टोहाना/गर्ग. होम डिलीवरी के नाम पर होने वाली ब्लैक से तंग आज टोहाना के ग्र्रामीण इलाके से आए उपभोक्ताओं ने होम डिलीवरी बंद करवा दी। इस मौके पर उपभोक्ताओं की होम डिलीवरी करने वालों से झड़प भी हो गई। होम डिलीवरी न होने से शहर में रसोईगैस की किल्लत हो गई और उन्होंने इस बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग को शिकायत कर दी। मौके पर पहुंचे खाद्य आपूर्ति निरीक्षक गोविंद राम ने मामले की जांच करने व होम डिलीवरी शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टोहाना में पिछले कई दिनों से गैस किल्लत बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले उपभोक्ताओं का आरोप है कि होम डिलीवरी के लिए सिलेंडर ले जाकर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। इसके कारण उन्हें गैस सिलेंडर के लिए के लिए एजेंसी के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। आज हजारों की संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसी के बाहर इकट्ठे हो गए और होम डिलीवरी के लिए गैस सिलेंडर नहीं उठाने दिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले ग्रामीण क्षेत्र से आए उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित होने चाहिए। इसको लेकर होम डिलीवरी करने वाले व उपभोक्ताओं में झड़प भी हो गई। होम डिलीवरी की सप्लाई बंद होने से शहर में रसोई गैस की किल्लत हो गई।
No comments:
Post a Comment