हुडा, डीटीपी व एलओ के होंगे पृथक कार्यालय
फतेहाबाद/रणधीर मताना. भूमि अधिग्रहण होने पर मुआवजा, ठेका व जमीन से संंबंधित अन्य सभी मामलों के लिए अब लोगों को हिसार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि जिले में हुडा, डीटीपी व एलओ के कार्यालय लघु सचिवालय से अलग नए काटे गए सेक्टरों में बनेंगे। इसके लिए बीते दिन हिसार में नगर योजनाकार विभाग अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया। इसके तहत उन सभी जिलों में हुडा के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, जहां कार्यालय न होने पर लोगों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। फतेहाबाद में भी जिला बनने के बाद करीब 14 साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक हुडा का कार्यालय नहीं बना है। इस समय के दौरान जिले में अनेक सेक्टर काटे गए हैं व शहरों के विकास के लिए किसानों की जमीन को अधिग्रहण किया गया है। जमीन अधिग्रहण होने व जिले में हुडा कार्यालय न होने के कारण जमीन किसानों को मुआवजा, ठेका, एनओसी व अन्य कार्यों के लिए लोगों को हिसार के कई-कई चक्कर लगाने पड़ते थे। इसको लेकर समय-समय पर लोगों द्वारा जिले में हुडा कार्यालय खोलने के लिए जिला उपायुक्त व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिए गए। अब बीते दिन हिसार में हुई विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन जिलों में हुडा कार्यालय नहंी है, वहां कार्यालय खोला जाए। फतेहाबाद में हुडा कार्यालय लघु सचिवालय से अलग किसी सेक्टर में डीटीपी व एलओ कार्यालय के साथ स्थापित किया जाए।
मिलेगी सुविधाएं: डीटीपी
जिला नगर योजनाकार अधिकारी ढूल ने बताया कि हुडा कार्यालय जिले में खुलने से लोगों को सुविधाएं मिलेगी। इसके कारण शहर का विकास भी तेजी से हो सकेगा।
No comments:
Post a Comment