अखिल भारतीय वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने एएम-पीएम न्यूज कार्यालय में विशेष बातचीत में कहा कि हेलीमंडी के दुकानदार राजेन्द्र की हत्या की जांच की मांग को लेकर इनेलो द्वारा गुडग़ांव में पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना देने को अग्रवाल वैश्य समाज ने राजनीतिक ड््रामाबाजी बताया है। समाज के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि इनेलो कभी भी व्यापारी और दुकानदारों की हितैषी पार्टी नहीं रही है। उन्होंने कहा कि जब इनेलो सत्ता में थी उस समय इनेलो नेता प्रदेश के व्यापारियों से महीना वसूली करते थे। बड़े उद्योगपतियों पर पार्टी चंदा देने के लिए दबाव बनाया जाता था और ऐसा न करने वालों के उद्योगों के बिजली कनैक्षन काट दिए जाते थे। श्री बुवानीवाला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जा रहे हैं। ज्ञापन देने की प्रक्रिया 17 दिसम्बर तक पूरी हो जायेगी । इसके बाद 15 जनवरी तक सरकार के निर्णय का इंतजार किया जायेगा। अगर प्रदेश सरकार ने मृतक के परिवार को 25 लाख रूपया की सहायता, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा जांच डीएसपी स्तरीय अधिकारी से करवाए जाने के आदेश ना दिए गए तो अग्रवाल वैश्य समाज दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर गिरफतारी देगा।
No comments:
Post a Comment