फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. जिला परिषद के चेयरमैन एवं इनेलो नेता अंग्रेजी लाली को उसके पूर्व ड्राइवर से कथित रूप से धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इस बारे में जहां जिप चेयरमैन द्वारा पुलिस में शिकायत दी गई है, वहीं ड्राइवर द्वारा भी दो मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ हमला करने की शिकायत दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में जिला परिषद के चेयरमैन एवं इनेलो नेता अंग्रेज लाली ने बताया कि उसने एक महीने पूर्व एक युवक को अपनी गाड़ी का ड्राइवर रखा था, जिसे उसने 28 जून को हटा दिया था। आरोप है कि बीती रात करीब 12 बजे उक्त युवक का धमकी भरा फोन उसके पास आया। दूसरी तरफ पूर्व ड्राइवर ने भी दो मोटरसाइकिल सवार युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस बारे में जब जीप चेरयमैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कोई राजनीतिक षडयंत्र का मामला हो सकता है। पूर्व ड्राइवर को बुलाकर इस बारे में सारी सच्चाई पता की जाएगी। एसएचओ से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह आपस का मामला हो सकता है, लेकिन जिप चेयरमैन ने धमकी देने व दुव्र्यवहार करने की शिकायत दी है। कल दोनों को आमने-सामने बैठाकर सच्चाई का पता किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment