फतेहाबाद/विकास मैहता. लाखों रुपए की देनदारी छोड़कर करीब दस दिन पूर्व घर से गायब हुए जवाहर चौक स्थित हेयर सैलून के मालिक राकेश के गायब होने की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। पुलिस इस मामले को जहां अपहरण का मामला मानकर छानबीन कर रही थी, वहीं कथित तौर पर राकेश द्वारा अपने भाई को पुलिस कार्रवाई न करने की बात कहने का मामला सामने आने पर उसके घर से फरार होने की आशंका लगाई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में राजगढ़ के गांव नीरवास के एक युवक पृथ्वीराज को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उक्त युवक राकेश के भाई के फोन पर ब्लैंक कॉल करता था। इस बाबत राकेश के भाई द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने पृथ्वीराज को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पृथ्वी राज से पूछताछ कर रही है, हालांकि पुलिस अभी तक उससे कोई संतोषजनक जानकारी नहीं जुटा पाई है। राकेश के बारे में कोई जानकारी हासिल की जा सके। लेकिन पृथ्वीराज ने राकेश के बारे में कोर्ई जानकारी होने से मना कर दिया। पुलिस अभी भी पृथ्वीराज से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि जवाहर चौक के पास हेयर सैलून संचालक राकेश कुमार अपने भाइयों के साथ सैलून की दुकान चलाता था। बताया जाता है कि इसके साथ-साथ वह कमेटी का भी काम करता था। सूत्र बताते हैं कि कमेटियों के काम में उसे कुछ घाटा लग गया था और लोगों की लाखों रुपए की उसकी देनदारी हो गई।
No comments:
Post a Comment