Tuesday, December 22, 2009

महिला विकास की धूरी : डॉ. आभीर

फतेहाबाद. महिला विकास की धूरी है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बन अपने निर्णय स्वंय लेने में सक्षम बनेगी तभी देश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर होगा। यह बात एसडीएम डॉ.जेके आभीर ने आज स्थानीय बाल भवन में जिला स्तरीय महिला मण्डल समारोह में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। डा. आभीर ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादो की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उन्होंने इन प्रयासों के लिए महिलाओं की प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार भी महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी आशा सेतिेया ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि जिला में 216 महिला मंडल पंजीकृत है। इन महिला मण्डलों को सरकार की ओर से वर्ष में एक बार 1500 रुपए की ग्रांट दी जाती है। इस अवसर पर महिलाओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी एच आर लूथरा,कल्याण अधिकारी मुरारी लाल शर्मा, सभी सीडीपीओ, सुपरवाईजर,महिला मण्डल सदस्य, आंगनवाड़ी वर्कर आदि उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter