फतेहाबाद. गैस एजेंसी की मनमानी से तंग आकर दर्जनों गैस उपभोक्ताओं ने खुशी राम परमानंद पेट्रोल पंप के समीप नेश3नल हाइवे पर जाम लगा दिया। करीब 25 मिनट तक लगे जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी मौजी राम ने गैस उपभोक्ताओं को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम लगा रहे रतिया चुंगी निवासी जसवंत सिंह, लता रानी, वीना रानी, अशोक नगर निवासी भगवती, बीघड़ रोड निवासी तिलक राज, रेणु, सुनील, मनोहर, आदि ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए मॉडल टाऊन स्थित एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी के काङ्क्षरदे गैस सिलेंडर को असल उपभोक्ता को देने की बजाए कालाबाजारियों को सप्लाई कर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मौके पर पहुंंचे शहर थाना प्रभारी मौजी राम ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे। एसएचओ के आश्वासन के बाद उपभोक्ताओं ने जाम खोल दिया।a
No comments:
Post a Comment