फतेहाबाद/किशोर. पर्ल कंपनी में गडबड़ी की खबरों के बाद आज दिनभर पर्ल कंपनी के पपीहा पार्क के सामने मॉडल टाऊन स्थित कार्यालय में निवेशकों की भीड़ लगी रही। हालांकि कंपनी के कर्मचारियों द्वारा समझाने के बाद कुछ निवेशक संतुष्ठ नजर आ रहे थे, लेकिन अधिकतर भीड़ ऐसे निवेशकों की थी जो कंपनी में लगाए गए पैसे को वापिस निकलवाना चाहते थे। निवेशक कंपनी से अपना पैसा वापिस निकलवाने के लिए आज सुबह ही कार्यालय में पहुंच गए थे। कार्यालय में कंपनी के मैनेजर व कर्मचारियों द्वारा निवेशकों को अपना स्पष्टीकरण देकर संतुष्ठ किया जा रहा था, लेकिन अधिकतर निवेशक संतुष्ट नहीं हो रहे थे। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग कंपनी के बारे में आ रही चर्चाओं को सुनकर अपना पैसा वापिस निकलवाने की बात कह रहे हैं। असंतुष्ठ लोग कंपनी से पैसा बैंकों में ट्रांसफर्र करवाने के अलावा चैक बनवाने के लिए अपने आवेदन दोपहर बाद तक जमा करवा रहे थे। इस बारे में जब कंपनी के मैनेजर तरसेम वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कंपनी के बारे में कुछ गलत फहमी ग्राहकों में है, जिसे दूर किया जा रहा है। यदि कोई उपभोक्ता संतुष्ठ नहीं होता तो उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है और वह अपने पैसे वापिस निकलवा सकता है। इसके लिए उपभोक्ताओं को एक रसीद दी जा रही है, जिस आधार पर अगले पखवाड़े तक उन्हें चैक मिल जाएंगा। मैनेजर ने बताया पैसे निकलवाने पर पूंजी में किसी प्रकार की कटौती नहीं कि जा रही है, लेकिन पोलिसी तोड़कर बीच में पैसे निकलवाने पर उन्हें ब्याज नहीं दिया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment