Saturday, December 18, 2010

पुलिस कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


फतेहाबाद/विकास मैहता. जिले के गांव रताखेड़ा में आज तड़के एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल फतेहाबाद भिजवाया है। जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी कृष्ण बिश्नोई की पुत्री सुलोचना का विवाह 5 वर्ष पूर्व रताखेड़ा निवासी पुलिस कर्मी रमेश के साथ हुआ था। मृतक महिला की एक चार वर्ष की बेटी भी है। परिजनों ने बताया कि गत रात्रि सुलोचना अपने कमरे में बेटी के साथ सोई हुई थी। अचानक तड़के तीन बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो सुलोचना मृतावस्था में बेड पर पड़ी थी। महिला के पिता का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही वे कोई कार्रवाई करेंगे। मायका पक्ष के लोग दबी जुबान से यह भी कह रहे थे कि सुलोचना ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या की है। ससुरालपक्ष का कहना है कि उनके घर में किसी प्रकार का झगड़ा या तनाव नहीं था और वे किसी प्रकार की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। रतिया थाना प्रभारी कपिल सिहाग का कहना है कि महिला के शव के पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जाता है कि मृतका का पति हरियाणा पुलिस में गुडग़ांव में तैनात है और आईपीएस अधिकारी का भांजा है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter