Thursday, March 24, 2011

चौकीदार को बंधक बनाया, 25 गाय लेकर फरार

फतेहाबाद, प्रदीप शर्मा. बीती रात भूथन में कुछ लोगों द्वारा गौशाला से संदिग्ध परिस्थितियों में चौकीदार को बंधक बनाकर उससे मारपीट करने व करीब 25 गाय को कैंटर में भरकर फरार होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करके गायों से भरे कैंटरों को पकडऩे का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली। इसी बात को लेकर जिला गौशाला के प्रधान सुरेश बंसल के नेतृत्व में सैंकड़ों ग्रामीण एसपी से मिले और गायों को बरामद करवाने की मांग की। एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में ठोस कदम उठाए जाएंगे। गौशाला के चौकीदार सतीश ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े 12 बजे दो कैंटरों में सवार होकर आए कुछ अज्ञात लोगों ने उसे मारपीट करके बंधक बना दिया और गौशाला से करीब 25 गाय दो केंटरों में भरकर ले गए। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे रस्यिों से खोला। इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनेक स्थानों पर नाके लगाकर कैंटरों को पकडऩे का प्रयास किया।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter