फतेहाबाद. जवाहर चौक में पशु अस्पताल के नजदीक एक किराएदार द्वारा कथित तौर पर एक दलित विधवा महिला के घर पर कब्जा करके उसे गोली मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मकान मालकिन विधवा चौखा देवी आज अपने दर्जनों पड़ौसियों के साथ लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त को ज्ञापन देंने पहुंची। ज्ञापन देने पहुंची महिला ने बताया कि उसके पति व बेटे की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पास एक 18 मरला जमीन है, जिस पर तीन कमरों का निर्माण किया गया है। इनमें से दो कमरे में वह और उसकी विधवा पुत्रवधु रहती हैं, जबकि एक कमरे को करीब 8 महीने पहले किराए पर दिया था। महिला का आरोप है कि किराएदार द्वारा केवल एक महीने का किराया दिया गया और बाद में किराया मांगने पर गोली मारने की धमकी दी जाती है। महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार किराएदार को कमरा खाली करने को कहा है, लेकिन वह कमरा खाली नहीं कर रहा है और कब्जा किए हुए हैं। महिला ने जिला प्रशासन से कमरा खाली करवाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment