Saturday, February 12, 2011

16.५० करोड़ से बदलेगी शहर की तस्वीर

रणधीर मताना
फतेहाबाद. नगरपरिषद द्वारा साढ़े 16 करोड़ करोड की लागत से शहर की तस्वीर बदलने के लिए प्रपोजल तैयार किया है। विभाग ने प्रोपजल तैयार करके मंजूरी के लिए भेज दिया है। इसकी मंजूरी मिलते ही जहां शहर के सौंदर्यकरण का काम शुरू हो जाएगा, वहीं नैशनल हाइवे पर नई पुलिस तक स्ट्रीट लाइटें जगमगाएगी। नगरपरिषद की योजना कारगर रहती है तो शहर में सड़कें चकाचक करेगी व हर गली में स्ट्रीट लाइटें जगमगाएगी। नगरपरिषद ने पिछले साल से सफाई, टूटी-फूटी सड़कें व स्ट्रीट लाइट की समस्या से निजात पाने के लिए वर्ष 2011-12 के लिए प्रपोजल तैयार किया है। इसमें शहर के सभी 21 वाडऱ्ों के अलावा अन्य स्थानों पर भी पैसा खर्च किया जाएगा। नगरपरिषद द्वारा वार्ड एक के लिए 42लाख 37 हजार, वार्ड दो के लिए 15 लाख, वार्ड तीन के लिए 35 लाख 61 हजार, वार्ड चार के लिए 23 लाख 53 हजार, वार्ड पांच के लिए 76 लाख 8 हजार, वार्ड छह के लिए 25 लाख 7 हजार, वार्ड सात के लिए 15 लाख 37 हजार, वार्ड आठ के लिए ६ लाख ३१ हजार, वार्ड नौ के लिए 17 लाख, वार्ड दस के लिए 11 लाख 9 हजार, वार्ड 11 के लिए 27 लाख 32 हजार, वार्ड 12 के लिए 45 लाख 13 हजार, वार्ड 14 के लिए एक करोड़ 58 लाख 89 हजार 700, वार्ड 15 के लिए 80 लाख 36 हजार, वार्ड 16 के लिए 27 लाख 38 हजार, वार्ड 17 के लिए 88 लाख 65 हजार, वार्ड 18 के लिए दो करोड़ 54 लाख 87 हजार, वार्ड 19 के लिए 66 लाख 16 हजार, वार्ड 21 के लिए 34 लाख 26 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा क्लाथ मार्केट में सीसी सड़क बनाने के लिए दो करोड़ रुपए, खेमा खाती रोड व मातुराम कालोनी में सीसी सड़क के लिए 52 लाख 60 हजार रुपए खर्च किए जांएगे। मेन सड़कों पर फुटपाथ बनाने के लिए एक करोड 53 लाख 50 हजार व नैशनल हाइवे पर स्ट्रीट लाइटों के लिए 75 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter