Friday, September 30, 2011

हिसार उपचुनाव में कांग्रेस मजबूत: संपत सिंह

फतेहाबाद. हिसार लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जयप्रकाश भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। इस उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को जीत दिलवाने के लिए सभी कांग्रेसी जी-जान से प्रयास कर रहे हैं। यह बात पूर्व वित्तमंत्री एवं नलवा के विधायक संपत सिंह ने बतरा धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई, जिसके कारण प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन पर पहुंच गया। इसी विकास के आधार पर हिसार लोकसभा से कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की जनता अपने विवेक से काम लेकर ईमानदार प्रत्याशी को जीत दिलवाएगी। पार्टी ने 23 सितम्बर को चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया था, जिसमें अभी तक कांग्रेस सभी पार्टियों से आगे चल रही है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बातचीत करते हुए पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि इसको जड़ से खत्म करने के लिए सरकार कटीबद्ध है। उन्होंने बताया कि 1997 में लोकायुक्त एक्ट बनाया गया था, लेकिन इनेलो सरकार ने 1999 में इसे खत्म कर दिया। इसके बाद वर्ष 2002 में नया एक्ट पास किया गया, जो निष्प्रभावी रहा। इस नए कानून में सारी लोकायुक्त की सारी शक्तियां खत्म कर दी गई थी। 2008 तक न तो कोई नोटिफिकेसन हुआ और न ही नियुक्ति हुई। उन्होंने सुझाव दिया कि इस लोकायुक्त कानून में संशोधन की जरूरत है। इसके तहत लोकायुक्त की नियुक्ति का अधिकारी गर्वनर के पास होना चाहिए। इसके लिए सलाहकार समिति का गठन किया जाना चाहिए, जिसमें हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के अलावा मुख्यमंत्री, विपक्ष का नेता, सीएजी का प्रतिनिधि होना चाहिए। लोकायुक्त को हटाए जाने का अधिकार भी गर्वनर के पास होना चाहिए। संपत सिंह ने कहा कि यदि लोकायुक्त कोर्ट का जज हो तो उसइके लिए मुख्य न्यायधीश की अनुशंसा जरूरी है। संपत सिह ने कहा कि इस मुद्द पर विधानसभा में कोई बात होती है तो वे इसे जरूर उठाएंगे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter