फतेहाबाद. एशियन कुश्ती अखाड़ा के पहलवान सुनील डाबला ने सिरसा के मंगाला में आयोजित दो दिवसीय फ्री स्टाइल कुश्ती चैम्पिनशिप में जीत का परचम लहराते हुए फतेहाबाद का नाम रोशन किया है। आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से सुनील डाबला को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा ने सुनील डाबला को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन के लिए निरंतर नई योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार की खेल नीति के कारण ही राष्ट्रमंडल व ऐशियाड खेलों में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने दर्जनों मेडल जीत कर प्रदेश की झोली में डाले हैं। इस मौके पर व्यासकरण लूथरा, बैडमिंटन एसोसिएशन के जिला प्रधान कैलाश बतरा, राकेश चंदेल एनआरआई, किराना एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण गोयल, जीवन मुखी, ओपी चोपड़ा, अखाड़ा के प्रधान दीपक जताना, सुरजीत बिश्नोई, भीमसेन गोयल, गगन मुंजाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment