Tuesday, July 5, 2011

पत्रकार से बदतमीजी करने वाला हवलदार लाइनहाजिर

फतेहाबाद/प्रदीप शर्मा. कुलां के पत्रकार गुरशरण मोंगा के साथ दुव्र्यवहार करने के आरोप में पुलिस कप्तान विवेक शर्मा ने शहर थाना के कांस्टेबल बलविंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि एएसआई धर्मपाल पर कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि 21 जून की शाम को कुलां संवाददाता गुरशरण मोंगा फतेहाबाद में किसी काम से आया था। फतेहाबाद में भैंसों से ठूस-ठूस कर लदे एक ट्रक को देखकर उन्होंने सिटी एसएचओ मदन लाल को सूचना दी। सूचना के बाद एएसआई धर्मपाल पीसीआर पर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कार्रवाई करने से पहले ही पुलिस टीम पत्रकार गुरशरण मोंगा पर दबाव बनाने लगी और उन्हें वहां से चले जाने को चेताया। पत्रकार द्वारा फोटो खींचने पर पीसीआर चालक ने अपनी जिप्सी को पत्रकार की ओर दौड़ाया। मोंगा ने दूर हटकर अपनी जान बचाई। आज मोंगा ने डीएसपी सिटी के कार्यालय में पहुंच कर अपने ब्यान दर्ज करवाए।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter