फतेहाबाद. सर्दी का मौसम शुरू होते ही ट्रैफिक पुलिस ने कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। दुर्घटनाओं को रोकने ट्रैफिक पुलिस के लिए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत ट्रैक्टर-ट्राली, ऊंट रेहड़ा, कैंटर, ट्रकों पर रिफलेक्टर लगाए जाएंगे। ट्रैफिक थाना प्रभारी राजकरण सिंह ने बताया कि वे जल्द विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों को धुंध में पीली लाइटें, फॉग लाइटें लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। हाइवे पर दुर्घटना होते ही कुछ ही मिनट में ट्रैफिक पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 7 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें वे शहर के वरिष्ठ नागरिकों, नगर परिषद अधिकारियों को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे और यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर में चल रही काले शीशे की गाडिय़ों व हूटर, प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर लगाम कसी जाएगी। हाइवे पर ओवरलोड व ओवर स्पीड वाहनों पर कार्रवाई के लिए अब स्थायी रूप से इंटरसेप्टर को तनात किया गया है। उन्होंने बताया कि गत दिवस एक विशेष अभियान चलाकर पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर 40 वाहनों के चालान काटे गए हैं। बीते वर्ष में ओवरस्पीड चलने वाले 156 वाहनों के चालान काटे गए। बिना हेलमेट लगाए हाइवे पर चलने वाले 442 दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। बिना नंबर के 48 वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।
No comments:
Post a Comment