Tuesday, December 21, 2010

सभी रिकार्ड तोड़ देगी रैली: तंवर

भट्टूकलां/विकास मैहता. आगामी 25 दिसम्बर को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम सिरसा में मुख्य मन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बढ़ते कदम रैली संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए नई सौगात लेकर आएगी। यह बात सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने आज अग्रवाल धर्मशाला भट्टूकलां में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। वे यहां इस रैली में पहुंचने के लिए लोगों का निमन्त्रण देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह बढते कदम रैली हर तरफ से ऐतिहासिक होगी तथा आज तक हुई सभी रैलियों के रिकार्ड ध्वंस्त कर देगी। तत्पश्चात डा. अशोक तंवर ब्लाक कांग्रेस के प्रधान बलजीत बैनीवाल के भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने खाबड़ा गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांवत्ना दी। इस अवसर पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम ने सांसद का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि 25 दिसम्बर को होने वाली रैली में फतेहाबाद हल्के से अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंंचेंगे। इस अवसर पर उनके साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा, कृष्णा पूनिया, रमेश गोयल, देवेन्द्र सांवत, सुरेन्द्र गोयल, आत्माराम बैनीवाल ढाबीकलां, मनमोहन सांई, अशोक गर्ग सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter