Wednesday, December 22, 2010

फतेहाबाद को विश्व के मानचित्र पर लाना मेरा सपना: तंवर

फतेहाबाद/विकास. सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. अशोक तंवर गत रात्रि वार्ड नं. 12 में पहुंचे। वार्ड में पहुंचने पर पार्षद सुमन बाला मेहता व पूर्व नगर पालिका प्रधान अशोक मल ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सांसद डॉ.तंवर ने वार्डवासियों को 25 दिसंबर को सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में होने वाली बढ़ते कदम रैली के लिए निमंत्रण दिया। सांसद ने कहा कि उनका सपना फतेहाबाद को हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के मानचित्र पर लाने का है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किए, इसलिए फतेहाबाद-सिरसा क्षेत्र काफी पिछड़े थे, पिछले 6 वर्षों से केंद्र व प्रदेश की सरकार ने समान रूप से विकास करवाया है। इस अवसर पर कॉलोनी में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर सभा ने सांसद के समक्ष धर्मशाला के लिए अनुदान की मांग रखी, जिस पर सांसद ने मंदिर सभा को 5 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की। इस मौके पर पार्षद सुमन बाला मेहता व महेश मेहता ने सांसद को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री कृष्णा पूनिया, डॉ.विरेंद्र सिवाच, नप चेयरमैन विरेंद्र नारंग, जिप वाइस चेयरमैन दीपक भिरडाना, एमएस सदर, मा. ओमप्रकाश गांधी, पार्षद सुरेंद्र मिढ़ा, वजीर जाखड़, दर्शन नागपाल, सुभाष पपिया, ललित गोयल, शम्मी रति, ठाकुर भवानी सिंह, ओपी चोपड़ा, प्रेम परमजीत कौर, कृष्ण पंवार, डॉ. रमेश ढींगड़ा सहित अनेक वार्डवासी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter