फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. शहर में आए दिन बढ़ती चोरियों ने पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। पिछले एक महीने में कई जगह हुई चोरियों की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि बीती रात चोरों ने सुंदर नगर में एमएम कॉलेज के हेड क्लर्क एवं भारत विकास परिषद अध्यक्ष पवन रुखाया के मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए की नगदी व आभूषण चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर फिंगर प्रिंटस की टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस को दी शिकायत में पवन रुखाया ने बताया कि बीती सायं 5 बजे वह अपने परिवार के साथ टोहाना की कुटिया शांत सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे। आज तड़के चार बजे वे घर पहुंचे तो उनके दरवाजे ठीक-ठाक बंद थे, लेकिन जब वे घर के अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के ऊपर बने जाल से स्टोर रूम प्रवेश करके वहां रखे करीब डेढ़ लाख रुपए नगदी व हजारों रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि चोरों ने स्टोर रूम के अलावा घर के अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट्स इकट्ठे कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment