जाखल. सिख समाज के धर्म प्रचारक संत बाबा बलजीत सिंह दादुवाला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर बाद चांदपुरा के गुरुद्वारा संगतसर में पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल व अद्र्धसैनिक बलों की छह टुकडिय़ां तैनात की गई थी। वहीं उपायुक्त विजय सिंह दहिया व एसपी विवेक शर्मा भी नजर रखे हुए थे। संत करीब ढाई बजे कड़ी सुरक्षा के बीच चांदपुरा पहुंचे। गौरतलब है कि चांदपुरा गांव में ही वर्ष 2007 में नामचर्चा को लेकर डेरा प्रेमी व सिखों के बीच विवाद हो गया था। जिस कारण इस गांव में होने वाली सिख समाज व डेरा प्रेमियों के कार्यक्रमों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा रखी जाती है। इस मामले में दोनों पक्षों पर कई बार मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं।
No comments:
Post a Comment