Wednesday, April 6, 2011

बाढ़ आशंकित क्षेत्रों को लिया जायजा

रतिया. रिंगबांधों व बरसाती नालों की साफ सफाई करवाकर उन्हें मजबूत करना सुनिश्चित करें ताकि बाढ़ से बचाव हो सके। ये निर्देश उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने आज रतिया के लोकनिर्माण विश्राम गृह में बाढ़ प्रबंधों की समीक्षा बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न गांवों में 46 रिंगबांध है। इन रिंगबांधों को मजबूत किया जाए। यह कार्य मनरेगा के तहत करवाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि गत वर्ष आई बाढ़ को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग पुख्ता प्रंबध करें। जिन स्थानों पर बाढ़ का अधिक खतरा है उन्हें चिहिन्त करेंं और बचाव के व्यापक प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र में बाढ़ प्रबंधों के लिए 2 करोड़ 92 लाख रूपए तथा फतेहाबाद क्षेत्र में 2 करोड़ 97 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इस राशि से नालों को साफ करवाने और तटबंधों को मजबूत किया जाएगा। इसके उपरांत उपायुक्त ने घासवा, चिम्मो हैड, रंगाई साइफन, चांदपुरा हैड सहित अन्य बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस अवसर पर अनेक अधिकारी उनके साथ थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter