सिरसा, 29 अगस्त। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह आज एक बार फिर विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अंबाला स्थित सीबीआई अदालत में पेश हुए। उनकी पेशी कुरूक्षेत्र के रणजीत हत्याकांड को लेकर हुई। सुबह डेरा सच्चा सौदा में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद डेरा प्रमुख अदालत के लिए रवाना हुए। 10 बजकर 22 मिनट पर उनका काफिला अदालत परिसर में दाखिल हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें विशेष कक्ष में ले जाया गया। जहां अंबाला सीबीआई अदालत के जज एएस नारंग के समक्ष उनकी पेशी करवाई गई। अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोपहर सवा 12 बजे डेरा प्रमुख विशेष कक्ष से बाहर निकले और डेरा के लिए रवाना हो गए। अदालत ने मामले में अगली तारीख 19 सितंबर दी है।
No comments:
Post a Comment