भूना/उमाशंकर. कुछ समय पूर्व शुगर मिल में काम करने वाले एक मजदूर की बीती रात ईंट मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव खेतों में बने मकान में क्षत-विक्षित हालत में मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के गांव फालसा निवासी रामअवतार पुत्र मुंशीराम कुछ साल पूर्व भूना शूगर मिल में कर्मचारी था। शूगर मिल बंद होने के बाद वह मजदूरी का काम करने लगा और पिछले 6 महीने से भूना निवासी महावीर शर्मा के खेत में मजदूरी करता था। बताया जाता है कि रात को किसी ने उसकी ईंट मारकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी उस समय मिली जब पास में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलिय के बाल सैंटर में तैनात सुरक्षा कर्मी ने रामअवतार के मकान के बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी। जब वह उसके मकान में पहुंचा तो वहां पर रामअवतार का शव क्षत-विक्षित हालत में पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था। उसने इसकी सूचना तुंरत खेत मालिक महावीर को दी। मौके पर पहुंचे महावीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शमशेर सिंह दहिया मौके पर पहुंच गए। आज सुबह घटनास्थल का जायजा लेने के लिए एसपी विवेक शर्मा भी मौकास्थल पर पहुंच गए। इस बारे में एसपी विवेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना रात साढ़े 11 बजे के आसपास की है और प्रथम दृष्टि में यह मर्डर किसी जान-पहचान वाले द्वारा ही किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और फारेसिंक टीम को कुछ सबूत हाथ लगे हैं। शव को आज पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment