फतेहाबाद. गेहूं की सरकारी खरीद का शेड्यूल एक अप्रैल से जारी होने के बाद 6 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक अनाजमंडी में एक क्विंटल भी गेहूं नहीं पहुंची है। इससे पूर्व प्रत्येक वर्ष 2 से 6 अप्रैल तक सैकड़ों क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंच जाती थी। इस वर्ष मौसम ठंड़ा होने व कुछ समय पूर्व बरसात होने के कारण गेहूं की फसल पकने में एक सप्ताह अधिक का समय लग गया है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि गेहूं खरीद के लिए सभी तैयारियां तो पूरी कर ली गई है, लेकिन अभी तक गेहूं अनाजमंडी में नहीं पहुंची है। उधर प्रदेशभर में अभी तक 329 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment