Tuesday, December 21, 2010

ऐतिहासिक होगी बढ़ते कदम रैली: टेकचंद मिढ़ा

फतेहाबाद. 25 दिसंबर को सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम में होने वाली बढ़ते कदम रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अनेक योजनाओं की घोषणाएं करेंगे। यह बात ब्लाक कांग्रेस शहरी अध्यक्ष टेकचंद मिढ़ा ने अपने दौरे के दौरान कही। मिढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश में लागू की गई भूमि अधिग्रहण नीति व खेल नीति पूरे देशभर में अव्वल है। वहीं इस नीति की वजह से आज प्रदेश का किसान व खिलाड़ी विकास की ओर अग्रसर है और अन्य राज्य भी हुड्डा सरकार की नीति को अपनाने में लगे हुए हैं। रैली में उमड़ी भीड़ जहां एक ओर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी, वहीं मुख्यमंत्री हुड्डा व सांसद डॉ.अशोक तंवर के हाथों को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद उपास भट्टी, व्यासकरण लूथरा, ओपी चोपड़ा, सुरेश चौहान, पंछीराम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter