Tuesday, February 1, 2011

नील गाय को गोली मारी, बिश्नोई भड़के

रतिया/इंदौरा, खान. गांव नागपुर में एक नीलगाय को गोली मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज बिश्नोई समाज के अनेक लोग पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की। चौकी इंचार्ज निरंजन सिंह से मिलने पहुंचे बिश्नोई समाज के राधेश्याम, सुरजा राम, रामकुमार आदि ने बताया कि चन्नकोठी के पास ब्रह्माराम नामक व्यक्ति ने एक नील गाय को गोली मार दी। उन्होंने आरोपी ब्रह्मा राम पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर वन्य प्राणी निरीक्षक द्वारका प्रसाद ने आज गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांव में घायल नील गाय का इलाज जारी है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter