Wednesday, December 22, 2010

चोरों ने लगाई कई जगह सेंध

टोहाना/गर्ग. शहर में गत रात्रि चोरों ने चार अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर हजारों रुपए की नगदी, दर्जनों बोतल शराब व 3 सिलेंडरों पर अपना हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने रात को रेलवे रोड पर नेहरू मार्केट में भीमसिंह के अंगे्रजी शराब ठेके से 25 बोतल बियर, 1500 की नगदी, 3 बोतल अंग्रेजी शराब व 17 केन चुरा ली। चोरों ने शराब ठेके के उपर बनाए गए अहाते से 250 की नगदी व 3 सिलेंडरों पर अपना हाथ साफ कर दिया। इसके साथ ही भूना रोड पर रामबख्श चाय वाले की दुकान से उसके गल्ले से 2 हजार की नगदी चोरी कर ली। वहीं रतिया रोड पर गोयल स्वीटस से 12 किलो काजू व 1500 की नगदी चुरा ली। इतना ही नहीं चोरों ने शिवम कांम्पलेक्स के समीप मीट की दुकान सहित अने दुकानों के ताले तोडऩे का भी प्रयास किया। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter