Friday, September 30, 2011

हिसार उपचुनाव में कांग्रेस मजबूत: संपत सिंह

फतेहाबाद. हिसार लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जयप्रकाश भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। इस उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को जीत दिलवाने के लिए सभी कांग्रेसी जी-जान से प्रयास कर रहे हैं। यह बात पूर्व वित्तमंत्री एवं नलवा के विधायक संपत सिंह ने बतरा धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई, जिसके कारण प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन पर पहुंच गया। इसी विकास के आधार पर हिसार लोकसभा से कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की जनता अपने विवेक से काम लेकर ईमानदार प्रत्याशी को जीत दिलवाएगी। पार्टी ने 23 सितम्बर को चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया था, जिसमें अभी तक कांग्रेस सभी पार्टियों से आगे चल रही है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बातचीत करते हुए पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि इसको जड़ से खत्म करने के लिए सरकार कटीबद्ध है। उन्होंने बताया कि 1997 में लोकायुक्त एक्ट बनाया गया था, लेकिन इनेलो सरकार ने 1999 में इसे खत्म कर दिया। इसके बाद वर्ष 2002 में नया एक्ट पास किया गया, जो निष्प्रभावी रहा। इस नए कानून में सारी लोकायुक्त की सारी शक्तियां खत्म कर दी गई थी। 2008 तक न तो कोई नोटिफिकेसन हुआ और न ही नियुक्ति हुई। उन्होंने सुझाव दिया कि इस लोकायुक्त कानून में संशोधन की जरूरत है। इसके तहत लोकायुक्त की नियुक्ति का अधिकारी गर्वनर के पास होना चाहिए। इसके लिए सलाहकार समिति का गठन किया जाना चाहिए, जिसमें हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के अलावा मुख्यमंत्री, विपक्ष का नेता, सीएजी का प्रतिनिधि होना चाहिए। लोकायुक्त को हटाए जाने का अधिकार भी गर्वनर के पास होना चाहिए। संपत सिंह ने कहा कि यदि लोकायुक्त कोर्ट का जज हो तो उसइके लिए मुख्य न्यायधीश की अनुशंसा जरूरी है। संपत सिह ने कहा कि इस मुद्द पर विधानसभा में कोई बात होती है तो वे इसे जरूर उठाएंगे।

बजट का अभाव: धूल फांकती फाइलें

रणधीर मताना
फतेहाबाद. जिले के लोगों में जागरूकता की कमी व ग्रांट के अभाव के चलते सैकड़ों लोगों को सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली कल्याणकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। हालात यह है कि कल्याण विभाग में पिछले दो महीनों से कोई बजट न होने से सैकड़ों फाइलें कार्यालय की धूल चाट रही है और आवेदकों को अपना काम करवाने के लिए विभाग के कई-कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिकारियों की माने तो जिला कल्याण विभाग में अकेले इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी कन्या शगुन योजना के तहत ही पिछले दो महीने में करीब 300 फाइलें वजट के अभाव में अलमारियों में बंद पड़ी है, जबकि सूत्रों के मुताबिक ऐसी फाइलों संख्या 500 से कहीं अधिक है। इसके अलावा जागरूकता की कमी के चलते अंतर्राज्यीय विवाह योजना के तहत भी इस वित्त वर्ष में केवल 4 लोगों ने ही इस योजना के लिए आवेदन किया था। भले ही कन्या विवाह शगुन योजना का लाभ उठाना अब सरल हो गया हो। इस योजना के तहत एक अप्रैल 2011 से अब तक करीब 975 लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन किया है। इन आवेदनों में 675 लोगों को योजना का लाभ मिल चुका है, लेकिन 300 फाइलें अभी भी बजट के अभाव में अलमारियों में बंद पड़ी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए बीसी व जनरल को 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जबकि एससी व विधवा को 31 हजार रुपए का अनुदान दिया जाता है। योजना का लाभ केवल वही दंपति उठा सकते हैं, जिनमें लड़की की आयु कम से कम 18 वर्ष और लड़के की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। दूसरी तरफ अंतरजातिय विवाह योजना के तहत जिले में अब तक केवल चार लोगों द्वारा ही अपना आवेदन किया गया था, जिन्हें यह लाभ मिल गया है। इस योजना में लड़का व लड़की में एक एससी से संबंधित होना चाहिए। ऐसे लोगों को विभाग द्वारा 50 हजार रुपए का अनुदान प्रदान किया जाता है। इस आर्थिक सहायता में 20 हजार रुपए नकद प्रदान किए जाते हैं, जबकि 30 हजार रुपए की एफडी संयुक्त रुप से दंपित के नाम की जाती है।
नहीं है बजट : चंादीराम
जिला कल्याण अधिकारी चांदीराम ने बताया कि बजट न होने से कुछ परेशानी बढ़ी है। इससे कुछ आवेदकों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। जल्द ही बजट मिलने पर सभी आवेदकों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। दूसरी तरफ अंतरजातीय विवाह में संकोच व जागरूकता के अभाव के चलते अधिकतर लोग आवेदन नहीं करते।
सरल नियमों से मिलेगा फायदा
कन्या विवाह शगुन योजना के नियम सरल होने से आवेदकों को फायदा होगा। इस योजना के लिए अब विवाह का रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं है। इसके अलावा ब्लैंक चैक व गार्टंर की जरूरत भी नहीं रही। जाति प्रमाण पत्र के स्थान पर सरपंच द्वारा सत्यापित कागज भी जाति प्रमाण पत्र के लिए काम करेगा।

तीन अवैध कालोनियों पर चला पीला पंजा

भूना. जिला नगर योनजाकर विभाग ने आज अवैध कालोनियों पर नकेल कसने के लिए भूना में काटी गई तीन अवैध कालोनियों पर पीला पंजा चलाया। जिला नगर योजनाकार अरविंद्र ढुल व जेई सुबे सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भूना में कुछ लोगों द्वारा अवैध कालोनियां काटी जा रही है। सूचना मिलने पर आज वे भूना पहुंचे और वहां पर खैरी रोड पर शनि मंदिर के सामने करीब पांच एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी में बनाई गई सड़कों पर पीला पंजा चलवाया। इसके अलावा न्यू अग्रवाल कालोनी में 6 एकड़ में बनी सड़कों व हिसार रोड पर शांति निकेतन स्कूल के पास चार एकड़ में अवैध कालोनी के निर्माण को गिराया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें करीब डेढ़ एकड में गोदाम का निर्माण किया जा रहा था जिसे गिरा दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार नौरंगदास व शहर थाना प्रभारी साध्ुाराम सहित पुलिस बल तैनात था।

खाद न मिलने पर जाम की चेतावनी, रोष

फतेहाबाद,रतिया/इंदौरा. जिले में पुराने रेट पर डीएपी खाद न मिलने से किसानों में भारी रोष फैल गया है। खाद न मिलने पर जहां किसान एसडीएम के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंच गए, वहीं रतिया में किसानों ने नारेबाजी करके रोड जाम की चेतावनी दी है। आज अनाजमंडी स्थित सोसायटी में पहुंचे किसानों का आरोप है कि वे सुबह से लाइनों में खड़े हैं, जबकि उन्हें खाद नहंी मिल रही है। कुछ किसानों ने बीते दिन ही पर्ची बनवा ली थी लेकिन अभी तक उन्हें खाद नहीं मिल पाई है। इससे गुस्साए किसान लघु सचिवालय में एसडीएम के पास पहुंच गए। एसडीएम बलजीत सिंह व जिला कृषि अधिकारी डीएस दलाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए और अपनी निगरानी में खाद बंटवाई। दूसरी तरफ रतिया में डीएपी न मिलने से गुस्साए किसानों ने आज मार्केटिंग सोसायटी के कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी की और अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनको डीएपी न मिली तो वे चक्का जाम कर देेंगे। किसान जसवंत सिंह, तीर्थ सिंह, गुरजंट, बलवंत, पवन आदि ने आरोप लगाया कि सोसायटी अधिकारियों ने डीएपी के लिए परमिट जारी किए थे, आज जब वे डीएपी लेने पहुंचे तो कार्यालय में बैठे अधिकारियों द्वारा नजराना लेकर अन्य को खाद दी जाने लगी।

लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. शहर में आए दिन बढ़ती चोरियों ने पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। पिछले एक महीने में कई जगह हुई चोरियों की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि बीती रात चोरों ने सुंदर नगर में एमएम कॉलेज के हेड क्लर्क एवं भारत विकास परिषद अध्यक्ष पवन रुखाया के मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए की नगदी व आभूषण चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर फिंगर प्रिंटस की टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस को दी शिकायत में पवन रुखाया ने बताया कि बीती सायं 5 बजे वह अपने परिवार के साथ टोहाना की कुटिया शांत सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे। आज तड़के चार बजे वे घर पहुंचे तो उनके दरवाजे ठीक-ठाक बंद थे, लेकिन जब वे घर के अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के ऊपर बने जाल से स्टोर रूम प्रवेश करके वहां रखे करीब डेढ़ लाख रुपए नगदी व हजारों रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि चोरों ने स्टोर रूम के अलावा घर के अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट्स इकट्ठे कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

Friday, August 5, 2011

राजीव गांधी ट्रस्ट को जमीन देने पर बिफरी इनेलो

रोड जाम, पुतला फूंका
फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. गुडग़ांव में राजीव गांधी ट्रस्ट को जमीन देने के मुद्दे पर आज इनेलो का गुस्सा सरकार पर जमकर फूटा। इनेलो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष स. निशान सिंह के नेतृत्व में जीटी रोड पर प्रदर्शन किया और लाल बत्ती चौक पर जाम भी लगाया। इसके उपरांत कार्यकत्र्ताओं ने कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद, सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस सरकार का पुतला भी फूंका। जिलाभर से आए कार्यकर्ता आज सुबह जीटी रोड स्थित जाट धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां से कार्यकत्र्ताओं का हजूम विरोध प्रदर्शन करता हुआ लालबत्ती चौक पर पहुंचा, जहां कार्यकत्र्ताओं ने चौक के बीचों-बीच धरना देकर जाम लगा दिया। यहां कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष स. निशान सिंह ने कहा कि हुड्डा सरकार द्वारा सारे कायदे कानून तोड़कर गुडग़ांव के सेक्टर-62 में पंचायत की बेशकीमती जमीन राजीव गांधी ट्रस्ट को देकर अरबों रुपए का घोटाला किया है। राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर आर्य ने कहा कि राजीव गांधी ट्रस्ट को जमीन देने के घोटाले में हुड्डा सरकार के साथ-साथ गुडग़ांव के तत्कालीन उपायुक्त आरके कटारिया की अहम् भूमिका रही और उन्होंने ही पंचायत पर दबाव डालकर इस सारे घोटाले को अंजाम दिया। इस मौके पर विधायक ज्ञान चंद ओढ, पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी व रण सिंह बैनीवाल ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में कुलजीत कुलडिय़ा, रामराज मेहता, हलकाध्यक्ष बलवान दौलतपुरिया, बिकर सिंह हड़ोली, हरि सिंह डांगरा, जगदीश झांझड़ा, मोहनलाल जूनेजा, गुरमुख सिंह, जिप सदस्य बलविन्द्र कैरों, सुरेन्द्र लेगा, सुमनलता सिवाच, विद्या रत्ति, सुशीला सर्राफ, पवन चुघ, ईश सरदाना, राणा जोहल, अजय बैनीवाल, घड़साराम, बलजीत सिंह जोहल, प्रमोद बजाज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।



यूनाइटिड फोरम आफ बैंक यूनियन के आहवान पर जिले के सभी 21 बैंकों की 120 शाखाएं बंद

बैंकों में हड़ताल, करोड़ों का लेन-देन प्रभावित
फतेहाबाद, रतिया, टोहाना. यूनाइटिड फोरम आफ बैंक यूनियन के आहवान पर अपनी मांगों को लेकर आज जिले के सभी बैंक बंद रहे और कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिसके कारण करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ। जिले के सभी 21 बैंकों की 120 शाखाओं के बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और वो दिनभर अपने काम के लिए भटकते रहे। हरियाणा बैंक इम्पलाइज फैडरेशन आफ फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष सूरजभान राठी ने बताया कि देश के सभी बैंकों की अलग-अलग कर्मचारी यूनियनें बनी हुई है, लेकिन सांझी मांगों को लेकर आज सभी यूनियनों ने हड़ताल का समर्थन किया, जिसके चलते देश के 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहे। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांगों में बैकों के निजीकरण पर रोक लगाना है। इसके अलावा बड़े पूंजीपतियों द्वारा काफी पैसा अपने पास रोका हुआ है, जिसका लाभ आम आदमी को नहीं मिल रहा है। उनकी मांग है कि पूजींपतियों से इस पैसे की रिकवरी करवाई जाए। इसके अलावा महंगाई, नई भर्ती व एसोग्रेसियों नीति सहित ऐसी अनेक मांगे है, जिसके चलते एक दिन की हड़ताल की गई है। यदि बैंक कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो एक दिन की हड़ताल के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

भाजपा ने फूंका सीएम का पुतला

रतिया/इंदौरा. भूमि अधिग्रहण नीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सुभाष बराला के नेतृत्व में संजय गांधी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति सही नहीं है। किसानों की उपजाऊ भूमि कोडियों के भाव खरीदकर बिल्डरों केा बेचकर मुनाफा कमाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पूतला फूंका। इस मौके पर मोलूराम रूल्हानिया, धन्ना भगत, राम कंबोज, वेद कुलां, विनोद जग्गा व आत्मप्रकाश सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुलिस महानिरीक्षक ने ढांड में पौधारोपण कर किया जागरूक

गौशालाओं को जारी किए जाएंगे आम्र्स लाइसेंस: ढुल
फतेहाबाद. गौ तस्करी पर अंकुश लगाने व गौशालाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा गौशालाओं को हथियार के लाईसैंस दिए जाएंगे। यह बात पुलिस महानिरीक्षक अनंत कुमार ढुल ने गांव ढांड में गौशाला सेवा समिति व यूथ वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित पौधारोपण समारोह में कही। इस अवसर पर उन्होंने गौ रक्षा के लिए सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। श्री ढुल ने बढ़ती गौ तस्करी पर चिन्ता जताते हुए कहा कि जो गौशाला सुरक्षा की दृष्टि से हथियार के लाईसैंस के लिए आवेदन करेगी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गाय तस्करी पर लगाम कसने व गौ सुरक्षा के लिए सेल बनाया गया है जिसमे इंचार्ज निरीक्षक होता है। उन्होंने कहा कि गौ भक्त किसी भी समय गौ तस्करो की सूचना निरीक्षक व नजदीकी थाने में दे। श्री ढुल ने इस अवसर पर पौधा रोपण अभियान के तहत त्रिवेणी का पौधा भी लगाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण को बेहद जरूरी बताया। श्री शर्मा ने कहा कि पौधा लगाते समय उन पर स्मृति टैग लगाने चाहिए ताकि उसकी देखभाल बेहतर ढ़ंग से हो सके। इस अवसर पर हरियाणा गौशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य बलदेव ने कहा कि हर घर में एक गाय व आंगन में एक पौधा होना चाहिए। गाय माता की सेवा करे व पौधे की देखभाल अपने बच्चे की तरह करे। इस अवसर पर उप-पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह, उपमण्डलाधीश बलजीत सिंह, पशुपालन विभाग के उप-निदेशक कांशीराम, पंचायती राज के कार्यकारी अभियन्ता धर्मवीर सिंह दहिया, एसएचओ निर्मल सिंह, पूर्व सरपंच व गौशाला प्रधान राम कुमार, डा. सुरेन्द्र ज्याणी, अशोक भुक्कर,शमशेर सिंह आर्य, अत्तर सिंह आर्य, खेता राम, रमेश चन्द्र, चिरंजी लाल, रोहताश , राम सिंह, एडवोकेट सुरेन्द्र, राजाराम हुड्डा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

हिसार में डीटीपी विभाग अधिकारियों की बैठक के दौरान लिया निर्णय

हुडा, डीटीपी व एलओ के होंगे पृथक कार्यालय
फतेहाबाद/रणधीर मताना. भूमि अधिग्रहण होने पर मुआवजा, ठेका व जमीन से संंबंधित अन्य सभी मामलों के लिए अब लोगों को हिसार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि जिले में हुडा, डीटीपी व एलओ के कार्यालय लघु सचिवालय से अलग नए काटे गए सेक्टरों में बनेंगे। इसके लिए बीते दिन हिसार में नगर योजनाकार विभाग अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया। इसके तहत उन सभी जिलों में हुडा के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, जहां कार्यालय न होने पर लोगों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। फतेहाबाद में भी जिला बनने के बाद करीब 14 साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक हुडा का कार्यालय नहीं बना है। इस समय के दौरान जिले में अनेक सेक्टर काटे गए हैं व शहरों के विकास के लिए किसानों की जमीन को अधिग्रहण किया गया है। जमीन अधिग्रहण होने व जिले में हुडा कार्यालय न होने के कारण जमीन किसानों को मुआवजा, ठेका, एनओसी व अन्य कार्यों के लिए लोगों को हिसार के कई-कई चक्कर लगाने पड़ते थे। इसको लेकर समय-समय पर लोगों द्वारा जिले में हुडा कार्यालय खोलने के लिए जिला उपायुक्त व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिए गए। अब बीते दिन हिसार में हुई विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन जिलों में हुडा कार्यालय नहंी है, वहां कार्यालय खोला जाए। फतेहाबाद में हुडा कार्यालय लघु सचिवालय से अलग किसी सेक्टर में डीटीपी व एलओ कार्यालय के साथ स्थापित किया जाए।
मिलेगी सुविधाएं: डीटीपी
जिला नगर योजनाकार अधिकारी ढूल ने बताया कि हुडा कार्यालय जिले में खुलने से लोगों को सुविधाएं मिलेगी। इसके कारण शहर का विकास भी तेजी से हो सकेगा।

Wednesday, July 27, 2011

हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर हमले का मामला

व्यापारियों ने रखा टोहाना बंद
टोहाना/गर्ग. हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए व्यापारियों ने बीते दिन घंटाघर चौक जाम करने के बाद आज टोहाना पूरी तरह से बंद रखा। टोहाना बंद की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान विवेक शर्मा मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों को समझाकर बंद खुलवाया। इससे पूर्व आज सुबह व्यापारियों ने बंद की चेतावनी के तहत दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखे। बंद को पूर्णतया कामयाब करने के लिए व्यापारियों ने विभिन्न बाजारों में जाकर खुली दुकानों को बंद करवाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक टोहाना की लगभग सभी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहे। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस कप्तान विवेक शर्मा को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों को समझाकर बंद खुलवाने की बात कही। व्यापारी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस पर पुलिस कप्तान ने मौके पर ही पुलिस की कई टूकडिय़ां बनाकर उन्हें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेज दिया। एसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके बाद व्यापारियों ने बंद खोल दिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के महासचिव संजय रेवड़ी, सुशील गोयल, राधेश्याम गर्ग, राकेश सिंगला यूपी वाले, ओंकार गर्ग, जिम्मी पाहवा, वीरू अग्रवाल, डा.मनोज बांसल, संजय बजाज, राज जैन, ओंकार गर्ग, बिट्टू बठुवा सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व सुभाष गोयल पर प्रवीन नहला ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया। घटना के बाद पुलिस की ढीली कार्यवाही को लेकर व्यापारियों ने पहले तो शहर थाने का घेराव करते हुए धरना दिया और बाद में घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया।

भगवान के घर को भी नहीं बख्शा चोरों ने

फतेहाबाद/ रमेश जोइया. पुरानी तहसील चौक रोड पर स्थित श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर में मंगवाल ग्यारस की रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के कीमती जेवर व नगदी चोरी कर ली। मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ.सुभाष शर्मा ने बताया कि चोरो ने रात्रि के वक्त मंदिर के मेन गेट व मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे। शिवालय में माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियों पर लगे चांदी के छत्र, मंदिर में रखी चरणामृत का चांदी का बर्तन व चम्मच के अलावा दानपत्र तोड़कर नगदी चुराकर ले गए। उन्होंने बताया कि चांदी के बर्तनों की कीमत 30 हजार से ज्यादा की है और दानपत्र से करीब एक हजार रुपए की नगदी ले गए। यह तो गनिमत रही कि 4-5 दिन पहले ही मिस्त्री मजदूरों को मजदूरी देने के लिए दानपत्र से नगदी निकाली गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस दल ने मौके पर जाकर मुआयना किया।

भगवान के घर को भी नहीं बख्शा चोरों ने

फतेहाबाद/ रमेश जोइया. पुरानी तहसील चौक रोड पर स्थित श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर में मंगवाल ग्यारस की रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के कीमती जेवर व नगदी चोरी कर ली। मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ.सुभाष शर्मा ने बताया कि चोरो ने रात्रि के वक्त मंदिर के मेन गेट व मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे। शिवालय में माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियों पर लगे चांदी के छत्र, मंदिर में रखी चरणामृत का चांदी का बर्तन व चम्मच के अलावा दानपत्र तोड़कर नगदी चुराकर ले गए। उन्होंने बताया कि चांदी के बर्तनों की कीमत 30 हजार से ज्यादा की है और दानपत्र से करीब एक हजार रुपए की नगदी ले गए। यह तो गनिमत रही कि 4-5 दिन पहले ही मिस्त्री मजदूरों को मजदूरी देने के लिए दानपत्र से नगदी निकाली गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस दल ने मौके पर जाकर मुआयना किया।

भगवान के घर को भी नहीं बख्शा चोरों ने

फतेहाबाद/ रमेश जोइया. पुरानी तहसील चौक रोड पर स्थित श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर में मंगवाल ग्यारस की रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के कीमती जेवर व नगदी चोरी कर ली। मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ.सुभाष शर्मा ने बताया कि चोरो ने रात्रि के वक्त मंदिर के मेन गेट व मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे। शिवालय में माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियों पर लगे चांदी के छत्र, मंदिर में रखी चरणामृत का चांदी का बर्तन व चम्मच के अलावा दानपत्र तोड़कर नगदी चुराकर ले गए। उन्होंने बताया कि चांदी के बर्तनों की कीमत 30 हजार से ज्यादा की है और दानपत्र से करीब एक हजार रुपए की नगदी ले गए। यह तो गनिमत रही कि 4-5 दिन पहले ही मिस्त्री मजदूरों को मजदूरी देने के लिए दानपत्र से नगदी निकाली गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस दल ने मौके पर जाकर मुआयना किया।

भगवान के घर को भी नहीं बख्शा चोरों ने

फतेहाबाद/ रमेश जोइया. पुरानी तहसील चौक रोड पर स्थित श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर में मंगवाल ग्यारस की रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के कीमती जेवर व नगदी चोरी कर ली। मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ.सुभाष शर्मा ने बताया कि चोरो ने रात्रि के वक्त मंदिर के मेन गेट व मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे। शिवालय में माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियों पर लगे चांदी के छत्र, मंदिर में रखी चरणामृत का चांदी का बर्तन व चम्मच के अलावा दानपत्र तोड़कर नगदी चुराकर ले गए। उन्होंने बताया कि चांदी के बर्तनों की कीमत 30 हजार से ज्यादा की है और दानपत्र से करीब एक हजार रुपए की नगदी ले गए। यह तो गनिमत रही कि 4-5 दिन पहले ही मिस्त्री मजदूरों को मजदूरी देने के लिए दानपत्र से नगदी निकाली गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस दल ने मौके पर जाकर मुआयना किया।

भगवान के घर को भी नहीं बख्शा चोरों ने

फतेहाबाद/ रमेश जोइया. पुरानी तहसील चौक रोड पर स्थित श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर में मंगवाल ग्यारस की रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के कीमती जेवर व नगदी चोरी कर ली। मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ.सुभाष शर्मा ने बताया कि चोरो ने रात्रि के वक्त मंदिर के मेन गेट व मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे। शिवालय में माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियों पर लगे चांदी के छत्र, मंदिर में रखी चरणामृत का चांदी का बर्तन व चम्मच के अलावा दानपत्र तोड़कर नगदी चुराकर ले गए। उन्होंने बताया कि चांदी के बर्तनों की कीमत 30 हजार से ज्यादा की है और दानपत्र से करीब एक हजार रुपए की नगदी ले गए। यह तो गनिमत रही कि 4-5 दिन पहले ही मिस्त्री मजदूरों को मजदूरी देने के लिए दानपत्र से नगदी निकाली गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस दल ने मौके पर जाकर मुआयना किया।

फतेहाबाद/ रमेश जोइया. पुरानी तहसील चौक रोड पर स्थित श्री खाटू श्याम बाबा के मंदिर में मंगवाल ग्यारस की रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के कीमती जेवर व नगदी चोरी कर ली। मंदिर कमेटी के प्रधान डॉ.सुभाष शर्मा ने बताया कि चोरो ने रात्रि के वक्त मंदिर के मेन गेट व मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे। शिवालय में माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियों पर लगे चांदी के छत्र, मंदिर में रखी चरणामृत का चांदी का बर्तन व चम्मच के अलावा दानपत्र तोड़कर नगदी चुराकर ले गए। उन्होंने बताया कि चांदी के बर्तनों की कीमत 30 हजार से ज्यादा की है और दानपत्र से करीब एक हजार रुपए की नगदी ले गए। यह तो गनिमत रही कि 4-5 दिन पहले ही मिस्त्री मजदूरों को मजदूरी देने के लिए दानपत्र से नगदी निकाली गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस दल ने मौके पर जाकर मुआयना किया।

जमीन बचाने के लिए बनाएंगे नई रणनीति

रणधीर मताना
फतेहाबाद. गोरखपुर में प्रस्तावित परमाणु संयत्र के लिए सेक्शन 6 लागू होने के बाद अब प्रशासन सेक्शन 9 लागू करने की तैयारी में है। वहीं किसान संघर्ष समिति गोरखपुर ने कल एक आपात बैठक बुलाई है, िजसमें वह जमीन बचाने के लिए आगामी रणनीति तय करेंगे। सेक्शन 6 लागू होने के बाद जहां प्रशासन किसानों से संभावित टकराव से बचने के लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था, वहीं किसानों ने किसी प्रकार का कोई आक्रामक प्रदर्शन नहीं किया। किसान संघर्ष समिति इस मामले में फुंक-फुंक कर कदम रख रही है ताकि किसी भी तरीके से सेक्शन 4 व 6 को रद्द करवाया जा सके। इसके लिए जहां एक तरफ परमाणु संयत्र रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट में जाने की तैयारी चल रही है। किसान संघर्ष समिति से जुड़े सूत्रों की माने तो कल प्रात किसान संघर्ष समिति ने गोरखपुर में किसानों की एक बैठक बुलाई है और उसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस रणनीति के तहत जमीन बचाने के लिए भूमि बचाओ आंदोलन की शुरूआत कर सकते हैं।
कीमत कम मिली तो दोबारा एकजुट होंगे किसान
गोरखपुर परमाणु संयत्र के लिए सेक्शन 6 लागू होने के बाद सेक्शन 9 लगाकर आवार्ड घोषित कर दिया जाएगा, जिसके तहत किसानों को उनकी जमीन की कीमत बताई जाएगी। बताया जाता है कि जमीन की कम कीमत मिलती है तो परमाणु सयंत्र लगवाने के लिए सहमत होने वाले किसान भी दोबारा विरोध में एकजुट हो सकते हैं। इसके लिए धरनारत्त किसानों द्वारा दूसरे किसानों से संपर्क करके उन्हें कम कीमत देने के बारे में बताया जा रहा है।
हर तरीके से करेंगे विरोध : हंसराज
लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे गोरखपुर के किसानो को संबोधित करते हुए किसान संघर्ष समिति के प्रधान हंसराज सिवाच ने कहा कि वे परमाणु संयत्र का विरोध करने के लिए साम-दाम, दंड-भेद की हर नीति को अपनाएंगे। उन्होंने ऐलान किया कि वे परमाणु संयत्र के लिए एक इंच भी जमीन नहीं देंगे, इसके लिए उन्हें कितना बड़ा भी बलिदान क्यों न देना पड़े। उन्होंने कहा कि वे अब तक अंहिसा के साथ अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने गोरखपुर गांव को पुलिस छावनी में तब्बदील करके उन्हें उकसाने का काम किया है।

Friday, July 8, 2011

बाढ़ राहत के लिए एक कश्ती, 20 लाइफ जाकेट, 10 चप्पू, 8 कुंडे व दो इंजन भेजे

बाढ़ बचाव के लिए नहीं होगी यंत्रों की कमी
रणधीर मताना
फतेहाबाद घग्घर के किनारे बसे किसानों को हर वर्ष बारिश का मौसम शुरू होते ही बाढ़ की चिंता सताने लगती है। जैसे-जैसे घग्घर नदी का जलस्तर बढ़ता है, बाढ़ की आशंका को लेकर किसानों की सांसे भी तेज हो जाती है। पिछले वर्ष भी बरसात का मौसम शुरू होते ही घग्घर का जलस्तर बढ गया और बाद में बाढ़ ने क्षेत्र में भयंकर तबाई मचाई। जिला प्रशासन के पास भी बाढ़ से निपटने के लिए खोखले दावों के अलावा पुख्ता प्रबंध नहीं थे, लिहाजा 37 करोड की संपति का नुक्सान जिलावासियों को उठाना पड़ा। इस वर्ष भी बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही घग्घर का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिसके चलते किसानों को बाढ़ की तबाई का मंजर नजर आने लगा है। भले ही पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक बरसात ज्यादा नहीं हुई हो, लेकिन बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की आशंका को लेकर जहां रंगाई नाले की सफाई व मुरम्मत का काम काफी पहले ही करवा लिया था, वहीं अब नए यंत्र मिलने से बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। बाढ़ के समय उपयोग होने वाले यंत्रों की मुरम्मत का कार्य करवाने के अलावा इन यंत्रों का चलाने के प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति भी विभाग द्वारा की जा चुकी है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष प्रशासन के पास न तो बाढ़ से निपटने के लिए पूरे यंत्र थे और न ही पहले पूरी तैयारी, जिससे बाढ़ ने करीब 37 करोड़ रुपए की संपति को निगल लिया था, जिसमें 35 करोड़ 79 लाख 60 हजार 500 का फसली, 76 लाख 17 हजार 500 का मकानों व 85 लाख 80 हजार का ट्यूब्वैलों को नुक्सान हुआ था।
पिछले वर्ष खराब थी स्थिति
पिछले वर्ष विभाग के पास 13 किश्तियां थी, जिसमें से 4 की हालत खस्ता थी। चार मोटरबोट में सें दो व, दो ट्रेलर में से एक ट्रेलर खराब था। इसके अलावा 44 लाइफ जैकेट थी। विभाग को अब एक नई किश्ती, 20 लाइफ जाकेट, 10 चप्पू, 8 कुंडे व दो इंजन और नए दिए गए हैं, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।
सेक्टरों में बांटे गांव
जिला प्रशासन से बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बाढ़ आशंकित गांवों को सेक्टरों में बांटा गया है। इन सेक्टरों में एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो कि इन गांवों पर नजर रखेगा। प्रत्येक अधिकारी के लिए तीन से चार गांव का एक सेक्टर बनाया गया है।



पिस्तौल व 465 किलो चूरापोस्त सहित दबोचा

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए एक आरोपी को दबोच कर उससे 465 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस के उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने कुकड़ावाली गांव में राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया तो उससे 465 किलोग्राम चूरापोस्त, एक अवैध पिस्तैल 315 बोर व 2 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

टेलीफोन एक्सचेंज में लगी आग

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. आज दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे दरियापुर टेलीफोन में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद टलफोन एक्सचेंज के पास रहने वाले पड़ौसियों ने एक्सचेंज कार्यालय से धुआं उठता देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुंरत फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।, लेकिन धुआं अधिक होने के कारण जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त टेलीफोन वायरिंग में आग लगने के कारण फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने ज्यादा पानी नहीं डाला, क्योंकि इससे आग ज्यादा भड़कने की आशंका थी। काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों का मानना है कि एक्सजेंच में आग लगने का कारण कार्यालय में लगेे एसी में तकनीकि खराबी होना हो सकता है। अभी तक आग से होने वाले नुक्सान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

सीपीएस ने बांटे 25 लाख के चेक

फतेहाबाद. लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने गांव किरढान में 10 लाख रूपए की लागत से बने राजीव गांधी सेवा सदन का उद्घाटन किया। इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरढान में युवा कल्बों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभांरभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री गिल्लाखेड़ा ने कहा कि ढाणियों मे बिजली की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर श्री गिल्लाखेड़ा ने राजीव गांधी बीमा योजना के तहत 25 लाख रूपए से भी अधिक की राशि के चैक विभिन्न लाभार्थियों को वितरित किए। इस मौके पर उपमंडलाधीश बलजीत सिंह, एसएचओ निर्मल ङ्क्षसह, सरपंच संपत भादू, कृष्ण खेतलान, चेयरमैन हरजंट सिंह, विरेंद्र नारंग सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

नरहड़ पीर का जागरण

फतेहाबाद. शहीदावाली में बाबा सूरजनाथ जी की याद में नरहड़ पीर हाजिब का आंगनबाड़ी केन्द्र के पास दूसरा विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की सरपंच प्रेमवती ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके जागरण का शुभारंभ किया। जागरण में जेपी एंड कंपनी ने पूरी तरह बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए आए हुए श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। जागरण में मुख्यातिथि विधायक प्रो.संपत सिंह के पीए राय सिंह खिचड़, हेड कांस्टेबल भान सिंह, कैप्टन उमेद सिंह, राजेन्द्र शर्मा आदि गणमान्य लोगों ने बाबा के जागरण में अपनी हाजिरी लगाई।

बी.लिब. के लिए एमएम कॉलेज में दाखिले शुरू

फतेहाबाद. एमएम कॉलेज में सत्र 2011-12 से एक प्रोफेशनल कोर्स बैचलर ऑफ लाइब्रेरी तथा इंफोरमेशन साइंस(बी.लिब.) आरंभ हो गया है, जिसके लिए प्रवेश जारी है। स्नातक या स्नातकोत्तर पास विद्यार्थी इस एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश ले सकता है। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.डीके कौशिक ने बताया कि इस कोर्स के बाद एंबेसी, इंफोरमेशन सेंटर, डॉक्युमेंटेशन सेंटर, म्यूजियम, न्यूज एजेंसी, लाइब्रेरी, यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट, फोटो-फिल्म लाइबे्ररी में रोजगार प्राप्त किए जा सकते हैं।

Thursday, July 7, 2011

11 वीं कक्षा के दो छात्रों को डांटना पड़ा महंगा

प्राध्यापिका की पिटाई धरना, रोड जाम
रतिया/इंदौरा. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक प्राध्यापिका को 11वीं कक्षा में दाखिला लेने आए दो छात्रों को शरारत करने पर डांटना उस समय काफी महंगा पड़ा, जब आज सुबह दो महिलाओं ने छात्रों के साथ मिलकर प्राध्यापिका को पीटकर घायल कर दिया। घायल प्राध्यापिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुस्साए छात्रों व प्राध्यापकों ने इसके विरोध आज मेन बाजार में रोड जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कौलगढ़ के दोनों छात्र व दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन कौलगढ़ निवासी संदीप पुत्र जयसिंह व हरजिंद्र पुत्र सुखदेव 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए स्कूल में आए। इस दौरान उक्त छात्रों के शरारत करने पर स्कूल में हिंदी की प्राध्यापिका पूनम ने दोनों छात्रों को डांट दिया। बताया जाता है कि आज सुबह दोनों छात्र अपनी-अपनी मां को बुलाकर स्कूल में ले आए और प्राध्यापिका की बूरी तरह से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे अन्य अध्यापकों ने प्राध्यपिका को उनके चंगुल से छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चारों आरोपी छात्र व महिलाओं को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद गुस्साए विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने मेन बाजार में जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी मनेाज कुमार व तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।


किसानों व मजदूरों का आंदोलन जारी

फतेहाबाद. एकता कॉलेनी वासियों का धरना 144वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे प्रधान राम सिंह ने कहा कि एकता कॉलोनी वासी किसी भी कीमत पर अपने घरों का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी बढ़ती महंगाई में गरीब कहां से प्लाट लाएगा, इसलिए हुडा प्रशासन को अपने निर्णय पर विचार करना चाहिए। इस अवसर पर जगीर सिंह, पूर्णचंद, महावीर, रामफल, बृजपाल, प्रीतम, कृष्णा देवी, गुरदीप कौर, सावित्री देवी, संतोष आदि मौजूद थे। उधर गोरखपुर के किसानों का धरना आज 328वें दिन व अनशन 75वें दिन में प्रवेश कर गई। आज दाना राम सिवाच व जगदीश शर्मा अनशन पर बैठे।

दुकानदारों से ठगी का आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. दुकानदारों की आंखों में धूल झोंककर लाखों का सामान चोरी करने के आरोपी पर पुलिस ने धारा 379, 420 के तहत मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में जैन इंटरप्राइजज के प्रवीण जैन ने बताया कि भूथन खुर्द निवासी सुरेंद्र उसकी दुकान पर आया और एसी, एलसीडी, डीवीडी की मांग की। उसने बताया कि सामान निकालने के बाद जब वह मैकेनिक को बुलाने गया तो आरोपी सामान उठाकर चंपत हो गया। आरोपी के खिलाफ ऐसी ही शिकायत करते हुए मक्खन लाल ने बताया कि आरोपी उसकी दुकान से 3 एचपी मोटर व तार चोरी कर ले गया।

रफी की पुण्यतिथि 31 को

फतेहाबाद. सूचना जनसम्पर्क एवं सांस्कृतिक विभाग महान गायक स्व0 मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि 31 जुलाई के अवसर उनके द्वारा गाए गए गीतों का एक कार्यक्रम मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के उभरते कलाकार जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष है, वे भाग ले सकते हंै।

11 वीं कक्षा के दो छात्रों को डांटना पड़ा महंगा

प्राध्यापिका की पिटाई धरना, रोड जाम
रतिया/इंदौरा. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक प्राध्यापिका को 11वीं कक्षा में दाखिला लेने आए दो छात्रों को शरारत करने पर डांटना उस समय काफी महंगा पड़ा, जब आज सुबह दो महिलाओं ने छात्रों के साथ मिलकर प्राध्यापिका को पीटकर घायल कर दिया। घायल प्राध्यापिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुस्साए छात्रों व प्राध्यापकों ने इसके विरोध आज मेन बाजार में रोड जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कौलगढ़ के दोनों छात्र व दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन कौलगढ़ निवासी संदीप पुत्र जयसिंह व हरजिंद्र पुत्र सुखदेव 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए स्कूल में आए। इस दौरान उक्त छात्रों के शरारत करने पर स्कूल में हिंदी की प्राध्यापिका पूनम ने दोनों छात्रों को डांट दिया। बताया जाता है कि आज सुबह दोनों छात्र अपनी-अपनी मां को बुलाकर स्कूल में ले आए और प्राध्यापिका की बूरी तरह से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे अन्य अध्यापकों ने प्राध्यपिका को उनके चंगुल से छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चारों आरोपी छात्र व महिलाओं को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद गुस्साए विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने मेन बाजार में जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी मनेाज कुमार व तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

आधा-अधूरा बना मिड-डे मिल, जांच के आदेश

300 बच्चों के लिए कम बना खाना, स्कूल प्रशासन को नहीं पता किसने बनाया खाना
रतिया. सीनियर सैकेंडरी स्कूल की स्कूल प्रबंधन कमेटी ने आज मिड-डे मिल की जांच की तो 300 छात्रों के लिए बनाया गया खाना आ-अधूरा मिला। वह भी उस हालात में जब स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी ही नहीं कि आज का मिड-डे मिल किसने बनाया है। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने इसकी सूचना तुंरत डीईओ व बीईओ को दी। मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान अशोक कुमार आज कमेटी सदस्यों के साथ स्कूल में बनाए जा रहे मिड-डे मिल को देखने पहुंचे। अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल में 300 विद्यार्थियों के लिए जो खाना बनाया गया था वह बहुत कम था। इस बारे में जब स्कूल प्रशासन से बातचीत की गई तो उन्होंने खाना पकाने वाली महिला को इसके बारे में पता होने की बात कही। जब उक्त महिला से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि वह तो बीते दिन ही यहां से अपना रिजाइन दे चुकी है। ऐसे में स्कूल में मिड डे मिल का खाना किसने बनाया और किसके कहने पर बनाया। इसका जबाव स्कूल प्रशासन के पास नहीं है। उन्होंने इसकी सूचना तुंरत बीईओ व डीईओ को दी। मौके पर पहुंचे डीईओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Wednesday, July 6, 2011

जिला परिषद सदस्य ममता कटारिया गिरफ्तार

फतेहाबाद/विकास मैहता. जिला परिषद के वार्ड नं. 8 से पार्षद ममता कटारिया को आज पुलिस ने टोहाना स्थित उनके रतिया स्थित निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें न्यायाधीश अजय पराशर की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए हिसार जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 2010 में हुए जिला परिषद चुनाव में ममता कटारिया ने वार्ड नं. 8 से चुनाव लड़ा था और वे अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीतू ओड से चुनाव जीतकर जिला परिषद सदस्य बनी थीं। चुनाव के कुछ दिन बाद नीतू ओड ने अदालत में इस्तगासा दायर कर ममता कटारिया पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लडऩे का आरोप लगाया था। इस्तगासे में नीतू ओड ने कहा था कि आरोपी ममता कटारिया ने अपने आपको जाखल निवासी बताया था, जबकि वे टोहाना में रहती हैं और उनका वोट भी टोहाना मे है। आरोप था कि जिप चुनाव लडऩे के लिए उम्मीदवार ग्रामीण आंचल से होना चाहिए, परंतु ममता कटारिया टोहाना में रहती हैं। अदालत ने एक अप्रैल 2011 को रतिया पुलिस को जिला पार्षद ममता कटारिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने ममता कटारिया व उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया था। वे अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रही थी। आज सुबह रतिया थाना प्रभारी मनोज कस्वां के नेतृत्व में पुलिस ने टोहाना स्थित उनके निवास पर छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

असंमजस में पर्ल निवेशक, भीड़ जुटी

फतेहाबाद/किशोर. पर्ल कंपनी में गडबड़ी की खबरों के बाद आज दिनभर पर्ल कंपनी के पपीहा पार्क के सामने मॉडल टाऊन स्थित कार्यालय में निवेशकों की भीड़ लगी रही। हालांकि कंपनी के कर्मचारियों द्वारा समझाने के बाद कुछ निवेशक संतुष्ठ नजर आ रहे थे, लेकिन अधिकतर भीड़ ऐसे निवेशकों की थी जो कंपनी में लगाए गए पैसे को वापिस निकलवाना चाहते थे। निवेशक कंपनी से अपना पैसा वापिस निकलवाने के लिए आज सुबह ही कार्यालय में पहुंच गए थे। कार्यालय में कंपनी के मैनेजर व कर्मचारियों द्वारा निवेशकों को अपना स्पष्टीकरण देकर संतुष्ठ किया जा रहा था, लेकिन अधिकतर निवेशक संतुष्ट नहीं हो रहे थे। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग कंपनी के बारे में आ रही चर्चाओं को सुनकर अपना पैसा वापिस निकलवाने की बात कह रहे हैं। असंतुष्ठ लोग कंपनी से पैसा बैंकों में ट्रांसफर्र करवाने के अलावा चैक बनवाने के लिए अपने आवेदन दोपहर बाद तक जमा करवा रहे थे। इस बारे में जब कंपनी के मैनेजर तरसेम वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कंपनी के बारे में कुछ गलत फहमी ग्राहकों में है, जिसे दूर किया जा रहा है। यदि कोई उपभोक्ता संतुष्ठ नहीं होता तो उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है और वह अपने पैसे वापिस निकलवा सकता है। इसके लिए उपभोक्ताओं को एक रसीद दी जा रही है, जिस आधार पर अगले पखवाड़े तक उन्हें चैक मिल जाएंगा। मैनेजर ने बताया पैसे निकलवाने पर पूंजी में किसी प्रकार की कटौती नहीं कि जा रही है, लेकिन पोलिसी तोड़कर बीच में पैसे निकलवाने पर उन्हें ब्याज नहीं दिया जा रहा है।

राहुल गांधी का पुतला फूंका

फतेहाबाद/विकास मैहता. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा उत्तरप्रदेश में किसानों के समर्थन में निकाली जा रही पदयात्रा का हरियाणा में जगह-जगह विरोध शुरू हो गया है। गत दिवस अंबाला में आईएमटी के लिए भूमि ग्रहण के विरोध में बैठे किसानों के बाद आज पिछले 327 दिनों से परमाण ुसंयंत्र के खिलाफ आंदोलरत गोरखपुर के किसानों ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। लघु सचिवालय के बाहर धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए किसान संघर्ष समिति प्रधान हंसराज सिवाच ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में किसानों की जमीन बचाने के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं, वहीं हरियाणा में उनकी पार्टी की ही सरकार किसानों की जमीन छीन कर उजाडऩे में लगी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अगर किसानों की इतनी ही चिंता है तो वे राजनीतिक पैंतरेबाजी छोड़ हमारी भी सुध लेकर हमारी जमीन बचाएं। किसानों ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।


पैंशन मामले में हजकां ने ज्ञापन सौंपा

फतेहाबाद/विकास मैहता. हरियाणा जनहित कांगे्रस बीएल के कार्यकर्ताओं ने आज पैंशन धारकों को हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और उपमंडलाधीश को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व हजकां कार्यकर्ता भट्टू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। बैठक में हजकां कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए हाईपावर कमेटी सदस्य निहाल सिंह मताना ने कहा कि पैंशन को लेकर आए दिन बुजुर्ग नगर परिषद कार्यालय सरपंचों व पार्षदों के यहां चक्कर काटकर थक चुके हैं। रोष में आए बुजुर्ग रास्ते भी जाम कर चुके हैं और पुुतले भी फंूक चुके हैं। बैठक को संबोधित करते हुए हजकां युवा विंग जिला प्रधान सुभाष खिलेरी ने कहा कि बुजुर्गों की सहूलियत के लिए बनाई गई थी। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने इस योजना को मजाक बनाकर रख दिया है। इस मौके पर का.रामेश्वर डेलू, हलका प्रधान सुभाष रॉयल, ओमप्रकाश मोगा, डॉ.जितेंद्र चौधरी, सुरेश काकड़, राजेश चौधरी, संदीप एचरा, पृथ्वी सिंह धांगड़, कृष्ण खिचड़, अरुण दुखी, डॉ.हंसराज, धर्मपाल फौगाट, हवा सिंह नायक, महावीर धारनिया, पूर्व सरपंच नत्थूराम, बसंत रुखाया, रामस्वरूप ज्याणी, दलीप मिस्त्री, विरेंद्र अरोड़ा, कृष्ण बिसला, रोहताश, श्रवण नायक, महेंद्र प्रताप, कुलदीप गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, सोनू, सुभाष मताना, सोमनाथ इंदौरा, नरेंद्र शर्मा, सीबू राम, नरसी, रामचंद्र खलेरी, महावीर खलेरी सहित अनेक हजकां कार्यकर्ता मौजूद थे।

किसानों पर बनाएंगे सामाजिक दबाव

रणधीर मताना
फतेहाबाद. गोरखपुर-कुम्हारिया में प्रस्तावित परमाणु संयत्र के विरोध में बैठे किसान संघर्ष समिति ने इसे बनने से रोकने के लिए अब नई रणनीति बनानी आरम्भ कर दी है, जिसके तहत भूमि देने के लिए सहमत होने वाले लोगों पर सामाजिक दबाव बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए संघर्ष समिति के प्रधान हंसराज ने जिला राजस्व विभाग से ऐसे किसानों की सूची जन सूचना के तहत मांगी है, जो अपनी भूमि परमाणु संयत्र के लिए देना चाहते हैं। जनसूचना में प्रधान ने सहमत होने वाले किसानों द्वारा दिए गए शपथ पत्र की फोटो प्रति भी उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि इसकी जानकारी मिल सके कि गांव के कितने लोग सहमत है। कुछ ऐसे लोग भी है जो जमीन देने पर तो सहमत है, लेकिन खुलकर सामने नहीं आना चाहते। संघर्ष समिति की योजना है कि जानकारी मिलने पर ऐसे लोगों से संपर्क करके उन पर सामाजिक दबाव बनाया जा सके। इसके साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा सके कि किसानों द्वारा दिए गए शपथ पत्र सही है और उनमें किसी प्रकार का फर्जीवाडा नहीं है।

Tuesday, July 5, 2011

तांत्रिक ने बिगाड़ा महिला का मानसिक संतुलन

रणधीर मताना
फतेहाबाद. साक्षरता में पिछड़े जिले में लोग अब भी किसी बीमारी से ठीक होने के लिए डाक्टर के बजाए तंत्र-मंत्र व झाड़-फूंक का सहारा लेने से बाज नहीं आते, भले ही इसके लिए उन्हें कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। बीते दिन भी कुछ ऐसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना भूना के रायपुर ढाणी के पास बने एक मंदिर में घटी, जहां एक पांखडी बाबा ने तीन महिलाओं के साथ मिलकर एक विवाहिता को भूत के प्रभाव वे बचाने के लिए उसके बाल उखाड़ लिए और दरवाजे पर पटक-पटक कर बेहोश कर दिया। बाद में उसे गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन जब पांखडी बाबा के खिलाफ शिकायत करने थाना में पहुंचे तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से भी मना कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व रायपुर ढाणी निवासी सुनीता के सिर में दर्द हो गया, जिसके लिए वह दवाई ले रही थी। सुनीता के परिजनों ने बताया कि एक दिन झाडफ़ूंक करने वाला बाबा उसके घर आया और सुनीता पर भूत का साया होने की बात करने लगा। डरे हुए परिजन विवाहिता को मंदिर में ले गए, जहां पाखंडी बाबा ने तीन महिलाओं के साथ मिलकर सुनीता का इलाज करने के बहाने उसके सिर के बाल उखाड़ दिए। इतना ही नहीं उन्होंने उसे दरवाजे से पटक-पटक कर बेहोश कर दिया। इसके कारण सुनीता का मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि जब वे उक्त पांखड़ी बाबा के पास गए तो उसने पंचायत में स्वीकार किया कि उससे गलती हुई है और वह विवाहिता की बीमारी पर लगने वाला खर्च वहन करेगा। उन्होंने भूना थाने में शिकायत की तो वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों ने यह कहकर शिकायत लिखने से मना कर दिया कि एसएचओ साहब यहां नहीं है, उनके आने के बाद ही देखेंगे। इस बारे में जब थाने के मुंशी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई, अगर आएगी तो वे कार्रवाई करेंगे।



सफाई कर्मी 72, तनख्वाह 126 को

फतेहाबाद/विकास मैहता. शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आठ नगर पार्षदों ने आज शहर भर के सफाई कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्ट्र चेक किया, जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गईं। पार्षद दर्शन नागपाल ने बताया कि उन्होंने सफाई कर्मियों के हाजिरी रजिस्टर को चेक किया तो सफाई कर्मी केवल 72 पाए गए, जबकि टेंडर के मुताबिक शहरभर में 126 सफाई कर्मी होने चाहिए। उन्होंने सफाई ठेकेदार पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार ने यह धांधली कर रखी है। तनख्वाह 126 कर्मियों की जारी हो रही है, जबकि कार्य सिर्फ 72 ही कर्मी कर रहे हैं। पार्षद दर्शन नागपाल, रमेश गिल्होत्रा, डॉ.रमेश ढींगड़ा, सुभाष पपिया, चंद्र मैहता, कुलवंत सवणा, सुभाष नायक आदि ने आज सुबह थाना पार्क में शहर भर के सफाई कर्मियों को बुलाकर उनकी गिनती कर हाजिरी रजिस्टर चेक किए। पार्षदों ने इस मामले की जांच को लेकर एक शिकायत पत्र उपमंडलाधीश बलजीत ङ्क्षसह, नप सचिव व नप प्रधान को सौंपा। इस बारे में नप चेयरमैन विरेंद्र नारंग ने बताया कि उन्हें इस बारे शिकायत मिली है और उन्होंने ठेकेदार से इस बारे दो दिन में जवाब देने को कहा है। विरेंद्र नारंग ने कहा कि उनके लिए जनहित सर्वोपरि है। विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

पैंशन बनी वृद्धों के लिए जी का जंजाल

फतेहाबाद/विकास मैहता. शहर के कई वार्डों में बुढ़ापा पैंशन के लिए बुजुर्गों में भारी रोष व्याप्त है। जो बुढ़ापा पैंशन योजना बुजुर्गों के हित के लिए बनाई गई थी, आज वही योजना उनके लिए कष्टदायी साबित हो रही है। वार्डों में बुढ़ापा पैंशन मिलने के बावजूद भी ऐसे अनेक बुजुर्ग रह गए हैं, जो पहले तो पैंशन ले रहे थे, मगर इस बार एपीआर(र) से उनका नाम गायब है। आज स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में वार्ड नं. 11 से 21 तक के पैंशन धारकों की फोटोग्राफी के लिए शिविर लगाया गया था, लेकिन व्यवस्था के अभाव में बुजुर्ग तपती गर्मी में पेयजल व बैठने के स्थान के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। सूचना मिलने पर उपमंडलाधीश बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और संबंधित कंपनियों के अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के आदेश दिए।

पत्रकार से बदतमीजी करने वाला हवलदार लाइनहाजिर

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. कुलां के पत्रकार गुरशरण मोंगा के साथ दुव्र्यवहार करने के आरोप में पुलिस कप्तान विवेक शर्मा ने शहर थाना के कांस्टेबल बलविंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि एएसआई धर्मपाल पर कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि 21 जून की शाम को कुलां संवाददाता गुरशरण मोंगा फतेहाबाद में किसी काम से आया था। फतेहाबाद में भैंसों से ठूस-ठूस कर लदे एक ट्रक को देखकर उन्होंने सिटी एसएचओ मदन लाल को सूचना दी। सूचना के बाद एएसआई धर्मपाल पीसीआर पर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कार्रवाई करने से पहले ही पुलिस टीम पत्रकार गुरशरण मोंगा पर दबाव बनाने लगी और उन्हें वहां से चले जाने को चेताया। पत्रकार द्वारा फोटो खींचने पर पीसीआर चालक ने अपनी जिप्सी को पत्रकार की ओर दौड़ाया। मोंगा ने दूर हटकर अपनी जान बचाई। आज मोंगा ने डीएसपी सिटी के कार्यालय में पहुंच कर अपने ब्यान दर्ज करवाए।

Monday, July 4, 2011

नहर टूटी, 2500 एकड़ भूमि जलमग्न

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. गांव हांसपुर से आगे लौहगढ़ के पास भंाखड़ा से निकलने वाली सुखचैन नहर में करीब 100 फुट चौड़ी दरार आने से 2500 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों में हडकंप मच गया और आनन-फानन में विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नहर को पाटने के लिए मौके पर पहुंचे गए। सूचना मिलने पर एसडीएम रतिया भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौकास्थल पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार भाखड़ा से लौहागढ़ होते हुए सुखचैन नहर पंजाब में चली जाती है। बीती रात इस नहर में लौहागढ़ के पास दरार आ गई। यह दरार धीरे-धीरे बढ़ती हुई करीब 100 फुट चौड़ी हो गई। सूचना मिलने पर आसपास के गांव के काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नहर को पाटने का काम शुरू कर दिया। दरार बड़ी व पानी का बहाव तेज होने के कारण उनका प्रयास असफल होता जा रहा था। इसी दौरान प्रशासन को भी नहर के टूटने की जानकारी मिल गई। सूचना मिलने पर विभाग के कर्मचारी, अधिकारी के अलावा रतिया एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से नहर को पाटने का काम शुरू कर दिया। प्रशासन द्वारा नहर को पाटने के लिए जेबीसी मशीन का सहारा भी लिया। आखिरकार 12 घंटे की मेहनत के बाद कर्मचारी नहर को पाटने में कामयाब हो गए। नहर के टूटने के कारण करीब 2500 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई और पानी गांव हांसपुर के समीप तक पहुंच गया।


जिला परिषद चेयरमैन को मिली धमकी

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. जिला परिषद के चेयरमैन एवं इनेलो नेता अंग्रेजी लाली को उसके पूर्व ड्राइवर से कथित रूप से धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इस बारे में जहां जिप चेयरमैन द्वारा पुलिस में शिकायत दी गई है, वहीं ड्राइवर द्वारा भी दो मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ हमला करने की शिकायत दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में जिला परिषद के चेयरमैन एवं इनेलो नेता अंग्रेज लाली ने बताया कि उसने एक महीने पूर्व एक युवक को अपनी गाड़ी का ड्राइवर रखा था, जिसे उसने 28 जून को हटा दिया था। आरोप है कि बीती रात करीब 12 बजे उक्त युवक का धमकी भरा फोन उसके पास आया। दूसरी तरफ पूर्व ड्राइवर ने भी दो मोटरसाइकिल सवार युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस बारे में जब जीप चेरयमैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कोई राजनीतिक षडयंत्र का मामला हो सकता है। पूर्व ड्राइवर को बुलाकर इस बारे में सारी सच्चाई पता की जाएगी। एसएचओ से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह आपस का मामला हो सकता है, लेकिन जिप चेयरमैन ने धमकी देने व दुव्र्यवहार करने की शिकायत दी है। कल दोनों को आमने-सामने बैठाकर सच्चाई का पता किया जाएगा।

लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, चार काबू

फतेहाबाद/विकास मेहता. हथियारों के बल पर लोगों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सीआईए स्टाफ ने चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे दो पिस्तौल बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बीघड़ रोड पर पुलिस कर्मी पर फायरिंग की वारदात भी कबूल ली है। जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक दलीप सिंह को सूचना मिली थी कि भूना रोड पर हुउा बाइपास के पास चार-पांच युवक वाहनों को लूटने की फिराक में है। इस पर उन्होंने टीम गठित कर बिना बत्ती लगी गाड़ी पर भूना रोड के समीप पहुंचे तो उक्त युवकों ने पुलिस की गाड़ी रुकवाकर पिस्तौल तान दी। इस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त भट्टूकलां निवासी कृष्ण, नावाईवाला निवासी सतपाल, फतेहाबाद निवासी मनदीप व टिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनसे 2 पिस्तौल भी बरामद किए। पूछताछ के दौरान उन्होंने कई अहम खुलासे किए। आरोपियों ने 26 मई को चौधरी कॉलोनी से मारुति गाड़ी चुराने, 31 मई को नहर कॉलेनी से जेवरात व गाड़ी चुराने, 2 जून को शिव नगर से एक कार चुराने की बात भी कबूली। आरोपी सतपाल व कृष्ण 9 जून की रात को बीघड़ रोड पर पुलिस दल पर फायरिंग की बात भी कबूली। इस घटना में हवलदार दरिया सिंह घायल हो गया था। चोरीशुदा सामान की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही थी।

Saturday, July 2, 2011

10 लाख का चूना लगाकर फुर्र

रणधीर मताना
फतेहाबाद. बेरोजगार छात्रों को रोजगार दिलाने के नाम पर सैंकड़ों युवकों को करीब दस लाख रुपए का चूना लगाकर एक फर्जी कंपनी के रातों-रात फरार होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त युवकों द्वारा आज कंपनी के भट्टू रोड स्थित कार्यालय के बाहर इक्ट्ठे होकर जमकर हंगामा किया और इस बारे में पुलिस में शिकायत की गई। मिली जानकारी के अनुसार एक महीने पहले कुछ युवक खुद को दिल्ली निवासी बताकर फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित एक प्रोपर्टी डीलर की दुकान पर पहुंचे और फतेहाबाद में पॉलटैक्निकल कालेज खोलने के लिए दस एकड़ जमीन दिखाने की बात कही। बाद में उन्होंने प्रापर्टी डीलर को बताया कि वे पहले यहां पर एक कंपनी के जरिए अधिक से अधिक छात्रों को जोडऩा चाहते हैं, ताकि कालेज खोलते समय सर्कल बनाने में आसानी हो। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद ड्डउन्होंने भट्टू रोड पर प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय में अपना कार्यालय बना लिया और वहां पर अपना साइनबोर्ड भी लगा दिया। नई कंपनी में बेरोजगार छात्रों को रोजगार देने के लिए उनका 500 रुपए से रजिस्ट्रेेशन करके प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की शर्त रखी गई, जिसकी एवज में छात्रों को प्रतिमाह 6 हजार रुपए सैलरी चैक के माध्यम से देनी थी। भट्टू रोड पर पहुंचे छात्रों का आरोप है कि कंपनी ने कई लुभावने आफर उन्हें दिए हुए थे, जिसमें 500 रुपए रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें एक निजी कंपनी की सिम दी जाएगी, जिसमें 17 साल तक मुफ्त काल, एसएमएस व मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही १० अन्य युवकों को कंपनी के साथ जोडऩे पर छात्र को मोबाइल मुफ्त, 20 जोडऩे पर लैपटॉप, 40 के साथ मोटरसाइकिल, 50 के साथ एक सप्ताह का इंडिया टूर पैकेज व 100 सदस्य जोडऩे पर आल्टो कार मुफ्त देने का लुभावना वायदा किया गया था। पीडित सुल्तान, जितेंद्र, पवन, रामफल, देवेंद्र, बलवान, प्रदीप, राजेश, सुरेश, दीपक व महावीर का कहना है कि उन्होंने दो हजार से दस हजार रुपए तक इस कंपनी में लगाए थे और कंपनी ने फार्म भरकर आज सुबह कार्यालय पहुंचने की बात कही थी। जब वे आज यहां पहुंचे तो कार्यालय के आगे ताला लगा हुआ था और आसपास पता करने पर लोगों ने बताया कि उक्त युवक तो रात को ही यहां से चले गए थे। इस बारे में जब शहर थाना प्रभारी मदनलाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे थाने से बाहर है और अभी तक उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच करके आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
a

फर्जी स्थानांतरण में फतेहाबाद का लेक्चरर संलिप्त, जांच शुरू

रणधीर मताना
फतेहाबाद. शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों के स्थानांतरण के लिए आनलाइन रजिस्टेशन में फर्जीवाड़ा करके गलत तरीके से करीब 6 हजार अध्यापकों का स्थानांतरण आवेदन भरने के मामले में फतेहाबाद के एक लेक्चरर के संलिप्त होने का मामला प्रकाश मेें आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम की टीम जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान अध्यापकों की सुविधा हेतु ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन मांगे थे। ये आवेदन वही अध्यापक भर सकते थे, जो तीन साल से एक स्थान पर अध्यापन का कार्य कर रहे थे। स्थानांतरण के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून रखी गई थी, लेकिन जब विभाग को यह जानकारी मिली कि कुछ ऐसे आवेदन भी आनलाइन रजिस्ट्रड हुए हैं, जो कि प्रार्थी के बजाए किसी अन्य द्वारा भरे गए है। स्थानांतरण आवेदन में फर्जीवाडे की सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए और उन्होंने इन फर्जी आवेदनों को निरस्त करने के लिए 20 जून तक सभी अध्यापकों से दोबारा रजिस्टेशन आवेदन करने की बात कही थी ताकि सभी को यह जानकारी मिल सके कि किसके गलत आवेदन भेजे गए हैं। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने फर्जी स्थानांतरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम को मामला सौंप दिया था। सूत्रों की माने तो इस मामले में हिसार के दो साइबर कैफे संचालकों के अलावा फतेहाबाद के एक लेक्चरर के भी संलिप्त होने की आशंका है। लेक्चरर भूना के किसी स्कूल में अध्यापन का कार्य कर रहा है। इस मामले में जब एसपी विवेक शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि इस तरह का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम इसकी जांच करने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

मंदिर में घुसा पानी, भड़के लोग, प्रदर्शन

रतिया. वार्ड नं. 9 में आज गूगा मेड़ी मंदिर के पास नाली का गंदा पानी मंदिर में घुस जाने से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। गुस्साय लोगों ने नगर पालिका के प्रति जोरदार नारेबाजी कर अपना गुस्सा जाहिर किया। दुकानदार अमित, प्रवीण, सुरेश, गुरमीत, सोनू, सुभाष आदि ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों से गंदे पानी की नाली टूटी होने के कारण पानी बाहर निकल रहा है। यह पानी आज बहता हुआ मंदिर प्रांगण तक पहुंच गया। लोगों ने कहा कि वे कई बार नगर पालिका में अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि अगर नाली का निर्माण न करवाया गया तो मजबूर उन्हें रोडजाम करना पड़ेगा।

मां पार्वती की प्रतिमा को किया खंडित

सिरसा. क्षेत्र के गांव बप्पां में दो शराबियों ने श्मशानघाट में जमकर उत्पात मचाया और वहां लगी हुई शिव-पार्वती तथा आदि मानव की प्रतिमा पर चढ़ गए। आरोप है कि उन्होंने पार्वती की प्रतिमा को खंडित भी कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव बप्पां के श्मशानघाट में बीती शाम गांव के ही दो व्यक्ति मंगल सिंह व जग्गी सिंह शराब के नशे में पहुंच गए। आरोप है कि दोनों के हाथ में शराब की बोतल थी और दोनों ही श्मशान घाट में लगी हुई शिव-पार्वती व आदिमानव की प्रतिमा पर चढ़ गए। दोनों ने अश्लील गालियां देनी शुरू कर दी। आसपास के लोगों को जब पता चला तो उन्होंने गांव के सरपंच सुभाष चावला को सूचित किया। सरंपच कुछ पंचायत सदस्यों को लेकर श्मशान घाट पर गए और शराबियों के कारनामे देखे। बाद में बड़ागुढ़ा पुलिस थाने में दोनों आरोपियों पर कार्रवाई के लिए शिकायत दे दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार शराबियों ने पार्वती व आदि मानव की प्रतिमा की एक-एक उंगली को तोड़ दिया है जिससे ग्रामीणों में रोष है।

Friday, July 1, 2011

फूड इंस्पेक्टर के छापे, 6 सिलेंडर बरामद

रतिया. खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने गत सायं रतिया के कई इलाकों में छापे मारकर घरेलू गैस सिलेेंडर का कमर्शियल प्रयोग करने पर छह सिलेंडर बरामद किए हैं। इस संबंध में विभाग ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक रामकिशन ने गत सायं वार्ड नं. 3 में छापा मार कर रघुभूषण को रसोई गैस सिलेंडर को व्यापारिक इस्तेमाल करते हुए 4 सिलेंडर व पुराना बाजार में छापा मार कर कृष्ण से दो सिलेंडर बरामद कर लिए। पुलिस ने खाद्य एवं पूर्ति विभाग की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. अवैध कालोनियां काटने वाले कालोनाइजरों के शिकंजे से आमजन को बचाने के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग ने अब जिले में अवैध कालोनियों की सूची जारी करके 35 साइन बोर्ड लगाने की योजना तैयार की है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग ने तैयारियंा शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कई अवैध कालोनियां कालोनाइजरों द्वारा काटी जा रही है, जिसकी जानकारी आम आदमी को नहीं मिल पाती। जानकारी न मिलने पर आम आदमी कालोनाइजरों के चंगुल में फसकर वहां पर प्लाट खरीद लेता है, लेकिन अवैध होने के कारण वह मकान नहीं बना पाता। इस तरह से कालोनाइजरों के चंगुल से छुडाने के लिए जिले में करीब 35 साइन बोर्ड अवैध कालोनियों के स्थान पर लगाए जाएंगे। सबसे ज्यादा साइन बोर्ड 20 टोहाना में लगाए जाएंगे, जहां कई अवैध कालोनियां कटी हुई है। इसके अलावा फतेहाबाद, भट्टू व रतिया में भी 5-5 साइनबोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर कालोनी के अवैध होने के कारण प्लाट न खरीदने की चेतावनी दी जाएगी। अब देखना यह है कि विभाग की यह योजना कितनी कामयाब हो पाती है।

'गौमांस खाओ, पौरूष शक्ति बढ़ाओ, बवाल

सिरसा. हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए कुछ लोग नए-नए कारनामे कर रहे हैं। सिरसा शहर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां टी-शर्ट पर कुछ ऐसे आपत्तिजनक स्लोगन लिखे हुए हैं जिससे हिंदूवादी लोग गुस्से में है। बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील पुत्र रत्नलाल ने इस संबंध में शहर थाने में शिकायत देकर रोड़ी बाजार स्थित अरोड़ा गारमेंट के संचालक राकेश कुमार निवासी प्रीत नगर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भादंस की धारा 293, 295 के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सुनील कुमार ने बताया कि रोड़ी बाजार स्थित अरोड़ा गारमेंट पर टी-शर्ट बेची जा रही थी जिस पर कुछ आपत्तिजनक शब्द अंकित थे। टी-शर्ट पर अंग्रेजी में लिखा हुआ था कि गौमांस खाने से पौरूष शक्ति बढ़ती है। बजरंग दल के सुनील ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति ने इस बाबत सूचना दी थी। जिस पर सुनील ने उक्त दुकान से विवादित स्लोगन लिखी हुई टी-शर्ट 150 रुपये में बिल सहित खरीद ली। सुनील कुमार ने इसकी शिकायत शहर थाने में दी। पुलिस ने उसी समय दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आज बिजरंग दल व अन्य हिंदूवादी संगठनों ने आज सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने उक्त टी-शर्ट को जलाकर अपना रोष जताया और पुलिस से टी-शर्ट बनाने वाली कंपनी को सील करने की मांग की।

पिता ने करवानी चाही पुत्री की जबरन शादी!

टोहाना. गांव पिरथला निवासी एक नाबालिग युवती ने अपने पिता व टोहाना निवासी मां-पुत्र पर उसका अपहरन कर जबरन उसका विवाह रचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर टोहाना पुलिस को दी शिकायत में गांव पिरथला निवासी सोनू (17) ने कहा है कि उसके पिता देसराज ने टोहाना निवासी गुरदास और उसकी मांअमरजीत कौर के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और जबरदस्ती उसकी शादी गुरदास से करवानी चाहिए। पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 363, 366 ए, 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गुरदास को आज गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी मां अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

गोदाम से हजारों के जूते-चप्पल चोरी

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। चोरों ने बीती रात चप्पल-जूते के गोदाम को निशाना बना कर करीब 45 हजार रुपए कीमत के जूते-चप्पल ले उड़े। पुलिस को दी शिकायत में रतिया रोड स्थित पारस इंटरप्राइजिज के मालिक जगदीश गुप्ता ने बताया कि उसका एमएम कालेज से कुछ आगे रतिया रोड पर चप्पल जूतों का गोदाम बनाया हुआ है। बीती रात वह अच्छी तरह से अपने गोदाम को बंद करके गया था। आज सुबह करीब पांच बजे गोदाम के पास चाय की दुकान चलाने वाले फोन पर सूचना दी कि उसके गोदाम का गेट खुला हुआ है। सूचना मिलने पर जब वे गोदाम में पहुंचे तो वहां पर काफी सामान बिखरा हुआ था। गोदाम से चप्पल-जूतों के 20 बोरे गायब थे, जिनकी कीमत करीब 45 हजार से अधिक की है।

कार पेड़ से टकराई, दो महिलाओं सहित 7 घायल

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. आज प्रात: नेशनल हाइवे 10 पर दरियापुर के पास मुक्तसर से दिल्ली जा रही एक कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिस कारण दो महिलाओं सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी गुरविंद्र पाल अपने परिवार सहित कार पर मुक्तसर से वापस दिल्ली जा रहा था। जब वे दरियापुर के पास पहुंचे तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार में सवार गुरविंद्र पाल के अलावा उसकी पत्नी हरप्रीत कौर, पुत्र बाबा व नीटा के अलावा हरप्रीत की बहन गगमीत कौर, हर्ष व तन्नू भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

परिवर्तन की बैठक

फतेहाबाद: परिवर्तन संस्था की आवश्यक बैठक प्रधान राजेश भारत एडवोकेट की अध्यक्षता में अरोड़वंश धर्मशाला में हुई। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय कन्या स्नोकोत्तर महाविद्यालय भोडिय़ाखेड़ा में स्नाकोत्तर कक्षाएं पुन: शुरू करने पर संस्था ने क्षेत्र के अभिभावकों को आह्वान किया कि वे स्नोतक उत्तीर्ण छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा एमए कक्षाओं में दाखिला दिलवाएं ताकि एमए की कक्षाओं का भविष्य में आस्तित्व बरकरार रहे और क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर पर मिलते रहे। इस अवसर पर डा.मुख्त्यार सिंह सदर, शम्मी रत्ति, सोमप्रकाश ठकराल, प्रदीप भारद्वाज, पवन जांगड़ा तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

आज से बजेंगी स्कूल में टन-टन

फतेहाबाद/रमेश जोइया. एक माह में ग्रीष्म अवकाश अवकाश के बाद सरकारी व अधिकांश प्राइवेट स्कूल आज से लगेंगे और एक माह के सन्नाटे के बाद स्कूलों में पहले जैसे चहल-पहल दिखाई देगी। स्कूलों में एक बार फिर घंटी की टन-टन बजेगी। स्कूलों में आज पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम रही। कुछ स्कूल 4 जुलाई से भी शुरू होंगे।

कमीशन भी लोगों की बोझ पर

फतेहाबाद/रमेश जोइया. केंद्र सरकार ने पेट्रोल के दाम में 27 पैसे और डीजल के दाम में 15 पैसे की बढ़ोतरी की है। सरकार ने ये बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल पंप मालिकों का कमीशन बढ़ाने के लिए की है। डीलरों का बढ़ाया गया कमीशन हालांकि कमाई कर रही कंपनियों को देना चाहिए, लेकिन सरकार ने इस कमीशन का पूरा का पूरा बोझ लोगों पर डाल दिया है।

सरकार ने चूसा गरीबों का खून: काका

फतेहाबाद. हरियाणा जनहित कांग्रेस के जिला प्रधान राजेंद्र चौधरी काका ने केंद्र सरकार द्वारा एक महीने में दूसरी बार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे जनता विरोधी निर्णय करार दिया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने सत्ता में आते ही गरीबों का खून चूसना शुरू कर दिया था और लगता है कि अपने पूरे कार्यकाल के दौरान यह सरकार जनता का जीना मुहाल कर देगी। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया है। तेल कंपनियों द्वारा डीलरों को दिया जाने वाले कमीशन को बढ़ाने के चक्कर में सरकार ने दोबारा तेल के दामों को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जनता की अदालत में जवाब देना होगा। हजकां नेता ने कहा कि भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात करने वाली कांग्रेस के राज में प्रदेश की जनता भयभीत है और भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार जनता को विकास के नाम पर गुमराह कर रही है। जबकि प्रदेश में बिजली, पानी व्यवस्था व सड़कों का बहुत बुरा हाल है। काका चौधरी ने कहा कि हजकां पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है कि पिछले एक महीने में सरकार ने पेट्रो पदार्थों के दामों में जो बढ़ोतरी की है, उसे तुरंत वापस ले, अन्यथा हजकां सुप्रीमो चौ.कुलदीप बिश्नोई के आदेश मिलने के बाद कड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Saturday, April 30, 2011

गैस एजेंसियों पर नहीं बिकेगी 'परचूनÓ

फतेहाबाद. जिले की गैस एजेंसियों में घरेलु गैस सिलेंडर के साथ बिकने वाली 'परचूनÓ पर अब पाबंदी लग जाएगी और कोई भी एजेंसी संचालक जबरदस्ती उपभोक्ताओं को परचून की वस्तुएं नहीं थोंप सकेंगे। इसके लिए सभी गैस एजेंसियों के बाहर रेट सहित अन्य जानकारियों के लिए बोर्ड लगाना पड़ेगाा। इससे पूर्व गैस एजेंसियों में घरेलु गैस के साथ उपभोक्ताओं को जबरदस्ती हल्दी, मिर्च, बिस्कुट, भुजिया सहित परचून का सामान दे दिया जाता था। इसकी शिकायत उपभोक्ता समय-समय पर अधिकारियों के पास भी करते रहे, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। अब एसडीएम बलजीत सिंह ने उपभोक्ताओं को सुविधा देने व गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए कठोर कदम उठाए हैं। उन्होंने आज भी कई गैस एजेंसियों पर सुबह आठ बजे पहुंचकर जांच पड़ताल की। उपमंडलाधीश ने गैस एजेंसी संचालकों को आदेश दिए हैं कि वे एजेंसी के बाहर बोर्ड लगवाएं और जिस पर गैस सिलेंडर के रेट सहित अन्य सभी जानकारियां अंकित हो। इसके साथ उन्होंने उपभोक्ताओं से भी कहा कि वे गैस सिलेंडर लेने के लिए अपनी गैस कापी जरूर साथ लेकर आए। कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम द्वारा चलाए गए इस अभियान से जहां उपभोक्ताओं में राहत है, वहीं ब्लैकियों में हडकंप मचा हुआ है।

रेडक्रास सचिव नरेश झाझड़ा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

फतेहाबाद. शहर पुलिस ने सीएमओ डॉ.ओपी आर्य की शिकायत के बाद रेडक्रॉस के सचिव नरेश झाझड़ा व सहायक सचिव रामजी लाल के खिलाफ धोखाधड़ी, बिलों में गड़बड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। शहर पुलिस को दी शिकायत में सिविल सर्जन डॉ.ओपी आर्य ने कहा है कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत एक नवंबर 2010 फतेहाबाद के सामान्य अकि इस मामले में सचिव नरेश झाझड़ा को गत दिवस उपायुक्त ने निलंबित कर दिया था। मामले की जांच एडीसी अशोक मीणा कर रहे हैं।स्पताल में नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी। इस मिशन में रेडक्रॉस सोसायटी का भी सहयोग रहता है। इसके तहत सोसायटी के सचिव को फ्लीट मैनेजर का जिम्मा भी दिया गया था। सीएमओ ने आरोप लगाया कि नवंबर 2010 से लेकर मार्च 2011 तक के दिनों में एंबुलेंस संचालन में ईंधन व अन्य बिलों में गड़बड़ी कर 47 हजार एक सौ रुपए का गबन कर लिया गया। यह खुलासा वार्षिक ऑडिट के दौरान हुआ।

झगड़ा: सामान्य अस्पताल में जमकर तोडफ़ोड़

फतेहाबाद. सामान्य अस्पताल में आज कुछ लोगों ने जमकर बवाल काटा। उक्त लोगों ने अस्पताल के दरवाजों व खिड़कियों पर ईंटें बरसाईं। जिससे अस्पताल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची ओर झगड़ा कर रहे दोनों गुटों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया तथा वहां खड़ी एक बिना नंबर जीप भी अपने कब्जे में ले ली। जानकारी के अनुसार गांव भिरडाना में एक प्लाट को लेकर सुरजीत सिंह व बलबीर सिंह के बीच पिछले काफी समय से एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। गत दिवस बलबीर ने उक्त प्लाट पर तूड़ी डलवा दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में सुरजीत, उसकी पत्नी लखबीर, बिमला व रानो बाई घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के बलबीर व उसकी पत्नी कश्मीरो बाई घायल हो गई। घायलों को सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि आज दोनों पक्ष अस्पताल परिसर में समझौते के लिए बातचीत कर रहे थे। तभी किसी बात को लेकर उनमें फिर से मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर र्इंटें बरसानी शुरू कर दी। बताया जाता है कि एक पक्ष के लोग ईंटों से बचने के लिए अस्पताल में जा घुसे, जिस पर दूसरे पक्ष ने अस्पताल पर भी ईंटें फेंकनी शुरू कर दी, जिससे अस्पताल की खिड़कियों व दरवाजों के कांच टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में मौके से छह- सात युवकों को हिरासत में लिया और एक बिना नंबर की जीप को भी कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक शहर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

Friday, April 29, 2011

वर्दी और शराब के नशे में खोया होश

फतेहाबाद/विकास मैहता. एक तो वर्दी का नशा और ऊपर से शराब का सुरूर। फिर हंगामा कैसे न बरपे। वार्ड नं. 9 के मस्जिदवाला मोहल्ला में बीती रात करीब 11 बजे शराब के नशे में मदहोश एक पुलिस कर्मी प्रीतमपाल ने जमकर हंगामा किया और मोहल्लावासियों के विरोध करने पर गाली गलोच भी किया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मी शराब के नशे में इतना धुत था कि वह अपना मोटरसाइकल और वायरलेस सेट भी मौके पर भूल गया। मोटरसाइकिल व वायरलेस सेट को लेकर दर्जन मोहल्लावासी थाना शहर में पहुंचे और उक्त पुलिस कर्मी की शिकायत की और उसे सस्पेंड करने की मांग करने लगे। थाने में पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक शमशेर सिंह दहिया ने मोहल्लावासियों को उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और उन्हें शांत किया। आज प्रात: पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए और मोहल्लावासी विजय कुमार, भीमसेन, भारतभूषण, जोधा राम, सुरेश, सतीश, घनश्याम, आशा, विमला, शशि, सीता बाई, धर्मी देवी आदि की शिकायत पर उक्त पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया।

गैस एजेंसी पर एसडीएम का छापा, रिकार्ड खंगाला

विकास मैहता
फतेहाबाद. उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत और शहर में बढ़ रही कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में उपमंडलाधीश बलजीत सिंह ने तीन गैस एजेंसियों पर छापामार कार्रवाई की है। उन्होंने आज मॉडल टाऊन स्थित गैस एजेंसी पर छापा मारकर रिकार्ड चेक किया। एसडीएम द्वारा की गई इस कार्रवाई से शहर के गैस ब्लैकियों व एजेंसी के कारिंदों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उपमंडलाधीश बलजीत सिंह ने आज सुबह करीब 8 बजे खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर गैस एजेंसी व गोदाम पर छापा मार कार्रवाई की। उन्होंने वहां लाइन में लगे गैस उपभोक्ताओं से बातचीत की और वहां काटी जा रही पर्चियों का भी मिलान किया। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति अधिकारियों ने मौके पर रिकार्ड को जांच-पड़ताल के लिए उनका रिकार्ड जब्त कर लिया। एसडीएम ने बताया कि रिकार्ड चेकिंग के दौरान एजेंसी से 4 घरेलू सिलेंडर अधिक, चार सिलेंडर खाली कम व 1810 रुपए की नगदी कम मिली है। उन्होंने बताया कि उक्त एजेंसी पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर के साथ भुजिया व अन्य खाद्य सामान दिया जा रहा था, जो गलत है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग को इस मामले की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दे दिए हैं। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने बताया कि गैस एजेंसी के रिकार्ड की जांच की जा रही है। जल्द ही वे इस बारे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप देेंगे।

थ्रेशर से युवक कटा दर्दनाक मौत

फतेहाबाद. आज सुबह गांव मताना में थ्रेशर से गेहूं निकालते समय यूपी निवासी एक मजदूर की थ्रेशर में आने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में ले आई। मिली जानकारी के अनुसार गांव मताना निवासी सुशील कुमार ने अपने खेत की गेहूं निकालने के लिए यूपी से आए मजदूरों को ठेके पर दी हुई थी। आज सुबह जब वे गेहूं निकाल रहे थे तो मजदूर कबीर का हाथ अचानक थ्रेशर में गेहूं के साथ चला गया। उसने निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी प्रयास में उसका दूसरा हाथ भी थ्रेशर में चला गया। मजदूर कबीर द्वारा शोर मचाने पर थ्रेशर को बंद किया गया, लेकिन तब तक कबीर का शरीर धड़ तक थ्रेशर में चला गया। थ्रेशर में आने के कारण कबीर के शरीर के कई टूकड़े हो गए और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां इक_े हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को टूकड़ों सहित सिविल अस्पताल में ले आई।

थ्रेशर से युवक कटा दर्दनाक मौत

फतेहाबाद. आज सुबह गांव मताना में थ्रेशर से गेहूं निकालते समय यूपी निवासी एक मजदूर की थ्रेशर में आने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में ले आई। मिली जानकारी के अनुसार गांव मताना निवासी सुशील कुमार ने अपने खेत की गेहूं निकालने के लिए यूपी से आए मजदूरों को ठेके पर दी हुई थी। आज सुबह जब वे गेहूं निकाल रहे थे तो मजदूर कबीर का हाथ अचानक थ्रेशर में गेहूं के साथ चला गया। उसने निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी प्रयास में उसका दूसरा हाथ भी थ्रेशर में चला गया। मजदूर कबीर द्वारा शोर मचाने पर थ्रेशर को बंद किया गया, लेकिन तब तक कबीर का शरीर धड़ तक थ्रेशर में चला गया। थ्रेशर में आने के कारण कबीर के शरीर के कई टूकड़े हो गए और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां इक_े हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को टूकड़ों सहित सिविल अस्पताल में ले आई।

Wednesday, April 20, 2011

व्यापार एवं वाणिज्य केंद्र बनेगा टोहाना

चंडीगढ़. जिले के टोहाना कस्बे को व्यापारिक व वाणिज्यक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा तथा यहां रहने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की मूलभूत सुविधाओं के साथ अन्य सुविधाएं भी जल्द ही उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह बात मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नगर योजनाकर विभाग की समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में टोहाना के 2 लाख 18 हजार लोगों के लिए 2031 ई. तक के लिए विकास योजनाओं के प्रारूप को स्वीकृति दी गई। योजनानुसार जाखल-नरवाना रेलवे लाईन के साथ औद्योगिक विकास के लिए दो सैक्टर बनाए जाएंगे। यह ड्राफ्ट प्लान कुल 4293 एकड़ में बनाया जाएगा, जिसमें से 2152 एकड़ का आवासीय प्रयोग किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक एकड़ पर 100 लोगों के लिए आवास बनाए जाएंगे, जबकि 190 एकड़ को वाणिज्यक, 338 एकड़ को औद्योगिक, 583 एकड़ को परिवहन व संचार, 192 एकड़ क्षेत्र को सार्वजनिक कार्य के लिए प्रयोग किया जाएगा तथा शेष 608 एकड़ क्षेत्र को खुला रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त 230 एकड़ क्षेत्र पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान, गंदे पानी के निष्कासन, बिजली सबस्टेशन, सोलिड वेस्ट डिस्पोजल तथा जलघर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सैक्टर के बाहर योजना के तहत 50 मीटर ग्रीन बैल्ट के सहित 75 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त कैनाल के साथ-साथ 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की भी योजना शामिल है। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव छतर सिंह सहित प्रदेश के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अदालत ने दिए जिप सदस्य ममता कटारिया मामले की जांच के आदेश

रतिया/इंदौरा. वार्ड नं. 8 से जिला परिषद सदस्य ममता कटारिया द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नामांकन दाखिल करने के मामले में हारी हुई प्रत्याशी नीतू ओड द्वारा कोर्ट के माध्यम से ममता कटारिया व उसके पति अशोक कुमार के खिलाफ धारा 419, 467, 468, 471 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रिपोर्ट अदालत में सौंप दी है। मुकदमे की रिपोर्ट सौंपने के बाद न्यायाधीश ने पुलिस को मामले की जांच कर फर्जी दस्तावेज तथा तथ्य सबूत के तौर पर इकट्ठे कर कोर्ट को सौंपने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के इन निर्देशों के बाद थाना अध्यक्ष ने जांच का कार्य उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह व कृष्ण को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि जांच अधिकारी कुलदीप व कृष्ण ने आरोपी ममता कटारिया, पति अशोक कुमार तथा शिकायतकर्ता नीतू ओड को तलब कर दस्तावेज सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि शीघ्र ही इस मामले में दस्तावेज अदालत में पेश कर प्रशासन को गुमराह करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी व दोषी साबित होने पर गिरफ्तार भी किया जाएगा। वहीं पता चला है कि मामले से बचने के लिए ममता कटारिया ने राजनीतिक जोड़तोड़ भी शुरू कर दी है और शिकायतकर्ता नीतू ओड ने समझौते के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Saturday, April 9, 2011

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

फतेहाबाद/विकास मैहता. शुक्रवार रात्रि नहर कॉलोनी में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई दारा सिंह की शिकायत पर नहर कॉलोनी निवासी राजा राम, उसकी पत्नी सुनीता, काठमंडी निवासी संजय व मातु राम कॉलोनी निवासी विरेंद्र के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मृतक के शव को आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। शहर पुलिस को दी शिकायत में दारा सिंह ने बताया कि उसका भाई रामसिंह जाखड़ अनाज मंडी में जगदंबा प्रोपर्टीज नाम से दुकान चलाता था। गत रात्रि साढ़े 9 बजे वह नहर कॉलोनी में किसी काम से गया था। तभी उसका सामना आरोपी राजा राम, सुनीता, संजय व विरेंद्र से हो गया। उक्त लोगों के साथ उसका पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था। दारा सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने रामसिंह पर चाकूओं से हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक रामसिंह के मोबाइल पर अंतिम बार उक्त महिला की कॉल आई थी।

नौकरी के नाम पर छह लाख ठगे

फतेहाबाद. आरके कालोनी निवासी एक युवक को रेलवे में नौकरी का झांसा देकर साढ़े 6 लाख रुपए हड़पने का मामला प्रकाश मेें आया है। धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज पीडि़त नवीन कुमार परिजनों सहित पुलिस कप्तान से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उनकी अनुपस्थिति में डीएसपी रमेशचंद से मिले। डीएसपी को सौंपे शिकायत पत्र में नवीन कुमार ने आरोप लगाया कि डीएसपी रोड के डा. फूलचंद व उसके पुत्र कुलदीप ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े 6 लाख रुपए हड़प लिए। नवीन का आारोप है कि वह उक्त लोगों के यहां पर कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी करता था। इस दौरान आरोपियों ने उसे रेलवे में नौकरी लगवाने के बारे में कहा और इसकी एवज में साढ़े 6 लाख रुपए की मांग की, जिसमें से एक लाख रुपए एडवांस के लिए ले लिए। उसने बताया कि उक्त लोग उसे दिल्ली ले गए और वहां रेलवे अस्पताल में 28 अगस्त 2010 को मेडीकल करवाकर अन्य कागजात की खानापूर्ति कर ली। 15 सितम्बर को ज्वाइनिंग लेटर दिया, जिस पर 13 अक्तूबर 2010 की ज्वाइनिंग डेट थी। नवीन का आरोप है कि लेटर देने के साथ ही उन्होंने साढ़े पांच लाख रुपए की राशि भी उनसे ले ली। जब वह 13 अक्तूबर को ज्वाइन करने के लिए दिल्ली पहुंचा तो कुलदीप उसे रामाकृष्णा मेट्रो स्टेशन ले गया, जहां उसे रवि पांडे व मनप्रीत सिंह से मिलवाया। उन्होंने दशहरे की छुट्टियों की बात कहकर 20 अक्तूबर को दोबारा आने की बात कही। जब वह 20 अक्तूबर को वहां पहुंचा तो उसे कुछ अन्य कागजातजमा करवाने व 10 दिन में पोस्टिंग लेटर मिलने की बात कही। दस दिन बाद जब उसने डा. फूल सिंह को फोन किया तो डाक्टर ने फाइल तैयार न होने की बात कहकर उसे टाल दिया। नवीन का कहना है कि आरोपियों के टरकाऊ रवैये पर जब उसे शक हुआ तो उसने नई दिल्ली रेलवे मंडल में कागजात चैक करवाए, जहां वे फर्जी निकले। जब उसने डा. फूलसिंह से बात की तो डाक्टर ने शीघ्र असली कागजात दिलाने की बात कही। आरोप है कि बार-बार तकाजा करने पर आरोपी ने आरोपियों ने उसे टका सा जबाव दे दिया और उसके द्वारा दिए गए रुपए भी लौटाने से साफ इंकार कर दिया। नवीन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Friday, April 8, 2011

भ्रष्टाचार के विरोध में कैंडल मार्च

फतेहाबाद. भ्रष्टाचार के विरुद्ध व जन लोकपाल बिल लाने के लिए पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के समर्थन में जैसे जन सैलाब उमड़ पड़ा है। पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के समर्थन मिलने का सिलसिला जारी है। इस मुहिम में जिले की जनता भी उठ खड़ी हुई है। शहर भर के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, गैर राजनीतिक संगठनों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद कर दी है। विभिन्न सामाजिक संगठनों की आज प्रात: श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें देशभर में फैले भ्रष्टाचार की व्यापक निंदा की गई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ रहे अन्ना हजारे को अपना समर्थन देते हुए आज सायं कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया। इन संगठनों में भारत विकास परिषद, लायंस क्लब, सेवाभारती, रोटरी क्लब, जिंदगी एक संस्था, गौशाला कमेटी, गौ सेवा सेवा समिति, व्यापार मंडल, युवा संगठन, भाजपा व हजकां ने भी अलग-अलग प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आज सायं निकाले जाने वाले कैंडल मार्च में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जनता से अपील की है। इनेलो के विधायक रामपाल माजरा ने भी यहां आज एक बैठक में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ी जा रही इस लड़ाई को अपना समर्थन देते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर लड़ी जा रही यह लड़ाई एक तहरीर बन जाएगी। जिसे आने वाली पीढिय़ां कभी नहीं भुला पाएगी। हरियाणा जनहित कांग्रेस के जिला प्रधान राजेंद्र चौधरी काका ने आज प्रात: अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ रहे अन्ना हजारे को समर्थन देती है और 13 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देकर गिरफ्तारियां देंगे। प्रेस वार्ता में हलका अध्यक्ष सुभाष रायल, डॉ.जितेंद्र चौधरी, सुरेश काकड़ सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर भाजपा के जिला महासचिव भारतभूषण मिढ़ा ने भी पार्टी की ओर से इस मुहिम को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए जनता से अपील की कि कैंडल मार्च में अधिक से अधिक कैंडल मार्च में शामिल हों, ताकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ी जा रही इस लड़ाई को मजबूती मिल सके। जिले भर के विभिन्न युवा संगठनों ने भी अपना समर्थन देते हुए कल एक दिन लघु सचिवालय के सामने धरना देने की घोषणा की है। युवा संगठन के प्रधान मनीराम भादू ने बताया कि वे कल उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले 4 दिन से सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के विरुद्ध दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्हें लगातार लाखों लोगों का समर्थन मिल रहा है। अन्ना को मिल रहे समर्थन की बानगी देखिए कि देशभर की हस्तियां भी उनके समर्थन में आ खड़ी हुई हैं, साथ ही सोशल नेटवॄकग साइट्स फेसबुक पर बने पेज इंडिया अंगेस्ट क्रप्शन में अब तक डेढ़ लाख लोग जुड़ चुके हंै। इसके साथ-साथ एसएमएस, मिसकॉल जैसे साधनों से भी लोग एक दूसरे को इस मुहिम से जुडऩे की अपील करते नजर आ रहे हैं।

Thursday, April 7, 2011

गैस कालाबाजारी: जीटी रोड किया जाम

फतेहाबाद. गैस एजेंसी की मनमानी से तंग आकर दर्जनों गैस उपभोक्ताओं ने खुशी राम परमानंद पेट्रोल पंप के समीप नेश3नल हाइवे पर जाम लगा दिया। करीब 25 मिनट तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी मौजी राम ने गैस उपभोक्ताओं को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम लगा रहे रतिया चुंगी निवासी जसवंत सिंह, लता रानी, वीना रानी, अशोक नगर निवासी भगवती, बीघड़ रोड निवासी तिलक राज, रेणु, सुनील, मनोहर, आदि ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए मॉडल टाऊन स्थित एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी के काङ्क्षरदे गैस सिलेंडर को असल उपभोक्ता को देने की बजाए कालाबाजारियों को सप्लाई कर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मौके पर पहुंंचे शहर थाना प्रभारी मौजी राम ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे। एसएचओ के आश्वासन के बाद उपभोक्ताओं ने जाम खोल दिया।a

घर से भागकर प्रेमी जोड़े ने रचाया विवाह, सुरक्षा मांगी

फतेहाबाद/विकास. गत दिवस अशोक नगर से फरार हुए प्रेमी जोड़े ने हिसार के आर्य समाज मंदिर में विवाह रचा लिया। उक्त प्रेमी जोड़ा आज पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा से मिला और सुरक्षा की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 4 निवासी सतनाम सिंह(39) पुत्र पतराम का वार्ड नं.5 निवासी कविता(21) से पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से विवाह करना चाहते थे। सतनाम सिंह ने बताया कि जब उन्होंने शादी का प्रस्ताव अपने परिजनों के सामने रखा तो वे नहीं माने, इस पर उन्होंने गत दिवस घर से भागकर हिसार के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। सतनाम सिंह ने कविता के परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस कप्तान विवेक शर्मा ने शहर थाना प्रभारी को उक्त दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं।

Wednesday, April 6, 2011

बाढ़ आशंकित क्षेत्रों को लिया जायजा

रतिया. रिंगबांधों व बरसाती नालों की साफ सफाई करवाकर उन्हें मजबूत करना सुनिश्चित करें ताकि बाढ़ से बचाव हो सके। ये निर्देश उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने आज रतिया के लोकनिर्माण विश्राम गृह में बाढ़ प्रबंधों की समीक्षा बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न गांवों में 46 रिंगबांध है। इन रिंगबांधों को मजबूत किया जाए। यह कार्य मनरेगा के तहत करवाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि गत वर्ष आई बाढ़ को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग पुख्ता प्रंबध करें। जिन स्थानों पर बाढ़ का अधिक खतरा है उन्हें चिहिन्त करेंं और बचाव के व्यापक प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र में बाढ़ प्रबंधों के लिए 2 करोड़ 92 लाख रूपए तथा फतेहाबाद क्षेत्र में 2 करोड़ 97 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इस राशि से नालों को साफ करवाने और तटबंधों को मजबूत किया जाएगा। इसके उपरांत उपायुक्त ने घासवा, चिम्मो हैड, रंगाई साइफन, चांदपुरा हैड सहित अन्य बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस अवसर पर अनेक अधिकारी उनके साथ थे।

छह दिन बाद भी मंडी में नहीं आई गेहूं

फतेहाबाद. गेहूं की सरकारी खरीद का शेड्यूल एक अप्रैल से जारी होने के बाद 6 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक अनाजमंडी में एक क्विंटल भी गेहूं नहीं पहुंची है। इससे पूर्व प्रत्येक वर्ष 2 से 6 अप्रैल तक सैकड़ों क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंच जाती थी। इस वर्ष मौसम ठंड़ा होने व कुछ समय पूर्व बरसात होने के कारण गेहूं की फसल पकने में एक सप्ताह अधिक का समय लग गया है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि गेहूं खरीद के लिए सभी तैयारियां तो पूरी कर ली गई है, लेकिन अभी तक गेहूं अनाजमंडी में नहीं पहुंची है। उधर प्रदेशभर में अभी तक 329 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है।

Tuesday, April 5, 2011

लिंगानुपात में जिला दूसरे पायदान पर

चंडीगढ़. लिंगानुपात के मामले में जिले में रिकार्ड सुधार हुआ है, जिसके बलबुते फतेहाबाद लिंगानुपात में हजार पुरूषों के पीछे 903 का आंकड़ा दर्ज कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है व 906 का आंकड़ा प्राप्त कर जिला मेवात प्रथम पायदान पर आ गया है। जबकि जिला सोनीपत व गुडगांव लिंगानुपात के मामले में 853 के आंकड़ के साथ सबसे निचले पायदान पर पहुंच गए है। जनगणना अभियान, हरियाणा की निदेशक श्रीमती नीरजा शेखर ने पत्रकारों से बातचीत करते हु़ए बताया कि हरियाणा में वर्ष 1901 से लेकर अब तक का यह सर्वाधिक लिंगानुपात है।
उन्होंने बताया कि शून्य से छ: वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के सर्वाधिक लिंगानुपात के मामले में मेवात में यह लिंगानुपात 903, पलवल में 862 और सिरसा में 852 रहा। जिला झज्जर में शून्य से छ: वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का न्यूनतम लिंगानुपात दर्ज किया गया, जो 774 है और महेन्द्रगढ़ में यह लिंगानुपात 778 और सोनीपत में 790 रहा। इस दशक के दौरान महेन्द्रगढ़ एवं रिवाड़ी को छोड़ कर, शेष सभी जिलों ने अपने लिंगानुपात में सुधार दिखाया है। महेन्द्रगढ़ मेें यह लिंगानुपात 24 अंकों की कमी के साथ 918 से घट कर 894 और रिवाड़ी मेंं एक अंक की कमी के साथ 899 से घटकर 898 हो गया है। उन्होंने बताया कि महिला साक्षरता में जिला गुडग़ांव में 84.44 की सर्वाधिक साक्षरता दर रिकॉर्ड की गई। मेवात में न्यूतनम महिला साक्षरता दर रिकॉर्ड की गई, जोकि 37.58 है और पलवल में यह दर 56.40 और फतेहाबाद में 59.29 रही।

जाटों पर कार्रवाई में ढील क्यों: हाईकोर्ट

चंडीगढ़. हिसार में आरक्षण की मांग को लेकर जाटों द्वारा उपद्रव मचाकर सरकारी संपत्ति को नष्ट करने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस द्वारा ढिलाई बरतने के लिए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। इस संबंध में सरकार की ओर से सोमवार को दिए हलफनामे पर जस्टिस एमएम कुमार और जस्टिस टीपीएस मान की खंडपीठ ने राज्य सरकार से कहा कि इस मामले में अभी तक आरोपियों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दें। कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए यह भी कहा कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी किए बिना ही अदालत में चालान कैसे पेश कर दिए गए। खंडपीठ ने यह निर्देश हरियाणा सरकार की ओर से दायर उस हलफनामे के बाद जारी किए जिसमें पुलिस ने अभी तक की कार्रवाई की जानकारी दी। द एंटी करप्शन फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से दायर याचिका पर हरियाणा सरकार की ओर से ज्वांइट सेक्रेटरी वीपी वत्स ने अदालत को बताया कि पुलिस ने हिसार जिले के अलग-अलग थानों में कुल 39 मामले दर्ज किए हैं।
इनमें सरकारी संपत्ति को नष्ट करना और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। कुछ मामले रेलवे पुलिस के पास भी दर्ज हैं। इन 39 मामलों में से 23 मामलों में पुलिस ने अदालत में चालान पेश कर दिए हैं जबकि अन्य 13 मामलों में अभी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हिसार के एसपी के खिलाफ भी 13 सितंबर 2010 को धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच के अनुसार, 65 गवाहों की गवाहियां रिकार्ड की जा चुकी हैं। वहीं तकनीकी सहयोग के लिए मधुबन स्थित फोरेंसिक लैबोरेटरी और साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। खंडपीठ सरकार के इन कदमों से आश्वस्त नहीं हुई और अदालत ने सरकार से अब तक की गई पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी मांगी है।

Saturday, April 2, 2011

हाई वोल्टेज बिजली से लाखों के उपकरण जले

रतिया/इंदौरा. अरोड़ा कालोनी में बीती रात हाई वोल्टेज बिजली आपूर्ति होने के कारण लाखों रुपए के टीवी, फ्रिज व कूलर जल गए। कालोनीवासी भगवानदास, कश्मीर सिंह, राणा, दीपक, राजकुमार व संदीप ने बताया कि बीती शाम अचानक बिजली की वोल्टेज बहुत ज्यादा हो गई। वोल्टेज ज्यादा होने के कारण घरों में बिजली से चल रहे टीवी, फ्रिज, कूलर, ट्यूब लाइटें व अन्य उपकरण जल गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी। जब तक बिजली कट की जाती, कालोनी में लाखों रुपए के उपकरए जल गए। कुछ दिन पहले भी अचानक वोल्टेज ज्यादा हो गई थी, लेकिन उस समय तुरंत बिजली कट होने से कोई ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ।

उलझती जा रही है राकेश के गायब होने की गुत्थी

फतेहाबाद/विकास मैहता. लाखों रुपए की देनदारी छोड़कर करीब दस दिन पूर्व घर से गायब हुए जवाहर चौक स्थित हेयर सैलून के मालिक राकेश के गायब होने की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। पुलिस इस मामले को जहां अपहरण का मामला मानकर छानबीन कर रही थी, वहीं कथित तौर पर राकेश द्वारा अपने भाई को पुलिस कार्रवाई न करने की बात कहने का मामला सामने आने पर उसके घर से फरार होने की आशंका लगाई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में राजगढ़ के गांव नीरवास के एक युवक पृथ्वीराज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उक्त युवक राकेश के भाई के फोन पर ब्लैंक कॉल करता था। इस बाबत राकेश के भाई द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने पृथ्वीराज को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पृथ्वी राज से पूछताछ कर रही है, हालांकि पुलिस अभी तक उससे कोई संतोषजनक जानकारी नहीं जुटा पाई है। राकेश के बारे में कोई जानकारी हासिल की जा सके। लेकिन पृथ्वीराज ने राकेश के बारे में कोर्ई जानकारी होने से मना कर दिया। पुलिस अभी भी पृथ्वीराज से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि जवाहर चौक के पास हेयर सैलून संचालक राकेश कुमार अपने भाइयों के साथ सैलून की दुकान चलाता था। बताया जाता है कि इसके साथ-साथ वह कमेटी का भी काम करता था। सूत्र बताते हैं कि कमेटियों के काम में उसे कुछ घाटा लग गया था और लोगों की लाखों रुपए की उसकी देनदारी हो गई।

अब उम्र के हिसाब से होगा कक्षाओं में दाखिला

रणधीर मताना
फतेहाबाद. पढ़ाई से वंचित बड़ी उम्र के गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत ब्रिज योजना तैयार की है, जिसमें बच्चों को पढ़ाई के बजाए उनकी उम्र के मुताबिक पहली से पंाचवी कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सर्वशिक्षा अभियान ने कमर कस ली है और इसके लिए पुस्तकें भी विभाग के पास पहुंच गई है। प्रदेश सरकार द्वारा सर्वशिक्षा अभियान के तहत ब्रिज योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत ईंट भट्ठा व मलिन बस्तियों के ऐसे बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा, जो किसी कारण से दाखिला लेने से वंचित रह गए थे। इसके लिए उम्र के हिसाब से उन्हें कक्षाओं में दाखिला दिया जाएगा। ज्यादा बड़ी उम्र वाले बच्चों को सीधा पांचवी कक्षा में दाखिला दिया जाएगा, लेकिन उनसे एक किताब के जरिए पहली से चौथी कक्षा तक के टेस्ट वर्ष के भीतर-भीतर पास करवा दिए जाएंगे। यह इसलिए किया गया है ताकि ईंट-भट्ठों व मलिन बस्तियों में पढ़ाई से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Friday, April 1, 2011

हवन यज्ञ के साथ शुरू हुआ बसंतोत्सव

फतेहाबाद. श्री राधाकृष्ण रसिक सेवा मण्डल द्वारा आयोजित सातवां विशाल वसन्तोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आज प्रात: पंचायत भवन में हवन यज्ञ के साथ किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्वामी अवशेषानंद जी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन रात्रि 9 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता विकास मेहता ने बताया कि 1 अप्रैल को कृष्णदास जी भुटानी सिरसा, 2 अप्रैल को बहन पूनम साध्वी श्रीधाम वृंदावन से व 3 अप्रैल को रविनंदन शास्त्री अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर जिला परिषद वाईस चेयरमैन दीपक भिरड़ाना, कैमिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय मैहता, बूटाराम मुटरेजा, कैलाश बतरा, अशोक नंबरदार, मनमोहन मिढ़ा, हरदयाल चराईपौत्रा, रिंकू गेरा, ईश गांधी, मंडल प्रधान तरुण बजाज किटू, ओमप्रकाश सरदाना, भगत गंगाधर, मनोहर लाल आहुजा, धीरज लूथरा, रिंकू बजाज, भीमसैन असीजा, कुशल चराईपोत्रा, रमेश मैहता, मनोज गिल्होत्रा, संजय बजाज, राजन सरदाना, बलदेव बजाज सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

सीवरेज समस्या: फिर जाम तहसीलदर से उलझे

टोहाना/गर्ग. सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होने से गुस्साए लोगों ने आज रतिया रोड पर जाम लगा दिया और जाम खुलवाने पहुंचे तहसीलदार से उलझ पड़े। इस दौरान जाम लगाने वाले युवकों व तहसीलदार के बीच काफी नोक-झोंक भी हुई। जाम की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी शिवकुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व नगर परिषद सचिव अमन ढांडा भी मौके पर पहुंच गए। जाम लगाने वाले नरेंद्र ढिल्लों, मंजू जांगड़ा, संंतोष, रेशमा, कमला, सुनीता, रामेश्वर, सुरेश, हंसराज आदि ने बताया कि सीवरेज की सफाई न होने के कारण आए दिन गंदा पानी सड़कों पर फैला जाता है। इसके लिए कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। कुछ दिन पूर्व भी उन्होंने इस समस्या को लेकर रोड जाम किया था तब प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आज सुबह भी सीवरेज बंद होने के कारण गंदा पानी बाहर निकल गया। आसपास के लोगों ने विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बात को लेकर उन्होंने जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था और लोग जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

चोर की जमकर धुनाई

रतिया/इंदौरा. बीती रात करीब दो बजे टिब्बा कालोनी में चोरी के उद्देश्य से घर में घुसे एक चोर को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में लोगों चोर को पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार टिब्बा कालोनी निवासी जोगेंद्र सिंह के घर कुछ समय पूर्व करीब डेढ़़ लाख रुपए की चोरी हो गई थी। पुलिस अभी इस चोरी का पता लगाने का प्रयास कर ही रही थी कि बीती रात करीब दो बजे एक चोर उनके घर आ घुसा। जोगेंद्र ने बताया कि रात को अचानक बर्तनों की आवाज सुनकर उसकी आंख ख्ुाली तो एक युवक उनकी अलमारी पर हाथ साफ कर रहा था। उसने चोर को मौके पर पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए और उन्होंने चोर की जमकर धुनाई कर दी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

Thursday, March 31, 2011

भारत की जीत के साथ ही झूम उठे शहर वासी

फतेहाबाद. भारत और पाकिस्तान के बीच मोहाली में विश्वकप क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला खत्म होते ही देशभर में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। जीत का जश्न मना रहे लोगों लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांट कर बधाई दी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। आमतौर पर रात्रि 9 बजे बंद होने वाली बाजार देर रात तक गुलजार रही। जिलेभर में लोगों ने मैच खत्म होते ही घरों से बाहर निकलकर अपने पड़ौसियों और दोस्तों को जीत की मुबारकबाद दी और पटाखे चलाए। कई इलाकों में लोगों ने मैच देखने के लिए प्रोजेक्टर का इंतजाम किया था। स्थानीय सेंट्रल बैंक वाली गली में कैमिस्ट एसोसिएशन जिला प्रधान संजय मेहता, पार्षद राजू मुंजाल, दीपू टुटेजा, मनोज टुटेजा, सुरेश काकड़, तेलू राम, वसंत रुखाया, आरके मैहता, अशोक मक्कड़, शीटू मक्कड़, अशोक चोपड़ा, राजन सरदाना ने बड़ी सक्रीन पर मैच का लुत्फ उठाया।

दम घुटने से दवा विक्रेता की दर्दनाक मौत

भट्टूकलां/नायक. गांव ढाबीकलां के एक मेडीकल स्टोर में बीती रात शार्ट-सर्किट से आग लगने के कारण दवा विक्रेता युवक की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार सहारणपुर निवासी अजीत कुमार ने गांव में मेडीकल स्टोर खोला हुआ था। कई बार वह अपने गांव चला जाता था, जबकि अधिकतर मैडीकल में ही सो जाता था। बताया जाता है बीती रात भी वह अपने मेडीकल में सोया हुआ था कि अचानक शार्ट-सर्किट से आग लग गई और दम घुटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

दम घुटने से दवा विक्रेता की दर्दनाक मौत

भट्टूकलां/नायक. गांव ढाबीकलां के एक मेडीकल स्टोर में बीती रात शार्ट-सर्किट से आग लगने के कारण दवा विक्रेता युवक की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार सहारणपुर निवासी अजीत कुमार ने गांव में मेडीकल स्टोर खोला हुआ था। कई बार वह अपने गांव चला जाता था, जबकि अधिकतर मैडीकल में ही सो जाता था। बताया जाता है बीती रात भी वह अपने मेडीकल में सोया हुआ था कि अचानक शार्ट-सर्किट से आग लग गई और दम घुटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

टोहाना/गर्ग. डिलवरी के दौरान चिकित्सकों द्वारा कथित तौर पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। लोगों के उग्र रूप को देखते हुए एसडीएम अश्विनी मैंगी मौके पर पहुंचे और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। अस्पताल के बाहर मौजूद महिला पूजा की सास किला मोहल्ला निवासी कैलो देवी व पति अमित ने बताया कि वे 25 जनवरी को डिलीवरी के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए थे, जहां दो महिला चिकित्सकों ने पूजा की प्रसूति की थी। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के कुछ दिन बाद पूजा के पेट में दर्द रहने लगा। इस पर उन्होंने अस्पताल में जाकर अल्ट्रासाऊंड करवाया तो पता चला कि प्रसूति के दौरान चिकित्सकों ने पूजा के पेट में कपड़ा छोड़ दिया है। इसे लेकर महिला के परिजनों में रोष फैल गया और आज वे अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए और उक्त दोनों महिला चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे कल इस बारे में दोनों पक्षों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिस पर परिजन शांत हुए। इस बारे में जब डिप्टी एसएमओ डा. एमआर गुप्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व महिला की डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग रोकने के लिए कपड़ा लगाया गया था, लेकिन उसके बाद महिला के परिजन बिना छुट्टी लिए अस्पताल से चले गए। उसके बाद क्या हुआ, उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

कुल दस्तक

hit counter