Friday, August 5, 2011

पुलिस महानिरीक्षक ने ढांड में पौधारोपण कर किया जागरूक

गौशालाओं को जारी किए जाएंगे आम्र्स लाइसेंस: ढुल
फतेहाबाद. गौ तस्करी पर अंकुश लगाने व गौशालाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा गौशालाओं को हथियार के लाईसैंस दिए जाएंगे। यह बात पुलिस महानिरीक्षक अनंत कुमार ढुल ने गांव ढांड में गौशाला सेवा समिति व यूथ वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित पौधारोपण समारोह में कही। इस अवसर पर उन्होंने गौ रक्षा के लिए सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। श्री ढुल ने बढ़ती गौ तस्करी पर चिन्ता जताते हुए कहा कि जो गौशाला सुरक्षा की दृष्टि से हथियार के लाईसैंस के लिए आवेदन करेगी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गाय तस्करी पर लगाम कसने व गौ सुरक्षा के लिए सेल बनाया गया है जिसमे इंचार्ज निरीक्षक होता है। उन्होंने कहा कि गौ भक्त किसी भी समय गौ तस्करो की सूचना निरीक्षक व नजदीकी थाने में दे। श्री ढुल ने इस अवसर पर पौधा रोपण अभियान के तहत त्रिवेणी का पौधा भी लगाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण को बेहद जरूरी बताया। श्री शर्मा ने कहा कि पौधा लगाते समय उन पर स्मृति टैग लगाने चाहिए ताकि उसकी देखभाल बेहतर ढ़ंग से हो सके। इस अवसर पर हरियाणा गौशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य बलदेव ने कहा कि हर घर में एक गाय व आंगन में एक पौधा होना चाहिए। गाय माता की सेवा करे व पौधे की देखभाल अपने बच्चे की तरह करे। इस अवसर पर उप-पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह, उपमण्डलाधीश बलजीत सिंह, पशुपालन विभाग के उप-निदेशक कांशीराम, पंचायती राज के कार्यकारी अभियन्ता धर्मवीर सिंह दहिया, एसएचओ निर्मल सिंह, पूर्व सरपंच व गौशाला प्रधान राम कुमार, डा. सुरेन्द्र ज्याणी, अशोक भुक्कर,शमशेर सिंह आर्य, अत्तर सिंह आर्य, खेता राम, रमेश चन्द्र, चिरंजी लाल, रोहताश , राम सिंह, एडवोकेट सुरेन्द्र, राजाराम हुड्डा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter