Friday, April 1, 2011

चोर की जमकर धुनाई

रतिया/इंदौरा. बीती रात करीब दो बजे टिब्बा कालोनी में चोरी के उद्देश्य से घर में घुसे एक चोर को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में लोगों चोर को पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार टिब्बा कालोनी निवासी जोगेंद्र सिंह के घर कुछ समय पूर्व करीब डेढ़़ लाख रुपए की चोरी हो गई थी। पुलिस अभी इस चोरी का पता लगाने का प्रयास कर ही रही थी कि बीती रात करीब दो बजे एक चोर उनके घर आ घुसा। जोगेंद्र ने बताया कि रात को अचानक बर्तनों की आवाज सुनकर उसकी आंख ख्ुाली तो एक युवक उनकी अलमारी पर हाथ साफ कर रहा था। उसने चोर को मौके पर पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठे हो गए और उन्होंने चोर की जमकर धुनाई कर दी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter