की टीम, द्वितीय स्थान एमएम कॉलेज व तीसरा स्थान आदमपुर की टीम ने प्राप्त किया। इसका आयोजन विभान विभाग, कंप्यूटर विभाग, पर्यावरण विभाग द्वारा किया गया। जिसमेें विकेश सेठी, तारिका नारंग, रितु बाला मौजूद थे। मंच संचालन महेश मेहता ने किया। कंप्यूटर विभाग द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन की गई, जिसके निर्णायक डॉ.रविश गर्ग व साक्षी थे। हिंदी, संस्कृत, पंजाबी विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता व श्लोकोचारण प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें संस्कृत विभाग के प्रो.शांता ग्रोवर, डॉ.कमला देवी, हिंदी विभाग के डॉ.कुशला आर्या, डॉ.मीनाक्षी कोहली, डॉ.सुमंगला वशिष्ठ, डॉ.कुलवंत और पंजाबी विभाग के प्रो.अमरजीत सिंह, डॉ.रजनी द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका ज्योति माचरा, डॉ.बलवंत वत्स, सुभाष चंद्र, प्रो.दर्शन सिंह, कुलविंद्र सिंह ने निभाई। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो.रेशम शर्मा, प्रो.एसडी रावल द्वारा किया गया है।
Monday, February 8, 2010
मांगों को लेकर अध्यापकों ने दिया धरना
फतेहाबाद/प्रदीप. हरियाणा राजकीय अतिथि अध्यापक यूनियन ने आज अपनी माँगों को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इसके बाद जिलेभर के करीब एक हजार अतिथि अध्यापकों ने हरियाणा राजकीय अतिथि अध्यापक यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम डीसी को एक ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व रोष प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए यूनियन के जिला प्रधान रघुवीर सिंह नड़ेल, महासचिव कप्तान आर्य, संगठन सचिव राजकुमार चुघ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों से पूर्व अतिथि अध्यापकों से वायदा किया था कि जैसे ही वे दोबारा प्रदेश की सत्ता संभालेंगे, पहली कलम से सभी अतिथि अध्यापकों को पक्का कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक इस बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि अब भी सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं हुई तो वे फिर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने पर विवश होंगे। हंसराज व कौशल गौरी ने कहा कि अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति के बाद निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों के छात्र अधिक प्रभावशाली सिद्ध हुए हैं। इस धरने को हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बेगराज, हरियाणा अध्यापक संघ-70 के प्रधान सीएन भारती, जिला प्रधान धर्मेन्द्र ढांडा, भट्टू ब्लॉक प्रधान रामसिंह डूडी ने संबोधित किया। इस मौके पर शंटी ग्रोवर, कृष्ण बैनीवाल, मंगतराम, सरस्वती लम्बोरिया, दलीप छपोला, कुलविन्द्र सिंह, ईश्वर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद
फतेहाबाद.. नाबालिगा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके बाद उसके साथ बलात्कार करने के मामले में न्यायधिश आरएस विर्क की कोर्ट ने बलात्कारी को 10 साल की कैद व दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में एमपी सोत्र निवासी बलवंत सिंह द्वारा 9 जनवरी 2009 को पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया था कि उसके गांव के एक युवक बिंद्र सिंह चार दिन पूर्व उसकी 14 साल की नाबालिग लड़की को भगा ले गया है। शिकायत कर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 जनवरी को उसकी लड़की के गायब होने के चार दिन बाद तक उन्होंने उसकी हर स्थान पर छानबीन की, लेकिन कहीं पता न चलने पर 9 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। न्यायधीश आरएस विर्क की कोर्ट ने इस मामले में युवक बिंद्र सिंह को बलात्कार का दोषी मानते हुए दस साल की सजा व दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
प्रमाणपत्र प्रतियां जलाकर किया रोष प्रदर्शन
फतेहाबाद. नियमित भर्ती में हो रही देरी को लेकर आज बेरोजगार अध्यापकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पपीहा पार्क में हजारों की संख्या में इक्ट्ठे होकर अपने पात्रता प्रमाण पत्र की कापियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया। यह रोष प्रदर्शन प्रशिक्षित अध्यापक संघ हरियाणा व पात्र अध्यापक संघ के बैनर तले किया गया। इस मौके पर बेरोजगार अध्यापकों को संबोधित करते हुए बरोजगार अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव दलीप बिश्नोई ने बताया कि सरकार द्वारा नियमिति अध्यापकों की भर्ती के लिए ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द अध्यापकों की भर्ती की जाए। उन्होनें कहा कि सरकार अपनी कमजोर वितिय स्थिति के कारण ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं और अतिथि अध्यापकों के सहारे ही आगामी स्तर की पढ़ाई करवाना चाहती है।उन्होंने कहा कि नियमित भर्ती न होने के कारण प्रदेशभर के हजारों बेरोजगार अध्यापकों में रोष है और मांगे न माने जाने पर वे 21 फरवरी को रोहतक में बड़ी रैली का आयोजन करके रोष प्रदर्शन करेंगे।
योग अनुभव मंदिर में वार्षिक समारोह संपंन
फतेहाबाद/पवन रुखाया. श्री योग अनुभव मंदिर में 12वां वार्षिक सत्संग समारोह एवं भंडारा धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा थे। जबकि विशिष्ट अतिथि गुलबहार सिंह एडवोकेट थे। संत समागम एवं विशाल सत्संग की अध्यक्षता मंदिर के ट्रस्टी संत अनुभवानंद जी पुरी के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर संत सुखदेवानंद जी, संत सर्वयोगानंद जी, संत कमलानंद जी, संत नित्ययोगानंद जी, संत ध्यानयोगांनद जी, संत पुरुषार्थानंद जी, संत सत्यानंद जी, संत ज्ञानयोगानंद जी, संत परमयोगानंद जी, संत नित्यात्मा योगानंद जी, संत निर्भया योगानंद जी ने प्रवचन किए। इस अवसर जुगलकिशोर ढींगड़ा व मनमोहन मिढ़ा ने श्री रामायण पाठ पर वस्त्र चढ़ाकर पाठ की समाप्ति की। समारोह में हांसी, हिसार, बरवाला, प्रभुवाला से भी काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्री योग अनुभव मंदिर में मोहन लाल नारंग, सुरेश मेहता, विशंभर मदान, रमेश मेहता, सुनील भाटिया, मीनाक्षी भाटिया उपस्थित थे।
अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सुभाष गर्ग
फतेहाबाद. अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में भिवानी के प्रेक्षा विहार में हुई। बैठक में समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने समाजसेवी सुभाष गर्ग को समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रधान विनोद बंसल को अग्रवाल वैश्य समाज का फतेहाबाद विधानसभा अध्यक्ष, सतपाल जिंदल अग्रवाल सभा सभा रति के प्रधान को रतिया विधानसभा अध्यक्ष व टोहाना के रोशनलाल गोयल को टोहाना विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपरोक्त नामों की सिफारिश समाज समाज के हिसार मंडल के समन्वयक आरपी बंसल ने की थी। उन्होंने बताया कि इनके अलावा सिरसा का विधानसभा अध्यक्ष नवीन केडिया, रानिया का विधानसभा अध्यक्ष सुरेश सिंगला व कालांवाली का विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश दानावालिया को मनोनीत किया है। आरपी बंसल ने बताया कि राजनीति में रुचि लेने वाले 200 युवाओं को 15 फरवरी तक अग्रवाल वैश्य समाज का सदस्य बना दिया जाएगा।
Saturday, February 6, 2010
न्यू प्रोफसर कॉलोनी पर चला पीला पंजा
फतेहाबाद/प्रदीप. कालोनाइजरों पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने आज सुबह रतिया चुंगी पर बनी प्रोफेसर कालोनी के पास अवैध तौर पर काटी गई न्यू प्रोफेसर कालोनी पर पीला पंजा चला दिया। विभाग की इस कार्रवाई से कालोनाइजरों में हडकंप मच गया। आज सुबह नायब तहसीलदार दर्शन सिंह व जिला नगर योजनाकार एसएस सब्रवाल के नेतृत्व में जेई सुबहे सिंह व सीटी एसएचओ की एक टीम प्रोफेसर कोलानी के पास अवैध बनाई जा रही न्यू प्रोफेसर कालोनी में पहुंची। इस कोलानी के लिए डीसी ने बीते दिन ही आदेश जारी करके इस पर पीला पंजा चलाने के आदेश दिए थे। जब विभाग की टीम वहां पर पहुंची तो तीन एकड़ में बनाई जा रही इस कालोनी में प्लाटों की चारदिवारी निकाले का काम जारी थी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंंचकर इस कालोनी पर पीला पंजा चलवा दिया। इस मौके पर डीटीपी एसएस सबरवाल ने बताया कि प्रोफेसर कालोनी के साथ बनाई जा रही यह न्यू प्रोफेसर कालोनी अवैध है। तीन एकड में बनने वाली यह कालोनी जयदेवी पत्नी परमानंद, दयानंद पुत्र परमानंद व सदानंद पुत्र परमानंद के नाम थी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस कालोनी को गिरा दिया गया है। जिले में इस तरह की किसी भी अवैध कालोनी को नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कालोनाइजरों द्वारा भोले-भाले लोगों को बहला-फूसलाकर प्लाट के नाम पर नई कालोनी काट देते हैं। इन लोगों को पहले इन अवैध कालोनी के बारे में कोई जानकारी नहीं होती, लेकिन बाद में विभाग द्वारा इन पर पीला पंजा चलाने के कारण लोगों को काफी नुक्सान होता है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि वे कालोनाइजरों से बचे और किसी भी कालोनी में प्लाट लेते समय इस बात का ध्यान रखें की वह अवैध न हो। विभाग द्वारा आज अवैध कालोनी पर की गई कार्रवाई से कालोनाइजरों में हडकंप मच गया।
आरके सेठी पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में सीबीआई अदालत में हुए पेश
फतेहाबाद. पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले मेंं सीबीआई की विशेष अदालत में पत्रकार आरके सेठी की गवाही हुई। श्री सेठी ने विशेष जज एएस नारंग के समक्ष गवाही दी। बचाव पक्ष के वकीलों ने आरके सेठी से लम्बी जिरह भी की। कोर्ट में दी गवाही में श्री सेठी ने बताया कि उन्होंने 6 जून 2002 को लेखा-जोखा सांध्य दैनिक समाचार पत्र में 'संत के खिलाफ उठता बवालÓ शीर्षक से एक रपट प्रकाशित की थी। इस रपट में डेरा चीफ पर लग रहे आरोपों के संदर्भ में कहा गया था कि आरोप सच हैं या झूठ, यह जांच का विषय है, पर आरोपों से बौखलाकर डेरा प्रेमी जिस तरह से हिंसक हो रहे हैं, वह सरासर गलत है। इसके बाद कुछ उग्र लोग इकट्ठे होकर अनाज मंडी स्थित अखबार के दफ्तर में पहुंच गए और ताले तोड़कर करीब 3 लाख रुपये के सामान को तोड़ कर कार्यालय को तहस-नहस कर दिया था। श्री सेठी की गवाही पर डेरा के वकीलों ने उनसे जिरह भी की। अब इस मामले में 20 फरवरी को रणजीत सिंह हत्याकांड व साध्वी यौन शोषण मामले मेें, 5 मार्च को छत्रपति हत्याकांड की सुनवाई होगी, जबकि 6 मार्च को सीबीआई द्वारा दायर डेरा प्रमुख की जमानत याचिका रद्द करने बारे सुनवाई होगी।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे हैं स्टेडियम
फतेहाबाद. प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पेमाने पर खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ-साथ खेलों का सामान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में छूपी प्रतिभा को उभारा जा सके। यह बात उपायुक्त सी जी रजिनीकांथन ने आज स्थानीय एमएम कॉलेज में जिला स्तरीय छठी ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर उपमंडलाधीश डा. जयकृष्ण आभीर, ब्लाक समिति अध्यक्षा सुमित्रा माचरा, डीडीपीओ एस के मायल, खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मनीराम, जिप सदस्य ओपी बागड़ी, एमएम कॉलेज के प्राचार्य डी के कौशिक सहित अनेक लोग मौजूद थे।
भिरड़ाना विवाद : गिलाखेड़ा से मिले ग्रामीण
फतेहाबाद/प्रदीप. भिरड़ाना विवाद में पुलिस द्वारा 21 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के मामले में आज बीते दिन गठित की गई महापंचायत मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा से मिली और न्याय दिलवाने की मांग की। इस मौके पर संसदीय सचिव ने एसपी जेएस लांबा को फोन पर मामले की जांच करके लोगों को न्याय दिलवाने की बात कही। बीते दिन डीसी को ज्ञापन देने के बाद आज ग्रामीण नैशनल हाइवे पर एमएम कालेज के पास बने बिश्नोई मंदिर में इक्ट्ठे हुए। इसके बाद संसदीय सचिव से मिलने के लिए पहुंचे ग्रामीणा पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, सतीश कुमार, कुलवंत, टीटू बिश्नोई, महेंद्र, पवन व दलीप ने कहा कि पुलिस द्वारा जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि भिरडाना के धानक समाज के व्यक्ति की मौत चोट लगने से नहीं बल्कि अटैक से हुई थी। जो कि डाक्टरों ने प्रथम दृष्टया में बताया भी था। ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद ङ्क्षसह ने कहा कि ग्रामीणों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस द्वारा इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।
इंदौरा के नेतृत्व में एसपी से मिला धानक समाज
फतेहाबाद. भिरडाना विवाद में आज धानक समाज का एक प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद डा. सुशील इंदौरा के नेतृत्व में एसपी जेएस लांबा से मिला और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच किसी अधिकारी से करवाई जानी चाहिए। पीडित परिवार को पुलिस सुरक्षा व मुआवजे की मांग की। डा. इंदौरा ने कहा कि धानक समाज काफी सहमा हुआ है और भय के माहौल में जी रहा है। धानक बिरादरी की मांग पर एसपी ने पीडित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की बात कही। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनकी व उपायुक्त की मौजूदगी में दोनों बिरादरियों की एक संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी, ताकि मामले की सही जांच हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पीडित परिवार को अपने स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा दी गई है। उधर इस मामले में हरियाणा दलित अधिकार मंच के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश खटक, धानक समाज हरियाणा के प्रधान सुनील इंदौरा ने आज सिविल अस्पताल का दौरा करके पीडितों का हाल-चाल पुछा और पुरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनका प्रतिनिधि मंडल सरकार से मिलेगा और मृतक के परिवार को दस लाख व घायलों के परिवार को एक-एक लाख रुपए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग रखेगा। इस प्रतिनिधि मंडल में रावत खटक, टीटू राम खनकवाल, रामकुमार बसोड, हरिचंद, कमलेश बोस्ती सहित कई लोग उपस्थित थे।
मां- बेटे की नशृंस हत्या
सिरसा. जिले के गांव चौटाला में बीती रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी व पुत्र की गंडासी मारकर नृशंस हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार गांव चौटाला में बीती रात बहादूर ने अपनी 47 वर्षीय माया व 30 वर्षीय पुत्र विक्रम की गंडासी मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतक विक्रम के चचेरे भाई विनोद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी नशे का आदी था और आए दिन नशे की हालत में झगड़ा करता था। बीती रात भी उक्त आरोपी नशे की हालात में घर आया और परिवारजनों से झगडऩे लगा। झगड़ा बढऩे पर आरोपी ने तैश में आकर वहां पड़ा गंडासा उठाया और पत्नी व पुत्र को काट डाला।
सेंध मार कर लाखों उड़ाए
टोहाना. किलो मोहल्ले में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर वृजमोहन के घर से लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। वृजमोहन की पत्नी वीना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वीना रानी ने बताया कि रात को उसके पति वृजमोहन घर पर नहीं थे और वह हर रोज की तरह रात को अपने घर में सोई हुई थी। पेयजल की सप्लाई रात को होने के कारण जब वह रात करीब दो बजे उठी तो उसके घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जब उसने शौर मचाया तो घर में घुसे हुए तीन चोर वहां से फरार हो गए। वीना रानी ने बताया कि चोर उसके मकान के उपर लगी जाली को तोड़कर मकान में घुसे थे और घर से एक लेपटॉप, पांच तोले सोना,एक डीवीडी, एक जोडी पायजेब व 1500 रुपए की नगदी गायब थी। पुलिस ने वीना रानी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Friday, February 5, 2010
व्यापार मंडल प्रधान की दुकान पर फायरिंग, रोषस्वरूप मंडी बंद, जाम
रतिया/इंदौरा, खान. रतिया व्यापार मंडल प्रधान के अनाज मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इससे रुष्ट व्यापारियों ने आज 11 बजे फतेहाबाद-टोहाना मार्ग जाम कर दिया तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान जेएस लांबा ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल के प्रधान चिमनलाल गर्ग की दुकान पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाई। गनीमत यह रही कि वहां पर किसी व्यक्ति के मौजूद न होने के कारण कोई बड़ी घटना होने से बच गई। आज सुबह दुकान खोलने आए दुकान के कर्मचारी ने जब दरवाजे पर लगे गोली के निशान देखे तो इसकी सूचना तुंरत दुकान मालिक को दी। सूचना मिलने पर अनाजमंडी के सभी व्यापारी एकत्रित हो गए और जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों का आरोप है कि करीब 8 दिन पूर्व भी कुछ लोगों ने व्यापार मंडल प्रधान व सचिव को जान से मारने व फिरौती मांगी थी, जिसकी सूचना एसडीएम रतिया को दे दी थी। बावजूद इसके प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के होंसले बुलंद हो गए और बीती रात उन्होंने दौबारा से इस तरह की संगीन कार्रवाई का अंजाम दे दिया। इस मौके पर व्यापारी सतपाल जिंदल, कीर्ती जैन, सुरेश जिंदल, अशोक गर्ग, ऋषिकेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नारेबाजी करते हुए टोहाना रोड पहुंचे और वहां रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान जेएस लांबा ने व्यापारियों को कल तक आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया, लेकिन व्यापारियों ने प्रशासन को चैतावनी दी है कि यदि कल तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो रविवार को वे दोबारा रोड जाम करने से नहीं हिचकेगे।
महंगाई को लेकर इनेलो का प्रदर्शन
फतेहाबार्द. दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई को लेकर आज इनेलो कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। डीसी को दिए ज्ञापन में इनेलो के नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी को जीना काफी दूभर हो गया है। महंगाई अधिक होने के कारण उसके सामने रोजी-रोटी के लाले उत्पन्न हो गए हैं। डीसी को ज्ञापन देने से पूर्व इनेलो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बड़े जुलूस में सरकार विरोधी नारे लगाए और प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस मौके पर रामराज मेहता, सुरेंद्र लेगा, राकेश सिहाग, बलवान सिंह दौलतपुरिया, कुलजीत कुलडिया, अनूप धूडिया, जगदीश झाझडा, राज नारंग, गुरमुख सिंह, भागीराम सोनी, पृथ्वी सिंह गिल्लाखेड़ा, विजेंद ्र साहु, मेहरचंद झंडई, राजेंद्र सूरा, विद्यारत्ति, सुमनलता सिवाच, सुशीला सरार्फ, लक्ष्मीनारायण देहडू, हरपाल सिंह बैनीवाल व भागीराम सोनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। टोहाना में इनेलो जिला अध्यक्ष निशान सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में टोहाना के इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भिरडाना विवाद: महापंचायत डीसी से मिली
फतेहाबाद. भिरडाना विवाद में बिश्नोई समाज के 21 लोगों पर दर्ज किए मुकदमें वापिस लेने व विवादित जमीन के वारिस की जांच करवाने की मांग को लेकर आज दो दर्जन गांवों के 21 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल आज डीसी सीजी रजिनिकांथन से मिला और उन्हें अपना मांगपत्र सौंपा। इससे पूर्व एमएम कालेज के समीप स्थित बिश्नोई मंदिर में हुई महापंचायत में 21 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें गांव के सरपंच व पंच शामिल थे। कमेटी गठित होने के बाद 36 बिरादरी की यह महापंचायत पैदल लघु सचिवालय पहुंची। इस कमेटी के सदस्य कुलवंत, मनीराम व ओमप्रकाश ने डीसी रजिनीकांथन से मिलकर मांग की है कि इस विवाद में दर्ज किए गए मुकदमें वापिस लिए जाएं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस विवाद में कुछ ऐसे लोगों पर भी मुकदमें दर्ज कर दिए गए हैं, जो उस समय मौजूद ही नहीं थे। इसके अलावा स्कूल में ड्यूटी पर अध्यापक के खिलाफ भी मुकदमें दर्ज किया गया है। महापंचायत ने इन सभी के मुकदमें वापिस लेने की मांग की। इस मौके पर डीसी सीजी रजिनीकांथन ने कहा कि वे विवादित प्लाट की जांच करवाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी।
तनाव मुक्त जिंदगी जिए बुजूर्ग - विर्क
फतेहाबाद/निस. जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.एस. विर्क व उपमण्डलाधीश जेके आभीर ने आज बागबां में बुजूर्गों की समस्यायें सुनी। इस अवसर पर सत्र न्यायाधीश ने बुजूर्गों के कोर्ट में लम्बित चल रहे मामलों की जानकारी ली। एक वृद्ध महिला के इकलौते बेटे द्वारा 15 साल की सजा भुगतने के मामले में सत्र न्यायाधीश ने सहानुभूति पूर्व विचार करने का आश्वासन दिया। एसडीएम डॉ. जेके आभीर व जिला समाज कल्याण अधिकारी ने वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि भविष्य में 10 तारीख तक बुढ़ापा पैंशन वितरित कर दी जाएगी। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान देवी दयाल तायल, अमित मैहता एडवोकेट, सुमन लता सिवाच, अर्जुन दास भाटिया, राज भाटिया, कृष्ण बाघला, प्रोजेक्ट चेयरमैन कुशल चराईपौत्रा, रिंकू बजाज सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित थे।
फिल्मी स्टाइल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, नशीली दवाइयां बरामद
रतिया/इंदौरा, खान. स्वास्थ्य विभाग द्वारा रतिया के संजय गांधी चौक स्थित एक कैमिस्ट शोप पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नशीली व प्रतिबंधित दवाइयों बरामद की है। विभाग की इस कार्रवाई से रतिया मैडीकल दुकानदारों में हडकंप मच गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक नाटकिय ढंग से स्वास्थ्य विभाग की टीम संजय गांधी चौक स्थित जय अंबे मैडीकल स्टोर पर पहुंची। सीनियर ड्रग आफिसर हिसार नरेंद्र आहुजा ग्राहक के तौर पर उक्त मैडीकल स्टोर पर पहुंचे ओर वहां से नशे की पुडिया मांगी। इस पर दुकानदार द्वारा उन्हें एक पुडिया थमा दी। परन्तु ग्राहक बने उक्त अधिकारी द्वारा दुकानदार से दस ओर पुडियों की मांग की, जिस पर उन्हें वह भी दे दी गई। इसके बाद अधिकारी द्वारा पीने के लिए नशीली दवाइयों की मांग की और इसके एवज में हजार रुपए भी दुकानदार को दे दिए। इतना ही नहीं अधिकारी ने अपने साथ मौजूद सीनियर ड्रग आफिसर सिरसा के रजनीश दानीवाल को अपना ड्राइवर बताते हुए दुकानदार से उक्त दवाइयां जीप में रखने की बात कही। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया तथा दुकान में रखी दवाइयों की छानबीन कर प्रतिबंधित व नशीली दवाइयों को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया।
Thursday, February 4, 2010
पुलिस साये में मृतक का अंतिम संस्कार
फतेहाबाद. बीते दिन प्लाट के विवाद को लेकर दो समुदायों में जमकर हुई लड़ाई के बाद एक व्यक्ति की पुलिस थाने में मौत होने हो गई, जिसका दाहसंस्कार आज गांव भिरडाना में किया गया। इस मौके पर गांव में तनाव की स्थिति को देखते भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था तथा दाह संस्कार के समय भी शमशान घाट में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मामले में मृतक के भाई कृष्ण की शिकायत पर पवन, मा.तेंद्र, बंता राम व उसके पुत्र, नेकी राम, फरसा राम के पुत्र, पृथ्वी पटवारी, कृष्ण, नरेश कुमार, मोंगा राम, कृष्ण, हंसराज के पुत्र, लीलू राम, धन्ना राम, जगदीश के पुत्र, नरसी, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार सहित 21 लोगों के खिलाफ धारा भारतीय दंड संहिता की धारा 148, 149, 323, 452, 506, 435, 436, 427 व 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है और मृतक के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने मृतक की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक की पत्नी को रेडक्रॉस की तरफ से 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। बीते दिन भिरड़ाना में प्लाट को लेकर हुए विवाद में बिश्नोई समाज व धानक समाज में झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में दोनों परिवारों के कुछ लोग घायल हो गए थे। बाद में कार्रवाई के दौरान सदर थाने में पहुंचे धानक समाज के एक व्यक्ति मदन लाल ने रात को दम तोड दिया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने प्रथम दृष्टया में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। मृतक का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया और भिरड़ाना में दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने व गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर डीएसपी सुरेश कौशिक, एसडीएम डा. जयकिशन आभीर व सदर थाना प्रभारी कपिल सिहाग उपस्थित थे। पुलिस ने मृतक के भाई कृष्ण की शिकायत पर 21 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
हत्यारोपी पति व ससुर को 10-10 वर्ष कैद
फतेहाबाद. न्यायधीश आरएस विर्क की कोर्ट ने देहज लोभी हत्यारे पति व ससुर को दस-दस साल की कैद व सात-सात हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनवाई है। इस मामले में शहर पुलिस में दो अप्रैल 2009 को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस को दी शिकायत में हिसार के सेक्टर 12 निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसने अपनी लकड़ी की शादी फतेहाबाद के राजीव कालोनी में की थी। शादी के कुछ समय बाद उसके ससुराल वाले दहेज में ट्रैक्टर के लिए एक लाख रुपए की मांग करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी लड़की पूजा की उसके पति पवन व ससुर शामलाल ने हत्या कर दी। आज न्यायधीश आरएस विर्क की कोर्ट ने बाप-बेटे को दोषी मानते हुए उन्हें 10-10 वर्ष कैद व 7-7 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
फतेहाबाद के दोनों डीएसपी तब्दील
चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने 41 डीएसपी का तबादला कर दिया है। फतेहाबाद मुख्यालय के डीएसपी नृपजीत सिंह को डीएसपी एईसी कैथल लगाया गया है। उनके स्थान पर हिसार के डीएसपी शिवचरण को डीएसपी मुख्यालय लगाया गया है। जबकि सुरेश कौशिक का तबादला फतेहाबाद से जगाधरी कर दिया गया है। उनके स्थान पर हांसी के डीएसपी रमेश कुमार को फतेहाबाद नियुक्त किया गया है।
विदेशी वस्तुएं त्यागने से होगी अर्थव्यवस्था मजबूत: दीक्षित
फतेहाबाद. विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करके स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से न केवल देश को कर्ज मुक्त किया जा सकता है, बल्कि देश की अर्थ व्यवस्था भी काफी मजबूत हो सकती है। इसके साथ-साथ स्वदेशी खान-पान से अनेक बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है। यह बात एमएम कालेज में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान द्वारा आयोजित 'स्वदेशी एवं राष्ट्रवादÓ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के राष्ट्रीय मंत्री एवं महान वैज्ञानिक राजीव दीक्षित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। स्वतंत्रता के समय भारत पर कर्ज नहीं था, लेकिन आज देश पर करीब 18 लाख करोड़ का कर्ज है। इस हिसाब से हिंदुस्तान का हर नागरिक 15 हजार रुपए का कर्जवान हैं। विदेशों द्वारा कर्ज लेने पर वहां की कंपनियों को भारत में व्यापार करने की छूट दी जाती है, जिससे वो काफी मुनाफा कमाकर भारत की पूंजी को बाहर भेजते रहते हैं। इस मौके पर एमएम कालेज सोसायटी के प्रधान देवराज बतरा, एमएम कालेज के प्रिंसीपल डा. डीके कौशिक, डायरैक्टर सुभाष शर्मा, पतंजलि योग समिति के प्रधान मदन गोपाल आर्य, डा. विनोद बतरा, प्राचार्या डॉ.ममता चौधरी, बलबीर चौधरी, प्रिंसिपल एमएस कोमल, गुलबहार सिंह एडवोकेट, सीएल महतानी, राजीव बतरा, मास्टर रामकुमार, धर्मचंद मेहता, ओपी बागड़ी, ओपी शर्मा, मोहन तनेजा, सुमित्रा आर्य व पवन रूखाया आदि मौजूद थे।
फतेहाबाद की 56 में से 11 पंचायतें होंगी रिजर्व
फतेहाबाद.. पंचायती चुनावों के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां आरम्भ कर दी है। इसके लिए जहां विधानसभा वोटर लिस्ट व पंचायती वोटर लिस्ट का मिलान करने के आदेश दिए गए हैं, वहीं 9 फरवरी को रिजर्व पंचायत व महिला कोटे के लिए ड्रा निकाला जाएगा। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र की 56 पंचायतों में से 11 पंचायतें रिजर्व होंगी। इसी प्रकार पंचों में भी कुल संख्या का पांचवा भाग अनुसूचित जाति के लिए रखा गया है। इसी प्रकार से सरपंच पद के लिए महिलाओं की 33 प्रतिशत की भागीदारी होगी, जिससे फतेहाबाद में करीब 19 महिला सरपंच बनेगी।
Wednesday, February 3, 2010
प्लॉट विवाद को लेकर भिरडाना में तनाव, पथराव
फतेहाबाद/प्रदीप. भिरड़ाना में प्लाट के कब्जे को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। इस विवाद के कारण गांव में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश कौशिक, सदर थाना प्रभारी कपिल सिहाग दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व सरपंच बलवंत सिंह का चार कनाल का एक प्लाट है, जिस पर वह और उसका परिवार वर्षों से काबिज है। आरोप है कि प्लाट के साथ लगते धानक बिरादरी के कुछ परिवार कब्जा करने के फिराक में थे। जिसके चलते उन्होंने प्लाट की चार दिवारी को भी बीते दिन नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की थी, जिसकी शिकायत बलवंत सिंह के परिवार ने थाना में की थी। आरोप है कि आज इसी मामले में हुई पंचायत में धानक बिरादरी के कुछ लोग उग्र हो गए और उन्होंने भरी पंचायत में पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कृष्ण, उमेद, जोगेंद्र व भागीरथ घायल हो गए। स्थिति को तनावपूर्ण होते देख गांव के कुछ मौजिज लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाते ही उपपुलिस अधीक्षक सुरेश कौशिक व सदर थाना प्रभारी कपिल सिहाग मौका स्थल पर पहुंच गए और स्थिति को काबू में किया। इसी बीच कुछ उग्र लोगों ने प्लाट में पड़ी लकडिय़ों में आग लगा दी। इसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
स्वामीनगर से युवती फरार, मामले ने पकड़ा तूल
फतेहाबाद/प्रदीप. स्वामीनगर में पिछले चार महीने से रहने वाले तथाकथित बाबा की कथित बहन द्वारा बीती रात किसी व्यक्ति के साथ भागने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में जहां बाबा द्वारा स्वामी नगर के दो लोगों पर लड़की क ो भगाने का आरोप लगाया है, वहीं मोहल्ले की पंचायत द्वारा बाबा पर गलत चरित्र का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में आज स्वामी नगर में ग्रामीणों की एक बैठक भी हुई। मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय से स्वामी नगर में एक 45 वर्षीय बाबा राजेंद्र किराए के मकान में रह रहा था। बताया जाता है कि उसके साथ उसकी बहन भी रहती थी। जो बीती रात किसी युवक के साथ फरार हो गई। इस बारे में जहां राजेंद्र द्वारा स्वामी नगर के गुरमेल व प्रेम पर उसकी बहन को भगाने का आरोप लगाया है, वहीं ग्रामीणों का कहना है कि राजेंद्र का चाल-चलन ठीक नहीं है और दोनों के बहन-भाई होने पर संदेह व्यक्त किया है। मौके पर पहुंची पुलिस राजेंद्र को पूछताछ के लिए शहर थाने मे ले आई।
बाइक पेड़ से टकराई, मौत
भट्टूकलां/माचरा. टेलरों वाली गली में मोबाईल बेचने का कार्य करने वाले युवक की गत रात्रि अपने घर जाते समय आदपुर मण्डी के समीप सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। आज मार्केट में दुकानदीरों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेलरों वाली गली में राजेन्द्र मोबाईल के नाम से दुकान चलाने वाला राजेन्द्र सिंह 30 वर्षीय गत रात्रि अपने गांव मोहब्बतपुर जा रहा था कि मोटर साईकिल का संतुलन बिगडऩे से बाईक कीकर से टकरा गई। उसे हस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
Monday, February 1, 2010
स्वास्थ्य विभाग ने छापा मार लाखों की दवाइयां पकड़ी
फतेहाबाद. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीनियर ड्रग कंटोलर के नेतृत्व में ठाकर बस्ती में एक मकान पर छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी गई नशे की की प्रतिबंधित गोलियां व दवाइयां बरामद की है। टीम ने दवाइयों को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक विभाग की कार्रवाई जारी थी। विभाग की इस कार्रवाई से फतेहाबाद में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार पुत्र रामप्रकाश ने ठाकर बस्ती में नशीली दवाइयों का अवैध गोदाम बनाया हुआ था। इस गोदाम में लाखों रुपए की अवैध, नशीली व प्रतिबंधित दवाइयों का भंडारण किया गया था। सीनियर ड्रग कंट्रोल आफिसर हिसार नरेंद्र आहुजा व सीनियर ड्रग कंट्रोल आफिसर सिरसा के रजनीश धारीवाल ने बताया कि इस संदर्भ में सूचना मिलने पर उन्होंने छापा मार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में उन्हें बड़ी मात्रा में नशीली, अवैध व प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन दवाइयों में ऐसे इंजेक्शन भी है, जो फलों को पकाने व भैंसों को लगाने के लिए प्रयोग किए जाते हैं, जिन पर विभाग द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ठाकर बस्ती के मकान नं 88 के तीन कमरों में बनाए गए इन अवैध गादामों में ऑक्सीटोसिन के 4500 इंजेक्शन, एल्प्राजोल्म 1 एमजी, 2.5 एमजी व 5 एमजी, डायजाफाम वायल, फेनोटिल, पेनराजोलिन इंजेक्शन काफी ऐसी दवाइयां रखी हुई थी, जो प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि तीनों गोदामों को सील कर नशीली व प्रतिबंधित दवाइयों के सैंपल लेकर इन्हें जांच के लिए भिजवा दिया गया है। इसके अलावा कस्टडी ऑर्डर के लिए विभाग की टीम कोर्ट पहुंच चुकी है।
खाबड़ाकलां में छात्रा से दुष्कर्म
भट्टूकलां/माचरा. गांव खाबड़ाकलां की ढाणी प्रेम नगर में एक छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता सुरजीत ने आरोप लगाया कि आज सुबह उसकी पुत्री शौच के लिए खेत में गई थी, लेकिन काफी देर तक वह वापस नहीं आई। उन्होंने आरोप लगाया कि खेत में पहले से ही छिपे बैठे गांव के सुरजीत ने उसकी पुत्री से जबरदस्ती दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। बाद में परिजनों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया।
फतेहाबाद हलके को विकास में बनाया जाएगा अग्रणी: गिल्लांखेड़ा
भट्टूकलां/माचरा. फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणीय बनाया जाएगा, इसके लिए धन की कोई कमी नही आने दी जाएगी। उक्त बात मुख्य संसदीय सचिव श्री प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने आज भट्टूकलां के विश्रामगृह में आयोजित खुले दरबार में जनता की समस्याएं सुनने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजा है, वे उस विश्वास पर खरा उतरेंगे। विकास की दृष्टि में फतेहबाद हलके की तस्वीर पूरी तरह से बदल दी जाएगी, आने वाले एक वर्ष बाद फतेहाबाद हलके की नई तस्वीर लोगों के सामने होगी। इस अवसर पर एड़वोकेट राममूर्ति बागडिय़ा, राजपाल भाम्भू, अजीतराव, सुरेन्द्र जाखड़ ढांड, दिनेश गुप्ता, पालाराम गोयल, विनोद शर्मा, विनोद गर्ग, सजिन्द्र बैनीवाल, संजय सिंगला, भट्टूमंडी सरपंच सज्जन बसंल, सुलीखेड़ा सरपंच बिश्र सिंह बैनीवाल, इन्द्र सिंह गिल्लाखेड़ा, देवराज सिंवर, रमेश कसवां, बृजलाल डूडी, पुष्कर, बंसीलाल, कृषि उपनिदेशक आर.सी.पूनियां, बिजली निगम के एसडीओ राजेश कुमार, नायब तहसीलदार बलौर सिंह, थाना प्रभारी निर्मल सिंह, मार्किट कमेटी सचिव विकास सेतिया आदि मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)