Monday, March 28, 2011

जीएम को बनाया बंधक

/विकास. हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन व वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने आज रोडवेज महाप्रबंधक की कार्यप्रणाली व रोडवेज कार्यालय में कार्यरत लिपिक के साथ हुए दुव्र्यवहार से क्षुब्ध होकर जीएम कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने जीएम को दफ्तर में बंद कर दिया और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मियों का कहना था कि जीएम दुव्र्यवहार के लिए माफी मांगे और उनके मांग पत्र पर लिखी हुई सभी मांगे पूरी करें। सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने आरोप लगाया कि जब फतेहाबाद डिपो ब्रांच के लिपिक शेर सिंह जीएम कार्यालय में अपने रिश्तेदार की मृत्यु होने पर छुट्टी के लिए दरखास्त देने गया तो वहां न केवल उसकी छुट्टी नामंजूर कर दी बल्कि उसके साथ दुव्र्यवहार भी किया। पूनिया ने आरोप लगाया कि जब वे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन व वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ जीएम से मिलने गए तो जीएम ने उनके साथ भी दुव्र्यवहार किया। जिसके बाद कर्मचारी भड़क गए। पूनिया ने कहा कि रोडवेज कर्मियों ने करीब डेढ़ माह पूर्व अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन जीएम को सौंपा था। कर्मियों का आरोप है कि उक्त मांग पत्र पर भी जीएम ने कोई गौर नहीं किया। समाचार लिखे जाने तक जीएम से माफी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने जीएम को उनके कार्यालय में ही बंद कर रखा था। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल बस स्टैंड पर तैनात था। उधर जीएम ने बताया कि उन्होंने किसी कर्मचारी के साथ दुव्र्यवहार नहीं किया है और वे कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।a

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter