टोहाना. शहर के एक व्यापारी ने सीआईडी के एक अधिकारी द्वारा उससे रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल पर भी समझौता करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। शिव बीड़ी एजेंसी के संचालक बजरंग गोयल ने एक प्रेस कांफें्रस आयोजित कर बताया कि दीवाली से दो दिन पूर्व एक सीआईडी अधिकारी ने उसके प्रतिष्ठान पर आकर उसे धमकी दी कि वह उसे पटाखे बेचने के आरोप में अंदर करवा देगा। इस पर व्यापारी ने सीआईडी अधिकारी को मामले को रफादफा करने के लिए 10 हजार रूपये की रिश्वत दी। बजरंग ने बताया कि रिश्वत देने के तुरंत बाद उन्होंने इसकी सूचना व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल को दी लेकिन कहीं कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों को एक शपथपत्र देकर सीआईडी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जब मामला बढ़ गया तो व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने सीआईडी अधिकारी के साथ मिलकर उस पर राजीनामे के लिए दबाव डाल रहे है। सैकड़ों व्यापारी पुलिस व सीआईडी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी थाने पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
No comments:
Post a Comment