Thursday, December 16, 2010

लघु सचिवालय में नहीं है मैडीकल सुविधा

फतेहाबाद. प्रदेश के लगभग प्रत्येक लघु सचिवालय में नए लाइसेंस बनवाने व पुराने लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए मैडीकल की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन फतेहाबाद के लघु सचिवालय में पिछले करीब दो साल से लोगों को इस सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। मैडीकल आफिसर सचिवालय में न बैठने के कारण उपभोक्ताओं को सिविल अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कुछ दिन पूर्व इस बारे में लोगों द्वारा जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मैडीकल आफिसर की सुविधा लघु सचिवालय में उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस बारे में लोगों का कहना है कि करीब दो साल पूर्व लघु सचिवालय में मैडीकल आफिसर की नियुक्ति की गई थी, जो कि लाइसेंस शाखा के साथ बने कार्यालय में बैठता था। इसके कारण लाइसेंस बनवाने वालों का मैडीकल यहीं हो जाता था और उन्हें कहीं नहीं भटकना पड़ता था। लेकिन दो साल से किसी कारणवंश इस कार्यालय को बंद कर दिया गया, जिसके कारण नए लाइसेंस बनवाने व पुराना लाइसेंस रिन्यु करवाने के लिए उपभोक्ताओं को अब सिविल अस्पताल में जाना पड़ता है। इस बारे में जब डीसी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में एसडीएम से बात करें।
स्टाफ की है कमी : एसडीएम
जब एसडीएम डा. जेके आभीर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पहले सचिवालय में मैडीकल आफिसर बैठता था, लेकिन अस्पताल में स्टाफ की कमी होने के कारण सचिवालय में यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सिविल अस्पताल में जाकर लाइसेंस के लिए मैडीकल बनवा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

कुल दस्तक

hit counter