Thursday, December 17, 2009

जिला केसरी व कुमर के लिए दंगल

फतेहाबाद/प्रदीप. गुरुकुल वेद मन्दिर मताना में बीते दिन शुरू हुई जिला अखाड़ा, कुमार व केसरी दंगल के लिए खिलाडिय़ों ने अपने जोहर दिखाए। इस मौके पर विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने कुश्ती में जोर-आजमाइश की। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बीते दिन जिला खेल एव युवा कल्याण अधिकारी मनीराम ने किया था। आज सायं होने वाले समापन कार्यक्रम में जिला परिषद चैयरमेन बलबीर सिंह बल्ली मुख्यातिथि होंगे और विजेता खिलाडिय़ों को समानित करेंगे। गुरूकुल वेदमंदिर के आचार्य हरिभूषण आर्य ने बताया कि गुरुकुल वेद मंदिर में हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज समापन अवसर पर मुख्यातिथि के अलावा जिला परिषद सदस्य ओपी बागड़ी, विष्णु कोच, मनोहर, रमेश, सरदार सिंह, राजेंद्र, सहित गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter