रतिया. सैनी मोहल्ले से गत दिवस 13 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। नगर पालिका उपप्रधान जसपाल पाली के निवास पर पहुंचे सुखपाल पुत्र राजू ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रविवार सायं को वह खाना खाकर घर से बाहर निकला तो मारुति वैन में आए कुछ लोगों ने नशीली दवा सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। बाद में वैन में डालकर उसे कहीं ले गए। आज जब उसे होश आया तो उसने पाया कि वैन सहनाल रोड पर खेतों में खड़ी थी और वैन में सवार लोग शराब पी रहे थे। मौका पाकर उसने वैन के शीशे तोड़ दिए और खेतों से होता हुआ वापस शहर पहुंच गया और परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
No comments:
Post a Comment