Wednesday, March 23, 2011

नंबरदार सहित 12 लोगों पर मामले दर्ज

फतेहाबाद. जिला पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के आरोप में एक दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में अलीपुरा बरोटा निवासी बुध सिंह ने कहा है कि धांगड़ निवासी बनारसी देवी पत्नी देवीलाल, पाला राम, साहब राम, अशोक, राजकुमार, चनकोठी निवासी नंबरदार नाजर सिंह ने धोखाधड़ी से बोगस व्यक्ति खड़ा कर 29 नवंबर 2009 को उसकी जमीन अपने नाम करवा ली। पुलिस ने जांच के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 419, 467, 471, 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। उधर सुखलमपुर निवासी निर्मला देवी पत्नी मदन लाल ने गांव की गांव की तीन महिलाओं सहित 6 लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। निर्मला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सुखलमपुर निवासी हरिराम, गीता देवी, बाला देवी, कमलादेवी, ईश्वर कुमार, रामकुमार ने 24 फरवरी 2010 को उसके घर की फर्जी रजिस्ट्री करवा ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 120 बी के तहत केस दर्ज किया है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter